नेहरू युवा केंद्र नालंदा की ओर से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन राजगीर मे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में आयोजित किया गया,सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई

March 29, 2022

नेहरू युवा केंद्र नालंदा की ओर से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में आयोजित किया गया,सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई


राजगीर।।

नेहरू युवा केंद्र नालंदा की ओर से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के सभागार में आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर,नेहरू युवा जिला समन्वयक पिंकी गिरी,महाबोधि महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ अरविंद कुमार,आरडीएच हाई स्कूल के प्राचार्य शिशुपाल उपाध्याय,जैन संत सोहम् मुनि जी महाराज ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर ने कहा की युवाओं को इस प्रकार का कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए।नेहरू युवा केंद्र हमेशा युवाओं समाज और राष्ट्रीय उत्थान के लिए काम किया है।सभी युवाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक भाषण प्रतियोगिता या कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।उन्होने मौके पर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आप सभी युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए और देश और समाज हित में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।युवा देश का रीड़ है।युवा संसद या देश समाज हित जैसे कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र हमेशा समाज और राष्ट्रीय हित में कार्यक्रम कराती आ रही है।उन्होने कहा की शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता स्थानीय लोगों की सहभागिता पर निर्भर करती है।इसी उद्देश्य से नेहरु युवा केन्द्र द्वारा गांव गांव में युवा मंडल एवं महिला मंडलों का गठन किया जाता है।ताकी वह आगे बड़ सके।


उन्होने कहा की हमारा देश युवाओं का देश है। युवाओं की भूमिका किसी भी देश के विकास में अहम होती है। इसके लिए युवा को अपनी नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करना होगा। साथ ही अपने अंदर उठने वाली नकारात्मकता भावना से दूर रहना होगा।इस अवसर पर महाबोधि महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ अरविंद कुमार ने कहा की धैर्यं एक ऐसा गुण है जो हर एक सफल व्यक्ति से अंदर होती है, क्योकि बिना धैर्य के कोई भी व्यक्ति किसी भी काम में सफलता नहीं प्राप्त कर सकता। धैर्य रखना जरुरी है क्योकि हम कोई भी काम करना शुरू करते है लेकिन जब हमें कोई अच्छा परिणाम नहीं मिलता है तो हम उस काम को करना बंद कर देते है और उस काम में असफल हो जाते हैं।आज हमारे देश में 60% युवा हैं। युवा वर्ग आगे बढ़ेंगे तो देश भी विकास करेगा।उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए विशेष रुप से जागरूक किया।इस अवसर पर जिला समन्वयक पिंकी गिरी ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के उपर विशेष रूप से प्रकाश डाला।और कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को जागरूक करना।साथ ही शराब बंदी कानून अभियान, दहेज मुक्त विवाह, स्वच्छत अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘नारी सशक्तिकरण’, ‘युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने’, ‘युवाओं की समाज में सहभागिता’ व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेष रुप से जानकारी दी गई।

मौके पर गायक भैया अजीत ने गीत संगीत के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया।इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक रमेश कुमार पान, वार्ड पार्षद बिरजू राजवंशी, शिव नारायण दास,चंदन कुमार, रोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार ,पिंटू कुमार ,गुड़िया कुमारी, अमन कुमार, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




 

नेहरू युवा केंद्र नालंदा की ओर से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन राजगीर मे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में आयोजित किया गया,सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई नेहरू युवा केंद्र नालंदा की ओर से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन राजगीर मे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में आयोजित किया गया,सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई Reviewed by News Bihar Tak on March 29, 2022 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर में दो पैग शराब मिली,6 करोड़ रुपए का केशव होटल सील,पुलिस ने मौके पर करवाई करते हुए नशे की हालत में होटल मालिक समेत चार लोगों को भी किया गिरफ्तार

March 23, 2022

पर्यटन स्थल राजगीर में दो पैग शराब मिली,6 करोड़ रुपए का केशव होटल सील,पुलिस ने मौके पर करवाई करते हुए नशे की हालत में होटल मालिक समेत चार लोगों को भी किया गिरफ्तार


राजगीर।।

पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी करवाई की गई है।गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में बंगाली पाड़ा मोहल्ले में स्थीत केशव होटल में छापेमारी कर शराब की पार्टी करते हुए होटल मालिक समेत चार लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।और मौके पर से दो तीन पैग अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है।


जिसके बाद पुलिस ने बड़े कार्रवाई करते हुए। होटल को सील कर दिया गया है।सील होटल की अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड से अधिक बताई जा रही है। करवाई से राजगीर के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बंगाली पाड़ा निवासी केशव होटल मालिक प्रियरंजन उपाध्याय, रवि रंजन उर्फ विभाकर उपाध्याय, एवं उपाध्याय टोला निवासी कारु  कुमार उपाध्याय, दीपक कुमार शामिल है।यह लोग होटल में शराब पार्टी कर रहे थे।उन्होने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है।और होटल को सील कर दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है।

होटल संचालकों को शक्त दिशा निर्देश दिया जा रहा है कि शराबबंदी अभियान को सफल बनाने में लोग अपना योगदान दें।शराब का सेवन नहीं करें। होटल में जो भी पर्यटक भी ठहरने करने के लिए आते हैं उन लोगों को भी शराब न पीने के लिए जागरूक करें।उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार होटलों में छापेमारी अभियान जारी है। बताते हुए चले कि राजगील पुलिस के द्वारा कुछ दिन पुर्व ही महादेवपुर गांव मे स्थीत नवनिर्मित ठेकेदार के मकान में छापेमारी करते हुए अंग्रेजी शराब को भी बरामद किया था।और मौके पर ठेकेदार शंभू सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था।मौके पर नवनिर्मित मकान को भी पुलिस ने सील कर दिया था।वही सील मकान की अनुमानित कीमत 60 लाख बताई जा रही है। 

पर्यटन स्थल राजगीर में दो पैग शराब मिली,6 करोड़ रुपए का केशव होटल सील,पुलिस ने मौके पर करवाई करते हुए नशे की हालत में होटल मालिक समेत चार लोगों को भी किया गिरफ्तार पर्यटन स्थल राजगीर में दो पैग शराब मिली,6 करोड़ रुपए का केशव होटल सील,पुलिस ने मौके पर करवाई करते हुए नशे की हालत में होटल मालिक समेत चार लोगों को भी किया गिरफ्तार Reviewed by News Bihar Tak on March 23, 2022 Rating: 5

राजगीर में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,समाजसेवी महेन्द्र यादव ने कहा : होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाता है और नफरतों और बुराइयों को मिटाता है

March 18, 2022

राजगीर में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,समाजसेवी महेन्द्र यादव ने कहा : होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाता है और नफरतों और बुराइयों को मिटाता है


राजगीर!! 

राजगीर में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस होली मिलन समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी महेन्द्र यादव ने किया, होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन की खुशियां बिखेरी।और एक दूसरे मीठाई खिलाकर होली की बधाई दी।


इस होली मिलन समारोह के अवसर पर समाजसेवी महेन्द्र यादव ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाता है और नफरतों और बुराइयों को मिटाता है इसलिए ईश्वर से यही प्रार्थना है की आप लोग एक दूसरे से सौहार्द बनाकर जनता के बीच में भाईचारा बढ़ाएं और उन को अपनी ओर आकर्षित करें। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,और परंपरागत होली के गीतों पर लोगों ने फूलों एवं रंगों की होली खेली,साथ ही होली के गीतों पर लोग खूब थिरके।इस अवसर पर समाजसेवी प्रशांत कुमार उर्फ बबलू, राजद नेता अशोक यादव, सोनू यादव, विजय सिंह, मुकेश कुमार यादव, मोहम्मद हसन अकबर उर्फ स्टीफन, संतोष कुमार, गोरेलाल चौधरी, बाल्मीकि सिंह, नरेश प्रसाद, प्रोफेसर कृष्णा प्रसाद, कमलजीत कुमार सहित लोग उपस्थित थे,

राजगीर में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,समाजसेवी महेन्द्र यादव ने कहा : होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाता है और नफरतों और बुराइयों को मिटाता है राजगीर में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,समाजसेवी महेन्द्र यादव ने कहा : होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाता है और नफरतों और बुराइयों को मिटाता है Reviewed by News Bihar Tak on March 18, 2022 Rating: 5

राजगीर मे पटेल एकता समन्वय की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह,आज बिरज में होली रे रसिया-पर घंटों झूमते रहे लोग

March 18, 2022

राजगीर मे पटेल एकता समन्वय की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह,आज बिरज में होली रे रसिया-पर घंटों झूमते रहे लोग 


राजगीर।।

आज बिरज में होली रे रसिया...जैसे होली के लोकगीतों से राजगीर बाजार घंटों तक गूंजता रहा। अजातशत्रु परिसर में ढोलक-झाल की धुन पर पटेल एकता समन्वय समिति लोग होली मिलन समारोह में खूब थिरके। समाज के बुर्जुग से लेकर युवा सबों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। लोगों ने ठंढई पीकर घंटों तक खूब गीत गाये। होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...जैसे अनेक गीतों पर लोग झूमते दिखे। इसमें पटेल समाज के डॉक्टर, समाजसेवी, किसान, युवा, समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जदयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि होली का पर्व सारे भेदभाव मिटाकर अपनापन का संदेश देता है। सारे गले-शिकवे को भूल जाएं और गले मिलें। लोगों ने एक दूसरे को गले में अबीर लगाकर बधाई दी और कहा कि आने वाले दिनों में भी समाज को एकजुट होना होगा।आने वाले दिनों में जल्द ही पटेल समाज का अपना एक आशियाना होगा। इसके लिए पहल तेज कर दी गयी है। पर्यटक नगरी में समाज का एक धर्मशाला होना जरूरी है।


इस अवसर पर पटेल एकता समन्वय कोषाध्यक्ष अशोक महतो ने कहा की सूबे के मुख्यमंत्री नतीश कुमार ने इस नगरी को विश्व पटल पर उभारा है। कहा कि सभी एक होकर सारे गले शिकवे भूलकर होली मनाएं। यह पर्व भाईचारा का संदेश देता है। समाज एकजुट हों। इस मौके पर समिति के संरक्षक रामकृष्णा प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार चंचूल, कटारी के धर्मेन्द्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष अलेन्द्र प्रसाद सिन्हा, बीरेन्द्र प्रसाद, श्याम महतो, अवध प्रसाद, डॉ. चन्द्र मणि कुमार, डॉ. विभूति कुमार प्रभाकर, तारकेश्वर प्रसाद, अशोक महतो, पंकज कुमार, सुधीर कुमार, बागीश भूषण सहित अन्य मौजूद थे।

राजगीर मे पटेल एकता समन्वय की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह,आज बिरज में होली रे रसिया-पर घंटों झूमते रहे लोग राजगीर मे पटेल एकता समन्वय की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह,आज बिरज में होली रे रसिया-पर घंटों झूमते रहे लोग Reviewed by News Bihar Tak on March 18, 2022 Rating: 5

ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रधानाचार्य ने कहा:शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है,जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है।

March 10, 2022

ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रधानाचार्य ने कहा:शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है,जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है।


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड के सैदनपुर बाजार स्थित ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया।समारोह में प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी ने भी भाग लिया।समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य आर्यन कुमार उर्फ़ पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज का दौर शिक्षा व विज्ञान का दौर है एवं इस दौर में अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई महत्व नहीं है।उन्होंने कहा कि शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है।


जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए आगे बढ़ने की बात कही।समारोह में मौके पर विद्यार्थियों के 50 कटहल व 50 अमरूद के पौधा वितरण किया गया साथ ही विद्यार्थियों को बताया कि पेड़ों की पत्ती से लेकर जड़ों तक बहुत फायदे हैं। एक पेड़ से फल, दवाइयां, भोजन, कपड़े व बहुत सी चीजें प्राप्त होती है। अगर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य नहीं होगा तो प्रत्येक व्यक्ति प्रदूषण की घुटन में रहेगा एवं किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त रहेगा। आज के समय में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण बिगड़ रहा है।

बेमौसम बारिश होना, बाढ़ आना, तापमान बढ़ना यह सब वातावरण के बिगड़ने के कारण हो रहा है।मौके पर सोनी कुमारी, राजीव कुमार, मेनिका कुमारी, संजना कुमारी, ज्योति कुमारी,पीयूष कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, वैष्णवी,भवानी ,विद्या, ममता,सुरुचि अनु कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रधानाचार्य ने कहा:शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है,जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है। ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रधानाचार्य ने कहा:शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है,जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है। Reviewed by News Bihar Tak on March 10, 2022 Rating: 5

राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन

March 09, 2022

राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन


राजगीर।।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में आयोजन किया गया।इस पर कार्यक्रम में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के राज्य एवं जिला और प्रखंड स्तर के समन्वयक, सलाहकार,जिले के सभी प्रखंडों के वीडियो,यूनिसेफ के टीम, जिले के चयनित 50 मुखिया, एवं संबंधित पदाधिकारी कर्मी शामिल हुए।वंही इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा, राज्य समन्वयक राजीव कुमार,राज्य सहलाकार रत्नेश वर्मा सहीत संबंधित पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर महिला मुखिया को सम्मानित भी किया गया।साथ ही अभियान की योजनाओं का क्रियान्वयन होना है । जिसके लिए कार्यशाला में जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता कर्मियों को गांव को संपूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने हेतु सरकार के उद्देश्य से अवगत कराया गया और विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से संपूर्ण स्वच्छता के लिए चल रहे अभियान व कार्यक्रमों की डक्यूमेंट्री फिल्म दिखलाई गई।मौके पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रथम चरण में सभी को शौचालय की सुलभता उपलब्ध कराते हुए ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया था। अब लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के अंतर्गत सभी गांवों को स्वच्छ एवं समृद्ध गांव बनाना है। सरकार के द्वारा उद्देश्य की प्राप्ति हेतु व्यापक योजना तैयार की गई है। योजना क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत को अहम जिम्मेवारी दी गई है।उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण कही गई बातों को अमल में लाकर सरकार के उद्देश्य को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारने की अपील की।

उप विकास आयुक्त ने कहा की स्वच्छ गांव समृद्ध गांव बनाने को लेकर सरकार का बड़ा प्लान है।यह योजना का क्रियान्वयन वार्ड प्रबंधन समिति के स्तर से कराया जाना है।इस अवसर पर पर राज्य समन्वयक राजीव कुमार ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के प्रथम फेज में में खुले में शौच से मुक्ति हेतु ओडीएफ अभियान चलाया गया था ताकि पंचायत को खुले में शौच से मुक्त किया जा सके।अब अभियान के दूसरे फेज में स्वच्छ गांव समृद्ध गांव बनाने का अभियान चलेगा। अभियान की सफलता के लिए वार्ड से लेकर राज्य तक की जिम्मेवारी तय की गई है।अभियान के तहत गांव को ठोस व तरल कचरा से मुक्त करना है अभियान की सफलता के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों की भूमिका तय की है।इसके लिए सरकार के स्तर से पंचायतों को आर्थिक व तकनीकी सहयोग दिया जाएगा।इस अवसर पर राजस्थान आकार रत्नेश वर्मा ने कहा कि नालंदा जिले में चयनित 50 पंचायतों के मुखिया के जुड़वा कि इस बार काफी बढ़ गई है नालंदा जिले में चयनित 50 पंचायतों के मुखिया को इस अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान होगा।उन्होने कहा कि सरकार के द्वारा एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम प्रखंड जिला और राज्य स्तर तक इस अभीयान से जुड़ी बातों को उसमें डाला जाएगा। इस अभियान के तहत बिहार राज्य में कुल 680 ग्राम पंचायत को चयन किया गया है।

साथ ही 324 करोड रुपया की राशि भी आवंटन कराई गई है। कुल 8 हजार गांव जुड़ कर काम करेंगे।उन्होने कहा की इस अभियान के तहत गांव को ठोस व तरल कचरा से मुक्त करना है।अभियान की सफलता के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों की भूमिका तय की है। इसके लिए सरकार के स्तर से पंचायतों को आर्थिक व तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा।इसको लेकर यह विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। वही प्रशिक्षण के दौरान कुछ पंचायत के मुखिया कुर्सी पर ही नींद ले रहे थे। मौके पर संबंधित पदाधिकारी मंच से ही माइक लेकर कहा कि इस प्रशिक्षण में आप लोग सोइए नही और अगर आज आप सो जाएंगे तो आपका पंचायत भी सो जाएगा।यह प्रशिक्षण आप लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर जिला सलाहकार किरण कुरेठीया, ने प्रशिक्षण में शामिल लोगों को विशेष रूप से अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया।














 

राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन Reviewed by News Bihar Tak on March 09, 2022 Rating: 5

राजगीर में एक ही रात दो दुकानों में हुई चोरी,दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान,आक्रोशित होकर लोगों ने किया राजगीर- गीरीयक मुख्य सड़क मार्ग को जाम,

March 07, 2022

राजगीर में एक ही रात दो दुकानों में हुई चोरी,दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान,आक्रोशित होकर लोगों ने किया राजगीर- गीरीयक मुख्य सड़क मार्ग को जाम, 

राजगीर।।


राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर- गिरियक रोड में स्थित फर्नीचर दुकान और ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में शनिवार की रात चोरों ने दोनों दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है,वही इस चोरी की घटना की सूचना राजगीर थाना को देने के बावजूद भी घंटों बाद पुलिस पहुंची जिसके कारण लोग काफी आक्रोश हो गए और सड़क के बीचो बीच दोनों तरफ ट्रैक्टर को लगा कर राजगीर- गिरियक मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया जिसके

कारण दोनों तरफ वाहनों का लंबा कतार लग गया आवागमन बिल्कुल ठप हो गया, लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी काफी लापरवाही बढती है और घंटों बीत जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है जिसके कारण लोग काफी आक्रोशित हैं,गुस्साए लोगों ने एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे, सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे, कल लोगों ने जाम को नहीं हटाया तब आनन-फानन में डीएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे शांत कराया, घंटों बाद जाम को हटाया गया,तब आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ,वहीं रविवार की सुबह श्री राम ट्रेडर्स एंड फर्नीचर हाउस दुकान के मालिक नई पोखर गांव निवासी अनिल कुमार जय मां ज्वाला देवी ट्रैक्टर्स पार्ट्स दुकान के मालिक वलोर गांव निवासी निवास सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपना दुकान बंद कर शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे अपना घर गए,और जब सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दोनों दुकानों का शटर का ताला टूटा हुआ था और चोरी की घटना का अंजाम दिया हुआ था, जब इस चोरी की घटना की सूचना राजगीर थाना पुलिस को दी गई तब पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए घंटों बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है,

दुकानदारों ने बताया कि पुलिस की इस रवैया के कारण लोग काफी आक्रोशित है,इन दुकानदारों ने बताया कि इस चोरी की घटना में लगभग हम लोगों को 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है,मौके पर आक्रोशित लोगों ने बताया कि आए दिन चोरी की घटना लगातार घट रही है पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होती है जिसके कारण चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है और लगातार चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है,उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व ही पास में  सर्फ फैक्ट्री,और सीमेंट दुकान में चोरी की घटना घट चुकी है,अभी तक नहीं सामान बरामद हुआ है और ना ही चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर पाई है,और फिर एक ही दिन  दो दुकानों में चोरी की घटना घटी है, 

राजगीर में एक ही रात दो दुकानों में हुई चोरी,दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान,आक्रोशित होकर लोगों ने किया राजगीर- गीरीयक मुख्य सड़क मार्ग को जाम, राजगीर में एक ही रात दो दुकानों में हुई चोरी,दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान,आक्रोशित होकर लोगों ने किया राजगीर- गीरीयक मुख्य सड़क मार्ग को जाम, Reviewed by News Bihar Tak on March 07, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.