पर्यटन स्थल राजगीर में दो पैग शराब मिली,6 करोड़ रुपए का केशव होटल सील,पुलिस ने मौके पर करवाई करते हुए नशे की हालत में होटल मालिक समेत चार लोगों को भी किया गिरफ्तार

पर्यटन स्थल राजगीर में दो पैग शराब मिली,6 करोड़ रुपए का केशव होटल सील,पुलिस ने मौके पर करवाई करते हुए नशे की हालत में होटल मालिक समेत चार लोगों को भी किया गिरफ्तार


राजगीर।।

पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी करवाई की गई है।गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में बंगाली पाड़ा मोहल्ले में स्थीत केशव होटल में छापेमारी कर शराब की पार्टी करते हुए होटल मालिक समेत चार लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।और मौके पर से दो तीन पैग अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है।


जिसके बाद पुलिस ने बड़े कार्रवाई करते हुए। होटल को सील कर दिया गया है।सील होटल की अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड से अधिक बताई जा रही है। करवाई से राजगीर के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बंगाली पाड़ा निवासी केशव होटल मालिक प्रियरंजन उपाध्याय, रवि रंजन उर्फ विभाकर उपाध्याय, एवं उपाध्याय टोला निवासी कारु  कुमार उपाध्याय, दीपक कुमार शामिल है।यह लोग होटल में शराब पार्टी कर रहे थे।उन्होने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है।और होटल को सील कर दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है।

होटल संचालकों को शक्त दिशा निर्देश दिया जा रहा है कि शराबबंदी अभियान को सफल बनाने में लोग अपना योगदान दें।शराब का सेवन नहीं करें। होटल में जो भी पर्यटक भी ठहरने करने के लिए आते हैं उन लोगों को भी शराब न पीने के लिए जागरूक करें।उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार होटलों में छापेमारी अभियान जारी है। बताते हुए चले कि राजगील पुलिस के द्वारा कुछ दिन पुर्व ही महादेवपुर गांव मे स्थीत नवनिर्मित ठेकेदार के मकान में छापेमारी करते हुए अंग्रेजी शराब को भी बरामद किया था।और मौके पर ठेकेदार शंभू सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था।मौके पर नवनिर्मित मकान को भी पुलिस ने सील कर दिया था।वही सील मकान की अनुमानित कीमत 60 लाख बताई जा रही है। 

पर्यटन स्थल राजगीर में दो पैग शराब मिली,6 करोड़ रुपए का केशव होटल सील,पुलिस ने मौके पर करवाई करते हुए नशे की हालत में होटल मालिक समेत चार लोगों को भी किया गिरफ्तार पर्यटन स्थल राजगीर में दो पैग शराब मिली,6 करोड़ रुपए का केशव होटल सील,पुलिस ने मौके पर करवाई करते हुए नशे की हालत में होटल मालिक समेत चार लोगों को भी किया गिरफ्तार Reviewed by News Bihar Tak on March 23, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.