राजगीर में सांसद चिराग पासवान ने कहा-महागठबंधन की सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी, बिहार में कभी भी हो सकता है मध्यावधि चुनाव


राजगीर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन आयोजन किया गया,इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने किया,प्रशिक्षण शिविर में भारी तादाद में लोजपा (रामविलास) के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।इस अवसर पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने कहा की हमलोग कोई साल दो साल की सत्ता की तैयारी नहीं कर रहे है।बिहार फर्स्ट,बिहारी फर्स्ट की सरकार बनेगी तो अगले 50 साल तक इस सरकार को कोई हिला नहीं सकेगा। हमें बिहार की सेवा करनी है।बिहार को जंगलराज से मुक्त करना है।

हम आज मेहनत करेंगे तो कल परिणाम जरूर आएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के दहलीज पर बैठे हैं,बिहार में कभी भी मध्यवर्ती है चुनाव हो सकता है,आज बिहार में अराजकता फैली हुई है, हम लोगों को हर स्तर से तैयार रहना होगा,उन्होंने कहा की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है।उन्होंने कहा की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, कृषि और मीडिया के मुद्दे पर कई जरूरी बातें कार्यकर्ताओं के बीच रखी जा रही है। उन्होंने कहा की अगले तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के विजन डॉक्यूमेंट को पेश किया जाएगा। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसके बारे में बताया जाएगा। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की बात चिराग पासवान ने कही।

राजगीर में आयोजित लोजपा (रामविलास) के प्रशिक्षण शिविर में सभी राष्ट्रीय नेता, प्रदेश के सभी पदाधिकारी,सभी जिलों व प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता और हर स्तर की महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।चिराग पासवान ने कहा कि आज जो मोबाइल लोग हाथ में लेकर घुम रहे हैं यह देन हमारे नेता रामविलास पासवान जी का है और आज देश में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल पा रहा है यह देन और सोच भी रामविलास पासवान का है। इन बातों को जनता के बीच रखना होगा।चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सोच को भी जनता के बीच रखना होगा। राजगीर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संगठन को लेकर चर्चा की जा रही है।संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातों को जन जन तक पहुंचाएंगे। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म को और विकसित किया जाएगा।

पार्टी के आईटी सेल के ने एक हेल्प डेस्क भी तैयार किया है। इस शिविर में सोशल मीडिया को लेकर भी चर्चा की जाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं को इसके बारे में बताया जाएगा। अगले दिन दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यहां से वापस जाए तो सुखद अनुभव के साथ जाए।चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बहुत जरूरी है।इस पर भी चर्चा होगी। यहां से सीखकर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों को पार्टी के बारे में बताएंगे और संगठन को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी को आगे बढ़ाना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्धेश्य है, उन्होंने कहा कहा कि मैं खुद यहां बैठकर वक्ताओं की बातों को सुनुंगा आप भी गंभीरता से सुने। यहां से मिली जानकारी को जनता के बीच रखे। हमलोग कोई साल दो साल के सत्ता की तैयारी नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा की जिस तरह से महागठबंधन की सरकार चल रही है, उससे यह लग रहा है कि कभी भी सरकार गिर सकती है,महागठबंधन की सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी,प्रदेश में जल्द ही मध्यवर्ती चुनाव होंगे,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता को एकजुटता करने के को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी एकता भ्रम मात्र बनकर रह गया है,

उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रधानमंत्री के दावेदार हैं,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के किसी भी सीट पर लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकते,उत्तर प्रदेश में जितना नामुमकिन है, बिहार में 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी दो पर ही सिमट गई थी,उस समय सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते थे,चिराग पासवान ने कहा कि वे केंद्र में मंत्री नहीं बनेंगे अभी उनकी पार्टी का गठबंधन किसी भी पार्टी से नहीं है,उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को जो सम्मान देगा उसी के साथ लोजपा का गठबंधन होगा,उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना बिहार में सबसे बड़ी भ्रष्टाचार की योजना है,पासवान ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया,उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में यह हॉल छोटा पड़ गया है काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं लेकिन हम कहना चाहते हैं कि अब हमारा कार्यक्रम खुले मैदान में हो ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता हमारे नेता कार्यक्रम में शामिल हो सके, उन्होंने कहा कि हमारा दायरा काफी बढ़ गया है,वहीं मंच के पास काफी संख्या में कार्यकर्ता नेता सेल्फी और फोटो लेने के लिए पहुंच गए थे उन्हें देखकर भी चिराग पासवान ने कहा कि आप लोग अनुशासन का परिचय दीजिए आप लोग जाकर अपने सीट पर बैठी है और नेताओं की बातों को सुने। बार-बार कहने के बावजूद भी लोग नहीं जा रहे थे तो मौके पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगाया।

चिराग पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी की नींव 2000 में रखी गई थी,22 वर्षों में बहुत उतार-चढ़ाव हम लोगों ने देखा है,हाल के दिनों में पार्टी कई कठिनाइयों के दौर से भी गुजरा है, उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी का चुनाव में प्रदर्शन एवं गठबंधन पर भी चर्चा होगी, साथ ही आर्थिक एवं देश की हालात पर भी चर्चा होगी,चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी के लिए संगठन बहुत महत्वपूर्ण होता है हर घर तक संगठन को पहुंचाना है,उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आप लोग सोशल मीडिया से जुड़े सोशल मीडिया अपनी आवाज उठाने के लिए आज की बहुत बड़ी ताकत है,चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता सोच समझ कर अपना मुख्यमंत्री चुने,आज जो मुख्यमंत्री हैं वह परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं, इन्हें बिहार की जनता ने नहीं चुना यह तीसरी नंबर के पार्टी  हैं,परिस्थितियों एवं मजबूरियों में भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था,आज मजबूरी में ही राजद ने भी इन्हें मुख्यमंत्री बनाया है, बिहार में अपराध चरम सीमा पर है,अभी मौजूदा समय में डबल जंगलराज आ गया है, उन्होंने कहा की  उनके अंदर केंद्रीय मंत्री बनने की कोई चाहत नहीं है और वे अगर 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार के सामने नतमस्तक हो जाते तो वे खुद आज केंद्र में स्वयं मंत्री होते एवं उनके कई विधायक आज प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल होते। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी का भव्य स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उन्हें मखाने की माला और शॉल भेंट कर की गई। कार्यक्रम की शुरूआत चिराग पासवान ने सभागार में उपस्थिति पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और  प्रदेश, जिला और प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रशिक्षण के पहले सत्र में देश की शिक्षा नीति पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार तथा विदेश नीति विषय पर विदेश नीति विशेषज्ञ आशुतोष पाठक ने विस्तार से व्याख्यान दिया। श्री पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के बौद्धिक समाज में किसी एक नेता की अगर चर्चा हो रही है तो वो सिर्फ चिराग की चर्चा हो रही है, पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन पूरे देशवासियों को आज आन्दोलित कर रहा है।

उन्होंने दिवंगत नेता और पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान की संचार नीति की दूरदर्शिता का सराहना करते हुए कहा कि जब स्व0 पासवान जी संचार मंत्री थे तो उन्होंने गरीबों और मजदूरों के हाथ में मोबाइल फोन देने का जो सपना देखा था वह आज पूर्ण रूप से साकार हो गया है।आज श्री चिराग के विजन की चर्चा देश से बाहर यूरोपियन देशों में भी की जाने लगी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ अच्युतानंद सिंह, राष्ट्रीय महसचिव सतीश कुमार , राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 शाहनवाज कैफ़ी,प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, वरिष्ठ नेता डॉ0 सत्यानंद शर्मा,अच्युतानंद सिंह, धनंजय मृणाल पासवान, शंकर झा, पूर्व विधायक सतीश कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह, मिथलेश सिंह, कृष्णा सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आसीम खान, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, संगठन मंत्री ई0 रविन्द्र सिंह, सदस्यता प्रभारी संजय रविदास महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्दु कश्यप, प्रो0 एन0के0 चौधरी, आशुतोष पाठक ,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंजू देवी,सहित अन्य लोग उपस्थित थे

राजगीर में सांसद चिराग पासवान ने कहा-महागठबंधन की सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी, बिहार में कभी भी हो सकता है मध्यावधि चुनाव राजगीर में सांसद चिराग पासवान ने कहा-महागठबंधन की सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी, बिहार में कभी भी हो सकता है मध्यावधि चुनाव Reviewed by News Bihar Tak on September 25, 2022 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.