Results for जनसमस्याएं

बिहार पुलिस एकडमी के निर्माण में पैसा नही मिलने पर कर्मियों ने जताया आक्रोश,3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,और विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड,कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर सहित अन्य कर्मियों का पैसे का भुगतान नहीं किया गया हैं

November 26, 2021

बिहार पुलिस एकडमी के निर्माण में पैसा नही मिलने पर कर्मियों ने जताया आक्रोश,3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,और विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड,कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर सहित अन्य कर्मियों का पैसे का भुगतान नहीं किया गया हैं


राजगीर ।।

बिहार पुलिस एकाडमी का निर्माण कार्य कर रहे कंपनी विजेता प्रोजेक्ट एण्ड इनफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड के द्वारा 3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड, कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर,सहित अन्य लोगों को लगभग 5 करोड रुपया की भुगतान नहीं किया गया है।जिसके कारण यह सभी लोग पुलिस एकाडमी के मुख्य द्वार पर बुधवार को विजेता कंपनी के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए कहा की अगर पैसे के भुगतान नहीं होगा तो इनके खिलाफ बड़ी आंदोलन की जाएगी।कंपनी के द्वारा वर्षो से इन लोगों से काम लिया जा रहा था।लगातार काम करने के बावजूद भी कंपनी के द्वारा पैसे की भुगतान नहीं की जा रही है।कई सप्लायर ऐसे हैं जो बिहार पुलिस एकाडमी के निर्माण कार्य में सामग्री देने का काम करते थे।और मोटी रकम कंपनी के यहां बकाया राशि है।


इस अवसर पर पेटी कांट्रेक्टर नागेंद्र कुमार 61 लाख, लाल बहादुर 96 लाख, रामाशीष प्रसाद 15 लाख, अनिल यादव 43 लाख, राकेश कुमार 9 लाख , रामचंद्र सिंह 21 लाख, इंजीनियर विकास सिंह 5 लाख  एवं प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, स्माइल चौधरी, रितेश कुमार ,चंदन कुमार, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार ,शेखर पांडे, दीपू पांडे, नवीन कुमार, सहित अन्य लोग शामिल है। इन लोगों ने बताया कि विजेता कंपनी के द्वारा हम लोगों से काम लिया गया है अब हम लोगों का पैसा नहीं दिया जा रहा है,3 वर्षों से हम लोगों का बकाया पैसा नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण हम लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इन लोगों ने बताया कि कंपनी अपना काम बंद कर दिया है,और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगग से एनओसी तक मिल गया है।और स्थानीय पदाधिकारियों से मिलीभगत कर उनको कमीशन दे कर यहां से सामान अपना समान तक ले जा रहे हैं।

विजेता कंपनी के एमडी का मोबाइल स्विच ऑफ रहता है।और उनका कोई अता पता नहीं चल रहा है।जो भी उनके  पदाधिकारी थे वह गायब है।जिसके कारण हम लोगों को काफी समस्या हो रहा है।अगर हम लोगों का पैसा नहीं मिलता है तो बिहार पुलिस अकादमी के मुख्य द्वार पर ही सभी लोग आंदोलन करेंगे।इन लोगों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार पुलिस अकादमी ड्रीम प्रोजेक्ट है पर यहां यह हाल है।उन्होने कहा कि हम लोग थक हार कर मुख्यमंत्री, डीजीपी, सीएमडी,गृह विभाग के सचीव, नालंदा एसपी, और डीएसपी को पत्र भी भेजा गया है।साथ ही कंपनी विजेता प्रोजेक्ट एण्ड इनफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड के एमडी के खिलाफ छबीला पुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों का मांग है कि जल्द से जल्द हम लोगों का पैसा का भुगतान किया जाए, तभी इनका जो सारा सामान है,वह एकाडमी में ही रहे और हमलोगों का पैसा भुगतान होने के बाद ही इनका सारा सामान को छोड़ा जाए। लोगों ने बताया कि पैसे नहीं देने के कारण एक व्यक्ति ने सुसाइड तक कर लिया है।बताते हुये चले सर्वप्रथम बिहार पुलिस अकादमी का निर्माण कार्य कंपनी ईपीआइएल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड कर रहा था।पर इसके द्वारा पुलिस अकादमी का निर्माण कार्य बहुत धिमा गती से किया जा रहा था जिसको लेकर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के द्वारा इस कंपनी को हटाकर वर्ष 2018 में अकादमी का शेष बचे काम निर्माण कार्य के लिए कंपनी विजेता प्रोजेक्ट एण्ड इनफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड को दिया गया था।इस कंपनी के द्वारा भी बिहार पुलिस अकादमी का पूर्ण रूप से निर्माण नहीं किया गया है।और बहुत सारे काम अभी भी शेष बचे हुए हैं।



 



 

बिहार पुलिस एकडमी के निर्माण में पैसा नही मिलने पर कर्मियों ने जताया आक्रोश,3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,और विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड,कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर सहित अन्य कर्मियों का पैसे का भुगतान नहीं किया गया हैं बिहार पुलिस एकडमी के निर्माण में पैसा नही मिलने पर कर्मियों ने जताया आक्रोश,3 वर्षो से ,पीटी कांटेक्टर, इंजीनियर,और विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारी, गार्ड,कुक,सप्लायर,लेबर कांट्रेक्टर,ड्राइवर सहित अन्य कर्मियों का पैसे का भुगतान नहीं किया गया हैं Reviewed by News Bihar Tak on November 26, 2021 Rating: 5

राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अध्यक्ष ने कहा प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है

October 09, 2021
राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अध्यक्ष ने कहा प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है

राजगीर ।।

राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी ने बताया कि पर्यटन स्थल राजगीर के पांचों पर्वत पर शारीरिक रूप से अक्षम लोगो को  जिस डोली यूनियन से जुड़े लोग खून पसीने की मेहनत से पहाड़ पर विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करवाते हैं,प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।इसको लेकर राजगीर डोली यूनियन के सदस्यों ने बताया किपर्यटक नगरी  राजगीर में डोली आजादी के पूर्व से ही सनातन धर्मशाला के पास डोली पड़ाव रहा है।और लगातार साजिश रचकर डोली को वहाँ से हटाने का प्रयास किया जाता रहा है।वर्ष 2006 में भी दुकान खोलने का प्रयास किया गया था तब तत्कालीन एसडीओ द्वारा राजगीर थाना को पत्र प्रेषित कर दुकान खोलने से रोक लगवा दिया गया था।वंही कार्यकारिणी की बैठक में डोली यूनियन ने निर्णय लेते हुए पूर्व अध्यक्ष बुलबुल कुमार चन्द्रवँशी को डोली यूनियन से अनिश्चित काल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।डोली यूनियन के कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि माननीय मुख्यमंत्री के राजगीर  आगमन पर शिष्टमंडल मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया जाएगा।शिष्टमंडल में अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद चन्द्रवंसी, सचिव नन्दलाल कुमार, उपाध्यक्ष मुन्ना राम,सुबोध प्रसाद,कमलेश कुमार, सोनी राम,बाढ़ो राम,नंदू राम,दिनेश राम,बबलू कुमार,प्रमोद कुमार, महादेव प्रसाद,कारु कुमार,सुभाष प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अध्यक्ष ने कहा प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है राजगीर डोली यूनियन के द्वारा डोली पड़ाव की समस्या को लेकर राजगीर अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अध्यक्ष ने कहा प्रशासनिक लापरवाही से इनके अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है Reviewed by News Bihar Tak on October 09, 2021 Rating: 5

समाजसेवी संजीव कुमार बिट्टू ने विद्युत कार्यालय राजगीर में सहायक विद्युत अभियंता को पत्र देकर नंगा तार बदलने की मांग की, लोगों को हो रही है परेशानी

October 08, 2021
समाजसेवी संजीव कुमार बिट्टू ने विद्युत कार्यालय राजगीर में सहायक विद्युत अभियंता को पत्र देकर नंगा तार बदलने की मांग की, लोगों को हो रही है परेशानी

राजगीर।। 

राजगीर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में बिजली का नंगा तार होने के कारण लोगो काफी परेशानी हो रही है।जिसको देखते हुए समाजसेवी संजीव कुमार बिट्टू ने विद्युत कार्यालय राजगीर में सहायक विद्युत अभियंता को पत्र देकर मांग किया कि जल्द से जल्द नंगा तार को बदला जाय। इस अवसर पर समाजसेवी संजीव कुमार बिट्टू ने बताया कि वार्ड नंबर 16 में नंगा तार होने के कारण कई लोगों को करंट लग चुका है।उन्होने कहा की लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है।विद्युत विभाग जल्द से जल्द इस नंगा तार को बदलने का काम करें ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो,
समाजसेवी संजीव कुमार बिट्टू ने विद्युत कार्यालय राजगीर में सहायक विद्युत अभियंता को पत्र देकर नंगा तार बदलने की मांग की, लोगों को हो रही है परेशानी समाजसेवी संजीव कुमार बिट्टू ने विद्युत कार्यालय राजगीर में सहायक विद्युत अभियंता को पत्र देकर नंगा तार बदलने की मांग की, लोगों को हो रही है परेशानी Reviewed by News Bihar Tak on October 08, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.