राजगीर के जरासंध स्मारक स्थल से मगध सम्राट जरासंध की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, मंत्री,सांसद सहित काफी संख्या में लोग हुए शामिल


पर्यटन स्थल राजगीर के जरासंध स्मारक स्थल से मगध सम्राट जरासंध की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से  निकाली गई।मगध सम्राट जरासंध जी के 5225 वें जन्मोत्सव पर मनाए जाने वाले इस शोभा यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार,पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार,नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार,पूर्व विधायक सह जदयू राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार,अतिपिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य लोग इस शोभा यात्रा में शामिल हुए,सम्राट जरासंध के भव्य प्रतिमा के साथ प्राचीन  राजगीर के ऐतिहासिक धरोहरों की झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई,शोभा यात्रा में घोड़ा,बैंड,भांगड़ा के साथ बड़ी संख्या में लोग अपने हाथो में झंडा और ध्वज रखे हुए थे।

शोभा यात्रा में शामिल बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार ने कहा कि सम्राट जरासंध ने अपने पराक्रम से मगध का साम्राज्य कई जनपद तक विस्तार किया था। वे एक महान धर्मात्मा थे, दानवीर भी थे।उनके शासन काल की गाथाएं राजगीर में आज भी देखने को मिलती है।उनके जीवन से लोगो को अनुकरण करना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जरासंध की जन्मस्थली राजगीर में शोभा यात्रा का आयोजन होना बहुत बड़ी बात है।उन्होंने कहा कि उनके धरोहरों का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।इस अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मगध के चक्रवर्ती सम्राट राजा जरासंध से ही मगध का गौरवशाली इतिहास जाना जाता है।प्राचीन राजगीर का कण कण मगध साम्राज्य की गौरव गाथाएं कहती है।

राजा जरासंध और माता जरादेवी की कृपा यहां के लोगो पर रही है।इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक इंजिनियर सुनील कुमार ने कहा कि वे सरकार से इनसे जुड़े ऐतिहासिक धरोहरों के विकास का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि राजा जरासंध जैसे पराक्रमी राजा का प्रजा होना गौरव की बात है।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष मिलन सिंह,राष्ट्रीय महासचिव श्याम किशोर भारती,डोली यूनियन अध्यक्ष कृष्णा चंद्रवंशी,महासचिव नंदलाल चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी,इंद्रमोहन सिंह निराला, ओम प्रकाश बादल,उपेंद्र कुमार,भागवत प्रसाद,उमराव प्रसाद निर्मल, डॉ सुखनारायण भैया जी,श्यामदेव राजवंशी,अनीता गहलौत, राकेश कुमार,सुभाष प्रसाद,मनोहर चौधरी,लवकुश कुमार,सुरेन्द्र प्रसाद यादव,अरविंद कुमार शर्मा,भैया अजीत,मन्नू प्रसाद,विपिन कुमार झा,वार्ड पार्षद श्रवण कुमार,कमलेश कुमार,रूपो प्रसाद,सुबोध कुमार,मंजू देवी,अनिल कुमार,अरविंद कुमार शर्मा,गोलू यादव,मीरा कुमारी,अशोक प्रसाद, बब्लू कुमार,शिवनंदन प्रसाद, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

राजगीर के जरासंध स्मारक स्थल से मगध सम्राट जरासंध की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, मंत्री,सांसद सहित काफी संख्या में लोग हुए शामिल राजगीर के जरासंध स्मारक स्थल से मगध सम्राट जरासंध की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से  निकाली गई, मंत्री,सांसद सहित काफी संख्या में लोग हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on November 07, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.