नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,प्रधानाध्यापिका कहा: शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,प्रधानाध्यापिका कहा: शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती भारती द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया साथ ही मौके पर केट भी काटा गया।कार्यक्रम के मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत गया।मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती भारती ने कहा कि वास्तव में बिना शिक्षा के मनुष्य को न अपने कर्त्तव्य का ज्ञान होता है न उसकी आतरिक व बाह्य शक्तियों का विकास ही होता है। उन्होंने मानव वृत्तियों के विकास व आत्मिक शाति के लिए शिक्षा को परमावश्यक बताते हुए इस समारोह के आयोजन के संदर्भ में भी जानकारी दी।मौके पर विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि 2 जनवरी 1945 के समय वैदिक विद्यालय नगरनौसा के नाम से आरंभ हुआ।यह विद्यालय 7 अप्रैल के 1945 को राजकीयकृत उच्य विद्यालय बना और फिर 2008 में +2 उच्य विद्यालय नगरनौसा के रूप में मेरे सामने बना।जिसकी +2 की साक्षी रही।चार झोपड़ी से शुरू होकर खपड़ैल और आज कंक्रीट के भव्य भवन में रूपांतरित होने में 70 बर्ष की समय जरूर लगा।परन्तु हर काल मे यहां के शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवक्ता को सर्वोउत्कृष्ट रखा जो आज भी जारी हैं।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा व मनोज कुमार भी अपने विचार प्रकट किए।सभा का संचालन छात्रा प्रिया कुमारी व निशु कुमारी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन छात्रा नेहा कुमारी ने किया।नीतीश कुमार, नीरज कुमार, सिंटू कुमार, रितिक कुमार,प्रिंस कुमार, प्रिया कुमारी, अमृता कुमारी आदि विद्यार्थियों ने गीत एवं नृत्य पेश किया।मौके पर रंजना कुमारी, कुमुद रानी,रवि रंजन ओझा, अमरेंद्र कुमार,सुमन कुमारी, प्रीति कुमारी, रेनू कुमारी, संजय कुमार, प्रमोद कुमार रवि कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,प्रधानाध्यापिका कहा: शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्य विद्यालय का 71 वां प्रस्वीकृति दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,प्रधानाध्यापिका कहा: शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है Reviewed by News Bihar Tak on April 07, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.