राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी हुआ प्रस्तुति


राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी नालंदा के महाप्रबंधक मानबेंद्र नाथ हालदार ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर नव नालन्दा महाविहार सम विश्वविद्यालय के डीन डॉ.श्रीकान्त सिंह, नालंदा विश्वविद्यालय के डॉ. प्रांशु समदर्शी ,आयुध निर्माणी के सुरक्षा अधिकारी कर्नल दिलीप शेखर, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार, प्राचार्य वीके पाठक विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान किया तथा  स्वागत संबोधन किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से प्रतियोगिता में भाग लेना आवश्यक है। प्रतियोगिताओं से सीखने का अवसर प्राप्त होता है। जीवन के हर क्षेत्र में हमें प्रतिस्पर्धा से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए जीवन में प्रतिस्पर्धा का होना जरूरी है।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 20 और 21 अक्टूबर को संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में 08 केन्द्रीय विद्यालयों क्रमशः सासाराम, गया क्रमांक 1 एवं 2,जहानाबाद,हरनौत, औरंगाबाद तथा खगौल के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में नृत्य, एकल अभिनय, गायन, वादन, शास्त्रीय गायन एवं नृत्य, चित्रकला, स्कल्पचर आदि से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ बीके गुप्ता ने बताया कि संकुलस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्राचार्य अजय कुमार ने बताया कि इन  प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल के सदस्यों में कोई भी केन्द्रीय विद्यालय से नहीं है। निष्पक्ष निर्णय के लिए नालन्दा विश्वविद्यालय,

नव नालंदा महाविहार सम,विश्वविद्यालय, वीरायतन बीएड महाविद्यालय, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्यामंदिर , डीएवी पब्लिक स्कूल तथा एसएस बालिका विद्यालय से निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्य आमंत्रित किए गए हैं। उद्घाटन सत्र के समापन पर डॉ सुषमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अरुण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, एम एम झा, संतोष कुमार, संजय कुमार, कुमारी वीणा, संजय कुमार रंजन, ऋषिकेश कुमार, अनुपमा सिन्हा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी हुआ प्रस्तुति राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी हुआ प्रस्तुति Reviewed by News Bihar Tak on October 20, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.