Results for क्राइम

राजगीर के मुजफ्फरपुर गांव में दवा व्यवसायी पर हथियार के बल पर हमला, 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

March 24, 2026


राजगीर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बदमाशों द्वारा एक दवा व्यवसायी के साथ हथियार के बल पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल व्यवसायी सौरभ कुमार को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।घटना के संबंध में पीड़ित सौरभ कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व गांव में ही पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश उनके पास पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।

इस दौरान बदमाशों ने लोहे की रॉड से उनके माथे पर भी वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़ित द्वारा राजगीर थाना में घटना को लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसे लेकर पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई बार थाना का चक्कर लगाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि न्याय की मांग को लेकर वे डीएसपी, एसपी से लेकर डीजीपी तक गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार दहशत में जीने को मजबूर है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।



राजगीर के मुजफ्फरपुर गांव में दवा व्यवसायी पर हथियार के बल पर हमला, 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित राजगीर के मुजफ्फरपुर गांव में दवा व्यवसायी पर हथियार के बल पर हमला, 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित Reviewed by News Bihar Tak on March 24, 2026 Rating: 5

नालंदा में जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद

January 29, 2026


राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को सुबह करीब 9:00 बजे नालंदा थाना अध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में देखा गया कि 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के तीन-चार युवक रात के अंधेरे में मस्ती कर रहे हैं और उनमें से एक युवक अपने हाथ में देसी कट्टा लेकर हवाई फायरिंग कर रहा है।वीडियो का सत्यापन करने पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान पचवारा गांव निवासी 22 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर आरोपी गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई।गिरफ्तार युवक ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ गांव पचवारा में पार्टी मना रहा था। इसी दौरान उसने अपने दोस्तों रौशन राज, टिल्लू उर्फ अजय कुमार और अमन उर्फ शिवम, जो सभी पपरनौसा गांव के निवासी हैं, के साथ मिलकर हर्ष फायरिंग की। पुलिस अन्य शामिल युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।छापेमारी टीम में पु०नि० सह अंचल निरीक्षक संजय कुमार, थानाध्यक्ष राजगीर रमण कुमार, पु०अ०नि० मुरली मनोहर आजाद, पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, स०अ०नि० चन्द्रभूषण पाण्डेय, स०अ०नि० प्रमोद कुमार राव, धीरज कुमार, जितेन्द्र कुमार, अनुज कुमार, नालंदा थाना रिजर्व गार्ड चन्द्रवुड कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। 

नालंदा में जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद नालंदा में जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद Reviewed by News Bihar Tak on January 29, 2026 Rating: 5

मशहूर बिजनेसमैन राहुल रॉय ने पुलिस से करवाई का किया मांग,उन्होंने कहा-किरायेदार द्वारा होटल में तोड़फोड़ करते हुए जान मारने की दी हैं धमकी

December 23, 2025


नालंदा जिला के मशहूर बिजनेसमैन इंजिनियर राहुल रॉय ने दीपनगर थाने में आवेदन देकर किरायेदार पर करवाई का मांग किए हैं।इंजिनियर राहुल रॉय ने बताया कि बिहारशरीफ चोरा बगीचा में स्थित मेरे होटल R•R• GRAND के उपयुक्त भवन के एक हिस्से में मेरे किरायेदार DEV SUPER MARKET के संचालक मुन्ना प्रसाद की पत्नी हेमंती देवी द्वारा दुकान चलाई जा रही थी।और उनके द्वारा लंबे समय से समय पर किराया नहीं दिया जा रहा था।और कई बार मौखिक रूप से किराया भुकतान एवं दुकान खाली करने का अनुरोध किया गया। परंतु उनके द्वारा न केवल आदेश की अवेहलना की गई बल्कि गाली गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जब 22 दिसंबर को जब मैंने अपनी दुकान का शटर खुलवाने का प्रयास किया तब उक्त किरायेदार ने अपने बेटे गणेश राय एवं उसके दोस्तों और उसका भाई भरत यादव को बोलकर काफी संख्या में लोग अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को लेकर मेरे होटल परिसर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और होटल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और मेरे स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें भी जान मारने की धमकी दी।

साथ ही मुझे फोन पर भी जान से मारने एवं होटल हड़प लेने एवं होटल में कोई भी व्यवसाय न चलने देने की धमकी दी और कहा की कुछ भी कर लो यह प्रोपर्टी खाली नहीं करुंगा और न ही तुम्हें कोई काम करने दुंगा।और होटल से मेरे कर्मचारियों जबरन बाहर निकाल दिया है और होटल को भी बंद करवा दिया है।साथ ही 1 लाख 75 हजार 1 सौ 49 रुपया बिजली बकाया भी है।जो उसके द्वारा नहीं दिया जा रहा है।इंजिनियर राहुल रॉय ने बताया कि इस घटना से डर और भय का माहौल बना हुआ है।और उस पर करवाई के लिए दीपनगर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। उन्होंने बताया पुलिस अधीक्षक से भी मांग करते हैं तत्काल उसपर पर संबंधित कार्रवाई किया जाय।






मशहूर बिजनेसमैन राहुल रॉय ने पुलिस से करवाई का किया मांग,उन्होंने कहा-किरायेदार द्वारा होटल में तोड़फोड़ करते हुए जान मारने की दी हैं धमकी मशहूर बिजनेसमैन राहुल रॉय ने पुलिस से करवाई का किया मांग,उन्होंने कहा-किरायेदार द्वारा होटल में तोड़फोड़ करते हुए जान मारने की दी हैं धमकी Reviewed by News Bihar Tak on December 23, 2025 Rating: 5

व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

August 17, 2025


राजगीर में भूमि विवाद को लेकर साहु जी टायर एवं टुर व ट्रेवल्स के मालिक एवं  राजगीर व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ दर्जनों लोग उनके घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए संबंधित कार्रवाई में जुटी हुई है। पीड़ित संजय कुमार साव उर्फ साधु ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो जनों लोग घर में घुसकर मुझे और मेरी बहन के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है जिसमें हम लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।और हमलोगों का इलाज पावापुरी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि विजय विश्वकर्मा एवं उनके परिजन एवं उनके द्वारा द्वारा बुलाएं गए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने यह घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर लिखित शिकायत राजगीर थाना में कराई गई है।और सुरक्षा कीमांग भी किया गया है।

व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती व्यवसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार साव उर्फ साधु एवं उनकी बहन के साथ की गई जमकर मारपीट- इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती Reviewed by News Bihar Tak on August 17, 2025 Rating: 5

एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम

December 15, 2024


नालंदा एसपी भरत सोनी से मिलकर पुर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों पर करवाई के लिए गुहार लगाया था लेकिन अभी तक चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है।पीड़ित परिवार करवाई की आश लगाए बैठा हुआ।

और घटना में शामिल बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।

चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली गई है।

और इस चोरी की घटना से पीड़ित परिवार को 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।घटना को लेकर राजगीर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। लेकिन पुलिस करवाई में लापरवाही कर रही है।

एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम Reviewed by News Bihar Tak on December 15, 2024 Rating: 5

पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई

December 10, 2024


पुर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल अपनी पत्नी के साथ नालंदा एसपी भरत सोनी से मिलकर उनको लिखित आवेदन दिया है।और उन्होंने मांग किया है कि उनके घर में हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपियों पर कड़े करवाई हों।वही मौके पर एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने बताया कि हमारे घर में चोरी की घटना हुई है और राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद भी आरोपियों पर स्थानीय पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।घटना में जो शामिल आरोपी हैं।अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं और हम लोगों को कई तरह की धमकियां भी देने का काम कर रहे हैं जिसके कारण हम लोग पूरा परिवार में काफी भय व्याप्त है। उन्होंने बताया कि करवाई नहीं होने पर हमलोग थक हारकर एसपी कार्यालय में पहुंचकर आवेदन दिया है।

ताकि आरोपियों पर कड़े करवाई हो। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली गई है।और इस चोरी की घटना से पीड़ित परिवार को 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।





पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई Reviewed by News Bihar Tak on December 10, 2024 Rating: 5

राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग

December 08, 2024


पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के घर में हुए चोरी की घटना के बाद राजगीर पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।वहीं पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है।वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।

चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और  कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली है। इतना ही नहीं घर का लगभग सारा सामान चोर अपने साथ लेकर चलता बना है।वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इस अवसर पर पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने बताया कि इस चोरी की घटना को लेकर राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।उन्होंने बताया कि परिवार के साथ शादी में पटना गए थे।और जब हमलोग घर पहुंचे तो देखा कि घर में चोरी की घटना घटी हुई है। कमरों का दरवाजा भी टूटा हुआ था और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

उन्होंने बताया कि कमरो में रखे ,अटैची , बक्सा सभी का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि 1 लाख 65 हजार रुपए नगद 3 लाख रुपए का सोना चांदी का जेवरात, घर में रखे बर्तन वाषण सहित घर का अन्य सामान चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना से उन्हें 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि चोरी की घटना से उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान पहुंचा है।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि  पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।और संबंधित करवाई की जा रही है।

राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग Reviewed by News Bihar Tak on December 08, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.