प्रोफेसर ललन कुमार सिंह ने राजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा :भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों को संरक्षण करना बहुत जरूरी

October 29, 2023


पीएमएस कॉलेज में भूगोल विषय के व्याख्याता प्रोफेसर ललन कुमार सिंह ने राजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों को संरक्षण करना बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर शोध किया जा रहा है और शोध में कई बातें सामने आई है।उन्होंने कहा संरक्षण के अभाव में आज भगवान बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक स्थल एवं उनके अवशेष आज खत्म होने के कगार पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं पुरातत्व विभाग इस पर विशेष रूप से ध्यान दें।उन्होंने कहा कि सरकार एवं संबंधित विभाग के लापरवाहियों को कारण धरोहर एवं अवशेषों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी काफी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी राजगीर आते हैं।

और भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर जाकर भगवान एवं उसके इतिहास को जानते हैं।उन्होंने कहा कि वैभारगिरि पर्वत, रत्नागिरी पर्वत,गृद्धकुट पर्वत पर भगवान बुद्ध से काफी अवशेष हैं।उन्होंने कहा यहां के जंगलों एवं पहाड़ों पर कई ऐसे अवशेष हैं जहां भगवान बुद्ध अपने शिष्यों के साथ काफी समय तक व्यतीत किए थे।ऐसे भगवान बुद्ध से जुड़ी इतिहास है जो लोगों के बीच अभी तक सामने नहीं आया है।और इसे शोध में उन स्थलों को भी खोजा जा रहा है।उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों एवं अवशेषों को नुकसान नहीं पहुंचाए उन्हें संरक्षण प्रदान करें।इस अवसर पर राकेश बिहारी शर्मा, प्रोफेसर डॉ लक्ष्मीकांत सिंह, आशुतोष कुमार पांडे, गणेश राजवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

प्रोफेसर ललन कुमार सिंह ने राजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा :भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों को संरक्षण करना बहुत जरूरी प्रोफेसर ललन कुमार सिंह ने राजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा :भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों को संरक्षण करना बहुत जरूरी Reviewed by News Bihar Tak on October 29, 2023 Rating: 5

काफी शोर शराबा और हंगामे के बीच राजगीर नगर परिषद परिषद बोर्ड की बैठक हुआ आयोजित,अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाया गया कई आरोप

October 12, 2023


काफी शोर शराबा और हंगामे के बीच राजगीर नगर परिषद परिषद बोर्ड की बैठक नगर परिषद अध्यक्ष जीरो देवी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी पर कई आरोप लगाएं।वहीं बैठक में शामिल विधायक कौशल किशोर ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल की काफी लापरवाही को देखकर जमकर फटकार लगाते हुए कई दिशा निर्देश दिए।बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल ने  हाथ से लिखी हुई ही रिपोर्ट विधायक को दिए।यह लापरवाही को देखकर विधायक कार्यपालक के उपर भड़क गए और कहा कि यह नियम गलत है कि हाथ से लिखी हुई रिपोर्ट बैठक में दिए गए हैं।यह गलत है।और बैठक शुरू हुई है तो यह देने का काम कर रहे हैं।तो लोग इसे कैसे पढ़ेगा।वहीं उन्होंने कार्यपालक को दिशा निर्देश दिया की इसे ठीक तरह से टाइप कराकर दिजिए।बही बैठक में वार्ड पार्षद चंद्रवंशी सविता कुमारी सहित अन्य वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी पर तानाशाही और भेदभाव आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी अपने चहेते वार्ड पार्षदों को वोर्ड की बैठक में हर बार आगे की कुर्शी पर बैठाते हैं।

और हमलोगों के साथ भेदभाव एवं तानाशाही का रवैया अपना कर हम लोगों को पीछे बैठने का काम किया जाता है।हमलोगों की बातों को भी नहीं सुना जाता है।इन बातों को सुनकर विधायक कौशल किशोर ने कहा कार्यपालक को कहा कि नियम अनुसार बोर्ड की बैठक में सभी वार्ड पार्षदों को बैठने का काम करें।तो मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर परिषद अध्यक्ष के आदेश अनुसार इस वोर्ड की बैठक में सभी वार्ड पार्षदों को बैठाया गया है।जिस पर वार्ड पार्षदों ने कहा कि सिर्फ नगर परिषद अध्यक्ष का ही बात चलेगा क्या।और कहा कि जो भी नियमानुसार कार्य वह बोर्ड की बैठक में चलना चाहिए इस तरह का तानाशाही नहीं होनी चाहिए।विधायक ने कहा कि बोर्ड की जो नियमावली है उसको ध्यान में रखते हुए काम किया जाय। साथ ही कौन लोग कहां बैठेगा इसका पूरे तरह ध्यान में रखकर काम करें।वही पिछला बैठक में सांसद कौशलेंद्र कुमार भी शामिल हुए थे।और  उनके द्वारा 7 योजना राजगीर नगर परिषद से जुड़े दिये गये थें।और रजिस्टर में नियम कानून को ताख पर रखकर छेड़छाड़ करते संसद के अनुशंसा का 46 योजना चढ़ा दिया गया।

और इस मामला को लेकर वार्ड पार्षद चंद्रवंशी सविता कुमारी ने इसका विरोध करते हुए संबंधित लोगों पर कड़े कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि नियम की विरुद्ध यह बिल्कुल गलत काम किया गया है।इस मामले को गंभीरता से लेकर विभाग के वरीय अधिकारी अभिलंब इस तरह के हरकत करने वाले लोगों के ऊपर कारवाई करें। उन्होंने कहा सांसद ने 7 योजना दिये लेकिन लोगों ने 46 योजना चढ़ा दिए हैं।वही नगर परिषद बोर्ड की बैठक के दौरान वार्ड संख्या 29 एवं 30 और 31 के काफी संख्या में लोग नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी के कई आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी एवं जमकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे लोगों को आरोप था कि नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी के लापरवाही एवं तानाशाही के कारण नाला का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है।

जिसके कारण बरसात में गंभीर बीमारियां होने का डर लगा रहता है। घंटों तक जमकर लोग प्रदर्शन करते रहे इतना ही नहीं प्रदर्शन में शामिल लोग बोर्ड के बैठक के पास भी जाकर जमकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया। वही इस घटना को लेकर नगर परिषद कार्यालय में पुलिस को बुलाया गया।मौके पर थाना अध्यक्ष अभय कुमार पुलिस बल के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बूझकर शांत कराया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों में काफी संख्या में महिलाएं भी थी जिसमें ललिता देवी, उमा देवी, रिंकू देवी ,सविता देवी,मुन्नी देवी, शीला देवी, गीता देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी के तानाशाही और लापरवाही के कारण पक्की नाला का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है।जिसके कारण हमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनलोगों के पास हमलोग कई बार लिखित आवेदन दे चुके है। फिर भी कुछ नहीं किया जा रहा है।जिसके कारण लोगों में काफी आक्रोश हैं। उन्होंने कहा कि पेन खुला रहने के कारण आए दिन डेंगू एवं अन्य बीमारियां होने का खतरा लगा हुआ रहता है। 

काफी शोर शराबा और हंगामे के बीच राजगीर नगर परिषद परिषद बोर्ड की बैठक हुआ आयोजित,अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाया गया कई आरोप काफी शोर शराबा और हंगामे के बीच राजगीर नगर परिषद परिषद बोर्ड की बैठक हुआ आयोजित,अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाया गया कई आरोप Reviewed by News Bihar Tak on October 12, 2023 Rating: 5

चोरी के माउजर से नाबालिगों ने की थी हत्या,पुलिस ने किया जप्त

October 10, 2023


नालंदा थाना क्षेत्र के खारपर गांव में रविवार की दो नाबालिग दोस्तों ने माउजर से सिर में गोली मार युकक की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस भाग रहे दोनों नाबालिगों को रेलवे स्टेशन के पास से निरूद्ध कर ली थी। मृतक सब्बैत गांव निवासी मंसूर आलम का 19 वर्षीय पुत्र अलमास है।नहाते हुए नग्न वीडियो वायरल करने की खुत्रस में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।मौके से पुलिस माउजर व कारतूस बरामद की थी।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया एक आरोपी ने खुलासा किया कि उसके मामा मकसूद आलम का पुत्र हारफिज अरमान घर में हथियार छिपाकर रखते हैं। उनका हथियार चोरी कर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस टीम छापेमारी कर अरमान के घर से एक कट्टा, एक मैगजीन, एक लोहे का पंजा, 41 कारतूस, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की। छापेमारी टीम में नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, जमादार धर्मनाथ राय समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

चोरी के माउजर से नाबालिगों ने की थी हत्या,पुलिस ने किया जप्त चोरी के माउजर से नाबालिगों ने की थी हत्या,पुलिस ने किया जप्त Reviewed by News Bihar Tak on October 10, 2023 Rating: 5

वन विभाग के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इरिना एहतेशाम लाया प्रथम स्थान, काफी संख्या में छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल

October 09, 2023


वन विभाग के द्वारा राजगीर जू- सफारी पार्क में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। और इस प्रतियोगिता में केरला पब्लिक स्कूल के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इरिना एहतेशाम ने हासिल कर स्कूल का सम्मान बढ़ाया।हम आपको बताएं कि इरिना एहतेशाम जदयू के जिला महासचिव मोहम्मद एहतेशाम मलिक के पुत्री हैं।वही इस सफलता को लेकर परिजनों में भी काफी खुशी है।

इस अवसर पर मोहम्मद एहतेशाम मलिक ने बताया कि उनकी बेटी इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा उनकी बेटी पढ़ाई लिखाई में काफी मेहनत करती है।वहीं केरला पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने काफी प्रशंसा जाहिर करते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया।इस अवसर पर वन विभाग के पदाधिकारीयों ने कहा कि विभाग के द्वारा इस तरह का प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।साथ ही पर्यावरण को लेकर भी विशेष रूप से जागरूक किया जाता है।

वन विभाग के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इरिना एहतेशाम लाया प्रथम स्थान, काफी संख्या में छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल वन विभाग के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इरिना एहतेशाम लाया प्रथम स्थान, काफी संख्या में छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल Reviewed by News Bihar Tak on October 09, 2023 Rating: 5

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित श्री गुरु गोविंद सिंह शोर्य जागरण रथ पहुंचा राजगीर, किया गया भव्य स्वागत

October 07, 2023


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित श्री गुरु गोविंद सिंह शोर्य जागरण रथ यात्रा संपूर्ण भारतवर्ष में भ्रमण किया जा रहा है।और उदासीन संगत फुलवारी शरीफ से पूरे दक्षिण बिहार प्रांत का भ्रमण के क्रम में श्री गुरु गोविंद सिंह शोर्य जागरण रथ यात्रा शुक्रवार को राजगीर पहुंचा। इस अवसर पर बड़ी संगत के मठाधीश महामडलेश्वर स्वामी विवेक मुनि महाराज के नेतृत्व में लोगों ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का पुरे भव्य रूप में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल राष्ट्रीय धर्माचार्य नानकशाही पीठाधीश्वर एवं केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संयोजक महंत दयानंद मुनि ने बताया कि यह शौर्य जागरण यात्रा श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या बरसों हिंदू समाज के संघर्ष के बाद रामलाल अपने गर्भ ग्रह में विराजमान होने जा रहे हैं।और लगभग 50 लाख लोगों को श्री राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से समाज में जात-पात छुआछूत को समाप्त करना का आग्रह समाज से पूज्य संतों के माध्यम से किया गया एवं मठ मंदिर गौ गंगा गायत्री भारत के महापुरुषों की शौर्य गाथा के अनुसार युवा पीढ़ी अपना आचरण करें। साथ ही अपने जीवन को राष्ट्र धर्म की खातिर सदैव तत्पर रहे जिस प्रकार सनातन धर्म की रक्षा के लिए जगतगुरु शंकराचार्य जगतगुरु श्री चंद्र भगवान संत कबीर दास संत रविदास जगतगुरु रामानंदाचार्य जी ने कहा जाति बात पूछे नहीं कोई हरिका बजे सोहरीका हुई सिख संप्रदाय के 10 गुरुओं ने अपने पूरे जीवन में सनातन की रक्षा की बात कही है और राम नाम का प्रचार भी किया है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति व सभ्यता है। इसे विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी माना जाता है। जीने की कला हो, विज्ञान हो या राजनीति का क्षेत्र भारतीय संस्कृति का सदैव विशेष स्थान रहा है। अन्य देशों की संस्कृतियाँ तो समय की धारा के साथ-साथ नष्ट होती रही हैं किंतु भारत की संस्कृति व सभ्यता आदिकाल से ही अपने परंपरागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर बनी हुई है। जिससे हमें इसको और बचाना है।इस अवसर पर महामडलेश्वर स्वामी विवेक मुनि महाराज ने कहा कि हमारा देश अनादिकाल से ही हर क्षेत्र में स्वस्थ परंपराओं, रीति-रिवाज और आपसी सद्भभाव का संवाहक रहा है जिसका प्रतिफल सदैव ही सकारात्मक रूप में हमारे सामने आया है।

हमारी संस्कृति अन्य देशों के लिए भी आदर्श बनी है जिसके कई उदाहरण हम सब जानते हैं।उन्होंने कहा कि विरासत से चली आ रही संस्कृतियों,परंपराओं पर ग्रहण लगता जा रहा है। साफ कहूं तो अब हमारी संस्कृति धीरे-धीरे अपसंस्कृति में बदलती जा रही है। इसीलिए अपनी संस्कृति परंपराओं को बचाकर रखना है।और इसको लेकर अपने युवा पीढ़ी को विशेष रूप से जागरूक करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई परंपराओं के पीछे कोई न कोई आधार होता था। हर परंपरा सुख-समृद्धि का कारक होती है। सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और वैज्ञानिक तथ्य इनमें समाहित हैं।आधुनिक युग में विभिन्न परेशानियों का हवाला देकर हम अपनी संस्कृति को अपने से विलग करते जा रहे हैं जो दुखदायी है। परेशानियां तो पहले भी होती थीं पर तब मानसिक रूप से हमारे पूर्वज इनका निर्वाह करने के लिए तैयार होते थे। आज हमारी मानसिकता परिवर्तित होती जा रही है। इन परंपराओं को हम रूढ़िवादिता बताकर नकारने लगे हैं जो घातक सिद्ध हो रही है।उन्होंने कहा कि आज इन्हें बचाने की सर्वाधिक जरूरत है। बदलते हुए इस समय में परंपराओं को भी आधुनिकता का जामा पहनाया जा सकता है और उनका निर्वाह किया जा सकता है।

यदि हम ऐसा करने में सफल रहे तो यह हमारी युवा पीढ़ी की जड़ों को मजबूती प्रदान करेगी और विघटित होते जा रहे घर-परिवारों को बचाने में अपनी अहम भूमिका के रूप में ही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि की हमारी गौरवशाली संस्कृति आज अपसंस्कृति में बदलती जा रही है जिसे बचाने के लिए हम सबको मन, वचन और कर्म से आगे आना ही होगा क्योंकि हमारी परंपराएं ही हमारी बिगड़ी हुई जीवन शैली को सुधार सकती हैं।इस अवसर पर सामाजिक समरसता प्रमुख संदीप कुमार,सह संयोजक बजरंग दल रोहित कुमार सिंह,अभय कुमार,राजा कुमार अजय कुमार गुप्ता, विपिन झा,बाबा पहलाद दास महाराज, महंत स्वामी रमेश आनंद बापू जी महाराज ,बाबा बच्चा दास, मनजीत सिंह ,प्रमोद कुमार पिंटू उपाध्याय,सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित श्री गुरु गोविंद सिंह शोर्य जागरण रथ पहुंचा राजगीर, किया गया भव्य स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित श्री गुरु गोविंद सिंह शोर्य जागरण रथ पहुंचा राजगीर, किया गया भव्य स्वागत Reviewed by News Bihar Tak on October 07, 2023 Rating: 5

आयुध निर्माणी नालंदा द्वारा राजगीर में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,महाप्रबंधक एनके अग्रवाल हुए शामिल

October 06, 2023


आयुध निर्माणी नालंदा के महाप्रबंधक एनके अग्रवाल की नेतृत्व में निर्माणी के गेट नम्बर एक के समीप स्थित रसलपुर गांव सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक,ग्रामवासी एवं निर्माणी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा गांव के क्षेत्र में सफाई करते हुए गांव के लोगों से स्वच्छ परिवेश  रखने की अपील की और भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता एक सामाजिक दायित्व है।

इसे अपनी जीवनशैली बनाकर ही हम इस अभियान को सफल बना सकते हैं।उन्होंने कहा जीवन में स्वच्छता का बहुत बड़ा महत्व है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सीधा सम्बन्ध हमारी सभ्यता एवं स्वास्थ्य से है।खान एवं पान में स्वच्छता रहने से शरीर स्वस्थ रहता है।घरों के आसपास, सड़कों, नालियों, पोखरों, नदियों आदि में गन्दगी न फैलने से सारा वातावरण स्वच्छ रहता है।और रोग भी नहीं फैलते हैं, जल एवं वायु में भी शुद्धता रहती है।वहीं सघन साफ सफाई कार्यक्रम के साथ विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। निर्माणी प्रशासन ने इस दौरान अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से उत्पादन अनुभाग के अनेक स्थलों पर भी सफाई अभियान आयोजित किया।और लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया। 

 




आयुध निर्माणी नालंदा द्वारा राजगीर में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,महाप्रबंधक एनके अग्रवाल हुए शामिल आयुध निर्माणी नालंदा द्वारा राजगीर में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,महाप्रबंधक एनके अग्रवाल हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on October 06, 2023 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.