बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ का 78 वां वार्षिक सम्मेलन राजगीर में आयोजित किया गया, अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने किया

February 28, 2023


बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ वार्षिक का 78 वां सम्मेलन राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया।जिसमें बिहार सहित देश के कई राज्यों के लगभग 500 चिकित्सक शामिल हुए हैं।जिसका उद्घाटन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद कुमार अग्रवाल,मुख्य संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह,डीन डाक्टर वेद प्रकाश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष के पदभार के रूप में डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने ग्रहण किया।वही कुल 9 सत्रों में वरीय चिकित्सकों के द्वारा गंभीर बीमारियों के पहचान और उसका इलाज के ऊपर अपना व्याख्यान दिया।इस अवसर पर बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष के डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ वार्षिक का 78 वा सम्मेलन का आयोजन किया गया है,बिहार के सभी जिलों के साथ देश के दिल्ली, झारखंड,उड़ीसा,यूपी,आंध्र प्रदेश, राजस्थान,हरियाणा,बंगाल सहित राज्यों के कुल 500 चिकित्सक शामिल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 9 सत्रों में विभिन्न गंभीर बीमारियों का पहचान इलाज सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जो चिकित्सकों की चुनौतियां हैं,उस पर विशेष रूप से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा बिरादरी उथल-पुथल की गंभीर स्थिति में है, इस अर्थ में उथल-पुथल है कि कॉर्पोरेट अस्पतालों और व्यक्तिगत चिकित्सकों के बीच संघर्ष चल रहा है।आज अधिकांश रोगी गूगल और यूट्यूब  पर भरोसा करते हैं,उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि अधिकांश युवा स्नातक और स्नातकोत्तर जल्दी में हैं और थोड़ा भ्रमित हैं।उनमें से कई लोग संघ और चिकित्सा को महत्व नहीं देते हैं,उन्होंने कहा जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, हमारे साथियों के साथ बढ़ती घटनाएं होना तय है और आईएमए से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है।

आईएमए को ट्रेड यूनियन की तरह मानें और इसे हर तरह से मजबूत करें, क्योंकि यही एक संस्था है जो डॉक्टरों के अधिकार, सम्मान और गरिमा के लिए खड़ी है।इसलिए मैं आईएमए के प्रत्येक सदस्य से चिकित्सा का पालन करने का आह्वान करता हूं,नैतिकता और एक सीधी रेखा में आगे बढ़ने की कोशिश करें और कभी भी दूसरों की आलोचना न करें बल्कि बने रहें,जब भी और जहां भी जरूरत हो, दूसरों की मदद करें।

इस अवसर आयोजन अध्यक्ष डॉ ब्रज भूषण सिन्हा ने कहा कि एसोसिएशन के द्वारा एक अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक स्वास्थ सप्ताह मनाया जाएगा।इन 7 दिनों में एसोसिएशन के द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारियों की पहचान एवं इलाज के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाता है।और लोगों को जांच कर उचित इलाज भी किया जाता है।उन्होंने कहा कि आज विभिन्न बीमारियों की पहचान एवं उसका रोकथाम एवं इलाज को लेकर विशेष रूप से चर्चा भी की गई है।उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद परिस्थितियां काफी बदल गई है। आज बहुत सारी बीमारियों के चपेट में लोग आ रहे हैं।

ऐसे में सावधानियां और इलाज बहुत जरूरी है। एसोसिएशन के द्वारा इस पहलू पर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना पुरा शरीर को नर्वस तक देता है।उन्होंने कहा कि डायबिटीज वाले लोगों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।यह ऐसा बीमारी है कि बिना दर्द का ही जानलेवा हो जाता है। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को डैमेज कर देता है।उन्होंने कहा कि डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है जिससे, आपको आजीवन परेशानियां हो सकती हैं।डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

लेकिन कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।उन्होंने कहा कि डायबिटीज आज विश्वभर में प्रभावित करने वाली एक बीमारी बन गई है,इन गुज़रे सालो मे डायबिटीज का वैश्विक प्रसार काफी बढ़ गया है, इस अवसर पर गोरखपुर एम्स के डाक्टर कनिष्क कुमार वैज्ञानिक सत्र में बदलते वातावरण एवं मौसम के ऊपर व्याख्यान देते हुए कहा कि जब भी मौसम बदलता है तो लोग ज्यादातर मौसम को थोड़ा महसूस करते हैं। तापमान में बदलाव वायरस के विभिन्न समूहों को पनपने के लिए एक उपयुक्त स्थिति प्रदान करता है जो बाद में संक्रामक रोगों को फैलाता है। वायरसों में सबसे आम मानव राइनोवायरस (एचआरवी) है जो सभी तबीयत खराब होने के 40 प्रतिशत तक के मामलों का कारण बनता है।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के उतार-चढ़ाव को हल्के में न लें। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है।

दिन में मौसम सामान्य है तो रात और सुबह के समय तापमान सामान्य से कम महसूस हो रहा है। ऐसे में हमें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। इस बदलते मौसम में डेंगू, वायरल बुखार जैसी बीमारियां तेजी से पनपती हैं। सुबह-शाम की ठंड, दिनभर गर्मी के इस मौसमी बदलाव में अपनी सुरक्षा खुद करें। यह मौसम आपको भारी नुक्सान पहुंचा सकता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए हमारा सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वातावरण और जलवायु में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, डेंगू व वायरल बुखार जैसे खतरनाक रोग बड़ी आसानी से हमारे शरीर को घेर लेते हैं।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है।किसी भी प्रकार के संक्रामक रोगों से बचने के लिए अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, गर्म पानी का उपयोग करें।

बदलते मौसम के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रख कर बीमारियों से काफी दूर रहा जा सकता है। मौसमी बीमारियां होने पर समय रहते बेहतर इलाज करवाना चाहिए। बच्चों एवं बुजुर्गों के बीमार होने पर उनके इलाज में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।नहीं तो तबियत ज्यादा बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मौसम में लोगों के बीमार होने का कारण इंफेक्शन लगातार बढ़ता जानता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है। इससे बचने लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इस अवसर पर चिकित्सको को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर वरीय चिकित्सक सुजीत कुमार, डाक्टर अरविंद कुमार,डॉ मनोज कुमार,डॉ इंद्रजीत कुमार, डाक्टर विजय शंकर सिंह, डॉ सुनील कुमार, डाक्टर जेके ठाकुर,डॉ कुमार अमरदीप नारायण, डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर सरफराज आलम, डॉ शशि रंजन, डाक्टर अमित कुमार, डाक्टर रुपेश कुमार, डाक्टर राजीव सिन्हा, डाक्टर रिना सिन्हा, डाक्टर अजय कुमार, डाक्टर रंजना, डाक्टर स्नेहा कुमारी, डाक्टर सुषमा कुमारी, डॉ अश्विनी कुमार वर्मा, डाक्टर बालमुकुंद प्रसाद, डॉ राजीव रंजन, डॉक्टर प्रशांत कुमार, डॉ आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।












 

बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ का 78 वां वार्षिक सम्मेलन राजगीर में आयोजित किया गया, अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने किया बिहार राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघ का 78 वां वार्षिक सम्मेलन राजगीर में आयोजित किया गया, अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण डाक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने किया Reviewed by News Bihar Tak on February 28, 2023 Rating: 5

संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर सफाई किया गया

February 26, 2023


संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत  के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर राजगीर का सफाई किया गया।

मौके पर राजगीर के मुखी रामविलास प्रसाद ने कहा कि आजादी के 75 वॉ वर्षगांठ को लेकर प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत आज साध संगत एवं सेवा दल  के साथ मिलकर सूरजकुंड परिसर का सफाई किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का सोच को साकार कर रही हैं सतगुरु सुदीक्षा जी महाराज उन्हीं के सोच को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, अगर हमलोग स्वस्थ जल पीते हैं तो स्वच्छ मन भी जरूर होगा।

मौके पर राजगीर ब्रांच के महिला सेवादल  इंचार्ज अनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि सतगुरु सुदीक्षा जी महाराज के अशीम कृपा से पूरे देश में इस तरह का महाअभियान चलाया जा रहा है।अगर हमलोग अपने पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे और स्वच्छ पानी पिएंगे तो हमारा मन भी स्वच्छ होगा।इस अवसर पर सेवादल इंचार्ज भीम चौधरी, रमेश कुमार पान,बेबी बहन, निर्मला बहन, फुटो बहन, सुशीला बहन, रीता बहन, ममता बहन, भोला महात्मा, मुकेश महात्मा,  चिंता बहन, चंचला बहन, नंदू महात्मा, अलीशा बहन, महिंद्र महात्मा, सुनील महात्मा, आलोक महात्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर सफाई किया गया संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत  के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर सफाई किया गया Reviewed by News Bihar Tak on February 26, 2023 Rating: 5

नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया मानसिक विक्षिप्त युवक, 2 घंटे बाद रेस्क्यू कर उतारा गया

February 23, 2023


राजगीर- छबिलापुर रोड में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।एक मानसिक विक्षिप्त युवक परिसर में लगभग 40 फीट ऊंचा पानी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।जब लोग उसे उतारने की वहां तैनात सुरक्षाकर्मी करने लगे तो कूदने का प्रयास करने लगता। और जोड़ - जोड़ चिल्लाने लगाता।

वहीं ऐसे में ऊंचाई से कूदने उसकी जान भी जा सकती थी।जिसको लेकर लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,विश्वविद्यालय कार्यालय के बाहर लोगों की काफी भीड़ जुट गई।उसके बाद राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।काफी प्रयास करने के बाद भी मानसिक विक्षिप्त युवक ऊपर से नहीं उतर रहा था।

लगभग 2 घंटे के बाद काफी मशक्कत एवं रेस्क्यू कर उतारा गया।इसी दौरान जब पुलिसकर्मी पुलिस गाड़ी में बैठाने लगे तो ताकत लगाकर उसने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।मौके पर पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद उसे गाड़ी में बैठाया और उसके बाद थाने में लाया गया है, मानसिक विक्षिप्त युवक कहां का रहने वाला है,यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।पुलिस उसके परिवार के खोजबीन में जुटी हुई है।नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त युवक पीछे दीवार के माध्यम से किसी तरह पेड़ का सहारा लेकर वह पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया था।

इस अवसर पर थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त युवक को रेस्क्यू कर उतारा गया है।और यह कहां का रहने वाला है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।और ना ही कुछ बता रहा है।थाना प्रभारी ने बताया कि इसके परिवार के बारे में पता किया जा रहा है। 

नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया मानसिक विक्षिप्त युवक, 2 घंटे बाद रेस्क्यू कर उतारा गया नालंदा विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया मानसिक विक्षिप्त युवक, 2 घंटे बाद रेस्क्यू कर उतारा गया Reviewed by News Bihar Tak on February 23, 2023 Rating: 5

राजगीर में महाभारत कालीन सिद्धनाथ मंदीर का संरक्षण का कार्य शुरू किया गया,जिसका उद्घाटन पुरातत्व विभाग के सुपरिटेंडेंट गौतमी भट्टाचार्या ने किया

February 22, 2023


पर्यटन स्थल राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर अवस्थित  महाभारत कालीन पुरातात्विक धरोहर सिद्धनाथ मंदीर संरक्षण का कार्य शुरू किया गया,जिसका उद्घाटन पुरातत्व विभाग के सुपरिटेंडेंट गौतमी भट्टाचार्या ने किया,

मौके पर विभाग के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे,गौतमी भट्टाचार्या ने पुरे कार्य का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर कई दिशा निर्देश भी दिए,बताते हुए चले कि महाभारत कालीन सिद्धनाथ मंदिर का संरक्षण का कार्य शुरू होने से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है,धार्मिक दृष्टिकोण से इस सिद्धनाथ मंदिर का काफी महत्व है,मदीर का दीवार टूटकर गिर रहा था।

और इस प्राचीन धरोहर का अस्तित्व खतरे में था।इस मंदिर का इतिहास कितना पुराना है कि हर कोई जानना चाहता है।वैभारगिरी पर्वत पर महाभारत कालीन इस सिद्धनाथ मन्दिर की स्थापना मगध के राजा जरासंध ने की थी ,तब राजा जरासंध भेलवा डोप तालाब में स्नानोपरांत सिद्धनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना किया करते थे।ऐसी मान्यता है कि इस सिद्धनाथ मन्दिर में सच्चे मन से माँगी गयी हरेक मनोकामना पूरी होती है।

यही वजह है कि इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए देश भर से लोग आते हैं।पुरातात्विक,धार्मिक और महाभारत कालीन इस प्राचीन मंदिर की दीवारें अब ढहने लगी थी,इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं,


राजगीर में महाभारत कालीन सिद्धनाथ मंदीर का संरक्षण का कार्य शुरू किया गया,जिसका उद्घाटन पुरातत्व विभाग के सुपरिटेंडेंट गौतमी भट्टाचार्या ने किया राजगीर में महाभारत कालीन सिद्धनाथ मंदीर का संरक्षण का कार्य शुरू किया गया,जिसका उद्घाटन पुरातत्व विभाग के सुपरिटेंडेंट गौतमी भट्टाचार्या ने किया Reviewed by News Bihar Tak on February 22, 2023 Rating: 5

राजगीर थाने पर परिसर से जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई,डीएसपी ने कहा:लोगों के बीच पुलिस पब्लिक कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा

February 20, 2023


राजगीर थाने पर परिसर से जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई,इस मोटरसाइकिल रैली को डीएसपी प्रदीप कुमार ने रवाना किया,डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि राजगीर थाने परिसर से जन-सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई है,जिसमें राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के 8 थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल हुए हैं,

उन्होंने बताया कि प्रत्येक थानों से एक पुलिस पदाधिकारी और 4 पुलिसकर्मी शामिल हुए हैं,डीएसपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल रैली शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा,और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे,और लोगों के बीच पुलिस पब्लिक कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि मोटरसाइकिल रैली के दौरान अपनी समस्याओं को रखें। संभव होगा कि सभी समस्याओं को मौके पर निपटारा किया जाए। पुलिसकर्मियों द्वारा निकाले गए रैली के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि कोई भी घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें,ताकि को भी समस्याओं को पुलिस निदान कर सके,

डीएसपी ने बताया कि लोग अपनी समस्याओं को रखने के लिए संकुचित रहती है लेकिन पुलिस उनसे अनुरोध करती है कि अपनी तमाम तरह की समस्याओं को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखें।थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने कहा कि इस जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को रखेगा ताकि उसका निदान किया जा सके,साथ ही शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर भी लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा,

थानाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रथम दिन जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली राजगीर थाना अंतर्गत चकपर, सबलपुर, महोदवपुर, पिल्खी,मुजफरपुर, कालीबाड़ी, पटेल नगर,कार्यानन्द नगर,मार्क्सवादी नगर,विरायतन, बद्रीपुर, कोणार्क नगर,जती भगवानपुर गांव में जाएगी,

राजगीर थाने पर परिसर से जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई,डीएसपी ने कहा:लोगों के बीच पुलिस पब्लिक कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा राजगीर थाने पर परिसर से जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई,डीएसपी ने कहा:लोगों के बीच पुलिस पब्लिक कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा Reviewed by News Bihar Tak on February 20, 2023 Rating: 5

दिन में पढ़ाई रात में लूट करने वाले राजगीर से चार गिरफ्तार,देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद,डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया उद्भेदन

February 19, 2023


डीएसपी प्रदीप कुमार ने राजगीर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई लूटपाट की घटना को उद्भेदन किया है।डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरियक,दीपनगर, मनियामा रोड में गिरियक पावापुरी,सिलाव, राजगीर थाना क्षेत्र इलाकों में हो रहे लुटपाट की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।

और लुटपाट करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे छापामारी अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजगीर मुस्ताक अहमद के द्वारा संध्या गश्ती दल के साथ बेलौर गांव स्थित लेदही पुल के पास से चार विधि-विरूद्ध बालक जो लुट का सामान बेचने एवं आपस में बाँटने के लिए जमा हुए थे। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने लुट का 2 मोटरसाईकिल, 4 मोबाईल फोन, 4100 नगद, एक लोडेड देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतुस के साथ रंगे हाथ पकड़कर निरूद्ध किया गया। निरुद्ध बालक के निशान देही पर गिरियक के रैयतर गाँव से लूटा हुआ लैपटॉप, चार्जर और लुट के घटना में इस्तेमाल करने वाले एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

पुछताछ के कम में निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक के द्वारा बताया गया कि रैतर के दो और नवादा के दो दोस्तों के साथ मिलकर चार बालकों का एक गैंग बनाकर गिरियक दीपनगर मनियामा रोड में सुनसान जगह पर आने-जाने वाली यात्रियों से पकड़ाये हुए हथियार का भय दिखाकर पैसा, मोबाईल, मोटरसाईकिल की लूट-पाट करते थे। सभी निरुद्ध बालक, इण्टर के छात्र हैं।

सभी बिहारशरीफ के कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं।बरामद सामानों में एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस,राजगीर थाना क्षेत्र से लुटा हुआ पैसा-4100 रूपया,सिलाव एवं राजगीर थाना क्षेत्र से लुटा हुआ मोटरसाईकिल 2,पावापुरी, सिलाव एवं राजगीर थाना क्षेत्र से लुटा हुआ मोबाईल 4,अन्य मोबाईल फोन 5,लुट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल 1,सिलाव थाना क्षेत्र से लुटा हुआ लैपटॉप एवं चार्जर 1,सिलाव थाना क्षेत्र से लुटा हुआ लैपटॉप का बैग 1 लोहे का फाईटर 1 शामिल है,

छापामारी दल में शामिल  मोहम्मद मुस्ताक अहमद थाना प्रभारी राजगीर,पु.अ.नि आलोक कुमार जिला आसूचना इकाई, थानाध्यक्ष पावापुरी रविन्द्र कुमार,थानाध्यक्ष सिलाव राकेश कुमार,पु.अ. नि ज्ञान रंजन,पु.अ.नि चंद्रोदय प्रकाश,पु.अ.नि प्रभाकर कुमार झा, डी0ए0पी0 सि0 शकील अंसारी, राजा कुमार, दिवान दानिश खॉ, संदीपक कुमार,अशोक कुमार गुप्ता एवं एवं डी०आयू० टीम शामिल थे।

दिन में पढ़ाई रात में लूट करने वाले राजगीर से चार गिरफ्तार,देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद,डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया उद्भेदन दिन में पढ़ाई रात में लूट करने वाले राजगीर से चार गिरफ्तार,देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद,डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया उद्भेदन Reviewed by News Bihar Tak on February 19, 2023 Rating: 5

राजगीर में 20 वें तीर्थंकर भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामी जी का तीन दिवसीय केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव हुआ शुरू,कई राज्यों से काफी संख्या में पहुंचे जैन श्रद्धालु

February 17, 2023


श्री जैन श्वेतांबर कोठी राजगीर स्थित नौलखा मंदिर में 20 वें तीर्थंकर भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामी जी का तीन दिवसीय केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव का भव्य शुरुआत हो गया है।

जिसमें देश के महाराष्ट्र गुजरात, पटना, झारखंड ,दिल्ली, राजस्थान,मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से जैन श्रद्धालु जैन श्रद्धालु पहुंचे हैं।इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।आज केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव की शुरुआत तीर्थंकर भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामी की अर्हत महा अभिषेक से पूजा की गई।जिसमें 24 प्रकार के द्रव्य से प्रभु का अभिषेक किया गया।एवं मन्दिर जी में अठारह पाप स्थानक पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया और पूरे मन्दिर परिसर को फुलों से सजाया गया है तथा भगवान की सुन्दर ऑगी भी की गई।भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामी जी की जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।

इस अवसर पर मुनि दादा कल्याणक मंडल मुंबई के कोमल भाई मेहता ने कहा यहाँ के कण कण में प्रभु ने विचरण किया है।ऐसी पवित्र भूमि की यात्रा भाग्यशालियों को ही मिलती है।हम अपने को धन्य समझते हैं कि हमें कल्याणक भूमि में उपस्थित होकर प्रभु की आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राजगीर एक अति पवन कल्याण तीर्थ भूमि है। हम सबों को इन प्राचीन कल्याणक भूमि की यात्रा जीवन में अवश्य करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि राजगीर हमें अपना घर जैसा लगता है यहां आकर हमें अत्यंत ही धार्मिक वातावरण का अनुभव होता है यहां कन कन में प्रभु विराजमान है ऐसा प्रतीत होता है।उन्होने कहा की जैन धर्म के अनुसार वत्थु सहावो धम्मो अर्थात् वस्तु का स्वभाव ही धर्म है।प्रत्येक वस्तु का कोई न कोई स्वभाव होता है।जैसे अग्नि का स्वभाव उष्णता है और जल का स्वभाव शीतलता है।प्रत्येक वस्तु अपने मूल स्वभाव को कभी नहीं छोड़ती है।अन्य वस्तु का संयोग पाकर स्वभाव में परिवर्तन हो जाता है।जब यह संयोग नहीं रहता है तो वह वस्तु अपने मूल स्वभाव में लौट आती है।जैसे पानी का स्वभाव शीतल है।यदि इसे अग्नि का संयोग प्राप्त हो जावे तो इसके स्वभाव में परिवर्तन हो जाता है।

अर्थात् गर्म हो जाता है और जब संयोग समाप्त हो जाता है,तो पानी अपने मूल स्वभाव शीतलता में लौट आता है।इसी प्रकार आत्मा का स्वभाव ज्ञाता-दृष्टा है व मूल में शुद्ध है, मगर कर्मों के संयोग से यह अशुद्ध होकर संसार में भ्रमण कर रही है।जब कर्मों का संयोग समाप्त हो जावेगा तो यह आत्मा अपने मूल स्वभाव अर्थात् शुद्धता को प्राप्त कर लेगी और सिद्धालय में विराजमान हो जावेगी।उन्होने कहा की चारित्र को भी धर्म कहा गया है। चारित्र को निश्चय से धर्म कहा है क्योंकि चारित्र धारण किये बिना आत्मा से बद्ध पुद्गल कर्मों की निर्जरा सम्भव नहीं है।

चारित्र भाव से क्रियात्मक होना चाहिए अर्थात् शुद्ध भाव पूर्वक आचरण में महाव्रत रूप लेना आवश्यक है। इस अवसर पर संस्था के मंत्री रंजन कुमार जैन ने कहा कि तीर्थकर परमात्मा के चरण जहाँ पड़े ऐसी पवित्र नगरी राजगीर तीर्थ में आये हुये तीर्थयात्रियों का स्वागत कर हम काफी आनन्दित महसुस करते हैं यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है।भगवान के चार कल्याणक च्यवन, जन्म, दीक्षा एवं केवलज्ञान इसी पवित्र भूमि पर हुये हैं। इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी राजकुमार जैन ने कहा कि कल्याणक पूजा के माध्यम से समस्त समाज में एक अच्छा संदेश जाता है।सभी श्रद्धालु सौभाग्यशाली है कि जिन्हें इस आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिला है।

इस अवसर पर संस्था के सहायक प्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कल्याणक पूजा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इससे हम सबों में एक नई उर्जा का संचालन होता है। भगवान की आराधना करने से हमें काफी सुकुन मिलता है। इस अवसर पर संस्था के कैशियर संजीव कुमार जैन ने कहा कि नौलखा मन्दिर का निर्माण राजस्थान के कुशल कारीगरों को द्वारा किया गया है।इसका निर्माण सन 1954 में प्रारंभ किया गया था इस मन्दिर जी में प्रभु की प्रतिष्ठा सन 1961 में हुई है।भगवान श्री मुनिसुब्रत स्वामी भगवान श्री राम के समकालीन थे।प्रतिवर्ष लाखों तीर्थयात्री इस तीर्थ की यात्रा करने पधारते हैं। इस मन्दिर जी की विशेषता है कि इसमें कहीं भी लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध संगीतकार निपुन मेहता ने अपने भजनों के कार्यक्रमों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने एक से बढ़कर एक अपनी मखमली आवाज उसे भजनों की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर समीर मेहता,जिमी मेहता,राजु भाई,परेश संघवी, दीपेश मोरखीया,हनीष संघवी, संजीव कुमार जैन, विजय भाई, रमेश भूरा,नीलेश मोरखिया,निपुन मेहता,सुशील कुमार जैन,मधु बेन,डौली जैन, अर्चना जैन, अनीता बोथरा, प्रेमलता बेन, पुनम बेन,प्रिया बेन,वैशाली बेन,गीता बेन,सुखराज जैन, मोनू सुचन्ती,सत्येन्द्र कुमार,रेखा जैन,कंचन जैन,सुषमा पाण्डेय,रूपा जैन,परी जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











 

राजगीर में 20 वें तीर्थंकर भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामी जी का तीन दिवसीय केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव हुआ शुरू,कई राज्यों से काफी संख्या में पहुंचे जैन श्रद्धालु राजगीर में 20 वें तीर्थंकर भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामी जी का तीन दिवसीय केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव हुआ शुरू,कई राज्यों से काफी संख्या में पहुंचे जैन श्रद्धालु Reviewed by News Bihar Tak on February 17, 2023 Rating: 5

राजगीर प्राकृतिक आरोग्याश्रम में जांच एवं इलाज प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा आयोजन किया गया,संचालक उमेश कुमार ने कहा :प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का जन्म हुआ

February 16, 2023


राजगीर प्राकृतिक आरोग्याश्रम में जांच एवं इलाज प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यात्म सलाहकार डॉ सुख नारायण भैया,प्राकृतिक आरोग्याश्रम के संचालक उमेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर सैकड़ों लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जांच एवं इलाज किया गया।लोगों को निरोग होने के लिए मौके पर कई सलाह दिया जाए।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यात्म सलाहकार डॉ सुख नारायण भैया ने कहा कि हवन चिकित्सा एवं नेचरोपैथी चिकित्सा बहुत ही सटीक व सरल चिकित्सा विधि है,जिससे मानव जीवन को प्रभावित करने वाले दूषित वायु जो मनुष्य के स्वास के माध्यम से शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से घेरे रहता है,उसे वन औषधियों को जलाकर हवन के धुओं को स्वॉस से खींचवाये जाते है।हवन चिकित्सा-विधि रोगी को तत्काल स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन जीने के कारगर उपाय है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा मुख्य रूप से विजातीय तत्वों के शरीर मे संचय होने, रक्त की अशुद्धि एवं शरीर मे जीवनीय शक्ति की कमी होने को रोगों का मुख्य कारण मानती है। प्राकृतिक चिकित्सा मे आहार को ही औषधि माना गया है, इसीलिए आहार के विभिन्न प्रकार और उपयोग का विस्तृत वर्णन प्राकृतिक चिकित्सा मे मिलता है।

इस अवसर पर इस अवसर पर प्राकृतिक आरोग्याश्रम के संचालक उमेश कुमार ने कहा कि मानव सेवा करते हुए हमें खुशी मिलती है, उन्होंने कहा कि यह संस्थान 60 वर्षों से लोगों को सेवा प्रदान कर रहा है।उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।प्राकृतिक रहन-सहन एवं खान-पान का प्रयोग करते हुए स्वस्थ रहना या बीमार होने पर प्रकृति द्वारा दिये गये तत्वों का प्रयोग करके निरोग हो जाना ही प्राकृतिक चिकित्सा है। इसी क्रम मे विभिन्न प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का जन्म हुआ।सर्वप्रथम एक साधारण किसान विनसेंट प्रिसनिज ने 18वीं शताब्दी मे जल का उपयोग करके प्राकृतिक चिकित्सा को प्रारंभ किया।

उन्होंने कहा कि योग,नेचुरोपेथी, योग, आयुर्वेदिक विधि स्थित एवं राजगीर गरम जलधारा नये-पुराने रोगों का इलाज, जैसे- गैस्ट्रिक,त्वचा, कैंसर, बवासीर, सुगर,मोटापा, लकवा,मुहाँसा, ह्रदय रोग, गठिया वात व्याधि इत्यादि अन्य सभी प्रकार के पुरुष एवं स्त्री रोगों का रोग से मुक्ति मिल सकती है, इस अवसर पर रामप्रवेश दास, ने मौके पर कई गंभीर बीमारियों का उचित इलाज के बारे में विस्तार से बताया।





राजगीर प्राकृतिक आरोग्याश्रम में जांच एवं इलाज प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा आयोजन किया गया,संचालक उमेश कुमार ने कहा :प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का जन्म हुआ राजगीर प्राकृतिक आरोग्याश्रम में जांच एवं इलाज प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा आयोजन किया गया,संचालक उमेश कुमार ने कहा :प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का जन्म हुआ Reviewed by News Bihar Tak on February 16, 2023 Rating: 5

प्रजापति समाज के लोगों ने संतराम बी.ए की जयंती बड़े धूम धाम से राजगीर में मनाया,अध्यक्ष संजीव कुमार बिट्टू ने कहा: हम लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए

February 15, 2023


बिहार कुमार प्रजापति समन्वय राजगीर समिति के बैनर तले कुम्हार समाज में जन्में  प्रसिद्ध पत्रकार महान साहित्यकार एवं कलम के जरिए बहुत जनों में क्रांति चेतना भरने वाले महापुरुष संतराम बीए की जयंती राम हरिपिंड रोड राजगीर में मनाई गई।जिसमें समिति के जिला कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने संतराम बीए के जीवन पर प्रकाश डाला ।और बताया कि संतराम बीए प्रजापति कुम्हार समाज में समय समय में ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लिया है। जिन्होंने न केवल समाज बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है।

उन्हीं में से एक हैं संतराम बीए जिन्होंने देश की विषमता भरी जाति व्यवस्था रूढ़िवादिता, पाखंडवाद ,अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई जाति और  वर्ग विहीन समाज के निर्माण के लिए अपनी कलम चलाई संतराम बीए ने 100 से अधिक पुस्तके लिखी तथा कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादक रहे संतराम बीए का जन्म पंजाब के होशियारपुर के बस्ती गांव में 14 फरवरी 1887 में कुम्हार  समाज में हुआ इनके प्रारंभिक शिक्षा बजवाड़ा के हाई स्कूल में हुई ।इसके बाद 1909 में इन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज लाहौर से बी.ए. किया इनके समय में बी.ए.पास करना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी ।इसलिए लोगों ने इन्हें संतराम बीए कहना प्रारंभ कर दिया। तभी से इनका नाम संतराम बीए हो गया ।संतराम बीए ने अपने नाम के साथ कभी जाति का उल्लेख नहीं किया। क्योंकि वह देश में व्याप्त वर्ग व्यवस्था के खिलाफ थे।

वहीं बिहार कुमहार( प्रजापति) समिति के मगध प्रमंडल अध्यक्ष संजीव कुमार बिट्टू कहा की संतराम बी. ए.  विद्यार्थी जीवन से ही समाज सेवा के कार्यों में रुचि रखा करते थे ।आगे जाकर स्वामी दयानंद सरस्वती और श्रद्धानंद के विचारों से काफी प्रभावित हुए ।और आर्य समाजी हो गए इसके बाद भी परमानंद के संपर्क में आए फिर दोनों ने मिलकर 1922 में "जाती पाती तोडो मंडल" की स्थापना की ।जिसके प्रधान परमानंद को बनाया गया तथा संतराम  सचिव बने धीरे-धीरे "जाती पाती तोड़क मंडल "का दायरा बढ़ने लगा ।और पंजाब की सीमाओं को पार करते हुए देशभर में इसकी शाखाएं खोलने लगी ।मंडल के प्रयासों से सैकड़ों अंतरजातीय विवाह होने लगे ।इनके चलते इन्हें कई प्रकार के विरोध का भी सामना करना पड़ा। मंडल के प्रयासों के चलते बहुत सारे लोगों ने शिकायत का सामना करना पड़ा मंडल के तत्वाधान में 1936 में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन रखा गया ।अध्यक्षीय भाषण के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लाहौर बुलाया गया था। जिसमें सहमति नहीं बनने के कारण अधिवेशन निरस्त कर

दिया गया ।संतराम बीए के द्वारा 1948 में लिखी गई किताब" हमारा समाज "काफी चर्चित रहा , इससे उन्होंने हिंदू समाज में हलचल मचा दी थी। इसमें कई ऐतिहासिक घटनाओं के माध्यम से हिंदू समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता कट पर कटाक्ष किया है ।संतराम के द्वारा लिखे जाने वाले लेख उस समय की सभी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते थे। वहीं पर जिला अध्यक्ष मोतीचंद ने बताया कि संतराम बीए उर्दू में भी स्वयं की पत्रिका निकाली थी। जिसका नाम क्रांति था। इसके अलावा उन्होंने कई पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया।जिसमें जालंधर महाविद्यालय के मुख्य पत्रिका भारतीय तथा विशंभर आनंद वैदिक संस्थान की पत्रिका विश्व ज्योतिष शामिल है।संतराम बीएफ 31 मई 1988 को अपनी बेटी गार्गी चड्डा के यहां अंतिम सांस ली।

इसके बाद हमारे पूर्व सचिव सुनील कुमार ने बताया कि इनके आदर्शो को अपनाकर हम अपने समाज में एक नई क्रांति ला सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुबोध पंडित,सुजीत पंडित, सरपंच सुरेंद्र पंडित, रामप्रवेश पंडित, सरपंच गनौरी पंडित, प्रमोद पंडित, नीरज कुमार, मिथुन कुमार,गुड्डू कुमार, सुनील कुमार, रवि प्रकाश, संतोष सर,राजेंद्र पंडित, अनिल कुमार प्रजापति,धनंजय कुमार, बबलू पंडित, राजीव प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रजापति समाज के लोगों ने संतराम बी.ए की जयंती बड़े धूम धाम से राजगीर में मनाया,अध्यक्ष संजीव कुमार बिट्टू ने कहा: हम लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए प्रजापति समाज के लोगों ने संतराम बी.ए की जयंती बड़े धूम धाम से राजगीर में मनाया,अध्यक्ष संजीव कुमार बिट्टू ने कहा: हम लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए Reviewed by News Bihar Tak on February 15, 2023 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.