राजगीर के इंडो होक्के होटल में रोटरी क्लब राजगीर का वार्षिक इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,नए अध्यक्ष अमित कुमार एवं सचिव डॉ अमित गुप्ता को चयन किया गया

राजगीर के इंडो होक्के होटल में रोटरी क्लब राजगीर का वार्षिक इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,नए अध्यक्ष अमित कुमार एवं सचिव डॉ अमित गुप्ता को चयन किया गया


राजगीर!! 

राजगीर के इंडो होक्के होटल के सभागार में रोटरी क्लब राजगीर का वार्षिक इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साल भर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम रोटरी राजगीर के स्थापना दिवस की तरह है जिसमें साल भर के लिए नए अध्यक्ष , सचिव एवं कार्यकारिणी का चयन कर उन्हें साल भर के लिए कार्यभारित किया जाता है।इस साल 2022-23 के लिए रोटरी राजगीर के अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन  अमित कुमार एवं नए सचिव के लिए रोटेरियन डॉ अमित गुप्ता का चयन किया गया। इसके साथ ही नए अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार ने अपनी नई कार्यकारिणी के लिए कुल 7 कमेटियों का भी गठन किया जिनका परिचय सभी को सभा में दिया गया।


निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन राजेश रंजन ने रोटरी में किए गए साल भर के कार्यकलापों की चर्चा की एवं सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नालंदा, नवादा एवं शेखपुरा जिला के रोटरी क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम में शिरकत कर रोटरी राजगीर को बधाई दी। सीआरपीएफ कैंप राजगीर के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया एवं रोटरी राजगीर के साथ समाज में जागरूकता लाने के लिए आगे कई कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। मुख्य अतिथि, सहायक मंडल अध्यक्ष डॉ आर पी  साहू ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना पर बल दिया।

नए अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार ने रोटरी राजगीर के योजनाओं में एंबुलेंस परिचालन,पर्यटक सूचना केंद्र ,व्यवसाय प्रशिक्षण कार्यशाला, सदस्यता विकास ,युवा कार्यशाला, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक कार्य योजना बताइ।रोटेरियन राजेश नंदन ने विद्यार्थियों के हित में कई कार्यक्रम की घोषणा की। मंच संचालन करते हुए रोटेरियन डॉ जितेंद्र दीपक ने आगामी वर्षों में मनुष्यों के साथ पशुओं के लिए भी उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए कार्य योजना बताई।इस अवसर पर अच्छे कार्यों के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर के एन झा, रामाकृष्ण प्रसाद,धर्मेंद्र कुमार,डॉ विमलेन्द्र कुमार सिन्हा ,प्रदुमन कुमार ,गिरजानंदन पांडे ,डॉक्टर अनिल कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोगो उपस्थित थे। 

राजगीर के इंडो होक्के होटल में रोटरी क्लब राजगीर का वार्षिक इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,नए अध्यक्ष अमित कुमार एवं सचिव डॉ अमित गुप्ता को चयन किया गया राजगीर के इंडो होक्के होटल में रोटरी क्लब राजगीर का वार्षिक इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,नए अध्यक्ष अमित कुमार एवं सचिव डॉ अमित गुप्ता को चयन किया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 01, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.