प्रेमन बिगहा पंचायत समिति सदस्य भाग संख्या 8 से पंचायत समिति सदस्या रंजु कुमारी ने अपने निजी कोष से गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया

प्रेमन बिगहा पंचायत समिति सदस्य भाग संख्या 8 से पंचायत समिति सदस्या रंजु कुमारी ने अपने निजी कोष से गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत अंतर्गत प्रेमन बिगहा पंचायत समिति सदस्य भाग संख्या 8 से पंचायत समिति सदस्या रंजु कुमारी ने अपने निजी कोष से 100 गरीब, वंचित,असहायों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।वही कम्बल वितरण के दौरान श्रीमती कुमारी ने कहा कि गरीबों का सेवा करने से हमलोगों को काफी आनन्द आता है।गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है।वृद्ध व्यक्तियों का सेवा और सहयोग ही सबसे बड़ी पूजा है। इस प्रकार कार्य करने से नर सेवा नारायण सेवा के समान है। ठंढ में कम्बल पा कर  सभी लोगो के चेहरे पर उत्साह वर्धन देखा गया।


उन्होंने कहा कि जितने भी समर्थवान व्यक्ति हैं गरीबों को उन्हें मदद करनी चाहिए। इस कार्य में पंचायत समिति सदस्या पति मनोज कुमार यादव जो बीएसएफ में एसएसपी हैं उन्होंने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाजसेवी मनोज कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। महादलित टोलों में जाकर भी कंबल वितरण किया जाएगा।जिसे लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है।मौके पर निरंजन कुमार पासवान, पंकज कुमार, चितरंजन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

प्रेमन बिगहा पंचायत समिति सदस्य भाग संख्या 8 से पंचायत समिति सदस्या रंजु कुमारी ने अपने निजी कोष से गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया प्रेमन बिगहा पंचायत समिति सदस्य भाग संख्या 8 से पंचायत समिति सदस्या रंजु कुमारी ने अपने निजी कोष से गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया Reviewed by News Bihar Tak on January 24, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.