राजगीर में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन
राजगीर में पहली बार एकदिवसीय कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार,विधान पार्षद रीना यादव, विधायक कौशल किशोर, विधायक राकेश कुमार रौशन,विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पहली बार गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है।और बिहार सरकार सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में एवं उनके लीला के बारे में चर्चा हो रही है। उन्होंने की भगवान कृष्ण का जन्म अन्याय करने वाले लोगों को नाश करने के लिए हुआ था। उन्होंने भगवान कृष्ण के संदेशों को अपनाकर समाज और राज्य एवं देश की सेवा लोगों को करनी चाहिए।मंत्री ने कहा कि हर धर्म का ग्रंथ यह नहीं सीखता है कि आपस में बैर करना।समाज में सभी लोग एकजुट होकर चलें।इससे और समाज का विकास होता है। उन्होंने कहा आज नफरत आगे आ रहा है।और प्रेम भाईचारा आपस में घटते जा रहा है।
राज्य सरकार के द्वारा कराई गई जातीय जनगणना से जातियों की आबादी कितनी है बह सामने आई है। इससे लोगों का विकास होगा जिनके पास रोजगार नहीं है जिनके पास घर नहीं है।उन लोगों को विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गलत अफवाहों पर लोग ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में जातीय जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 9 सालों में अडानी और अंबानी की संपत्ति कई गुना बढ़ी है लेकिन आज गरीब परिवार देश में और गरीब होते जा रहा है।केंद्र में बैठे लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार बिहार में विकास का काम तेजी गति से पूरी कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पंचवर्षीय योजना लाई गई है जिसमें जिन गरीब परिवारों का घर नहीं है।जिन लोगों के पास रोजगार नहीं है उन लोगों को योजनाओं का लाभ विशेष रूप से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभ्यता की रक्षा और संस्कृति की रक्षा के लिए हम करते हैं।संस्कृति और सभ्यता की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम से संस्कृति की पहचान होती है।लोक परम्परा के अनेकों कार्यक्रम से नई पीढ़ी हमारी भारतीय संस्कृति को जानती है।
इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार के बिकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुरी तरह से लगे हुए हैं। आज हर गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।शिक्षा, स्वास्थ्य पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।बच्चो,बच्चियों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार पुरी तरह से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के बताए रास्तों पर हम लोगों को चलना चाहिए। उन्होंने कहा नालंदा में कई महोत्सव का आयोजन किया जा रहे हैं ।और आने वाले दिनों में और भी संख्या में बढ़ेगी।प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने के लिए हर कदम पर सरकार काम कर रही है।
इस अवसर पर विधान परिषद रीना यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा यह महोत्सव का आयोजन कराया गया है। प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को इस तरह के महोत्सवों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।ताकि आने वाली युवा पीढ़ी भी इसे रूबरू हो सके। उन्होंने कि आज राज्य सरकार हर धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोग धर्म के नाम पर लोगो में तनाव पैदा करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद राजू यादव,पूर्व विधायक रवि ज्योति,पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार,पूर्व विधायक प्रोफेसर कृष्णनंदन प्रसाद, मेयर अनीता देवी, डिप्टी मेयर मोहम्मद दानिश मलिक,अधिवक्ता रणविजय सिंह, महासचिव मोहम्मद एहतेशाम मलिक, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनुराधा देवी,हिलसा नगर परिषद अध्यक्ष धनंजय कुमार, नीति राजकुमार, उमराव प्रसाद निर्मल,आशुतोष कुमार पांडे,अशोक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
राजगीर में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 15, 2023
Rating:

No comments: