राजगीर में महिला प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया,प्रदेश अध्यक्ष ने कहा:महिला कार्यकर्ताओं के बिना कोई संगठन मजबूत नहीं हो सकता

राजगीर में महिला प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया,प्रदेश अध्यक्ष ने कहा:महिला कार्यकर्ताओं के बिना कोई संगठन मजबूत नहीं हो सकता 


राजगीर।। 

राजगीर में महिला प्रकोष्ठ लोजपा(रामविलास)की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई है,बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने किया,बैठक का उद्घाटन महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया,इस अवसर पर शोभा सिन्हा सिन्हा ने कहा कि पंचायत से लेकर प्रखंड जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन को विस्तार किया जा रहा है,ताकि संगठन मजबूत बन सके,


उनहोंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में संगठन के द्वारा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है,इसी क्रम में नालंदा जिला का बैठक आयोजित किया गया है,जिले भर के कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए हैं,उन्होंने कहा की महिला कार्यकर्ताओं के बिना कोई संगठन मजबूत नहीं हो सकता है,उनहोंने कहा की हमारे नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रहा है,इस अवसर पर प्रदेश सचिव पूनम सिहं ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार हर स्तर पर फेल है,गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है,आज राज्य में महिलाओं के साथ कई तरह की घटनाएं प्रतिदिन घट रही है,

लेकिन यह निकम्मी सरकार कुछ नहीं कर रही है,जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है,आज राज्य में बेरोजगारी इतना बढ़ गया है कि लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर अपना पेट भरने के लिए काम को ढूंढते हैं,और सत्ता में बैठे लोग सिर्फ भाषण तक ही सिमट कर रह गए हैं,साथ ही इनके सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज के पन्नों तक ही सिमटा हुआ है,

इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि जिले में पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड जिला तक संगठन को विस्तार का काम लगभग पूरा कर लिया गया है,हमारी महिला कार्यकर्ता संगठन को मजबूती के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रहीं हैं, उन्होंने कहा कि जिला के बाद प्रखंड स्तरीय महिला कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजन होना है,और संगठन को हर घर तक हम लोगों को ले जाना है,इस अवसर जिला महासचिव नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष बौली देवी, गीता देवी ,प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी कांति देवी प्रियंका देवी सहित अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे,








 

राजगीर में महिला प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया,प्रदेश अध्यक्ष ने कहा:महिला कार्यकर्ताओं के बिना कोई संगठन मजबूत नहीं हो सकता राजगीर में महिला प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया,प्रदेश अध्यक्ष ने कहा:महिला कार्यकर्ताओं के बिना कोई संगठन मजबूत नहीं हो सकता Reviewed by News Bihar Tak on August 03, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.