उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगरनौसा प्रखंड के सीओ को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री करेंगे पुरस्कृत

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगरनौसा प्रखंड के सीओ को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री करेंगे पुरस्कृत


नगरनौसा।।

राजस्व विभागीय संबंधित कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर वेहतर कार्य प्रदर्शन एवं त्वरित निष्पादन को लेकर नगरनौसा सीओ अरुण को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय पुरस्कृत करेंगे।पुरस्कार समारोह का आयोजन 6 अगस्त को आयोजित होने वाले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भूमि सुधार उप समाहर्ता की आयोजित बैठक में किया जाएगा।जहाँ बर्ष 21-22 में राजस्व विभाग के ओवर ऑल परफॉर्मेंस के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगरनौसा सीओ अरुण कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय पुरस्कृत करेंगे।


इधर नगरनौसा सीओ अरुण कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगरनौसा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार ने बधाई दिए साथ ही उनके कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि नगरनौसा सीओ अरुण कुमार जिस प्रकार कम संसाधन के बीच अपने कार्य करने के तौर- तरीको से प्रखंड के लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाये हैं संसाधनों की कमी रोने वाले अधिकारियों के लिए नगरनौसा सीओ एक उदाहरण है कि कैसे कम संसाधन व कम कर्मी के बीच भी कैसे कार्यो का निष्पादन किया जाता है।

आज अपनी मेहनत व कार्य लगन के बदौलत पूरे राज्यभर में राजस्व विभाग के ओवर ऑल परफॉर्मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये।यह नगरनौसा के लिए गर्व की बात है

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगरनौसा प्रखंड के सीओ को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री करेंगे पुरस्कृत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगरनौसा प्रखंड के सीओ को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री करेंगे पुरस्कृत Reviewed by News Bihar Tak on August 05, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.