अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा राजगीर में सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया- बच्चों को सम्मानित भी किया गया
अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा राजगीर में रविवार को सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन समाजसेवी उमराव प्रसाद निर्मल, पुर्व रेलवे स्टेशन प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा, न्यु आर्यन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मनोहर कुमार चौधरी रोक्सी डांस क्लासेस के प्राचार्य अजीत आनंद व निदेशिका रानी यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की आयोजिका अखिल भारतीय यादव महासभा नालंदा की जिला अध्यक्षा मनोरमा यादव ने बताया की सावन भक्ति, प्रेम, व प्राकृतिक सौंदर्य का महिना है। समाज के लिये और जीवन के लिये यह बहुत महत्वपूर्ण महिना है। किसान इस महीने में धान की बुआई करती हैं और खेतों में सभी गीत गाकर इस मौसम का आनंद उठाती हैं। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत प्रस्तुत किया गया, मेहंदी प्रतियोगिता व फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
समाजसेवी उमराव प्रसाद निर्मल ने कहा की राजगीर जैसी पावन भूमि पर जहाँ भगवान श्री कृष्ण का आगमन हुआ है वहाँ ऐसे कार्यक्रम होने से इस धार्मिक और पवित्र स्थल की महत्ता बढ़ जाती है। इस अवसर पर जितु कुमार,मोहित कुमार, स्वाति कुमारी, स्नेहा कुमारी, हर्ष कुमार, आदिति राय, श्रेया राय, खुशी यादव, रोहित राय, मुस्कान यादव, माही राज, सोनम, राखी, गौरव, पूनम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा राजगीर में सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया- बच्चों को सम्मानित भी किया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
August 11, 2024
Rating:

No comments: