केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह पुरे भव्य रुप से मनाया गया,विद्यालय के प्राचार्य ने कहा: 15 दिसम्बर 1963 में केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई,तब से लेकर आज तक केंद्रीय विद्यालय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है

केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह पुरे भव्य रुप से मनाया गया,विद्यालय के प्राचार्य ने कहा: 15 दिसम्बर 1963 में केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई,तब से लेकर आज तक केंद्रीय विद्यालय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है


राजगीर।।

आयुध निर्माणी नालंदा परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह पुरे भव्य रुप से मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि नालंदा प्रमंडल के डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।समारोह में रश्मिकण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।इस अवसर प्राचार्य अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत सम्बोधन से अतिथियों का स्वागत किया।और उन्होने कहा की आज केवीएस स्थापना दिवस के अवसर पर  विद्यार्थीगण प्रधानमंत्रीजी के द्वारा चलाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पोस्टकार्ड अभियान में भी सम्मिलित होंगे।


इस अभियान के तहत विद्यार्थीगण स्वतन्त्रता संग्राम के गुमनाम शहीद और 2047 में मेरे सपनों का भारत, इन विषयों पर अपने विचार पोस्टकार्ड में लिखकर प्रधानमंत्री जी को भेजेंगे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे भी केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। केन्द्रीय विद्यालयों में छात्रों को न केवल पुस्तकीय शिक्षा दी जाती है बल्कि उनके व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप भी आयोजित किए जाते हैं।मुख्य अतिथि उदयभान सिंह ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को संदेश दिया कि अपने माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करें, पुस्तकों से प्रेम करें और अपने आप पर विश्वास करें। श्रीसिंह ने पोस्ट कार्ड अभियान पर भी विद्यार्थियों से बातचीत की और उक्त अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिएप्रेरितकिया।विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक शीतला प्रसाद ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन के इतिहास और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 15 दिसम्बर 1963 में केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई। तब से लेकर आज तक केवीएस नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।मीडिया प्रभारी डॉ आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम संचालन करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रतीक चिन्ह और  उद्देश्य वाक्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विद्यालय की वरीय शिक्षिका डॉ. सुषमा सिंह ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें त्रिपुरा समूह गीत, भरतनाट्यम आदि प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।मुख्य अतिथि उदयभान जी ने स्काउट एवं गाइड तृतीय सोपान उत्तीर्ण बारह विद्यार्थियों अनेजा मानवी , दीपक राज,सृष्टि सौरभ,शगुन राज, सिद्धार्थ शंकर, श्रेया रंजन निभाकुमारी, भूमिका कुमारी, अमन राज, ज्ञानांशु कुमार,गौरव कुमार, सविता कुमारी को प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

इस अवसर पर शीतला प्रसाद ,अरुण कुमार,संतोष कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार, वीणा कुमारी एमएम झा, आर के सिन्हा, सुभाष कुमार, कमलेश कुमार, आरके प्रसाद,शहबाज कमाल,मुख्याध्यापक एसके रंजन,आरती कुमारी, कृतिका सूर्या, मृत्युंजय कुमार,ऋषिकेश कुमार, अनुपमा सिन्हा , अभिषेक सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। 

केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह पुरे भव्य रुप से मनाया गया,विद्यालय के प्राचार्य ने कहा: 15 दिसम्बर 1963 में केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई,तब से लेकर आज तक केंद्रीय विद्यालय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह पुरे भव्य रुप से मनाया गया,विद्यालय के प्राचार्य ने कहा: 15 दिसम्बर 1963 में केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई,तब से लेकर आज तक केंद्रीय विद्यालय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है Reviewed by News Bihar Tak on December 16, 2021 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.