Results for आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली,हर घर झंडा फहराने का दिया संदेश

August 15, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली,हर घर झंडा फहराने का दिया संदेश


नगरनौसा।‌

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरनौत विधानसभा भाजपा के द्वारा विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल एवं राघवेंद्र सिंह  द्वारा तिरंगा यात्रा को हरनौत के छतियाना गांव के श्री राम मंदिर परिसर से तिरंगा दिखाकर रवाना किया गया।


तिरंगा यात्रा के शुरू करने के पूर्व सर गणेशदत्त के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तिरंगा यात्रा  में भारी संख्या में लोग शामिल हुए व अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबादके नारे लगाते हुए लोगों में देश प्रेम की भावना को जगाया।राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा' देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है।तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा छतियाना गांव से शुरू होकर कल्याण बिगहा,सोराडीह, नगरनौसा, माधोपुर,चंडी, नसंडा होते हुए हरनौत पहुंच संपन्न हुआ।मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पटेल,जिला कार्यसमिति समिति सदस्य अजय कुमार सिंह,जिला मंत्री डॉक्टर आशुतोष कुमार,नगरनौसा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, हरनौत मंडल अध्यक्ष पूर्वी मुकेश कुमार,

हरनौत मंडल अध्यक्ष पश्चिमी प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष हरनौत पूर्वी ऋतुराज कुमार,महामंत्री किसान मोर्चा हरनौत पूर्वी विपिन कुमार सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष हरनौत पूर्वी कृष्ण मोहन उर्फ मंटू,मंडल कोषाध्यक्ष पिंटू मुखिया,नगरनौसा मंडल महामंत्री अमरजीत सिंह,प्रणवदेव आनंद,अरुण कुमार,नागेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, मनीष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली,हर घर झंडा फहराने का दिया संदेश आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली,हर घर झंडा फहराने का दिया संदेश Reviewed by News Bihar Tak on August 15, 2022 Rating: 5

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राजगीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल रैली

August 01, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राजगीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल रैली


राजगीर।।

भारत सरकार एवं महानिदेशालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नई दिल्ली के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र राजगीर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई,जिसका उद्घाटन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र राजगीर के प्राचार्य एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,


यह मोटरसाइकिल रैली कागज कार्यान्द नगर होते हुएकोर्णाक नगर,मार्क्सवाद ,वीरायतन,कुंड मोड, राजगीर बस स्टैंड छबीलापुर रोड से होते हुए वापस रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र पहुंचा।इस अवसर पर प्राचार्य एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि मोटरसाइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को तिरंगा ध्वज की महत्ता के बारे में जागरूक करना,ताकि इस क्षेत्र के ग्रामीणों को आजादी की अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है,

इस अवसर पर उप कमांडेंट फिरोज अली,उप कमांडेंट नीलकमल, सहायक कमांडेंट अजीत कुमार,सहायक कमांडेंट आर एस भाटी,सहायक कमांडेंट जेके वर्मा,चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे,


 

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राजगीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल रैली आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राजगीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल रैली Reviewed by News Bihar Tak on August 01, 2022 Rating: 5

नालंदा विश्वविद्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह श्रृंखला के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,विश्वविद्यालय में नामांकित 32 देशों के छात्र हुए शामिल

February 28, 2022

नालंदा विश्वविद्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह श्रृंखला के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,विश्वविद्यालय में नामांकित 32 देशों के छात्र हुए शामिल


राजगीर।।

नालंदा विश्वविद्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह श्रृंखला के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमे विश्वविद्यालय में नामांकित 32 देशों के छात्र इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा थे। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत के गौरवशाली अतीत और देश में पिछले 75 वर्ष में हुई प्रगति को समर्पित इस आयोजन के माध्यम से नालंदा के छात्र भारत के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से रूबरू हुए।


समारोह का आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित सभागार में हुआ।इस अवसर पर कुलपति ने संभाषण ने संबोधित करते हुए कहा,भारत की अविच्छिन्न ज्ञान-परंपरा रही है। स्वतंत्रता का यह स्मरणोत्सव पांच हजार वर्षों से भी अधिक पुरानी उस ज्ञान-परंपरा का भी उत्सव है जिससे इस देश को अपनी एक विशिष्ट पहचान मिलती है। समस्त विश्व आज भारत की ओर एक आशा के साथ देखता है। भारत का आध्यात्मिक वैशिष्ट्य और वैविद्धयता के सह-अस्तित्व की भावना, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपजी वैश्विक अस्थिरता और अनिश्चितता से उबरने में समस्त मानवता का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

इस अवसर पर विख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना सुश्री सुदीपा घोष की प्रस्तुति हुई जो प्रसिद्ध गुजराती भजन 'वैष्णव जन तो' पर आधारित थी। उन्होंने  धनश्री-तिलाना पर लयबद्ध एक कृष्ण-लीला पर भी नृत्य प्रस्तुति दी। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्रों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रख्यात पंजाबी  कवयित्री अमृता प्रीतम की एक कविता 'मेरी मां की कोख मजबूर थी' पर ‘वर्ड लिटेरचर’ की छात्रा द्वारा एकल नाट्य प्रस्तुति से दर्शकों में स्वतंत्रता पूर्व भारत में संघर्ष की स्मृति जागृत हो उठी। बौद्ध धर्म दर्शन संकाय के छात्र द्वारा अहिरी राग में निबद्ध स्वामी त्यागराज की कर्नाटक संगीत शैली पर शास्त्रीय रचना की प्रस्तुति दी गई।

विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे बौद्ध भिक्षुणियों और भिक्षुओं के समूह ने वियतनामी शैली में पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ एक संस्कृत बौद्ध मंत्र का पाठ किया। छात्रों के प्रदर्शन में म्यांमार लोक नृत्य और सांप्रदायिक सद्भाव पर लघु-नाटक भी शामिल थे। इतिहास संकाय में अध्ययनरत थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया और भूटान के छात्रों से प्रदर्शनों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 32 देशों के विद्यार्थियों और संस्कृतियों को एक मंच पर शामिल करना था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग टीम ने ‘नेट-जीरो’ पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार नालंदा दुनिया के सबसे बड़े नेट जीरो परिसरों में से एक के रूप में उभर रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय और अनुसंधान केंद्र की संकल्पना इस तरह की जा रही है ताकि वर्तमान युवा पीढ़ी का समेकित विकास हो और उन्हें भविष्य के ज्ञान-परंपरा के नेतृत्व की ओर प्रेरित किया जा सके।

मास्टर्स प्रोग्राम, ग्लोबल डॉक्टरेट और विश्वविद्यालय में विभिन्न अल्पकालिक कार्यक्रमों का समन्वय करते हुए विश्वविद्यालय में एक नवोन्मेषी शैक्षणिक संकल्पना साकार हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में हुए उत्तरोत्तर विकास से ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के इस नए अवतार की आधार-शिला दृढ़ता और सुव्यवस्थित रूप से विकसित हो रही है। 

नालंदा विश्वविद्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह श्रृंखला के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,विश्वविद्यालय में नामांकित 32 देशों के छात्र हुए शामिल नालंदा विश्वविद्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह श्रृंखला के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,विश्वविद्यालय में नामांकित 32 देशों के छात्र हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on February 28, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.