आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली,हर घर झंडा फहराने का दिया संदेश
नगरनौसा।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरनौत विधानसभा भाजपा के द्वारा विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल एवं राघवेंद्र सिंह द्वारा तिरंगा यात्रा को हरनौत के छतियाना गांव के श्री राम मंदिर परिसर से तिरंगा दिखाकर रवाना किया गया।
तिरंगा यात्रा के शुरू करने के पूर्व सर गणेशदत्त के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए व अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबादके नारे लगाते हुए लोगों में देश प्रेम की भावना को जगाया।राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा' देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है।तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
तिरंगा यात्रा छतियाना गांव से शुरू होकर कल्याण बिगहा,सोराडीह, नगरनौसा, माधोपुर,चंडी, नसंडा होते हुए हरनौत पहुंच संपन्न हुआ।मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पटेल,जिला कार्यसमिति समिति सदस्य अजय कुमार सिंह,जिला मंत्री डॉक्टर आशुतोष कुमार,नगरनौसा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, हरनौत मंडल अध्यक्ष पूर्वी मुकेश कुमार,
हरनौत मंडल अध्यक्ष पश्चिमी प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष हरनौत पूर्वी ऋतुराज कुमार,महामंत्री किसान मोर्चा हरनौत पूर्वी विपिन कुमार सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष हरनौत पूर्वी कृष्ण मोहन उर्फ मंटू,मंडल कोषाध्यक्ष पिंटू मुखिया,नगरनौसा मंडल महामंत्री अमरजीत सिंह,प्रणवदेव आनंद,अरुण कुमार,नागेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, मनीष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली,हर घर झंडा फहराने का दिया संदेश
Reviewed by News Bihar Tak
on
August 15, 2022
Rating:

No comments: