राजगीर में प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कन्वेंशन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया बैठक,पदाधिकारी हुए प्रतिनियुक्त

October 29, 2022


गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाशपर्व उत्सव का आयोजन गुरुद्वारा श्री नानक शीतल कुंड राजगीर में 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा,और इस वृहत आयोजन के अवसर पर सेवादारों के जत्था का आगमन प्रारम्भ हो रहा है। इनके आवासन की व्यवस्था सम्राट अशोक भवन में की गई है। महिला सेवादारों के आवासन की व्यवस्था दो होटलों में की गई है।31 अक्टूबर से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं,संगत का आगमन होगा।इनके आवासन के लिए विभिन्न होटलों में आयोजकों द्वारा व्यवस्था की गई है।

सभी आवासन स्थलों पर हेल्प डेस्क 24 घंटे कार्यरत रहेगा।इसमें तीन अलग-अलग पालियों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं।पटना से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवा की व्यवस्था परिवहन विभाग द्वारा की गई है। बड़े वाहनों के पार्किंग के लिए मेला सैरात मैदान तथा छोटे वाहनों के लिए गुरुद्वारा के सामने पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।श्रद्धालुओं के आवासन स्थल से गुरुद्वारा तक आने-जाने के लिए लगभग 150 ई-रिक्शा की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 24 घंटे तीन अलग-अलग पालियों में उपलब्ध रहेगी। सभी ई-रिक्शा चालकों को परिचय पत्र भी दिया जा रहा है। उनकी अलग से ब्रीफिंग भी की गई है।जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आरआईसीसी के मिनी ऑडिटोरियम में प्रकाश पर्व के आयोजन के लिए गठित सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों तथा विभिन्न दायित्वों के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। "क्या करें,क्या ना करें" के बारे में बताया गया।

सभी आवासन स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त साइनेज का प्रदर्शन सुनिश्चित कराने को कहा गया। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य स्थल पर ही  भोजन आदि की व्यवस्था के लिए कार्मिक कल्याण कोषांग गठित किया गया है।गुरुद्वारा एवं अन्य सभी निर्धारित आवासन स्थलों पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। अनुमंडल अस्पताल राजगीर में आईसीयू को क्रियाशील किया जा रहा है,इसके साथ ही भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी को 24 घंटे तैयार स्थिति में रहने का निर्देश दिया गया है।

गुरुद्वारा के सामने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष एवं मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है।बैठक के उपरांत सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर जाकर दल के सभी सदस्यों को आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। सभी नोडल पदाधिकारियों को वृहत कम्युनिकेशन प्लान की पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है। जिसमें विभिन्न दायित्व के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर संकलित है।बैठक के बाद जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा परिसर तथा सम्राट अशोक भवन जाकर व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, गुरुनानक निष्काम सेवा जत्था के प्रभारी,भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी के अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

राजगीर में प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कन्वेंशन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया बैठक,पदाधिकारी हुए प्रतिनियुक्त राजगीर में प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कन्वेंशन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया बैठक,पदाधिकारी हुए प्रतिनियुक्त Reviewed by News Bihar Tak on October 29, 2022 Rating: 5

राजगीर में कृषि विभाग द्वारा रबी महाअभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विधान पार्षद रीना यादव ने कहा: पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनें और निदान करें

October 27, 2022


राजगीर प्रखंड कार्यालय में कृषि विभाग के द्वारा रबी महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद रीना यादव ने किया,इस अवसर पर विधान पार्षद रीना यादव,अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कर दिया,इस अवसर पर विधान पार्षद रीना यादव ने कहा की किसानों की आय दुगनी हो इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से काम कर रही है,किसान भाइयों के लिए हर तरह की योजनाएं सरकार ने निकाली है,ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ सके,

उन्होंने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों और कर्मीयो को कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर आपके पास आते हैं,तो उनके साथ अच्छा व्यवहार करें,उनको डांट फटकार नहीं करें उनकी समस्याओं को सुने और उसको निदान करने का आप लोग पूरा प्रयास करें, सरकार की जो योजनाएं हैं,वह किसानों तक पहुंचे,इसको लेकर आप लोग पूरी तत्परता व ईमानदारी से काम करें,उन्होंने कहा कि बिहार में 80% लोग कृषि पर आधारित है,किसानों की शिकायत रहती है कि उन्हें बीज सही नहीं मिल पाता है,संबंधित पदाधिकारियों व अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर काम करें, उन्होंने किसानों से अपील किया कि खेती करने के लिए नए-नए तकनीकों का आप लोग उपयोग करें जो किसी वैज्ञानिक बताते हैं उनकी बातों को आप लोग अमल करें, इससे आप लोगों का मुनाफा अच्छा खासा और बढेगा,

उन्होंने कहा कि आप लोग रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करें आप लोग जैविक खाद का उपयोग करें,साथ ही सरकार के द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि लोग अपने खेत में पोआली को नहीं जलाएं,और दूसरे किसानों को भी जागरूक करें, मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा ने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चल रही है उसके बारे में किसानों को जानकारी होना बहुत जरूरी है इसलिए कृषि विभाग के पदाधिकारी और कर्मी किसानों को जागरूक करने का काम करें, ताकि लोग योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें, अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिया कि आप लोग पंचायत और वार्ड एवं गांव स्थल पर जाकर किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विशेष रूप से जागरूक करने का काम करें, उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी गांव मस्तक पर जाकर काम करें, आप लोग किसान चौपाल से सिर्फ खानापूर्ति नहीं करें, किसानों को एक-एक योजनाओं के बारे में ठीक तरह से जानकारी दें,

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने किसानों से पूछा कि आप लोगों के पास किसान सलाहकार जाते हैं कि नहीं तो मौके पर किसानों ने कहा कि किसान सलाहकार किसानों के यहां नहीं आते हैं, अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए,जो भी ड्यूटी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों का है वह इमानदारी पूर्वक काम करें,उनहोंने किसानों से अपील किया कि आप लोग बिचौलियों के झांसे में नहीं आये, मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष एवं किसान जयराम सिंह,रिंकू सिहं,भूषण प्रसाद सहित अन्य किसानों ने मौके पर ही बताया कि प्रखंड कृषि कार्यालय से जो बीज उनको मिला था वह दी ठीक नहीं था,खेतों में ठीक तरह से फसल भी नहीं हुआ है जिसके कारण किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है,और कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं,इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, दिनेश प्रसाद सिंह, प्रखंड कृषि लेखापाल अमित कुमार, प्रखंड तकनीक प्रंबधक मनोज कुमार,कृषि समन्वयक राजीव कुमार, कुंदन कुमार, अंजनी कुमार, किसान सलाहकार सत्येंद्र कुमार, ताज अहमद, अनिल चौधरी मोहम्मद ऐहतशाम मलिक,  मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे,







 

राजगीर में कृषि विभाग द्वारा रबी महाअभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विधान पार्षद रीना यादव ने कहा: पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनें और निदान करें राजगीर में कृषि विभाग द्वारा रबी महाअभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विधान पार्षद रीना यादव ने कहा: पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनें और निदान करें Reviewed by News Bihar Tak on October 27, 2022 Rating: 5

पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए बालू लदे 3 ट्रैक्टर के साथ 4 तस्करों को मौके पर किया गिरफ्तार, तस्कर चोरी से बालू खनन कर बेचने जा रहे थे

October 23, 2022


राजगीर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान के पास पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए 4 बालू तस्करों के साथ 3 बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया है,यह बालू तस्कर नारदीगंज से चोरी से बालू खनन कर राजगीर में बेचने के लिए आ रहें थे,और पुलिस को सूचना मिलते ही यह करवाई की गई है,थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जयप्रकाश उद्यान के पास छापेमारी करते हुए 4 बालू तस्करों के साथ 3 बालू लदा ट्रैक्टर को भी मौके पर जप्त किया गया है,

और पुलिस के द्वारा संबंधित करवाई करते हुए 3 चालक और एक लाइनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,थाना प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार लोगों में चालक उधेश मांझी पिता मुनि मांझी ग्राम केशोपुर थाना हिसुआ,रविन्द्र मांझी पिता मुनेश्वर मांझी ग्राम बेकु भागलपुर थाना नारदीगंज, जितेंद्र कुमार पिता चंदीरक राजवंशी ग्राम बधोरी थाना अकबरपुर और लाइनर कुंदन कुमार पिता न्यूटन सिंह ग्राम थाना नारदीगंज शामिल हैं,

थाना प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार कुंदन के विरुद्ध नारदीगंज थाने में  मारपीट  ,हत्या के प्रयास ,एससी एसटी और पुलिस पर हमला और बालू चोरी  का 3 मामला भी दर्ज है, और जिसमे वांछित अभियुक्त यह है।थाना प्रभारी ने बताया सभी को जेल भेज दिया गया है, और ट्रैक्टर चालक, मालिक और लाइनर सहित कुल 7 तस्कर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए बालू लदे 3 ट्रैक्टर के साथ 4 तस्करों को मौके पर किया गिरफ्तार, तस्कर चोरी से बालू खनन कर बेचने जा रहे थे पुलिस ने राजगीर में छापेमारी करते हुए बालू लदे 3 ट्रैक्टर के साथ 4 तस्करों को मौके पर किया  गिरफ्तार, तस्कर चोरी से बालू खनन कर बेचने जा रहे थे Reviewed by News Bihar Tak on October 23, 2022 Rating: 5

राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी हुआ प्रस्तुति

October 20, 2022


राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी नालंदा के महाप्रबंधक मानबेंद्र नाथ हालदार ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर नव नालन्दा महाविहार सम विश्वविद्यालय के डीन डॉ.श्रीकान्त सिंह, नालंदा विश्वविद्यालय के डॉ. प्रांशु समदर्शी ,आयुध निर्माणी के सुरक्षा अधिकारी कर्नल दिलीप शेखर, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार, प्राचार्य वीके पाठक विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान किया तथा  स्वागत संबोधन किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से प्रतियोगिता में भाग लेना आवश्यक है। प्रतियोगिताओं से सीखने का अवसर प्राप्त होता है। जीवन के हर क्षेत्र में हमें प्रतिस्पर्धा से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए जीवन में प्रतिस्पर्धा का होना जरूरी है।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 20 और 21 अक्टूबर को संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में 08 केन्द्रीय विद्यालयों क्रमशः सासाराम, गया क्रमांक 1 एवं 2,जहानाबाद,हरनौत, औरंगाबाद तथा खगौल के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में नृत्य, एकल अभिनय, गायन, वादन, शास्त्रीय गायन एवं नृत्य, चित्रकला, स्कल्पचर आदि से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ बीके गुप्ता ने बताया कि संकुलस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्राचार्य अजय कुमार ने बताया कि इन  प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल के सदस्यों में कोई भी केन्द्रीय विद्यालय से नहीं है। निष्पक्ष निर्णय के लिए नालन्दा विश्वविद्यालय,

नव नालंदा महाविहार सम,विश्वविद्यालय, वीरायतन बीएड महाविद्यालय, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्यामंदिर , डीएवी पब्लिक स्कूल तथा एसएस बालिका विद्यालय से निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्य आमंत्रित किए गए हैं। उद्घाटन सत्र के समापन पर डॉ सुषमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अरुण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, एम एम झा, संतोष कुमार, संजय कुमार, कुमारी वीणा, संजय कुमार रंजन, ऋषिकेश कुमार, अनुपमा सिन्हा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी हुआ प्रस्तुति राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी हुआ प्रस्तुति Reviewed by News Bihar Tak on October 20, 2022 Rating: 5

मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मोदी ने कहा :प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां आम लोगों का कर रहीं दोहन

October 18, 2022


आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति लोन लेता हैं। कुछ फाइनेंस कंपनी इस बात को बखूबी समझते हैं।वे इस स्थिति का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करते हैं।ग्राहकों को ऐसे फाइनेंस कंपनी फाइनेंस का टर्म कंडीशन की पूरी तरह जानकारी शेयर नहीं।और ग्राहकों का दोहन करना शुरू करते हैं।ग्राहकों उनकी  चाल को नहीं समझ पाते।कुछ ऐसे ही मामला दनियावां में देखने को मिल रहा है।जिसे दनियावां मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मोदी ने उठाया है।श्री मोदी ने कहा कि केंद्र व बिहार सरकार को प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियों का नियमावली में सुधार करने की जरूरत है।ताकि देश व प्रदेश के आमलोगों को प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों की लूट से बचाया जा सकें। प्राइवेट कंपनियां लोगों को लोन फाइनेंस कर उनका दोहन करने का काम कर रहा है।जिसमें लोन लेने वाले लोगों को घर,खेत आदि बेचने को मजबूर हो रहे हैं।श्री मोदी ने कहा कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों के एजेंट लोन लेने पहुंचे व्यक्तियों को सही जानकारी नहीं देते इसी का परिणाम है कि लोन लेने वाले व्यक्तियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ लोन चुकाने में उनको घर खेत भी बेचना पड़ता है। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी लोन लेने वाले व्यक्ति के मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि उनके पास भी ऐसे कई मामले आए जिनमें प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां के एजेंट लोन लेने पहुंचे व्यक्तियों को पूरी जानकारी ना दें आधा अधूरी जानकारी दें उनका लोन करा उनका दोहन करना शुरू कर देते हैं। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिला है। लॉकडाउन के दौरान सुखी संपन्न परिवार के लोगों को भी आजीविका चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है तो आम लोग जो लोन पर वाहन चला अपना आजीविका चलाते होंगे उनका क्या हाल  हुआ होगा यह किन्ही से छुपा हुआ नहीं हैं।ऐसे में प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां अपना अवसर देखते हुए ऐसे लोन लेने वाले लोगों से काफ़ी दोहन करने का काम किया है।जिससे कुछ लोगों ने अपना जमीन बेच कर लोन का क़िस्त चुकाया हैं।

मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मोदी ने कहा :प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां आम लोगों का कर रहीं दोहन मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मोदी ने कहा :प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां आम लोगों का कर रहीं दोहन Reviewed by News Bihar Tak on October 18, 2022 Rating: 5

पुलिस ने राजगीर- बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर छापेमारी करते हुए ओवर लोड बालू लदा 7 ट्रैक्टर को किया जप्त,बालू तस्करों में हड़कंप

October 17, 2022


पुलिस ने राजगीर बिहारशरीफ -मुख्य सड़क मार्ग पर विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए ओवरलोड बालू लदा 7 ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया है,सोमवार को राजगीर थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस ने राजगीर- बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए 7 ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया है,

उन्होंने बताया कि सभी ट्रैक्टर के चालक बिना ड्राइवरी लाइसेंस के ही ट्रैक्टर भी चला रहे थे और मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी ट्रैक्टर से 3 लाख 37 हजार 500 रुपया का फाइन भी किया गया है,थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी कर करवाई की जा रही है,  

पुलिस ने राजगीर- बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर छापेमारी करते हुए ओवर लोड बालू लदा 7 ट्रैक्टर को किया जप्त,बालू तस्करों में हड़कंप पुलिस ने राजगीर- बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर छापेमारी करते हुए ओवर लोड बालू लदा 7 ट्रैक्टर को किया जप्त,बालू तस्करों में हड़कंप Reviewed by News Bihar Tak on October 17, 2022 Rating: 5

नगरनौसा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण एवं नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया

October 17, 2022


नगरनौसा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार के दिन बिहार नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण एवं नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया।मौके पर भाजपा अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि राजद और जेडीयू आरक्षण विरोधी है।महागठबंधन सरकार जानबूझकर चुनाव लटका रही है।1990 में जैसा लालू करते थे वैसा ही किया जा रहा है।नीतीश कुमार की लापरवाही के कारण चुनाव में अति पिछड़े को आरक्षण से वंचित कर दिया गया। श्री कुमार ने कहा कि इससे पहले भी राजद और जदयू के गठबंधन में पंचायत से लेकर निकाय चुनाव में आरक्षण के नियमों का उल्लंघन हुआ है। लालू और कांग्रेस सरकार के राज में बिहार में 23 वर्षों तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि पिछड़ों और अतिपिछड़ों को तुरंत आरक्षण दें और नगर निकाय चुनाव कराए।उन्होंने कहा कि 1977 में जब जनसंघ का विलय जनता पार्टी में हुआ था तब मौजूदा मंत्रिमंडल में जनसंघ भी शामिल था और तब जनसंघ ने बिहार में आरक्षण दिया था। 1977 में मोरारजी देसाई की सरकार में अटल बिहारी वाजपेई सरकार में शामिल थे।

केंद्र सरकार के माध्यम से मंडल कमीशन को लागू किया गया था। लालू प्रसाद यादव की जब से सरकार बनीं उन्होंने आरक्षण की चिंता नहीं की।पिछड़ों और अतिपिछड़ों को पंचायत के चुनाव में आरक्षण मिले इसकी चिंता लालू प्रसाद यादव ने नहीं की।2005 के बाद जब एनडीए की सरकार बनी तब पिछड़ों और अतिपिछड़ों को पंचायत चुनाव में आरक्षण देने का काम किया गया। बीजेपी मांग करती है कि बिहार में नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ों को आरक्षण मिले और चुनाओ जल्द से जल्द हो। नगर निकायों में मिलने वाली राशि में लूट करने के लिए सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती है। कोर्ट के आदेश के बाद अभी तक ना तो सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है ना ही किसी आयोग का ही गठन किया गया।लालू यादव ने अपने कार्यकाल में जो काम किया था वह अभी फिर से दोहराया जा रहा है।

नगरनौसा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण एवं नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया नगरनौसा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण एवं नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया Reviewed by News Bihar Tak on October 17, 2022 Rating: 5

राजगीर में टीवीएस शो रूम से 4 मोटरसाइकिल,हेलमेट नगद सहित सामान ले भागे चोर,पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी

October 16, 2022


राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर मोड़ के पास कोणार्क ऑटोमोबाइल टीवी एस शो रूम से अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात को  सुनसान सड़क का फायदा उठा चार मोटर साइकिल उड़ा ले गए। टीवीएस शो रूम के मालिक कन्हैया जी ने बताया कि सुबह सुबह पड़ोसियों ने खबर दी की  पीछे  शो रूम का दरवाजा खुला हुआ है।जब राजगीर पहुंचे तो देखा कि शो रूम के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है।

शो रूम मालिक कन्हैया जी ने बताया की चोरों ने मुख्य सड़क की ओर लगे सीढ़ी से छत पर आ गए और छत पर लगे गेट के  सटे ईट को तोड़कर कुंडी हटाकर सीढ़ी के रास्ते नीचे शो रूम के अंदर प्रवेश कर गए।चोरों ने तीन नई टीवी एस मोटरसाइकिल अपाचे और एक मिस्त्री का पुराना होंडा मोटर साइकिल लेकर पीछे गेट खोलकर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि चोरों ने नगद चौरानवे हजार के अलावा ने सीसीटीवी का डीवीआर, दो हेलमेट,सीपीयू, मॉनिटर भी अपने साथ ले गए।

इधर घटना की सूचना पाकर राजगीर थानाध्यक्ष मो मुश्ताक पुलिस बल को  साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।थानाधयक्ष मो मुश्ताक ने बताया कि चोरी के संदर्भ में एफआईआर दर्ज की गई है,और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।वही मुख्य सड़क किनारे हो रहे इस तरह की चोरी की घटना से स्थानीय लोग चिंतित हैं। विदित हो कि बीते कुछ माह में नई पोखर आयुध निर्माणी सड़क में कई घटनाएं हो चुकी है। स्थानीय लोगो ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

 

राजगीर में टीवीएस शो रूम से 4 मोटरसाइकिल,हेलमेट नगद सहित सामान ले भागे चोर,पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी राजगीर में टीवीएस शो रूम से 4 मोटरसाइकिल,हेलमेट नगद सहित सामान ले भागे चोर,पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी Reviewed by News Bihar Tak on October 16, 2022 Rating: 5

ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया गया,कर्नल राजीव बंसल ने कहा:राजगीर व नालंदा के ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेड अपना ज्ञानवर्धक करें

October 12, 2022


ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप राजगीर के कैम्प कमांडेंट कर्नल राजीव बंसल ने कहा की राजगीर व नालंदा के इर्द-गिर्द ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेट अपना ज्ञानवर्धन करें तथा अपनी एडवेंचरस लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं।यह उक्त बातें उन्होंने नवोदय विधालय में बने बेस कैम्प के उद्घाटन के दौरान कहीं इस दौरान उन्होंने ट्रैक के लिए प्रस्तावित स्थलों के बारे में जानकारी भी दीं।

उनहोंने कहा की 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहारशरीफ की ओर से ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैंप जारी है,इस अवसर पर गया के ग्रुप कमांडर सह ट्रेकिंग कैम्प के मैनेजर ब्रिगेडियर नीतीश बिष्ट ने कैम्प का निरीक्षण किया है,इस ट्रैकिंग कैंप में आधा दर्जन राज्यों के 350  कैडेट हिस्सा ले रहे है।किसी कारण वश प बंगाल, सिक्किम व लद्दाख के कैडेट इस कैम्प में नही आ सके हैं।

जबकि तय कार्यक्रम में उनकी भी भागीदारी होनी थी।फिलहाल इस ट्रैकिंग कैंप में उड़ीसा निदेशालय ,बिहार एन्ड झारखंड, नार्थ ईस्ट तथा आदि राज्यों के कैडेट हिस्सा ले रहे हैं।इस अवसर पर कैंप के कमांडेंट 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहारशरीफ के  सीओ कर्नल राजीव बंसल ने बताया कि यह कैंप 18 अक्टूबर तक चलेगा। कैडेटों के आवासन के लिए मुकम्मल तैयारी की गई है।इस कैंप में कैडेटों को ट्रेकिंग के लिए नालंदा, राजगीर, बोधगया, एवं घोड़ा कटोरा आदि जगहों पर ले जाया जाएगा।

कर्नल बंसल ने बताया कि इस ट्रैकिंग कैंप में कुल 350 कैडेट्स के अलावा 11एनसीसी अधिकारीव 50 की संख्या में जेसीओ,एनसीओ हिस्सा ले रहे हैं।इस अवसर पर डिप्टी  कैम्प मैनेजर ले कर्नल डी अजित कुमार, ट्रेक मैनेजर कर्नल एस एन ठाकुर ,सुब मेजर सिकुर सेबय्या, एएनओ लेफ्टिनेंट राकेश पांडेय, पी मधुकर, जेसीओ ,एनसीओ आदि शामिल थे।

ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया गया,कर्नल राजीव बंसल ने कहा:राजगीर व नालंदा के ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेड अपना ज्ञानवर्धक करें ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया गया,कर्नल राजीव बंसल ने कहा:राजगीर व नालंदा के ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेड अपना ज्ञानवर्धक करें  Reviewed by News Bihar Tak on October 12, 2022 Rating: 5

राजगीर में राज्यसभा सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा : भाजपा के लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहें हैं,बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार है

October 11, 2022

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने राजगीर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह इस बार पूरे भव्य रूप से मनाया जाएगा,उनहोंने कहा की जयंती 21 अक्टूबर को पटना में मनायी जायेगी।जिसमें हजारों की संख्या में लोग पटना चलें और जयंती को यादगार बनायें।उनहोंने कहा की इसमें आने के लिए प्रबुद्ध लोग, नौजवान, किसान, मजदूर, महिलाएं सबों को आमंत्रित किया जा रहा है,

और इसी क्रम में हमलोग राजगीर आए हैं,जयंती समारोह को लेकर सभी तैयारियां तेजी गति से पूरी की जा रही है,उन्होंने कहा की भाजपा के लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं,बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार है, तालमेल से बेहतर सरकार चल रही है,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है,भाजपा के लोगों को कुर्सी छीन जाने पर छटपटाहट हो रही है,आने वाले समय में पूरे देश से भाजपा का खात्मा होगा,उनहोंने कहा की देश में मंहगाई चरम पर है,लोग बेहाल हैं,गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुहाल हो गया है,

पहले जैसी मजबूत बनेगी कांग्रेस उन्होंने कहा की कांग्रेस के संगठन का चुनाव होना है। प्रदेश के चुनाव के बाद जिला स्तर व प्रखंड स्तर पर संगठन का चुनाव व विस्तार होगा। इसके बाद पार्टी एक मजबूत संगठन तैयार करेगी। आने वाले समय में पार्टी एक बार फिर से पुराने जैसी मजबूत पार्टी बनेगी!

राजगीर में राज्यसभा सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा : भाजपा के लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहें हैं,बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार है राजगीर में राज्यसभा सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा : भाजपा के लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहें हैं,बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार है Reviewed by News Bihar Tak on October 11, 2022 Rating: 5

राजगीर में पति ने ही पत्नी को गला दबाकर किया हत्या,मृतक के पिता ने लगाया आरोप,पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी

October 10, 2022


राजगीर थाना क्षेत्र के पिल्खी गांव में पति ने ही पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दिया,मृतक की पहचान पंकज राजवंशी के 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में किया गया है,घटनास्थल पर मौजूद मृतक के पिता रजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी विष्णुधारी राजवंशी ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय संगीता देवी को उसके पति पंकज राजवंशी ने ही गला दबाकर हत्या कर दिया है,उन्होंने बताया कि शनिवार की रात लगभग 8 बजे के रात में उनकी बेटी संगीता देवी ने उनसे और अपनी मां से फोन पर बातचीत किया था,

उस समय तक सब ठीक-ठाक था,उनकी बेटी ने फोन पर अच्छे तरीके से बातचीत भी किया,और उसके कुछ घंटे बाद ही रात्रि में ससुराल वालों ने फोन किया कि उनकी बेटी को सांप काट लिया है,और मौत हो गई है,और आनन-फानन में पूरे परिवार के सदस्य यहां पहुंचे तो देखा कि घर में ही उनकी बेटी को गला दबाकर हत्या किया गया है,और गले पर निशान भी है,उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस दिया,उन्होंने बताया कि अपनी बेटी को 10 साल पूर्व पंकज राजवंशी से विवाह किए थे,और इनके छोटे-छोटे तीन बच्चे भी हैं,और अक्सर उनकी बेटी के साथ दमाद मारपीट करता था,और जान मारने की धमकी अक्सर दिया करता था,

उन्होंने बताया कि 20 दिन पूर्व उनकी बेटी दरियापुर आई थी,और उनके दमाद पंकज राजवंशी भी तीन अपने साथियों के साथ दरियापुर भी पहुंच गया था,और वहां भी मेरी बेटी को गोली मारकर हत्या करने का धमकी दे रहा था,इसके द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था,थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है,मृतक के पिता के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है,जिसमें मृतक के पति सहित सात लोगों पर नामजद हत्या का आरोप लगाया गया है,पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है,

राजगीर में पति ने ही पत्नी को गला दबाकर किया हत्या,मृतक के पिता ने लगाया आरोप,पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी राजगीर में पति ने ही पत्नी को गला दबाकर किया हत्या,मृतक के पिता ने लगाया आरोप,पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी Reviewed by News Bihar Tak on October 10, 2022 Rating: 5

नालंदा में सूर्य महोत्सव के आयोजन को लेकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित की गई,तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

October 09, 2022


30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सूर्य महोत्सव की तैयारी को लेकर पर्यटन स्थल राजगीर के पूर्वी भारत धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई,बैठक में महोत्सव को सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई हुआ और कई निर्णय भी लिए गए,बैठक में विश्वकर्मा शंकराचार्य स्वामी दिलीप योगीराज महाराज ने कहा कि सूर्य नवग्रहों में श्रेष्ठ हैं,सूर्य के बिना जीवन की कल्पना व्यर्थ है,उनहों सुख, समृद्धि और विकास के लिए सूर्य का तेज आवश्यक है,नालंदा सहित बिहार की गौरवशाली परंपरा को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए उन्होंने भगवान भास्कर से विनती की,और उनहोंने कहा पंच पहाड़ियों और नदियों के लिए मशहूर अध्यात्मिक शहर राजगीर के पूर्व भारत जैन धर्मशाला में आयोजित सूर्य महोत्सव, नालंदा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वकर्मा शंकराचार्य ने यह कहा,

उन्होंने कहा कि बिहार की ज्ञान और सांस्कृतिक परंपरा विश्व का गौरव था और आज भी है. यहां की संस्कृति और ज्ञान विश्व विख्यात है, स्वामी दिलीप योगीराज महाराज ने कहा धर्म की रक्षा से खुद की रक्षा होगी,संस्कृति, संस्कार, सभ्यता हमारी धार्मिक धरोहर है,आयुर्वेद में भगवान सूर्य को ईश्वर का नेत्र माना गया है,सूर्य हमारे जीवन में प्रकाश सौर ऊर्जा के स्रोत हैं,इसीलिए ज्योतिष में सूर्य को व्यक्ति का प्राण कहा गया है,

विश्व में मात्र एक देवता सूर्य हैं, जो साक्षात होकर प्रतिदिन दर्शन देते हैं,वह सुख,शांति और समृद्धि के सूचक हैं,ब्रह्मांड में सूर्य देव एकमात्र ऐसे स्रोत हैं, जिनके बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, सूर्य ही एक ऐसे देवता हैं,जिनकी समान कृपा सभी लोगों पर बगैर भेदभाव के होती है,उन्होंने कहा कि सूर्य महोत्सव के मौके पर सूर्य विज्ञान और अध्यात्म पर संगोष्ठी भी अपेक्षित है,उन्होंने कहा माघ मेला के मौके पर राजगीर में विश्व कुश्ती का आयोजन किया जाएगा. देश के सभी प्रदेशों में वैदिक यज्ञ के आयोजन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा वैदिक यज्ञ सनातन धर्म को जागृत करने का मूल उद्देश्य है,

अध्यात्म के क्षेत्र में राजगीर की जितनी बड़ी पहचान है,उतनी शायद किसी क्षेत्र को नहीं है,गोपालधाम पीठ के महंत सनातन चैतन्यानंद सरस्वती ने सूर्य महोत्सव से संत महात्माओं को भी जोड़ने का सुझाव दिया, महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गयी. सूर्य महोत्सव पर एक स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय बैठक में लिया गया,स्मारिका का नाम अपने समय का सूर्य' रखने का निर्णय लिया गया,सूर्य महोत्सव नालंदा की तैयारी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई. रासबिहारी हाई स्कूल, नालंदा के मैदान में भव्य पंडाल और आकर्षक मंच बनाने का निर्णय लिया गया,महोत्सव मंच से जिले के वैसे लोग,जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाया है,उन्हें 'नालंदा सम्मान' से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है,वैसे लोगों की पहचान करने के लिए वार्ड पार्षद श्रवण कुमार के संयोजकत्व में तीन सदस्यीय समिति बनायी गयी है, नरेंद्र कुमार नेपुरिया और लाल सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया है,साथ ही जिले के शहीद जवानों की पत्नी को भी नालंदा सम्मान से सम्मानित करने का बैठक में फैसला लिया गया,

इस अवसर पर बिहार महामंडलेश्वर स्वामी विवेक मुनि महाराज, गोपालधाम पीठ के महंत स्वामी सनातन चैतन्यानंद सरस्वती, प्रो शिवेंद्र नारायण सिंह, सूर्य महोत्सव के संयोजक राम विलास, नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर पांडेय, प्रो सुधीर कुमार मालाकार, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के सचिव परीक्षित नारायण सुरेश,पूर्व रेलवे स्टेशन मैनेजर मंतोष कुमार मिश्रा,पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार, राजगीर - तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा कमेटी के प्रवक्ता सुधीर कुमार उपाध्याय, योगगुरु अजय प्रसाद आर्य, नरेंद्र कुमार नेपुरिया, अरुण कुमार, अंशु कुमार, रूपेश कुमार, धीरज कुमार, विनय कुमार, पप्पु कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

नालंदा में सूर्य महोत्सव के आयोजन को लेकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित की गई,तैयारियों को लेकर हुई चर्चा नालंदा में सूर्य महोत्सव के आयोजन को लेकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित की गई,तैयारियों को लेकर हुई चर्चा Reviewed by News Bihar Tak on October 09, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.