पुलिस ने राजगीर में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल,एसआईटी टीम गठन कर की गई करवाई
पुलिस ने महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।राजगीर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को राजगीर पुलिस को लिखित रूप में सूचना प्राप्त हुयी कि परबलपुर निवासी पायल कुमार राजगीर बाजार में खरिदारी करने के लिए आई थी।
और खरिदारी करने के दौरान राजगीर थाना अन्तर्गत गिरियक रोड स्थिति स्मार्ट प्वाइंट के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के द्वारा उनका मोबाईल छिनकर भाग गये थे।और इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस धटना कि गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया।और एस० आई० टी0 टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल उदभेदन किया गया।
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों को व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है एवं और घटना में छिना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में राजगीर शिवस्थान कॉलोनी निवासी बिरजू चौधरी उर्फ छोटू,और बंगाली पाड़ा निवासी सूरज डोम शामिल हैं।थाना अध्यक्ष ने बताया कि 10 अक्टूबर को राजगीर में ही बीएसएनएल टावर में चोरी करने के दौरान में सुरक्षा गार्ड को मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया गया था।और घटना में दोनों की ही संलिप्त पाई गई है।
साथ ही अन्य आपराधिक इतिहास को भी इन लोगों का खंगाला जा रहा है। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, राजकुमार चौधरी उपस्थित थे।
पुलिस ने राजगीर में महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल,एसआईटी टीम गठन कर की गई करवाई
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 11, 2023
Rating:

No comments: