राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर का हुआ आयोजन:बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा की कांग्रेस एक समूह की पार्टी है
राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर का हुआ आयोजन:बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा की कांग्रेस एक समूह की पार्टी है।शक्तिशाली होने के बावजूद कांग्रेस बिहार में सत्ता के पीछे रह जाती है,इस संकल्प शिविर में कांग्रेस आत्ममंथन करेगी
राजगीर।।
राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर का आयोजन किया गया,शिविर का उद्घाटन बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास,प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने किया।इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा की कांग्रेस एक समूह की पार्टी है।शक्तिशाली होने के बावजूद कांग्रेस बिहार में सत्ता के पीछे रह जाती है।इस संकल्प शिविर में कांग्रेस आत्ममंथन करेगी और बिहार की जनता के अनुरूप कांग्रेस को एक शक्तिशाली संगठन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रखंड से लेकर मंडल स्तर पर इकाई का गठन किया जाएगा और 50 उम्र के नीचे वाले व्यक्ति को ही संगठन में लगाया जाएगा।उन्होंने बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के संबंध में कहा कि राजगीर में शिविर और एमएलसी चुनाव के बाद ही नए प्रदेश अध्यक्ष पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि इस नव संकल्प शिविर में पार्टी की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।शिविर में पार्टी की बेहतरी के लिए जो निर्णय लिया जाएगा उस निर्णय को कांग्रेस आलाकमान के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा - जदयू के संबंध अच्छे नहीं रह गये हैं जिसके कारण भाजपा और जदयू का गठबंधन कभी भी टूट सकता है। इस शिविर में पार्टी की ओर से राजनीतिक,युवा मामले व बेरोजगारी, कृषि व किसान सहित छह प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस चिंतन शिविर को 6 भागों में बांटा गया है।आप लोग अपनी अपनी राय दें ताकि और भी सुधार लाया जा सके।
किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी नहीं हो इसका भी आप लोग ध्यान रखेंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोग अपना फायदा और यूगो छोड़कर पार्टी के लिए सोचेंगे तो दोनों का फायदा होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि संकल्प लीजिए जो हम लोगों ने 1977 ने लिया था। हम लोग 1990 तक बिहार में सत्ता में रहे।और 1990 के बाद ऐसा क्या हुआ जो सत्ता से दूर हमलोग है। उन्होंने कहा कि 1970 के संघर्ष में लाठी खाने वाले भी लोग यहां बैठे हैं।उस समय भी गुटबाजी थी पर लोगों ने एकजुट होकर संकल्प लिया था।आज कांग्रेस को बढ़ाने की लड़ाई नहीं है।सिर्फ हम आगे बढ़े, उन्होंने मंच से ऊंचे स्वर में कहा कि सच कहना बगावत है तो समझो कि हम बागी हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि कारण का आकलन नहीं होगा जब तक निदान नहीं होगा। हम अन्य राज्यों की तरह मजबूत है।बिहार में गठबंधन में रहते हैं तो हमारा ताकत कमता है।गठबंधन में नहीं रहते हैं तो हमारा ताकत बढ़ता है।हम से लोग नाराज इसीलिए है। जो जंगलराज राबड़ी जी का राज्य में था।और कांग्रेस उसी के साथ खड़ी होगी तो हमारा क्या होगा।जंगल राज की बात स्वयं सोनिया गांधी जी कहते थे,15 सालों के राज्य में जिनका दोस था हम उनके साथ रहेंगे तो यही होगा होगा।हम यात्रा कर ले, जन संपर्क करें कर ले, हमलोगों को इन बातों को अपने नेता के समक्ष रखना है।राजद एक विवादित पार्टी है।
राजद कांग्रेस को अपमानित कर रहा है।और इस पर हम लोगों को विशेष रुप से ध्यान देना होगा। संगठन में देखा जा रहा है कि जब लोगों को पदो पर नियुक्ति करते हैं तो यह देखते हैं कि हमारा क्या फायदा होगा।स्वच्छ छवि के लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।तभी पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर विधान परिषद प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि कई वर्षों के बाद राजगीर में इस तरह का कार्यक्रम पार्टी का हो रहा है।आज बिहार में शिक्षा की स्थिति काफी खराब है।बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है 1974 में जो जेपी आंदोलन हुआ था।जो सत्ता में बैठे लोग हैं उसी जेपी आंदोलन की उपज है।यह लोग बिहार को आगे बढ़ाने का जो संकल्प लिए थे।जब इन बातों को समीक्षा की जाती है तो यह पता चलता है कि यह लोग जेपी के सपनों को तोड़ने का काम किया है। जो परिस्थितियां आज बिहार में शिक्षा में है वह अराजकता की स्थिति है।आज बिहार में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं है। बेरोजगारी की बात करते हैं तो 3 गुना से अधिक बेरोजगारी बढ़ गया है। भैया जो सत्ता में बैठे लोग हैं सिर्फ अपने-अपने राजनीति लाभ मे लगे हुए हैं।आज देखा जा रहा है कि दोनों पार्टियां आपस में लड़ रही है।जो सरकार के लिए अच्छा संकेत नहीं है।शिक्षा का बजट सरकार मे 42 हजार करोड़ है। पर शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय है।बिहार में 2 लाख से अधिक शिक्षक का पद खाली है। सवाल उठता है कि आप इतने दिनों से सत्ता में हैं।और क्या कर रहे है।आज स्कूल के भवन नहीं है।स्वास्थ विभाग आज बीजेपी का आदमी देख रहा है।अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है।मरीजो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाषण होता है।सबका साथ -सबका बिकास सिर्फ इनका यह भाषण ही सुनने को मिलता है। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है पर यह लोग काम करना नहीं चाहते हैं।बिहार की जनता की चिंता सरकार को नही है।सिर्फ इनको सत्ता की कुर्सी चाहिए। बिहार में रोजगार नहीं मिलने के कारण यहां के लोग दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं।सरकार की गलत नीतियों ने लोगों को कर्जदार बना दिया है। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबते जा रहा है। विश्वविद्यालय कुलपतियों की बहाली में काफी भ्रष्टाचार है।बिहार के विश्वविद्यालयों में उत्तर प्रदेश के ही सिर्फ कुलपती देखे जा रहे हैं। जो एक शोध का विषय है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नालंदा गृह जिला है क्या नालंदा जिला में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है जिनको विश्वविद्यालय में कुलपति बनाया जा सके।सत्ता में बैठे यह लोग बिहार की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि बिना संगठन का कोई पाटी नहीं होता है।सभी लोग एकजुट होकर काम करेंगे तो पार्टी जरूर मजबूत होगा। हमारे छोटे छोटे जो कार्यकर्ता हैं अगर उनको भी समस्या होता है तो पार्टी के बड़े नेता उनके पास जाएं उनकी समस्याओं से रूबरू हो। उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ पद का भोगी बनते हैं।पद की गरिमा को भी समझना चाहिए। हम लोकसभा, विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं।पर संगठन के रो रहे हैं।पार्टी आज सिमटते जा रहा है।पार्टी को पंचायत बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। हम प्रखंड तक ही सिमटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि किसी की पॉकेट का संगठन नहीं बनना चाहिए।सभी को एक साथ लेकर चलना चाहिए।आज हम लोग कमजोर है।और वैसाखी खोजते हैं।उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को आरजेडी बर्बाद कर रही है। बा लोग कहते हैं कि कांग्रेस के कारण हम सरकार नहीं बना पाए।पर उनके द्वारा जो टिकट दिया जाता है वह आप लोग देखते हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर शकील अहमद ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के बाद यह तय हुआ कि राज्य के स्तर पर भी नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन किया जाए।
तथा राज्य स्तर पर विचार किया जाए कि वह कौन से कारण और परिस्थितियां है।जिसकी वजह से आज कांग्रेस पार्टी जनता से दूर हो गई है।और इसे कैसे पुर्न स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी मौजूदा सरकार सत्ता में बैठे जो लोग हैं। एक दूसरे से हटते हैं तो कभी एक दूसरे से जुडते है। दोनों पार्टियों को सिर्फ सत्ता का लालच है।कांग्रेस अब इनके गलत नीतियों का विरोध कर रही है। इन लोगों को बिहार का विकास नहीं चाहिए सिर्फ सता का कुर्शी चाहिए।राजद के संबंध पर उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को अपनी बातों को रखने का हक है। और जो बातें निकल कर आएगा।और उन बातों को हम लोग राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन्हीं सभी बातों को लिया शिविर का आयोजन किया गया है लोग अपनी अपनी बातों को रख रहे हैं।शिविर में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया।

No comments: