राजगीर के शाहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांजा की खेती को किया नष्ट,थाना प्रभारी ने बताया कि धंधेबाजों के ऊपर पुलिस कार्रवाई कर रही है
राजगीर के शाहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांजा की खेती को किया नष्ट,थाना प्रभारी ने बताया कि धंधेबाजों के ऊपर पुलिस कार्रवाई कर रही है
राजगीर।।
बिहार में जहां एक तरफ शराबबंदी लागू है वहीं इन दिनों लगातार चरस गांजा जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री बढ़ती जा रही है।वंही राजगीर प्रखंड शाहपुर गांव मे बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से गांजा कि खेती की जा रही है।और नशीला पदार्थ विक्रेता माफियाओं के द्वारा मोटी कमाई की जा रही है।इतना ही नहीं यहां से गांजा तैयार होकर दूसरे राज्यों में भी भेजा जा रहा है।
वहीं इसकी जानकारी मिलते ही डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में राजगीर थाना पुलिस द्वारा विशेष टीम बनाकर गांव में छापेमारी करते हुए खेतों में उगाए गांजा की खेती को नष्ट किया गया।वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया की पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी की गई और खेतों में लगे गांजा के पौधो को नष्ट किया गया है।और धंधेबाजों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
राजगीर के शाहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांजा की खेती को किया नष्ट,थाना प्रभारी ने बताया कि धंधेबाजों के ऊपर पुलिस कार्रवाई कर रही है
Reviewed by News Bihar Tak
on
January 11, 2022
Rating:
No comments: