स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी का पुण्यतिथि राजगीर में मनाई गई,लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया


स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी का पुण्यतिथि  राजगीर में मनाया गया।वंही उनकी स्थापित प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक और पासी समाज राजगीर के अध्यक्ष मनोहर कुमार चौधरी ने कहा कि जगलाल चौधरी ने  सर्वसमाज की बहुमुखी सेवा की है।वे राजनीतिक, सामाजिक एवम आध्यात्मिक नेता रहे हैं।

उन्होने अपना पूरा जीवन राष्ट्रभक्ति व समाज की सेवा में बिता दिया।इस अवसर पर पूर्व मुखिया अनुज कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के गांधी नाम से चर्चित स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री जगलाल चौधरी एक प्रखर समाज सुधारक थे।उन्होने महिलाओ के अधिकारों, दलितों की मुक्ति, शिक्षा और बिहार में भूमि सुधार के लिए जाने जाते हैं।बताया कि उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर समाजसेवी बालदेव चौधरी ,गणेश गौतम,श्याम किशोर भारती,मनोहर कुमार चौधरी,अनुज कुमार,डाक्टर सुख नारायण प्रसाद,निरंजन कुमार,छोटे पासवान,श्रवण यादव सुरेश चौधरी,पप्पू चौधरी, निर्मला चौधरी,मनोरमा रानी, भूषण चौधरी, सुनील प्रकाश आर्य,लव चौधरी,राज रंजन चौधरी, मुन्ना चौधरी,शैलेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।   

स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी का पुण्यतिथि राजगीर में मनाई गई,लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी का पुण्यतिथि  राजगीर में मनाई गई,लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया Reviewed by News Bihar Tak on February 06, 2023 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.