राजगीर ऑल सेनट्स विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:इस तरह का आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढती है


ऑल सेनट्स विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया।जिसमें चंद्रयान, जल संरक्षण,सौ उर्जा,भूगर्भ जल संरक्षण,जल शुद्धीकरण ,संयंत्र प्रदूषण, स्मार्ट सिटी, सौरमंडल ,वन एवं पर्यावरण, सिंचाई प्रणाली, सहित कई महत्वपूर्ण विषय को रखा।

इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन  विद्यालय के निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने कहा कि इस तरह का आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढती है।

एवं नई शोध के बीज अंकुरित होते हैं।बच्चों को अधिक से अधिक विज्ञान के प्रति जागरूक करें उन्हें अधिक से अधिक  विज्ञान के महत्वपूर्ण तत्थो को बताने का काम करें। यही बच्चे आगे चलकर देश दुनिया में नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर प्राचार्य राजेश नंदन ने विज्ञान के महत्व के उपर संबोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व विज्ञान के आविष्कारों एवं खोजों के कारण सुंदर, सुव्यवस्थित तथा सहज प्रतीत होता है।अतः हम कह सकते है कि यह विज्ञान का युग है।

विज्ञान का अर्थ, विज्ञान की परिभाषा. वस्तुतः विज्ञान एक बहुमानवीय प्रयत्न है और मूलतः यह प्रकृति के नियमों तथा संसाधनों को उचित ढंग से समझनें का साधन है।उन्होंने कहा इस प्रकार प्रत्येक समस्या का ऐसा समाधान खोजना जिसकों कोई भी व्यक्ति उन्ही परिस्थतियों में पुनः परीक्षण कर सके।इसी विचारधारा को ध्यान में रखते हुए समाज एवं प्रकृति के विभिन्न क्षेत्रों को वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत करने के कारण कुछ विषयों में विज्ञान शब्द जोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि विज्ञानं ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है।बहुत सारे मशीनों के अविष्कारों से हमारा जीवन बहुत आसान हो गया है।बिजली विज्ञानं द्वारा हमें प्रदान किया हुआ एक उपहार है।विज्ञान ने  कार , बस , ट्रेन तथा हवाई जहाज के द्वारा हमारी यात्राओं को सुगम बनाया  हम कही भी समय में पहुँच सकते  हैं।विज्ञानं ने दवाओ का अविष्कार किया। जिससे  बड़ी से बड़ी बीमारियों को किया जा सकता है।कम्प्यूटर भी विज्ञानं की देन है जिससे हमारा जीवन पूरी तरह से बदल गया है।उन्होंने कहा ज्ञान लगभग हर दिन चमत्कार पैदा कर रहा है विज्ञान के पुरुषों की हालिया उपलब्धियों के आधार पर एक बार भयानक कल्पना अब लगभग एक वास्तविकता थी।

हमारे दैनिक जीवन को आसान बनाता है जो लगभग सब कुछ आधुनिक विज्ञान के चमत्कार हैं विज्ञान ने आधुनिक जीवन पर कई उपहार दिए हैं।इस अवसर पर छात्र - छात्राओं को अच्छे विज्ञान प्रदर्शनी और माॅडल बनाने के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी,संयोजिका कमलेश कुमार,राजु कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


 

राजगीर ऑल सेनट्स विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:इस तरह का आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढती है राजगीर ऑल सेनट्स विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,निदेशक डाक्टर राजेश नंदन ने कहा:इस तरह का आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढती है Reviewed by News Bihar Tak on December 09, 2023 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.