राजगीर में राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।
राजगीर स्थित राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय बड़ी मिल्की राजगीर के परिसर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वार्षिक समारोह का विधवत उद्घाटन विद्यालय के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार जैन, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत शिक्षक डॉ जयनंदन पांडेय एवं कोलकता महिला मंडल के सदस्यो ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। उपस्थित लोगों ने विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर प्रदर्शनी में लगे प्रोजेक्ट के उद्देश्यों के संबंध बच्चों से रूबरू हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दिल है छोटा सा, जिस देश में गंगा बहता है, बुमराह रे बुमराह, जहां पांव में पायल, सपनों में आया मुरली वाले रे, मैं निकला गड्डी लेके, मेरे घर राम आए सहित अन्य तरह की गाने पर नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर खूब तालियां बटोरे।
विद्यालय के उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय अपने लक्ष्यों अनुसार अग्रसर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में और बेहतर करें इस पर विद्यालय प्रबंधन को पूरा ध्यान रहेगा। जयनंदन पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधि से लेकर अन्य गतिविधियों में बेहतर कर बेहतर प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान साबित कर रहा है। अन्तरदेवी बाघमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य है कि यहां के बच्चे शिक्षा अध्ययन कर समाज के एक अच्छे नागरिक बनने के साथ ही साथ बड़े-बड़े पदों को सुशोभित करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से लेकर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल कर विघालय का नाम रोशन कर रहा है साथ ही साथ यहां शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चे बीटेक में दाखिले ले रहे हैं। यह बहुत ही बड़ी ही गौरव की बात है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली वीरांगना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला सतीश भंडारी ने विद्यालय के बच्चों के मेधा को देखकर खुशी इजहार करते हुए अटल वाटर सिस्टम को मुहैया कराने के संबंध में कही। तरुण अशोक सुमन जैन ने विद्यालय में विज्ञान लैब की स्थापना करने को लेकर11हजार सहयोग करने की बातें कहीं साथ ही साथ कंचन बाफना ने भी 51सौ सहयोग करने की बातें कही।
इस मौके पर मंजू जी सुराणा, मंजू पी भंडारी, रेखा भंडारी, विनोद बोथरा, मनोज कुमार, ममता कुमारी, सविता जैन, सतीश भंडारी, चंद्रकांत संचेती, कारण जैन, पूर्व वार्ड पार्षद इंद्रमोहन सिंह निराला, ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व वार्ड पार्षद श्याम किशोर भारती,रविंद्र प्रसाद, बाल्मीकि कुमार उपाध्याय, सहित उन लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।
राजगीर में राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।
Reviewed by News Bihar Tak
on
February 25, 2024
Rating:

No comments: