केन्द्रीय विद्यालय राजगीर को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
केन्द्रीय विद्यालय राजगीर को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
राजगीर।।
आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय राजगीर को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।राजभाषा कार्यान्वयन हेतु विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए पटना संभाग के उपायुक्त वाई अरुण कुमार और सहायक आयुक्त-सह-राजभाषा अधिकारी डा.अजय कुमार मिश्र ने विद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम को देते हुए कहा कि विद्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है जो राजभाषा से सम्बन्धित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करती है। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को राजभाषा के नियमों की अद्यतन जानकारी के लिए समय समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव डॉ आनन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय राजगीर के सभी कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी का न केवल कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त है बल्कि उसमें प्रवीणता प्राप्त है। सभी लोग हिंदी के भाषण,लेखन और टंकण में निपुण हैं और अपना काम हिन्दी में करते हैं।
वरिष्ठ सचिवालय सहायक राजीव पाण्डेय ने कहा कि हमारा विद्यालय राजभाषा के विभाजन के अनुसार क क्षेत्र में आता है।इसलिए अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत कार्य हिन्दी में ही होना चाहिए। हमारे विद्यालय ने यही किया जिसके फलस्वरूप यह प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। विद्यालय को प्रशस्ति पत्र मिलने से पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है।मीडिया प्रभारी डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी ने यह भी बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व धरोहर नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष स्थल पर विद्यालय के सौ शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है।

No comments: