राजगीर के हरीपिंड में डांस कराने के नाम पर कोलकाता और दिल्ली से लाए गए लड़कियों को जबरन डरा धमकाकर एवं मारपीट कर देह व्यापार कराया जा रहा था,पुलिस ने किया करवाई
राजगीर के हरीपिंड में डांस कराने के नाम पर कोलकाता और दिल्ली से लाए गए लड़कियों को जबरन डरा धमकाकर एवं मारपीट कर देह व्यापार कराया जा रहा था,पुलिस ने किया करवाई
राजगीर।।
राजगीर थाना क्षेत्र के हरीपिंड में कोलकाता से दो और दिल्ली से एक गरीब घर के भोली भाली लड़कियों को डांस कराने के नाम पर लाया गया था,और उससे जबरन डरा धमकाकर एवं मारपीट कर देह व्यापार कराया जा रहा था, जब यह लड़कियां अत्याचार नहीं सह पाई तब जाकर एक लड़की ने किसी तरह राजगीर पुलिस का नंबर व्यवस्था कर राजगीर थाना प्रभारी को इस घटना की सूचना से अवगत कराया,उसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन और लड़कियों को वहां से मुक्त कराया,और मौके पर से मुख्य सरगना रामलाल को गिरफ्तार किया गया है,जो दूसरे राज्यों से गरीब परिवार की लड़कियों को किसी तरह फुसलाकर राजगीर लाकर डांस के नाम पर जबरन देह व्यापार का काम कराता था,इतना ही नहीं राजगीर के बड़े-बड़े होटलों में भी लड़कियां सप्लाई की जाती थी,और सफेद पोस से लेकर बड़े- बड़े घर के लोग दलालों को मोटी रकम देकर लड़कियों को ले जाते थे,देखा जाए तो राजगीर में काफी दिनों से यह धंधा फल-फूल रहा है,इतना ही नहीं अभी भी बहुत सारी लड़कियां राजगीर में है जिससे देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है,मिली जानकारी के अनुसार राजगीर से लड़कियां आसपास के जिले जैसे नवादा से पूरा गया जहानाबाद पटना सहित अन्य जगहों में भी होटलों में भेजा जाता है, कई बार इन जिलों में भी गिरफ्तारी हुई थी जिसमें लड़कियों ने कबूला था कि उन्हें राजगीर में रखकर यहां उन्हें भेजा जाता है,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजगीर में इस धंधे में कई बड़े लोग भी शामिल हैं,और इसको बढ़ावा देने में लगे हुए हैं,लड़कियों का कहना है कि उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम शादी विवाह आर्केस्ट्रा एवं अन्य कार्यक्रमों में डांस कराने के नाम पर लाया जाताहै,और यहाँ आने पर उनको जबरन डरा धमका कर मारपीट करते हुए देह व्यापार में धकेल दिया जाता है, इतना ही नहीं लड़कियां अगर विरोध करती है तो उन्हें जान मारने के लिए धमकी दी जाती है,इस अवसर पर राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कोलकाता से दो और दिल्ली से एक गरीब घर की भोली भाली लड़की को डांस कराने के नाम पर राजगीर लाया गया था,और रामहरि पिंड के एक घर में कैद इन लड़कियों को कैद कर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था,
जब यह लड़कियां विरोध करती थी तो इसके साथ मारपीट किया जाता था, इसी तीन लड़की में से एक लड़की ने पुलिस को सूचना दिया और उसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके पर से तीनों लड़कियों को मुक्त कराया गया है और इसका मुख्य सरगना रामलाल को गिरफ्तार किया गया है, थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार रामलाल को जेल भेज दिया गया है,थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में और भी जो लोग जुड़े हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है,

No comments: