नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, होठों पर आजादी के गीत और हाथों में नजर आया तिरंगा

नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, होठों पर आजादी के गीत और हाथों में नजर आया तिरंगा


नगरनौसा।।

देश की आजादी की 76वां स्वतंत्रता दिवस नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।अनेक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी ने ध्वजारोहण किया।वहीं जीविका कार्यालय में प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश कुमार,


नगरनौसा थाना में थानाध्यक्ष  नारदमुनि सिंह,प्राथमिक विद्यालय बोधी बिगहा प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी,हाई स्कूल  नगरनौसा में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती भारती,बीआरसी कार्यालय में बीइओ कुमारी पुष्पा,प्राथमिक सह मध्य संस्कृत बिद्यालय रामपुर-अजयपुर 

प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार,आदर्श पंचायत भुतहाखाड़ में मुखिया नीरजा देवी, नगरनौसा पंचायत मुखिया पूनम कुमारी, अरियावां पंचायत में मुखिया रूदल प्रसाद,खजुरा पंचायत में मुखिया महेंद्र सिंह,गोराइपुर पंचायत में मुखिया पुष्पा कुमारी, काछियावां पंचायत में मुखिया उषा सिन्हा,कैला पंचायत में मुखिया शम्भू कुमार, दामोदरपुर बलधा पंचायत में मुखिया ललिता देवी,ग्राम कचहरी कार्यालय अरियावां में सरपंच अमरजीत सिंह,ग्राम कचहरी कार्यालय खजुरा में सरपंच सरविन्द कुमार

,ग्राम कचहरी कार्यालय काछियावां में सरपंच खुशबू कुमारी,ग्राम कचहरी कार्यालय रामपुर में सरपंच सोनू कुमार,जदयू प्रखंड कार्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद सहित सभी पंचायतों, ग्राम कचहरी, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा बच्चों में मिठाइयां बांटी गई छोटे-छोटे बच्चे जलेबी और मिठाई खाकर बहुत आनंदित हुआ।+2 उच्य विद्यालय नगरनौसा के

प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती ने कहा कि आज भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन हमें करीबन 150 वर्षों बाद अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। आज भारत आजादी का 76वां  महोत्सव मना रहा है, लेकिन सबसे पहले हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।उन्होंने ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनेकता में एकता का होना बहुत मायने रखता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्सव सा माहोल दिखा। छोटे छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के गीत गाते हुए नजर आए।वहीं प्रखंड के भुतहाखार पंचायत के प्रसडीहा गांव के अमृत सरोवर तालाब के किनारे स्वतंत्रता सेनानी जागदेव प्रसाद व कछियावां पंचायत के कछियावां गांव के अमृत सरोवर तालाब के किनारे स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्रता सेनानी जगू राम ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानी ने पौधरोपण भी किया।

इस दौरान जनता में जबरदस्त उत्साह देखा गया।ध्वजारोहण के मौके पर पौधा रोपण भी किया गया।इस अवसर पर पीओ सैयद आमिर हुसैन,कनीय अभियंता राजीब रंजन कुमार,पीटीए दिनेश कुमार, पीटीए मनोज कुमार ,मुखिया निरजा कुमारी,मुखिया उषा सिन्हा, सरपंच खुशबू कुमारी,पीआरएस अशोक कुमार,पीआरएस चंद्रिका प्रसाद  सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, होठों पर आजादी के गीत और हाथों में नजर आया तिरंगा नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, होठों पर आजादी के गीत और हाथों में नजर आया तिरंगा Reviewed by News Bihar Tak on August 15, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.