हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया


हरियाली अमावस्या के अवसर पर रविवार को राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया।एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए तुलसी के पौधे का महत्व के बारे में जानकारी भी लोगों को दिया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आज लोगों के बीच हरियाली अमावस्या के सुअवसर पर तुलसी का पौधा वितरण किया जा रहा है।

एवं इसके महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक करते हुए जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि वह तुलसी भारत में प्रायः सर्वत्र पाए जाने वाली औषधि है। यह सभी हिंदुओं की पूज्य भी है, इसी कारण घर-घर में इसका पौधा लगाया जाता है और पूजा भी की जाती है। वैसे इसे हरिप्रिया, माधवी और वृंदा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी 60 जातियां होती है। प्रायः चार प्रकार की तुलसी मुख्य है जैसे राम तुलसी, श्याम तुलसी, वन तुलसी और मार बबर्ड मुख्य हैं।उन्होंने कहा कि भगवान शालिग्राम साक्षात् नारायण स्वरूप हैं और तुलसी के बिना उनकी कोई पूजा संपन्न नहीं होती।है। नैवेद्य आदि के अर्पण के समय मंत्र उच्चारण और घंटानाद के साथ तुलसी दल समर्पण भी उपासना का मुख्य अंग माना जाता है।

मृत्यु के समय तुलसी दल युक्त जल मरणासन्न व्यक्ति के मुख में डाला जाता है जिससे मरणासुन्न व्यक्ति को सद्गति प्राप्त होती है। दाह संस्कार के समय तुलसी के काष्ठ5 का उपयोग किया जाता है इससे करोड़ों पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि तुलसी के काष्ठ की माला सिद्ध माला कहलाती है। इसी प्रकार तुलसी मंजरी का भी विशेष महत्व तुलसी का पूजन वैसे तो वर्ष भर किया जाता है पर विशेष तौर पर कार्तिक में तुलसी विवाह की परंपरा है तुलसी के समीप किया गया अनुष्ठान बहुत ही फलदायक होता है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल पासवान, उमराव प्रसाद निर्मल, रमेश कुमार पान,मनोहर कुमार चौधरी, पप्पू कुमार,राजीव पांडे, कविता प्रवीण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 04, 2024 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.