संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर सफाई किया गया
News Bihar Tak
February 26, 2023
संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर राजगीर का सफाई किया गया।
मौके पर राजगीर के मुखी रामविलास प्रसाद ने कहा कि आजादी के 75 वॉ वर्षगांठ को लेकर प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत आज साध संगत एवं सेवा दल के साथ मिलकर सूरजकुंड परिसर का सफाई किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का सोच को साकार कर रही हैं सतगुरु सुदीक्षा जी महाराज उन्हीं के सोच को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, अगर हमलोग स्वस्थ जल पीते हैं तो स्वच्छ मन भी जरूर होगा।
मौके पर राजगीर ब्रांच के महिला सेवादल इंचार्ज अनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि सतगुरु सुदीक्षा जी महाराज के अशीम कृपा से पूरे देश में इस तरह का महाअभियान चलाया जा रहा है।अगर हमलोग अपने पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे और स्वच्छ पानी पिएंगे तो हमारा मन भी स्वच्छ होगा।इस अवसर पर सेवादल इंचार्ज भीम चौधरी, रमेश कुमार पान,बेबी बहन, निर्मला बहन, फुटो बहन, सुशीला बहन, रीता बहन, ममता बहन, भोला महात्मा, मुकेश महात्मा, चिंता बहन, चंचला बहन, नंदू महात्मा, अलीशा बहन, महिंद्र महात्मा, सुनील महात्मा, आलोक महात्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संत निरंकारी मिशन ब्रांच राजगीर के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन को लेकर सूरजकुंड परिसर सफाई किया गया
Reviewed by News Bihar Tak
on
February 26, 2023
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
February 26, 2023
Rating:



