ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रधानाचार्य ने कहा:शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है,जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है।

ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रधानाचार्य ने कहा:शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है,जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है।


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड के सैदनपुर बाजार स्थित ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया।समारोह में प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी ने भी भाग लिया।समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य आर्यन कुमार उर्फ़ पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज का दौर शिक्षा व विज्ञान का दौर है एवं इस दौर में अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई महत्व नहीं है।उन्होंने कहा कि शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है।


जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए आगे बढ़ने की बात कही।समारोह में मौके पर विद्यार्थियों के 50 कटहल व 50 अमरूद के पौधा वितरण किया गया साथ ही विद्यार्थियों को बताया कि पेड़ों की पत्ती से लेकर जड़ों तक बहुत फायदे हैं। एक पेड़ से फल, दवाइयां, भोजन, कपड़े व बहुत सी चीजें प्राप्त होती है। अगर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य नहीं होगा तो प्रत्येक व्यक्ति प्रदूषण की घुटन में रहेगा एवं किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त रहेगा। आज के समय में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण बिगड़ रहा है।

बेमौसम बारिश होना, बाढ़ आना, तापमान बढ़ना यह सब वातावरण के बिगड़ने के कारण हो रहा है।मौके पर सोनी कुमारी, राजीव कुमार, मेनिका कुमारी, संजना कुमारी, ज्योति कुमारी,पीयूष कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, वैष्णवी,भवानी ,विद्या, ममता,सुरुचि अनु कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रधानाचार्य ने कहा:शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है,जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है। ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रधानाचार्य ने कहा:शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है,जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है। Reviewed by News Bihar Tak on March 10, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.