उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करने के बाद सूर्य उपासना के चार दिवसीय कार्तिक छठ भक्ति भावना के साथ संपन्न हो गया,छठ पुजा को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ,बुद्धिजीवियों, स्वयं संगठन संस्थाओं के लोगों ने छठ व्रती माताओं के सेवा,भक्ति, भाव में जुटे हुए रहे

उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करने के बाद सूर्य उपासना के चार दिवसीय कार्तिक छठ भक्ति भावना के साथ संपन्न हो गया,छठ पुजा को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ,बुद्धिजीवियों, स्वयं संगठन संस्थाओं के लोगों ने छठ व्रती माताओं के सेवा,भक्ति, भाव में जुटे हुए रहे


राजगीर।।

सूर्य उपासना के चार दिवसीय कार्तिक छठ भक्ति भावना के साथ संपन्न हो गया।पारण के दिन गुरुवार को सुबह सभी घाटों पर छठ वर्ती माताओं ने सूर्य भगवान की आराधना करते हुए अर्ध्य प्रदान किया।


राजगीर के घाटों मे प्रमुख बैतरणी  घाट, सूर्यकुंड ,हसनपुर घाट तलाव, झुनकिया बाबामंदिर, कैलाश आश्रम आदि स्थानों पर छठ वर्ती महिलाओं ने पूरी निष्ठा एवं भक्ति से छठ मां की पूजा  की कोरोना काल के बाद घाटों पर भीड़ काफी देखी गई वही राजगीर के ऐतिहासिक व पौराणिक बैतरणी घाट पर भी इस बार काफी संख्या में लोगों ने छठव्रती माताओं लोगों ने छठ पूजा की इस बार अनुमंडल प्रशासन के द्वारा सभी घाटों की साफ-सफाई बेहतर व्यवस्था की गई थी जिससे छठ व्रती माताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

छठ पुजा को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, स्वयं संगठन संस्थाओं के लोगों ने छठ व्रती माताओं के सेवा भक्ति भाव से जुटे रहे।वही कहीं-कहीं घाटों पर फल प्रसादी भी बांटे गए तो कोई टोटो ई रिक्शा से एवं अन्य वाहनों के द्वारा छठ व्रती महिलाओं को घाटों तक पहुंचाने एवं लाने का काम किया गया। जिससे यह देखने को मिला कि सेवा ही पूजा है मानव का कल्याण करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

पूर्व पार्षद इंद्रमोहन सिंह निराला ने लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी छठ वर्ती महिलाओं को उद्बोधन करते हुए सेवा भाव से जुटे रहे तथा घाट की महत्व एवं प्रशासन की अच्छी व्यवस्था पर प्रकाश डालें,वही बैतरनी घाट को कई वर्षों से देखभाल कर रहे पुजारी जगदीश यादव ने कहा कि सरकार की पहल से आज बैतरणी घाट की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

यही कारण है कि छठ व्रत के दिन काफी संख्या में लोग बैतरणी घाट पहुचकर छठ देने के लिए आये।जगदीश यादव ने कहा कि बैतरणी घाट परिसर में महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए कमरा एवं पानी पीने के लिए नल की व्यवस्था हो जाती तो बैतरणी घाट वाले भक्त श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।



उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करने के बाद सूर्य उपासना के चार दिवसीय कार्तिक छठ भक्ति भावना के साथ संपन्न हो गया,छठ पुजा को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ,बुद्धिजीवियों, स्वयं संगठन संस्थाओं के लोगों ने छठ व्रती माताओं के सेवा,भक्ति, भाव में जुटे हुए रहे उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करने के बाद सूर्य उपासना के चार दिवसीय कार्तिक छठ भक्ति भावना के साथ संपन्न हो गया,छठ पुजा को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ,बुद्धिजीवियों, स्वयं संगठन संस्थाओं के लोगों ने छठ व्रती माताओं के सेवा,भक्ति, भाव में जुटे हुए रहे Reviewed by News Bihar Tak on November 11, 2021 Rating: 5

No comments:

Subscribe Us

Powered by Blogger.