हाई स्कूल नगरनौसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए अरविंद प्रसाद सिंह को विद्यालय परिवार ने विदाई दी गईं,वहीं विद्यालय के नए प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती बनें
हाई स्कूल नगरनौसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए अरविंद प्रसाद सिंह को विद्यालय परिवार ने विदाई दी गईं,वहीं विद्यालय के नए प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती बनें
नगरनौसा।।
नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल नगरनौसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए अरविंद प्रसाद सिंह को शुक्रवार को विद्यालय परिवार ने विदाई दी गईं।विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद प्रसाद सिंह को ओर से अंग वस्त्र, कलम, डायरी, गीता आदि पुरस्कार देकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं, बल्कि उनकी जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। विद्यालय में सेवा के दौरान विद्यालय के बच्चों तक ही वे सीमित रहते थे, लेकिन रिटायर होने के बाद समाज के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। गुरु का स्थान सबसे उंचा होता है। माता-पिता तो एक पौधा लगाते हैं। लेकिन गुरु तो पौधा लगाकर जगत को फल देने का कार्य करते हैं।सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह के कार्यो से सीख लेने की जरूरत है।अरविंद प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय के नए प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती बनें।मौके पर प्रधान लिपिक कृष्ण कुमार सुधांशु, रंजना, रेखा कुमारी,रवि कुमार, एनके शर्मा,रामबोध कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक कर्मी व विद्यार्थी उपस्थित थे।
हाई स्कूल नगरनौसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए अरविंद प्रसाद सिंह को विद्यालय परिवार ने विदाई दी गईं,वहीं विद्यालय के नए प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती बनें
Reviewed by News Bihar Tak
on
December 31, 2021
Rating:
No comments: