Results for शिक्षा

ऑल सेंट्स स्कूल में ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन- स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों को समान महत्व देता है

December 18, 2025


ऑल सेंट्स स्कूल परिसर में गुरुवार को ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भोपाल से आए प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. आर. सी. महेश्वरी एवं डॉ. ममता महेश्वरी, निदेशक डॉ राजेश नंदन, प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर प्रो. आर. सी. महेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक सोच, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक यदि विद्यार्थियों को जीवन से जुड़ा ज्ञान प्रदान करें, तो वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं।इस अवसर पर डॉ. ममता महेश्वरी ने शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी होता है। एक शिक्षक न केवल ज्ञान देता है, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने शिक्षकों को निरंतर सीखते रहने और नवाचार को अपनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर निदेशक डॉ राजेश नंदन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम विद्यालय को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑल सेंट्स स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों को समान महत्व देता है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन बिकास कुमार सिंह के द्वारा किया गया।



ऑल सेंट्स स्कूल में ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन- स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों को समान महत्व देता है ऑल सेंट्स स्कूल में ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन- स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और मूल्यों को समान महत्व देता है Reviewed by News Bihar Tak on December 18, 2025 Rating: 5

हमारी पाठशाला, फेज-4 के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी

September 19, 2025


राजगीर के सागर संगम मे सिलाव एवं राजगीर प्रखंड स्तरीय अभिसरण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन परियोजना समन्वयक अलोईयस ओस्ता ने किया। इस दौरान टीम सुपरवाइजर साहिल राज भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीडब्लूडीएस पटना की ओर से देवराज कुमार ने भाग लिया और संस्था की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी साझा की।बैठक में आईसीडीएस, बैंक प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा के विस्तार तथा सामुदायिक विकास को गति देने के लिए सभी संस्थाओं का साझा प्रयास अत्यंत आवश्यक है।

रोहित कुमार, परियोजना प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजगीर ने कहा कि महिला एवं बाल अधिकारों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सरकार की योजनाएँ तभी सफल होंगी जब हम इन्हें जमीनी स्तर पर सशक्त साझेदारी के साथ लागू करेंगे।सहायक प्रबंधक सौरभ कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राजगीर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “बैंकिंग सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को आर्थिक सहयोग देकर हम समाज को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।संजय कुमार, राजगीर डिस्कवरी ने कहा कि “सामुदायिक जागरूकता और शिक्षा ही बदलाव की कुंजी है। हम सब मिलकर बच्चों और युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

महिपाल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैक बिहारशरीफ ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता देना बेहद जरूरी है। बैंक हमेशा समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए तत्पर है।मौके पर अनीता गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, राजगीर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि “गाँवों में महिलाओं और बच्चों की शिक्षा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज और संस्थाओं की संयुक्त भूमिका आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन जिला स्तरीय प्रशिक्षक पी आर आई रमेश कुमार पान ने किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों के सहयोग और योगदान की सराहना की गई।

हमारी पाठशाला, फेज-4 के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी हमारी पाठशाला, फेज-4  के तहत बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित- दी गई विशेष जानकारी Reviewed by News Bihar Tak on September 19, 2025 Rating: 5

वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव

September 05, 2025


राजगीर के सरस्वती भवन में शुक्रवार को बेनुवन फिजिकल अकादमी की ओर से क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित न होकर बच्चों को राजगीर की पर्यटन धरोहर, सांस्कृतिक महत्व और खेलकूद गतिविधियों के प्रति भी जागरूक करना था। प्रतियोगिता में राजगीर और उसके आसपास के विभिन्न सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।आयोजन की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद अलग-अलग राउंड में बच्चों से सवाल पूछे गए। सवालों का दायरा काफी व्यापक रखा गया था। इसमें शिक्षा, इतिहास, खेलकूद, विज्ञान, भूगोल, पर्यटन स्थलों की जानकारी तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल थे। विशेष तौर पर राजगीर के ऐतिहासिक महत्व और यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से जुड़े सवालों ने प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया।

कार्यक्रम के संयोजक पप्पू कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ अपने क्षेत्र और संस्कृति की पहचान कराना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी तकनीकी रूप से तो काफी आगे बढ़ रही है, लेकिन अपने आसपास के इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से धीरे-धीरे कटती जा रही है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, बल्कि वे अपनी जड़ों और परंपराओं से भी जुड़ते हैं।प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। कई बच्चों ने कठिन सवालों का भी सटीक उत्तर देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। निर्णायक मंडली ने बताया कि बच्चों में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों और खेलकूद की जानकारी को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिला।

सफल प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों का मनोबल और भी बढ़ा। आयोजकों ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सकें।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इनमें सुवेन्द्र राजवंशी, निरंजन मालाकार, डॉक्टर प्रवीण कुमार ,सुरज यादव और अशोक यादव सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक और समाजसेवी शामिल थे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।राजगीर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थली में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन एक अनोखा प्रयास माना जा रहा है। जहां एक ओर बच्चों ने ज्ञान अर्जित किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने शहर की विशेषताओं को और गहराई से जानने का अवसर पाया। प्रतियोगिता के दौरान पूरे सरस्वती भवन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।


वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव वेनुवन फिजिकल अकादमी के द्वारा आयोजित राजगीर के सरस्वती भवन में क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया-ज्ञान के साथ पर्यटन और खेल संस्कृति से जुड़ाव Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2025 Rating: 5

राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल

August 27, 2025


शिक्षा जगत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन 2 सितंबर को राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर नालंदा और नवादा जिले के 400 से अधिक शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को को राजगीर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति अध्यक्ष प्रोफेसर नवल किशोर यादव ने समारोह की पूरी जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है और शिक्षक राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में उन शिक्षकों को सम्मानित करना, जिन्होंने अपनी निष्ठा और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।नवल किशोर यादव ने कहा कि यह आयोजन नालंदा और नवादा दोनों जिलों के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने आगे बताया कि चयनित शिक्षकों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाएगा बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उन्हें और प्रेरित करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवल किशोर यादव ने कहा कि आज समाज में अच्छे शिक्षक बनने की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक मूल्यों और नैतिकता की नींव भी है। इसलिए इस तरह का सम्मान समारोह शिक्षा के महत्व को और अधिक रेखांकित करता है।इस मौके पर नवल किशोर यादव ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत रहें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।साथ ही शिक्षकों को आपसी संवाद और अनुभव साझा करने का भी अवसर मिलेगा, जिससे शिक्षा पद्धति में और सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कार्यक्रम को लेकर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल का निरीक्षण भी किया गया।और संबंधित तैयारियां तेजी गति से पूरी कीजा रही है।इस अवसर कार्यक्रम के संरक्षक राकेश पांडे, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र उपाध्याय, सह संयोजक भारतेन्दु कुमार, डॉ अमरदीप उपाध्याय, अशोक पासवान, डॉ अखिलेश कुमार, गिरजानंद पांडे, डॉ अजय कुमार, अजीत गोप, कृष्णा कुमार, विनयकुमार, शिशुपाल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे


 

राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल राजगीर में होगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 400 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान,नालंदा और नवादा जिले के शिक्षक होंगे शामिल Reviewed by News Bihar Tak on August 27, 2025 Rating: 5

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन के मुकाबलों में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल का रहा दबदबा

September 14, 2024


जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन के मुकाबलों में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल का दबदबा रहा दूसरे दिन बैडमिंटन के अलग अलग वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले गये जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल के इरा वर्मा ने माउन्ट लिट्रा जी स्कूल को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कि, वही अडर 17 बालिका वर्ग में आभा भारती ने कास्य पदक पर कब्जा कि, और एथलेटिक्स में अंडर 14 बालिका वर्ग के रितेश कुमार ने 100 मीटर रेस में रजत पदक, फिर से वहीं रितेश कुमार ने लौंग जम्प में कास्य पदक लाया, जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने विजेता खिलाडीयों को मंडल देकर सम्मानित किया, एवं चक्रपाणि आवासीय विद्यालय के निर्देशक डॉ० विश्वेन्द्र कुमार सिन्हा, सचिव डॉ० आनंद शंकर एवं विद्यालय प्रचार्या मनोज कुमार मिश्रा ने विजेता खिलाडीयो को विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत एवं सम्मनित किया एवं सभी विजेता खिलाडियों को आगे खेले जाने वाले राज्य स्तरीये खेलों के लिए सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर खेल शिक्षक प्रेम राज , अजय रजक, सौरभ कुमार, काजल कुमारी, आशीष भारती, अकाश दीप ,सैनी ,प्रिती कुमारी, श्यामनदंन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन के मुकाबलों में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल का रहा दबदबा जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन के मुकाबलों में चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कूल का रहा दबदबा Reviewed by News Bihar Tak on September 14, 2024 Rating: 5

चक्रपाणि रेजिडेंसियल स्कूल में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शिक्षा के स्वरूप पर सेमिनार का हुआ आयोजन- नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति हुए शामिल

September 05, 2024


चक्रपाणि रेजिडेंसियल स्कूल में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शिक्षा के स्वरूप पर सेमिनार का आयोजन किया गया।इस सेमिनार का उद्घाटन नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ,बिहार स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो० डॉ० सुरेन्द्र नाथ सिन्हा,निदेशक प्रो० डॉ विश्वेन्द्र कुमार सिन्हा , अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर विधालय के प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज को ज्ञानवान, सशक्त, समृद्ध, और सुखी बनाती है। शिक्षा समाज में सामाजिक न्याय, समानता, एकता, और शांति को बढ़ावा देती है।

शिक्षा समाज में गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अन्धविश्वास, और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करती है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। लोगों में काफी जागरूकता आईं हैं।इस अवसर पर बिहार स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो० डॉ० सुरेन्द्र नाथ सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से, व्यक्तियों को उनकी सर्वोत्तम पूर्ति के लिए निर्देशित किया जाता है, जिससे उन्हें अपने लक्ष्यों और सपनों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। शिक्षा न केवल व्यक्तिगत स्वाध्याय को प्रोत्साहित करती है बल्कि सोचने-विचारने की क्षमता को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है। शिक्षा के बिना हम ज्ञान, समझ और सोचने की क्षमता से वंचित रह जाते हैं।

यह एक ऎसा माध्यम है जो हमें समझने और सीखने में मदद करता है और हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक विकास को बढ़ावा देता है।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर ने  बिहार राज्य के लिए एक उपलब्धि के रूप में बताया।इस अवसर पर निदेशक प्रो० डॉ विश्वेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यालय की चतुर्दिक प्रगति खास कर पढाई के क्षेत्र में यहाँ के प्रचार्य एवं योग्य शिक्षकों का खास योगदान रहा है।शिक्षक दिवस 5 सितम्बर की पूर्व दिवस पर शिक्षकों को गौरवान्वित करने एवं उन्हें खास सम्मान देने हेतू  यह विशेष कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डाक्टर आनंद शंकर, अजय रजक,रितेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बातों को रखा।


चक्रपाणि रेजिडेंसियल स्कूल में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शिक्षा के स्वरूप पर सेमिनार का हुआ आयोजन- नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति हुए शामिल चक्रपाणि रेजिडेंसियल स्कूल में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शिक्षा के स्वरूप पर सेमिनार का हुआ आयोजन- नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2024 Rating: 5

कौशल विकास केंद्र संस्थान एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया- शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया

September 05, 2024


राजगीर प्रखंड के अंतर्गत कौशल विकास केंद्र संस्थान एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर में आर डी एच हाई स्कूल राजगीर के शिक्षक गिरजा नंदन पांडे एवं केरला पब्लिक स्कूल के शिक्षक मंजीत प्रभाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया एवं इस संस्थान में पढ़ रहे शिक्षकों द्वारा अतिथियों का सम्मान समारोह किया गया इस मौके पर इस संस्थान के सेंटर मैनेजर त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने कहा कि हमारे समाज को एक नई दिशा देने के लिए शिक्षकों का होना बहुत अनिवार्य है। शिक्षकों का करें सम्मान तभी बनेगा देश महान।

इस मौके पर मनजीत प्रभाकर ने कहा कि शिक्षक  शिल्पकार है जो हर बच्चों में एक पत्थर की भांति अच्छे आकार देकर संस्कार भरकर उन्हें समाज में एक नई दिशा प्रदान करने योग्य बनाता है। वही मौके पर उपस्थित गिरजानंदन पांडे ने कहा कि हम इस सदैव अपने जीवन में जहां तक हो सके शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए तभी हम अपने समाज का विकास कर सकते हैं एवं इस प्रगतिशील दुनिया में सही तरीके से चल सकते हैं। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन इस संस्थान के शिक्षक विकास कुमार ने किया। इस मौके पर रवि कुमार शुभम कुमार अवनीश चंद्र नेहा कुमारी शिवानी कुमारी ज्योति कुमारी नेहा कुमारी करिश्मा कुमारी कृष्ण कुमार सहित अन्य शिक्षकों सम्मानित किया गया।



 

कौशल विकास केंद्र संस्थान एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया- शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया कौशल विकास केंद्र संस्थान एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया- शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2024 Rating: 5

मध्य विद्यालय कुतलूपुर में विदाई एवं सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया-मंत्री श्रवण कुमार सांसद और कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल

August 10, 2024


मध्य विद्यालय कुतलूपुर में विदाई एवं सम्मान सामारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार भी शामिल हुए।मौके पर शिक्षक जयप्रकाश प्रसाद, शिक्षका धर्मशिला कुमारी एवं सुशीला कुमारी को विदाई देते हुए विधालय के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार के द्वारा सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र भी दिया गया। एवं मध्य विद्यालय अण्डवस के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने अंग वस्त्र, छाता, छड़ी ,डायरी श्रीमद् भागवत गीता देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षकों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देना होगा। वहीं उन्होंने विद्यालय में जो कमियां हैं उसको पूरा करने के लिए आश्वासन दिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को पूरी तरह से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले सरकारी योजनाओं का लाभ मिले सरकार इस पर पूरी तरह से ध्यान दे रही है।

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा आपलोग जहां भी रहें स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन व्यतीत करते रहें।उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण होती है।आप लोग बच्चों को शिक्षित बनाकर समाज में एक अच्छा नागरिक बनाने का काम करते।मध्य विद्यालय अण्डवस के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान के द्वारा गुरु वंदना की प्रस्तुति दी गई।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संतोष कुमार के द्वारा किया गया।प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार के द्वारा सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र भी दिया गया। इस अवसर पर अरविंद पटेल ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेन ,लक्ष्मण प्रसाद प्रमुख प्रतिनिधि ,जगदीश प्रसाद, बृजनंदन प्रसाद सिन्हा , बृजनंदन प्रसाद, मोहम्मद बहाव, प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार, सुबोध कुमार ,

सुनील कुमार ,पप्पू कुमार, रविशंकर सिंन्हा,उपेंद्र कुमार ,टुनटुन सिंह, जितेन्द्र सिंह, डॉक्टर मिथलेश कुमार, अभिमन्यु प्रसाद, संतोष कुमार,नवल सिंह, रामजी प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


मध्य विद्यालय कुतलूपुर में विदाई एवं सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया-मंत्री श्रवण कुमार सांसद और कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल मध्य विद्यालय कुतलूपुर में विदाई एवं सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया-मंत्री श्रवण कुमार सांसद और कौशलेंद्र कुमार हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on August 10, 2024 Rating: 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का किया उद्घाटन- प्रधानमंत्री ने कहा:मेरा मिशन -दुनिया की शिक्षा का केंद्र बने भारत

June 20, 2024


वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी की नई बिल्डिंग का उद्धाटन किया।मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नालंदा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

नई सरकार के कार्यकाल शुरू होने के 10 दिन के भीतर नालंदा आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकती। नालंदा आना मेरा सौभाग्य है। नालंदा एक पहचान है।सम्मान है। बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नया कैंपस, विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा। नालंदा बताएगा जो राष्ट्र, मजबूत मानवीय मूल्यों पर खड़े होते हैं वो राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित कर बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं।

बता दे 815 साल बाद नालंदा एक बार पूरे दुनिया में इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालंदा केवल भारत के ही अतीत का पुनर्जागरण नहीं है, इसमें विश्व और एशिया के कितने ही देशों की विरासत जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्निर्माण की भागीदारी में भारत के मित्र देशों का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने कहा नालंदा केवल एक नाम नहीं है। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है।प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि नालंदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आने वाले दिन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान को समाज को एक सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयोग करिए। अपने ज्ञान से बेहतर भविष्य का निर्माण कीजिए। नालंदा का गौरव भारत का गौरव है।

आपके ज्ञान से पूरी मानवता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि हमारे युवा आने वाले समय में पूरे विश्व को नेतृत्व देंगे। भारत की पहचान फिर से दुनिया के ज्ञान के केंद्र के रूप में हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि  नालंदा का अर्थ है कि जहां शिक्षा और ज्ञान के दाह का अविरल प्रवाह हो। शिक्षा सीमाओं से परे है। नफा-नुकसान के नजरियों से भी परे है। शिक्षा ही हमें गढ़ती है। उसे विचार और आकार देती है। नालंदा में बच्चों का नामांकन उनकी पहचान और उनकी राष्ट्रीयता को देखकर नहीं होता था। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग गौरव को वापस लाने के लिए जिस तरह विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं, नालंदा एक प्रेरणा है।

नालंदा एक पहचान था और जीवन केंद्र हुआ करता था। उन्होंने कहा कि भारत बने दुनिया के लिए शिक्षा अभियान का केंद्र पीएम मोदी ने कहा कि मेरा मिशन है कि भारत दुनिया के लिए शिक्षा अभियान का केंद्र बने। भारत की पहचान फिर से दुनिया के ज्ञान के केंद्र के रूप में हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हायर एजुकेशन के लिए भारत में ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। अब भारत के शिक्षण संस्थान ग्लोबल हो रहे। नालंदा विवि को भी दुनिया के हर इलाके में जाना है। दुनिया बुद्ध के इस देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाह रही है। नालंदा की यह धरती विश्व बंधुत्व की भावना को नया आयाम दे सकती है।

आने वाले 25 साल भारत के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। नालंदा विवि के विद्यार्थिंयो के लिए आने वाले दिन महत्वपूर्ण हैं। आप अपने ज्ञान को समाज को एक सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयोग करिए। अपने ज्ञान से बेहतर भविष्य का निर्माण कीजिए। नालंदा का गौरव भारत का गौरव है। आपके ज्ञान से पूरी मानवता नई दिशा मिलेगी। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा आने वाले समय में पूरे विश्व को नेतृत्व देंगे। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान फिर से दुनिया के ज्ञान के केंद्र के रूप में हो आप देखिए दो दिन बाद ही 21 जून को विश्व योग दिवस है। आज भारत में योग की सैकड़ों विधाए मौजूद हैं। हमारे ऋषियों इतना गहन शोध किया आज पूरा विश्व योग को मना रहा है। आज आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन के रूप में देखा जा रहा है। हम प्रगति और पर्यावरण को एकसाथ लेकर चले। भारत ने विश्व को मिशन लाइफ जैसा विजन दिया। उन्होंने कहा  मेरा मिशन है कि भारत दुनिया के लिए शिक्षा अभियान का केंद्र बने। भारत की पहचान फिर से दुनिया के ज्ञान के केंद्र के रूप में हो।

उन्होंने कहा कि  शिक्षा सीमाओं से परे है। नफा-नुकसान के नजरियों से भी परे है। शिक्षा ही हमें गढ़ती है। उसे विचार और आकार देती है। नालंदा में बच्चों का एडमिशन उनकी पहचान और उनकी राष्ट्रीयता को देखकर नहीं होता था। नालंदा में 20 से ज्यादा देशों लोग पढ़ते थे। नालंदा विवि आसियान इंडिया विश्वविद्यालय की दिशा में भी काम कर रही है। 21वीं सदी को एशिया की सदी कहा जा रहा है। हमारा साझा प्रयास दुनिया की नई प्रगति को दिशा देगी। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में हमारे प्रीमियर इंस्टीट्यूट्स के कैम्पस खुल रहे हैं। इसी साल अबू धाबी में आई आई टी दिल्ली का कैंपस खुला है। तंजानिया में भी आईं आई टी  मद्रास का कैंपस शुरू हो चुका है। और ग्लोबल होते भारतीय शिक्षा संस्थानों की तो ये शुरुआत है। अभी तो नालंदा यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों को भी दुनिया के कोने-कोने में जाना है।और आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है, भारत के युवाओं पर है। दुनिया, बुद्ध के इस देश के साथ, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के साथ, कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।इस अवसर पर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आप आए तो बहुत अच्छा हुआ।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भी अच्छा लग रहा होगा यहां आने से। यह बहुत पौराणिक जगह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पहली बार राजगीर आए हैं। मैं उनका और बाकी सभी मेहमानों का दिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से पहले पुराने नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर भी देखे। प्रधानमंत्री जी, आपने देखा होगा कि पुराना नालंदा विश्वविद्यालय कितना बड़ा था। इस विश्वविद्यालय से 20-25 किलोमीटर दूर तक के गांव जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि अभी तक बहुत कम खुदाई हुई है।

उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा 'तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2006 में नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा  कलाम साहब ने यह बात बिहार विधानमंडल में कही थी। तब से नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनाने का काम शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। हमने उनसे मदद मांगी, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी' तब बिहार सरकार ने खुद ही 455 एकड़ जमीन ली।और उसके बाद आप आएं तों  मदद मिली। उन्होंने कहा कि  राजगीर दुनिया के पांच धर्मों का संगम स्थल है।

सिख धर्म के गुरु नानकदेव भी यहां आए थे। मुस्लिम धर्म के महान संत मखदूम साहब को राजगीर में ही ज्ञान प्राप्त हुआ। हिन्दू धर्म का मलमाल मेला का आयोजन हर तीसरे वर्ष किया जाता है। मान्यता है कि उस वक्त 33 करोड़ देवी-देवता यहीं रहते हैं। यहां गर्म पानी का कुंड है। लाखों लोग यहां नहाने आते हैं। मैं तो बचपन से यहां आता रहा हूं।पीएम मोदी से उन्होंने कहा कि आप आ गए हैं तो बहुत अच्छा हुआ। आपको बहुत अच्छा लगेगा। करोड़ों वर्ष पुराने पहाड़ और जंगल है। इनमें जड़ी-बूटियों का भंडर है। एक से एक दवा यहां से निकलती है।

इतना ज्यादा राजगीर का महत्व है। बड़े पैमाने पर ईको टूरिज्म का विकास किया गया है।इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चांसलर अरविंद पनगढ़िया ने स्वागत भाषण। उन्होंने यूनिवर्सिटी के बारे में विस्तार से अपनी बातों को प्रधानमंत्री के समझ रखा।इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री जयशंकर,केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जिला प्रभारी मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह सहित 17 देश के राजदूत शामिल हुए।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का किया उद्घाटन- प्रधानमंत्री ने कहा:मेरा मिशन -दुनिया की शिक्षा का केंद्र बने भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का किया उद्घाटन- प्रधानमंत्री ने कहा:मेरा मिशन -दुनिया की शिक्षा का केंद्र बने भारत Reviewed by News Bihar Tak on June 20, 2024 Rating: 5

नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया

May 26, 2024


नालंदा  विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया। सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम बुद्ध पूर्णिमा के शुभ दिन पर आयोजित किया गया था।नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह ने इस नए केंद्र के महत्व को बताते हुए कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय का इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र भारत और फारस की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगा। इससे इस विषय में कार्यरत विद्वानों के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। ईरान से आए फारमन फथलियन द्वारा आज की सांगीतिक प्रस्तुति भी भारत व ईरान के बीच कला जगत के क्षेत्र में हमारे समृद्ध संबंधों को प्रदर्शित करती है।

गौरतलब है कि संगीतकार फरमान फतेहलियन को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध भजन ‘वैष्णव जन तो’ गाने के लिए जाना जाता हैं। इस गायन के लिए उन्हे तत्कालीन विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा सम्मानित भी किया गया था।फरमान फतेहलियन ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में विभिन्न प्रकार की आध्यात्मिक संगीत की रचनाएं शामिल थीं। इस समारोह में नालंदा के प्राध्यापक, विशिष्ट अतिथि और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न देशों के छात्रों मौजूद रहे। नालंदा के इस इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्देश्य भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का अन्वेषण और संवर्धन करना है, जिससे भारतीय व फारसी के साहित्य, कला और इतिहास के क्षेत्र में शैक्षणिक कार्यक्रम और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा। 

नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया Reviewed by News Bihar Tak on May 26, 2024 Rating: 5

कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा में ऑल सेंट्स स्कूल के छात्र -छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक काफी खुश

May 17, 2024


सी.बी.एस.ई. के द्वारा सत्र 2023-24 के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।जिसमें ऑल सेंट्स स्कूल के छात्र -छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय के निदेशक डॉक्टर राजेश नंदन ने बताया कि 12 वीं में कुल 25 छात्रो में 23 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिसमें आदित्य राज 90%, कृति कुमारी - 83% और ऋषव कुमार-82% ने हासिल कर विधालय का नाम रोशन किया है। वहीं 10 वीं कक्षा में कुल 114 छात्रो में सभी छात्र छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

वहीं जूही कुमारी ने 93.4%, राधा कुमारी बिहार 92 %, प्रियांशु कुमार ने 91% और सक्षम कुमार ने 91% अंक लाया है। निदेशक ने बताया कि 90% अंक लाने वाले कुल 10 छात्र हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक काफी खुश हैं।उन्होंने बताया कि छात्राओं को विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। 

कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा में ऑल सेंट्स स्कूल के छात्र -छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक काफी खुश कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा में ऑल सेंट्स स्कूल के छात्र -छात्राओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय परिवार एवं उनके अभिभावक काफी खुश Reviewed by News Bihar Tak on May 17, 2024 Rating: 5

न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

April 11, 2024


राजगीर में न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर छात्र एवं छात्राओं ने काफी खुशी जाहिर किया।

विद्यालय के डायरेक्टर मनोहर कुमार चौधरी ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को दी जाती है।ताकि परीक्षा में बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर सके। विद्यालय की अनुभवी शिक्षक और शिक्षका के द्वारा इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई लिखाई कराई जाती है।उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ,और समर्पण की भावना को विकसित करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानवीय सम्पदा को वृद्धि देती है और सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।मानव विकास: शिक्षा मानव विकास की मूलभूत आवश्यकता है।इस अवसर पर विधालय के प्राचार्य निर्मला चौधरी ने कहा कि शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है।

न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया Reviewed by News Bihar Tak on April 11, 2024 Rating: 5

अनंता कोचिंग सेंटर ,कृष्णा कॉलोनी राजगीर के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, डायरेक्टर ओंकार कुमार ने जताया खुशी।

March 24, 2024


अनंता कोचिंग सेंटर ,कृष्णा कॉलोनी राजगीर के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।इसको लेकर अनंता कोचिंग सेंटर के संचालक एवं शिक्षक काफी खुश हैं।वहीं छात्र छात्राओं ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोनम कुमारी 448 ,दीपा पटेल 417,कल्पना कुमारी 414, सुगंधा कुमारी 413, करिश्मा कुमारी 413,सानिया पटेल 411, ओमकार कुमार 406 भविष्य कुमार 403,धनजीत कुमार 401,संध्या कुमारी 384,अंजली कुमारी 373,श्याम कुमार 372,प्रिया भारती 370,

बबिता कुमारी 370, विद्या भूषण कुमार 357,पंकज कुमार 357,मुकेश कुमार 357,राजा बाबू 357, निशा कुमारी 354,पुष्पा कुमारी 354, केशव कुमार 350, अन्नी कुमारी 348,निशा रानी 343, अमित कुमार 341, रौशनी राजपूत 340 सहित बहुत सारे छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास होकर अपने माता पिता एवं शिक्षक गणों का मान सम्मान बढ़ाया है। इन छात्र एवं छात्राओं  को कोचिंग के डायरेक्टर ओंकार कुमार ने उन लोगों को बहुत-बहुत बधाई दिए और यह भी आशीर्वाद दिए कि वह आगे भी अपने इलाके का नाम रोशन करते रहे ।उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कोचिंग के सभी शिक्षक गण ने भी उन छात्रों को बहुत-बहुत बधाई दिए।

अनंता कोचिंग सेंटर ,कृष्णा कॉलोनी राजगीर के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, डायरेक्टर ओंकार कुमार ने जताया खुशी। अनंता कोचिंग सेंटर ,कृष्णा कॉलोनी राजगीर के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, डायरेक्टर ओंकार कुमार ने जताया खुशी। Reviewed by News Bihar Tak on March 24, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.