राजगीर रेलवे थाना के समीप ही ड्यूटी से लौट रहे वन विभाग के पदाधिकारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी
राजगीर रेलवे थाना के समीप ही ड्यूटी से लौट रहे वन विभाग के पदाधिकारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी
राजगीर।।
राजगीर थाना अंतर्गत रेल थाना के समीप गुरुवार की रात बदमाशें ने कुल्हाड़ी से काटकर वन विभाग के फॉरेंस्टर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पदाधिकारी वेणु वन से ड्यूटी समाप्त कर सब्जी खरीद जगदेव नगर स्थित घर लौट रहे थे।उसी दौरान पूर्व से घात लगाए हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया।मृतक 55 वर्षीय रामप्रवेश राम का पैतृक गांव गया जिला है।पदाधिकारी के हत्या की खबर से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।डीएसपी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, वन विभाग के एसीएफ अतीष कुमार, रेल थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। देर शाम हुई वारदात ने राजगीर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर रेल थाना व अधिकारियों का आवास है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त कर पदाधिकारी ने बस स्टैंड के समीप सब्जियां खरीदी।
जिसके बाद वह सिविल ड्रेस में पैदल घर लौट रहे थे। उसी दौरान रेल थाना के समीप पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। शव देखने से प्रतीत होता है कि पीछे वार किया गया। मौत होने पर बदमाश उन्हें कुल्हाड़ी से काटते रहें। शव के समीप सब्जियों से भरा पॉलिबैग भी गिरा है।पदाधिकारी 20 सालों से राजगीर में तैनात थे। दो साल पहले उन्होंने जगदेव नगर में जमीन खरीदकर मकान निर्माण किया था। जहां वह परिवार के साथ रहते थे। मृतक को तीन पुत्र है। दो पुत्र दूसरे शहर में रहता है। जिसमें एक पुलिस विभाग का कर्मी बताया जा रहा है। पत्नी व छाेटे पुत्र के साथ पदाधिकारी रहते थे। मौत की खबर सुन पत्नी व पुत्र मौके पर पहुंच गए।
जहां उनकी दहाड़ गूंज रही है। परिवार किसी से रंजिश से इंकार कर रहा है।राजगीर डीएसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के पुत्रों को सूचना दे दी गई हैॅ। वन विभाग के एसीएफ ने बताया कि निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उन्होंने वरीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी दे दी है।

No comments: