पहली बार राजगीर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा 23 नवंबर को राजगीर जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा,तैयारी को लेकर डीएम ने किया बैठक


राजगीर में 23 नवंबर को एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा।इस महोत्सव को पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा महोत्सवों के कैलेंडर में शामिल किया गया है।महोत्सव की रूप रेखा को लेकर डीएम शशांक शुभंकर ने आर आई सी सी सभागार में पदाधिकारियों एवं स्थानीय समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

समिति सदस्यों से महोत्सव की रुप रेखा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किया गया। महोत्सव का आयोजन महाराजा जरासंध के मंदिर के समीप किया जायेगा। 23 नवंबर को सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पवित्र गदा भेंट कर महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। 24 नवंबर को महाराजा जरासंध की प्रतिमा के साथ नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।महोत्सव के अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था का निदेश दिया गया।

राजगीर आने वाले मार्गों पर तोरणद्वार बनाने हेतु भी स्थल चिन्हित कर कार्रवाई को कहा गया। बैठक के उपरांत डीएम ने सम्राट जरासंध के मंदिर के समीप महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। स्टेज के निर्माण एवं बैठने की व्यवस्था को लेकर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को आवश्यक दिशा निदेश दिया।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी  सहित स्थानीय समिति के सदस्यगण में श्याम किशोर भारती ,मिलन सिंह,नागेंद्र नाथ सिन्हा, वीरू चंद्रवंशी, सनोज सिंह,उपेंद्र कुमार,भागवत प्रसाद, नंदलाल सिंह, कृष्णा चंद्रवंशी,मुन्ना कुमार, अरुण कुमार वर्मा,राकेश कुमार, शीतल राम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




 

पहली बार राजगीर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा 23 नवंबर को राजगीर जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा,तैयारी को लेकर डीएम ने किया बैठक पहली बार राजगीर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा 23 नवंबर को राजगीर जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा,तैयारी को लेकर डीएम ने किया बैठक Reviewed by News Bihar Tak on November 14, 2023 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.