मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद अब राजगीर में स्थित जय प्रकाश उद्यान पार्क में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य हुआ शुरू

December 31, 2023


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद अब पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित जय प्रकाश उद्यान पार्क परिसर में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।जरासंध स्मारक में मगध सम्राट जरासंध  की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और प्रतिमा का भी निर्माण कार्य तेजी किया जा रहा है।पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद ही कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का भी आयोजन कराया गया थ।

जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।नए वर्ष में जरासंध स्मारक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और इसका निर्माण कार्य वन विभाग के द्वारा किया जा रहा है।जरासंध स्मारक बन जाने के बाद पर्यटकों के लिए एक और नया आयाम राजगीर में जुड़ जाएगा। राजगीर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लगातार पहल की जा रही है।मौजूदा समय में जरासंध अखाड़ा जो है वह पुरातत्व विभाग के अधीन में है।जिसका मेंटेनेंस पुरातत्व विभाग के द्वारा ठीक तरह से नहीं किया जाता है जिसके कारण भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के उपर काफी नाराज़गी जताई थी।और बह स्वयं जरासंध अखाड़ा का भी निरीक्षण किए थे।

और उसके बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि स्वयं राज्य सरकार के द्वारा जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य कराया जाएगा।ताकि यहां आने वाले पर्यटक जरासंध मगध सम्राट जरासंध से जुड़े इतिहासों को जान सकेंगे।मिली जानकारी के अनुसार मगध सम्राट जरासंध के आदमकद प्रतिमा के साथ-साथ कैफेटेरिया और आर्ट गैलरी का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा।जिसमें मगध सम्राट जरासंध की जीवनी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।ताकि यहां आने वाले पर्यटक इनसे जुड़े पूरे इतिहास की जानकारी हासिल कर सके।स्मारक स्थल पर ब्लैक ग्रेनाइट मार्बल की आधारशिला पर मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा स्थापित होगी।इस चार हेक्टर में बनने वाले इस जरासंध स्मारक को आधुनिक ढंग से निर्माण कराया जाएगा। बताते हुए चले कि महाभारत काल के सबसे शक्तिशाली राज्य मगथ का सम्राट था जरासंध। वह बृहद्रथ नाम के राजा का पुत्र था।उसके पास सबसे विशाल सेना थी। वह अत्यंत ही क्रूर और अत्याचारी था। हरिवंशपुराण के अनुसार उसने काशी, कोशल, चेदि, मालवा, विदेह, अंग, वंग, कलिंग, पांडय, सौबिर, मद्र, कश्मीर और गांधार के राजाओं को परास्त कर सभी को अपने अधीन बना लिया था।

कहते हैं कि जरासंध ने अपने पराक्रम से 86 राजाओं को बंदी बना लिया था। बंदी राजाओं को उसने पहाड़ी किले में कैद कर लिया था। यह भी कहा जाता है कि जरासंध 100 राजाओं को बंदी बनाकर किसी विशेष दिन उनकी बलि देना चाहता था जिससे कि वह चक्रवर्ती सम्राट बन सके। ऐसे कई कारण है जिसके चलते जरासंध की पुराणों में बहुत चर्चा होती है। वहीं जरासंध की खासियत यह थी कि वह युद्ध में मरता नहीं था। उसे अक्सर मल्ल युद्ध या द्वंद्व युद्ध लड़ने का शौक था और उसके राज्य में कई अखाड़े थे। वह श्रीकृष्ण का कट्टर शत्रु भी था। श्रीकृष्ण ने जरासंध का वध करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण, भीम और अर्जुन ब्राह्मण के वेष में जरासंध के पास पहुंच गए और उसे कुश्ती के लिए ललकारा। लेकिन जरासंध समझ गया कि ये ब्राह्मण नहीं हैं। तब श्रीकृष्ण ने अपना वास्तविक परिचय दिया। कुछ सोचकर अंत में जरासंध ने भीम से कुश्ती लड़ने का निश्चय किया।अखाड़े में राजा जरासंध और भीम का युद्ध कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से 13 दिन तक लगातार चलता रहा।

इन दिनों में भीम ने जरासंध को जंघा से उखाड़कर कई बार दो टुकड़े कर दिए लेकिन वे टुकड़े हर बार जुड़कर फिर से जीवित हो जाते और जरासंध फिर से युद्ध करने लगा। भीम लगभग थक ही गया था। 14 वें दिन श्रीकृष्ण ने एक तिनके को बीच में से तोड़कर उसके दोनों भाग को विपरीत दिशा में फेंक दिया। भीम, श्रीकृष्ण का यह इशारा समझ गए और उन्होंने वहीं किया। उन्होंने जरासंध को दोफाड़ कर उसके एक फाड़ को दूसरे फाड़ की ओर तथा दूसरे फाड़ को पहले फाड़ की दिशा में फेंक दिया। इस तरह जरासंध का अंत हो गया, क्योंकि विपरित दिशा में फेंके जाने से दोनों टुकड़े जुड़ नहीं पाए।आज इसी जरासंध अखाड़ा को देखने के लिए देश विदेश के पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद अब राजगीर में स्थित जय प्रकाश उद्यान पार्क में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य हुआ शुरू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद अब  राजगीर में स्थित जय प्रकाश उद्यान पार्क में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य हुआ शुरू Reviewed by News Bihar Tak on December 31, 2023 Rating: 5

राजगीर प्रखंड कृषि कार्यालय में चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरों ने 45 बोरा गेहूं का बिज और 120 किलों चना का किया चोरी

December 12, 2023


राजगीर प्रखंड कृषि कार्यालय में चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरों ने 45 बोरा गेहूं का बिज और 120 किलों चना का बीज चोरी कर लिया है।उसके बाद कृषि पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ।वहीं इस घटना की सूचना राजगीर थाना पुलिस को दिया गया।

उसके बाद थाना अध्यक्ष अभय कुमार पुलिस बल के साथ प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।बताते हुए चले कि प्रखंड कृषि कार्यालय में एक महीने के दौरान यह तीसरी चोरी की घटना घटी है।

इसके पुर्व चोरी की घटना में 790 किलो चना का बीज, 30 किलो मंसूरी का बीज।इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड कृषि कार्यालय में चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरों ने 45 बोरा गेहूं का बिज और 120 किलों चना का बीज चोरी कर लिया गया है।और इस घटना की सूचना थाने में दी गई है।और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 


राजगीर प्रखंड कृषि कार्यालय में चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरों ने 45 बोरा गेहूं का बिज और 120 किलों चना का किया चोरी राजगीर प्रखंड कृषि कार्यालय में चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरों ने 45 बोरा गेहूं का बिज और 120 किलों चना का किया चोरी Reviewed by News Bihar Tak on December 12, 2023 Rating: 5

राजगीर ऑल सेनट्स विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:इस तरह का आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढती है

December 09, 2023


ऑल सेनट्स विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया।जिसमें चंद्रयान, जल संरक्षण,सौ उर्जा,भूगर्भ जल संरक्षण,जल शुद्धीकरण ,संयंत्र प्रदूषण, स्मार्ट सिटी, सौरमंडल ,वन एवं पर्यावरण, सिंचाई प्रणाली, सहित कई महत्वपूर्ण विषय को रखा।

इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन  विद्यालय के निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने कहा कि इस तरह का आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढती है।

एवं नई शोध के बीज अंकुरित होते हैं।बच्चों को अधिक से अधिक विज्ञान के प्रति जागरूक करें उन्हें अधिक से अधिक  विज्ञान के महत्वपूर्ण तत्थो को बताने का काम करें। यही बच्चे आगे चलकर देश दुनिया में नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर प्राचार्य राजेश नंदन ने विज्ञान के महत्व के उपर संबोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व विज्ञान के आविष्कारों एवं खोजों के कारण सुंदर, सुव्यवस्थित तथा सहज प्रतीत होता है।अतः हम कह सकते है कि यह विज्ञान का युग है।

विज्ञान का अर्थ, विज्ञान की परिभाषा. वस्तुतः विज्ञान एक बहुमानवीय प्रयत्न है और मूलतः यह प्रकृति के नियमों तथा संसाधनों को उचित ढंग से समझनें का साधन है।उन्होंने कहा इस प्रकार प्रत्येक समस्या का ऐसा समाधान खोजना जिसकों कोई भी व्यक्ति उन्ही परिस्थतियों में पुनः परीक्षण कर सके।इसी विचारधारा को ध्यान में रखते हुए समाज एवं प्रकृति के विभिन्न क्षेत्रों को वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत करने के कारण कुछ विषयों में विज्ञान शब्द जोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि विज्ञानं ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है।बहुत सारे मशीनों के अविष्कारों से हमारा जीवन बहुत आसान हो गया है।बिजली विज्ञानं द्वारा हमें प्रदान किया हुआ एक उपहार है।विज्ञान ने  कार , बस , ट्रेन तथा हवाई जहाज के द्वारा हमारी यात्राओं को सुगम बनाया  हम कही भी समय में पहुँच सकते  हैं।विज्ञानं ने दवाओ का अविष्कार किया। जिससे  बड़ी से बड़ी बीमारियों को किया जा सकता है।कम्प्यूटर भी विज्ञानं की देन है जिससे हमारा जीवन पूरी तरह से बदल गया है।उन्होंने कहा ज्ञान लगभग हर दिन चमत्कार पैदा कर रहा है विज्ञान के पुरुषों की हालिया उपलब्धियों के आधार पर एक बार भयानक कल्पना अब लगभग एक वास्तविकता थी।

हमारे दैनिक जीवन को आसान बनाता है जो लगभग सब कुछ आधुनिक विज्ञान के चमत्कार हैं विज्ञान ने आधुनिक जीवन पर कई उपहार दिए हैं।इस अवसर पर छात्र - छात्राओं को अच्छे विज्ञान प्रदर्शनी और माॅडल बनाने के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी,संयोजिका कमलेश कुमार,राजु कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


 

राजगीर ऑल सेनट्स विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:इस तरह का आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढती है राजगीर ऑल सेनट्स विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:इस तरह का आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढती है Reviewed by News Bihar Tak on December 09, 2023 Rating: 5

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सड़क के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन,उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विकास का काम बहुत तेजी गति से कर रही है

December 06, 2023


ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर प्रखंड अंतर्गत बरनौसा पंचायत के ग्राम-तेतरिया में नसीब पासवान के घर से महेन्द्र प्रसाद के घर तक पी0सी0सी0 सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।यह पी0सी0सी0 सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से अनुशंसा पर किया गया है।

इस सड़क के निर्माण में 5 लाख रूपये की लागत आई है।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की सुविधा उपलब्ध होने से वहाँ के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।बरसात एवं अन्य दिनों में होने वाली कठिनाई से उन्हें निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बिहार सरकार कार्य कर रही है।अभी हाल में ही श्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार द्वारा 1 लाख 20 हजार से अधिक शिक्षकों को एकसाथ नियुक्ति पत्र प्रदान कर इतिहास रचने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा मेधा के आधार चयनित शिक्षक बिहार में छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा की अलख जगायेगें तथा उन्हें अपना भविष्य बनाने हेतु पथ प्रदर्शित करेगें।ऐसा काम पूरे देश में अब तक नहीं हुआ है।सरकार के दृढ़ इच्छा शाक्ति का ही यह परिणाम है कि सरकार द्वारा की गयी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने का काम रेकॉर्ड समय सीमा के अंदर किया गया है।इस अवसर पर मुखिया उस्मान गनी, प्रखंड प्रमुख रानी देवी, जयराम सिंह, मुन्ना कुमार,अजय पासवान, मारो देवी, रंजीत कुमार, अजीत वर्मा, महेंद्र यादव, सुधीर राम, अजीत केवट,रंजू देवी, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सड़क के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन,उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विकास का काम बहुत तेजी गति से कर रही है ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सड़क के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन,उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विकास का काम बहुत तेजी गति से कर रही है Reviewed by News Bihar Tak on December 06, 2023 Rating: 5

राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर विशाल भारद्वाज ने आते ही गुलाबी ठंड में अपनी मखमली आवाजों से लोगों की दिलों का छूआ

December 03, 2023


राजगीर महोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें पहली प्रस्तुति प्राची पल्लवी साहू द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।उन्होंने कथक नृत्य में कई विधाओं की प्रस्तुति दी।जिसे देखकर लोगों ने खूब आनंद उठाया।उन्होंने पहली प्रस्तुति शिव तांडव नृत्य कर भक्तिमय माहौल बना दिया।फिर उसके बाद भरी भरी मटकी और विरह के उपर उन्होंने अपनी कथक नृत्य किया।

जिसे देखकर पुरुषों के साथ महिला दर्शक भी काफी रोमांचित हुईं।दुसरी प्रस्तुति बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर विशाल भारद्वाज ने आते ही गुलाबी ठंड में अपनी मखमली आवाजों से लोगों की दिलों का छूआ।विशाल भारद्वाज भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार,पटकथा लेखक व निर्देशक हैं।उन्हे गॉडमदर और इश्किया के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीत के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा नालंदा को देखने के लिए हमारी बहुत तमन्ना थी।और यहां आकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।राजगीर पुरे दुनियां भर में जाना जाता है।यह बहुत सुंदर स्थल है।उन्होंने अपनी पहली प्रस्तुति डुबने लगें हैं,सांस लेने दीजिए न।वहीं दुसरा एक ज़रा देखिए तो आपके पांव तले अटका है कहीं।जैसे गानों को गाकर लोगों तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

लोगों ने उनकी मधुर आवाजों को खुब सुना।उसके बाद उन्होंने शायरी के साथ ग़ज़ल की प्रस्तुति दी।जिसमें आंख से आंख मिलाने देते,आप भी वस।वहीं हमको भी मरने जाने देते।जैसे ग़ज़ल को उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी।उन्होंने उर्दू गजल भी गाया। फिर गजल मास्क के पिछे और जालिम है आंखें,उसके बाद उन्होंने अपनी लिखी हुई गान थोड़े थोड़े से भींगे है हम, मोहब्बत की है।।

आख़री वार गाकर युवाओं को भी खूव झुमाया। ऐसी उलझीं नजर हटती नहीं। फिर दिल तो बच्चा है,जी थोड़ी कच्चा है जी,डर लगता इश्क करने में जी जैसे गानों को गाकर ढलती उम्र वाले को भी अहसास उन्होंने अपने गानों में दिलाई।फिर वह अपनी पहली फिल्म माचिस का गाना पानी -पानी रे,थारे पानी रे-नैनों में भर जा।फिर मैं घना अंधेरा हूं, जैसे गजल गाया।



राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर विशाल भारद्वाज ने आते ही गुलाबी ठंड में अपनी मखमली आवाजों से लोगों की दिलों का छूआ राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर विशाल भारद्वाज ने आते ही गुलाबी ठंड में अपनी मखमली आवाजों से लोगों की दिलों का छूआ Reviewed by News Bihar Tak on December 03, 2023 Rating: 5

राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े।स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई

December 01, 2023


राजगीर महोत्सव के दुसरे दिन संध्या रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ।और नामचीन कलाकारों ने समां बांधा।जिसमें पहली प्रस्तुति के रूप में  पल्लवी सोम एवं उनके दल द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

जिसमें कलाकारों ने कई विधाओं में एवं रचनाओं में प्रस्तुति दी।जिसे देखकर लोग काफी आनंदित हुए। वहीं दुसरी प्रस्तुति के रूप में गुड्डू पाठक एवं अभिलाषा पाठक द्वारा गायन की प्रस्तुति हुई।जिसमें लोगों खूव आनंद उठाया।इन्होंने प्रथम प्रस्तुति गुड्डू पाठक ने संभाला है।अपने दिल को पहली प्रस्तुति दी।उसके बाद याद आ रहा है,तेरा प्यार एवं सारा जमाना हसीनों का दिवाना,फिर खईके पान बनारस वाला,खुल जाएं बंद अकल का ताला जैसे एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों की प्रस्तुति दी।

उसके बाद अभिलाषा पाठक ने भी एक बढ़कर हिंदी गानों की प्रस्तुति दी।कौन दिसा में लेकर चला रे वटोरीया।वहीं इन्होंने गाकर लोगों पुराने गानों के रस में भी डुबाया।वहीं राजगीर अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम को रंगीन बनाने में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े।स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।

स्टेज में आते ही जावेद ने लोगों का दिल जीत लिया वहीं जावेद अली ने राजगीर के लोगों के लिए अपनी गायकी से कई यादें छोड़ गए। ऐ गुजारिश से शुरुआत की फिर कई गानों की झड़ी लगा दी। फिर नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा पर लोग खुव नाचे। वहीं क्लासिकल, सूफियाना, मेलोडी, गजल सबका छाप जावेद अली ने छोड़े।

जब वे मेट का गाना हो रंग पुरेदी रंग रंगीली लड़की छैल छबीली…उस्दे चंचल नैन कटार अरे चंचल नैन कटार ते उसदा रूप बना हतियार… उसके रूप से कतल हुए तो चर्चा शुरू हुआ…नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा बजा नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा बजा ओए.. पर लोगों ने खूब मस्ती भरी।जावेद अली के सुरीली आवाज ने सबका दिल जीत लिया।गजनी का गाना  मुझे तुम मिल गयी किस्मत पे आयी ना यकीं उतर आई झील में जैसे चांद उतरता है।

कभी हौले हौले, धीरे से…गाकर अपने सुरीली आवाज से लोगों को बांध दिया। खुद जावेद अली ने राजगीर के कसीदे पढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़े।वहीं कार्यक्रम के अंतिम गाने पर जावेद अली ने ऐसा कमाल किया की लोग स्टेज पर आकर नाचने लगे।इस अवसर पर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक कुमार मिश्रा,उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव सहित पर्यटन विभाग पर्यटन विभाग पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े।स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े।स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई Reviewed by News Bihar Tak on December 01, 2023 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.