केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंची नालंदा विश्वविद्यालय,उन्होंने कहा: सभ्यता, संस्कृति या धर्म पर विचार करने के लिए नालंदा से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकता,बुद्ध और महावीर ने अहिंसा,संयम और शांति का संदेश दिया है

राजगीर।।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची, इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित धर्म-धम्मा फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की सभ्यता, संस्कृति या धर्म पर विचार करने के लिए नालंदा से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकता,
बुद्ध और महावीर ने अहिंसा,संयम और शांति का संदेश दिया है।उन्होंने कहा कि प्राचीन नालंदा अब भी ज्ञान और अंतर्दृष्टि की ओर प्रेरित करता है।त्याग, तपस्या और ज्ञान की सनातन परंपरा का नाम ही नालंदा है।उन्होने कहा की जला दिए जाने के बाद भी नालंदा विश्वविद्यालय जीवंत रहा, क्योंकि इसके ज्ञान-बीज हमारे संस्कारों में मौजूद रहे।
कोरोना काल में भारत ने धर्म का अनुपालन करते हुए दुनिया के कई देशों को दवाएं, वैक्सीन और दूसरी चीजें उपलब्ध कराई।सनातन हिन्दू धर्म हमें संकट में दूसरों की सहायता करना सिखाता है।उन्होने कहा धर्म-धम्म परंपरा का पालन करके ही विश्व की नई व्यवस्था की रचना संभव है।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंची नालंदा विश्वविद्यालय,उन्होंने कहा: सभ्यता, संस्कृति या धर्म पर विचार करने के लिए नालंदा से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकता,बुद्ध और महावीर ने अहिंसा,संयम और शांति का संदेश दिया है
Reviewed by News Bihar Tak
on
November 10, 2021
Rating:
No comments: