Results for बैठक

महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में बैठक आयोजित किया - नई कमिटी का किया गया गठन

June 08, 2025


महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में रविवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष कृष्णचंद्र आर्य के द्वारा किया गया।बैठक में नये कमिटी का गठन किया गया।वहीं बैठक में सर्वसम्मति से कमिटी के पदाधिकारियों का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष डा० कविता प्रसाद, सचिव संत रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता, उप सचिव बेबीगुप्ता, उपाध्यक्ष किरन कुमारी ,चन्दन कुमार, उपसचिव जितेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष धर्मानन्द आर्य,मुख्य संरक्षक कृष्णचंद्र आर्य,प्रधान संरक्षक श्रीनिवास, संरक्षक प्रमोद कुमार, राजमणि गुप्ता, पुर्व कुलपति नन्द किशोर शाह,मधुसूदन आत्मीय,जय प्रकाश पुजारी, चंद्रशेखर आजाद, अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता, दिलिप यादव, विजय कुमार गुप्ता,परशुराम यादव,विदया रानी गुप्ता वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में पवन कुमार, शंभू कुमार, घनश्याम प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार वर्मा,केशर प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, अधिवक्ता अनिल कुमार गुप्ता शामिल हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष डा० कविता प्रसाद ने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर के संचालन के लिए नये कमिटी का गठन किया गया है। साथ ही संस्थान की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा समिति का भी गठन किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान के संचालन हेतु विभिन्न पदों पर लोगों को जिम्मेवारी दी गई है।और संस्थान को पुरे नियमों के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से मांग किया जा रहा है कि महाकवि जयशंकर प्रसाद को भारत रत्न, पदम् विभूषण और भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।उन्होंने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में व्याख्यान माला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।जिसको बैठक में प्रस्ताव लिया गया है।उन्होंने बताया कि संस्थान को आधुनिक तरह तैयार किया जाएगा।जिसकी पुरी प्लानिंग की गई है।इस अवसर पर सचीव संत रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि महाकवि जयशंकर प्रसाद  जी के विचारों को अपना हमे आगे बढ़ना है।उन्होंने बताया कि उनके विचारों को जिवन मे उतारना चाहिए।



















 

महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में बैठक आयोजित किया - नई कमिटी का किया गया गठन महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति-भवन बहुद्देशीय सेवा संस्थान राजगीर में बैठक आयोजित किया - नई कमिटी का किया गया गठन Reviewed by News Bihar Tak on June 08, 2025 Rating: 5

टम टम चालाक यूनियन एवं अनुदानित ई- रिक्शा चालक संघ द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित किया गया- अध्यक्ष ने कहा : राजशाही अंदाज में रथ एवं टांगा यात्रा निकाली जाएगी

August 12, 2024


टम टम चालाक यूनियन एवं अनुदानित ई- रिक्शा चालक संघ के द्वारा सोमवार को राजगीर रोपवे के समीप बैठक आयोजित किया गया।बैठक में सभी टम टम चालाक एवं ई - रिक्शा चालक शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया।बैठक में चालकों ने अपनी-अपनी बातों को संघ के बीच रखा।और मौके पर जो भी समस्याएं हैं उसको निष्पादन करने का आश्वासन भी दिया गया।इस अवसर अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं।

इस बार संघ के द्वारा राजगीर में पहली बार 15 अगस्त को झंडातोलन के साथ-साथ राजगीर में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर राजशाही अंदाज में रथ एवं टांगा यात्रा निकाली जाएगी।जिसमें दर्जनों राथ के साथ-साथ 500 से अधिक टांगा शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर चालकों में काफी उत्साह है और संबंधित तैयारियां तेजी गति से पूरी की जा रही है। अध्यक्ष ने कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा रोपवे का समय चेंज किया गया है जिसके कारण टांगा चालकों को भी काफी परेशानी हो गई है।उन्होंने कहा कि विभाग के बड़ी अधिकारियों को लिखित आवेदन देखकर मांग किया जाएगा की पहले जो समय में रोपवे का परिचालन होता था उसी समय को फिर से निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा घोषणा किया गया था कि रोपवे परिसर ,कुंड क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में चार्जिंग पॉइंट लगाया जाएगा।लेकिन घोषणा के कई वर्षों के बाद भी अभी तक चार्जिंग पॉइंट एक भी स्थान में विभाग के द्वारा नहीं लगाया गया है जिसके कारण सरकार के द्वारा अनुदानित ई- रिक्शा चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है लेकिन कोई ध्यान उनके द्वारा नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने सभी चालकों से अपील किया कि यहां आने वाले पर्यटकों के साथ आप लोग अच्छा व्यवहार करें ताकि राजगीर से पर्यटक वापस लौटे तो एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा पर्यटन क्षेत्र में काफी विकास किया गया है जिसका नतीजा यह है कि यहां पर्यटकों के आवागमन में काफी बढ़ोतरी हुई है।अब यहां पूरे वर्ष पर्यटक आते हैं।इस अवसर पर संघ के सचिव मुनीलाल राजवंशी,उप सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष मदन चौधरी, अनिल यादव, नीतीश यादव, किशोरी दास, झंडू यादव, आजाद कुमार, उपेंद्र यादव, रंजीत कुमार ,मुकेश कुमार आजाद ,गुड्डू यादव ,दिनेश यादव, सुरेंद्र राम ,विजय राजवंशी, लखन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

टम टम चालाक यूनियन एवं अनुदानित ई- रिक्शा चालक संघ द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित किया गया- अध्यक्ष ने कहा : राजशाही अंदाज में रथ एवं टांगा यात्रा निकाली जाएगी टम टम चालाक यूनियन एवं अनुदानित ई- रिक्शा चालक संघ द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित किया गया- अध्यक्ष ने कहा : राजशाही अंदाज में रथ एवं टांगा यात्रा निकाली जाएगी Reviewed by News Bihar Tak on August 12, 2024 Rating: 5

केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में हुआ आयोजित,अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई

May 13, 2023


केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित हुआ।इस मीटिंग में केनरा बैंक के कार्यकारी महानिदेशक अशोक चंद्रा तथा पटना अंचल के महाप्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।इस मीटिंग में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई।इसके अलावा, बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई और बिहार के परिपेक्ष में आर ए एम मॉडल यानी रिटेल एग्रीकल्चर तथा एमएसएमई से संबंधित बैंक द्वारा लागू की गई। एवं कई योजनाओं के बारे में बताया गया।

उन्होंने इन योजनाओं के बिहार में अच्छी तरह से लागू करने पर विशेष बल दिया।इस मीटिंग में बैंक द्वारा जारी नई योजना केनरा पेरोल खातों के बारे में भी चर्चा हुई जिसमें खाताधारकों को विशेष लाभ दिया जा रहा है।बिहार में इस नए योजना के अंतर्गत आने वाले खातों को खोलने पर भी विशेष चर्चा की गई।जिससे खाताधारकों तक इस योजना का लाभ पहुचाई जा सके।इस अवसर में केनरा बैंक अधिकारी संगठन के जनरल सेक्रेटरी के रवि कुमार ने अपने संभाषण में ट्रेड यूनियन की महत्ता के बारे में बताया तथा उसकी उपयोगिता पर भी चर्चा की।उन्होंने सभी सदस्यों से आवाहन किया केनरा बैंक में कंधे से कंधा मिलाकर हमें कार्य करना है।और अपने बैंक को बुलंदी की ऊंचाई पर ले कर जाना है।इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किसलय, ज्वाइन जेनरल सेक्रेटरी संजय कुमार सुधांशु, असिस्टेंट जेनरल सेक्रेटरी अभय कुमार, सेंट्रल कमिटी मेंबर उदय कुमार, रत्नेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में हुआ आयोजित,अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई केनरा बैंक के अधिकारी संगठन का एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में हुआ आयोजित,अधिकारियों के बीच अनेक समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की गई Reviewed by News Bihar Tak on May 13, 2023 Rating: 5

नालंदा में सूर्य महोत्सव के आयोजन को लेकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित की गई,तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

October 09, 2022


30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सूर्य महोत्सव की तैयारी को लेकर पर्यटन स्थल राजगीर के पूर्वी भारत धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई,बैठक में महोत्सव को सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई हुआ और कई निर्णय भी लिए गए,बैठक में विश्वकर्मा शंकराचार्य स्वामी दिलीप योगीराज महाराज ने कहा कि सूर्य नवग्रहों में श्रेष्ठ हैं,सूर्य के बिना जीवन की कल्पना व्यर्थ है,उनहों सुख, समृद्धि और विकास के लिए सूर्य का तेज आवश्यक है,नालंदा सहित बिहार की गौरवशाली परंपरा को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए उन्होंने भगवान भास्कर से विनती की,और उनहोंने कहा पंच पहाड़ियों और नदियों के लिए मशहूर अध्यात्मिक शहर राजगीर के पूर्व भारत जैन धर्मशाला में आयोजित सूर्य महोत्सव, नालंदा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वकर्मा शंकराचार्य ने यह कहा,

उन्होंने कहा कि बिहार की ज्ञान और सांस्कृतिक परंपरा विश्व का गौरव था और आज भी है. यहां की संस्कृति और ज्ञान विश्व विख्यात है, स्वामी दिलीप योगीराज महाराज ने कहा धर्म की रक्षा से खुद की रक्षा होगी,संस्कृति, संस्कार, सभ्यता हमारी धार्मिक धरोहर है,आयुर्वेद में भगवान सूर्य को ईश्वर का नेत्र माना गया है,सूर्य हमारे जीवन में प्रकाश सौर ऊर्जा के स्रोत हैं,इसीलिए ज्योतिष में सूर्य को व्यक्ति का प्राण कहा गया है,

विश्व में मात्र एक देवता सूर्य हैं, जो साक्षात होकर प्रतिदिन दर्शन देते हैं,वह सुख,शांति और समृद्धि के सूचक हैं,ब्रह्मांड में सूर्य देव एकमात्र ऐसे स्रोत हैं, जिनके बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, सूर्य ही एक ऐसे देवता हैं,जिनकी समान कृपा सभी लोगों पर बगैर भेदभाव के होती है,उन्होंने कहा कि सूर्य महोत्सव के मौके पर सूर्य विज्ञान और अध्यात्म पर संगोष्ठी भी अपेक्षित है,उन्होंने कहा माघ मेला के मौके पर राजगीर में विश्व कुश्ती का आयोजन किया जाएगा. देश के सभी प्रदेशों में वैदिक यज्ञ के आयोजन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा वैदिक यज्ञ सनातन धर्म को जागृत करने का मूल उद्देश्य है,

अध्यात्म के क्षेत्र में राजगीर की जितनी बड़ी पहचान है,उतनी शायद किसी क्षेत्र को नहीं है,गोपालधाम पीठ के महंत सनातन चैतन्यानंद सरस्वती ने सूर्य महोत्सव से संत महात्माओं को भी जोड़ने का सुझाव दिया, महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गयी. सूर्य महोत्सव पर एक स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय बैठक में लिया गया,स्मारिका का नाम अपने समय का सूर्य' रखने का निर्णय लिया गया,सूर्य महोत्सव नालंदा की तैयारी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई. रासबिहारी हाई स्कूल, नालंदा के मैदान में भव्य पंडाल और आकर्षक मंच बनाने का निर्णय लिया गया,महोत्सव मंच से जिले के वैसे लोग,जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाया है,उन्हें 'नालंदा सम्मान' से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है,वैसे लोगों की पहचान करने के लिए वार्ड पार्षद श्रवण कुमार के संयोजकत्व में तीन सदस्यीय समिति बनायी गयी है, नरेंद्र कुमार नेपुरिया और लाल सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया है,साथ ही जिले के शहीद जवानों की पत्नी को भी नालंदा सम्मान से सम्मानित करने का बैठक में फैसला लिया गया,

इस अवसर पर बिहार महामंडलेश्वर स्वामी विवेक मुनि महाराज, गोपालधाम पीठ के महंत स्वामी सनातन चैतन्यानंद सरस्वती, प्रो शिवेंद्र नारायण सिंह, सूर्य महोत्सव के संयोजक राम विलास, नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर पांडेय, प्रो सुधीर कुमार मालाकार, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के सचिव परीक्षित नारायण सुरेश,पूर्व रेलवे स्टेशन मैनेजर मंतोष कुमार मिश्रा,पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार, राजगीर - तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा कमेटी के प्रवक्ता सुधीर कुमार उपाध्याय, योगगुरु अजय प्रसाद आर्य, नरेंद्र कुमार नेपुरिया, अरुण कुमार, अंशु कुमार, रूपेश कुमार, धीरज कुमार, विनय कुमार, पप्पु कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

नालंदा में सूर्य महोत्सव के आयोजन को लेकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित की गई,तैयारियों को लेकर हुई चर्चा नालंदा में सूर्य महोत्सव के आयोजन को लेकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा राजगीर में बैठक आयोजित की गई,तैयारियों को लेकर हुई चर्चा Reviewed by News Bihar Tak on October 09, 2022 Rating: 5

सूर्य महोत्सव की तैयारी को लेकर राजगीर में बैठक आयोजित की गई,राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति न्यास के द्वारा किया जाएगा आयोजन,देश के नामचीन कवि होंगे शामिल

October 03, 2022


सूर्य महोत्सव की तैयारी को लेकर राजगीर में बैठक की गयी, महोत्सव को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए हर पहलू पर विचार विमर्श किया गया, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पार्श्व में स्थापित रासबिहारी प्लस टू स्कूल के मैदान में सूर्य महोत्सव का आयोजन कार्तिक छठ पूजा के मौके पर 30 अक्टूबर किया जायेगा,

राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति न्यास के द्वारा आयोजित सूर्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह में नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुनैना सिंह, सुप्रसिद्ध गांधीवादी एवं पूर्व सांसद प्रो रामजी सिंह, स्टाॅकहोम पुरस्कार विजेता  जल  पुरुष डॉ राजेंद्र सिंह, बनारस के सुप्रसिद्ध संत स्वामी ओमा-द- अक्, विश्व भारती विश्वविद्यालय , शांतिनिकेतन के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो सुभाष चंद्र राय, साहित्यकार प्रो आनंद कुमार सिंह, राष्ट्र कवि दिनकर के पुत्र कवि केदारनाथ सिंह, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व निदेशक डाॅ पीके मिश्रा, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम नवीन एवं अन्य हस्तियां शामिल होंगे. महोत्सव के मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,बैठक के बाद न्यास सेक्रेटरी परीक्षित नारायण सुरेश ने बताया कि महोत्सव की तैयारी आरंभ हो गयी है. इसे यादगार बनाने के लिए हम सब तत्परता से लगे हैं.

महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए सोसल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. इसके अलावे जगह - जगह दीवार लेखन, बैनर और पोस्टर भी लगाने का निर्णय लिया गया है, सूर्य महोत्सव के मौके पर स्मारिका प्रकाशन करने का फैसला किया गया,मौके पर नालंदा के वैसे युवा जिन्होंने विश्व एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाया है, उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. महोत्सव के संयोजक वरीय पत्रकार राम विलास ने बताया कि महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों, कवियों और कथाकारों को नालंदा अंगवस्त्रम और प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की प्रतिकृति से स्वागत किया जाएगा,उन्हें पीपल का पौधा भेंट किया जाएगा. उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से नामचीन कवि सूर्य महोत्सव में शामिल होंगे. उनमें राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कवि होंगे. उन्होंने बताया कि नालंदा में सूर्य महोत्सव का आयोजन करीब 20 वर्षों से हो रहा है.

पिछले वर्षों वैश्विक महामारी कोरोना के कारण यह कार्यक्रम भौतिक रूप से न होकर ऑनलाइन किया गया था. इस बार स्थिति सामान्य है. लोगों में उत्साह है. इसलिए भौतिक रूप से इसका यादगार आयोजन करने की तैयारी की जा रही है. इस बैठक में न्यास सचिव परीक्षित नारायण सुरेश, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर पांडेय, पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार, ट्रांसपोर्टर विनय कुमार, अरुण कुमार, रूपेश कुमार, अंशु कुमार एवं अन्य शामिल हुए. 

सूर्य महोत्सव की तैयारी को लेकर राजगीर में बैठक आयोजित की गई,राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति न्यास के द्वारा किया जाएगा आयोजन,देश के नामचीन कवि होंगे शामिल सूर्य महोत्सव की तैयारी को लेकर राजगीर में बैठक आयोजित की गई,राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति न्यास के द्वारा किया जाएगा आयोजन,देश के नामचीन कवि होंगे शामिल Reviewed by News Bihar Tak on October 03, 2022 Rating: 5

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल

September 05, 2022

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल


राजगीर।।

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए,इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर चौरसिया, एवं उपाध्यक्ष मंटू चौरसिया ने बिहार की समस्या,पान को कृषि का दर्जा दिलाने जैसे मुद्दों को महासभा के बीच विस्तार से रखा,


उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए हम लोगों को पूरे देश भर में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा,तभी हमें सफलता मिलेगी, महासम्मेलन के दौरान महासभा के नेताओं ने सामाजिक चिंतन ,समाज उत्थान, आर्थिक व कमजोर बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ राजनीतिक भागीदारी जैसी कई मुद्दों पर लोगों ने अपना विस्तार से बातों को रखा,इस अवसर पर अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्टीय अध्यक्ष आनंद चौरसिया,बिहार दीघा विधानसभा के विधायक, डॉ संजीव कुमार चौरसिया, यूपी रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, झारखंड डाल्टेनगंज विधानसभा के विधायक आलोक चौरसिया,पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया,  देव कुमार चौरसिया, राष्टीय प्रभारी नितेश चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

कार्यक्रम से पूर्व तीन सदस्य विधायकों का दल राजगीर प्रखंड क्षेत्र के दुहैय- सुहैय गांव पहुंचा, इस अवसर पर अखिल भारतीय चौरसिया महासभा युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंटू चौरसिया ने इन सभी विधायकों का स्वागत किया, उसके बाद सभी विधायकों ने की खेती को निरीक्षण किया, और किसानों से बातचीत करते हुए विधायकों ने पान की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त किया,

विधायकों ने कहा जो भी किसानों की जो समस्या है, उसे संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा ताकि किसानों की समस्याएं दूर हो सके,इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक आलोक चौरसिया उपस्थित थे,



 

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा राजगीर में राष्टीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया,देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on September 05, 2022 Rating: 5

श्री हिंदी पुस्तकालय सिलाव में पासवान समाज की बैठक आयोजित की गई,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा:आज शिक्षा के अभाव में समाज के लोग काफी पीछे जा रहे हैं जो काफी चिंता का विषय

July 06, 2022

श्री हिंदी पुस्तकालय सिलाव में पासवान समाज की बैठक आयोजित की गई,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा:आज शिक्षा के अभाव में समाज के लोग काफी पीछे जा रहे हैं जो काफी चिंता का विषय


राजगीर।।

श्री हिंदी पुस्तकालय सिलाव में पासवान समाज की एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मंजू पासवान ने की। बैठकोपरांत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा लगाने , गरीब व नि:सहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने , समाज के उत्थान हेतु एक कमेटी का गठन करने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श की गई।


मौके पर मुख्य अतिथि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा कि आज शिक्षा के अभाव में समाज के लोग काफी पीछे जा रहे हैं जो काफी चिंता का विषय है।  शिक्षा के बिना मानव पशु के समान होते है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि शिक्षित बनो, संगठित हो, और संघर्ष करो। उनके इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

डॉ पासवान ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा लगाने को लेकर  समाज के लोगों को आश्वासन देते हुए हर संभव सहयोग करने का वादा किया।इस अवसर पर दिलीप पासवान ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा  लगाए जाने के उपरांत कुल लागत की 50% राशि सहयोग करूंगा,इस अवसर पर सुरेंद्र, पासवान, संजय पासवान, चंदन पासवान, सत्येंद्र पासवान, पिंटू पासवान ,सिकंदर पासवान राजेंद्र पासवान आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

श्री हिंदी पुस्तकालय सिलाव में पासवान समाज की बैठक आयोजित की गई,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा:आज शिक्षा के अभाव में समाज के लोग काफी पीछे जा रहे हैं जो काफी चिंता का विषय श्री हिंदी पुस्तकालय सिलाव में पासवान समाज की बैठक आयोजित की गई,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा:आज शिक्षा के अभाव में समाज के लोग काफी पीछे जा रहे हैं जो काफी चिंता का विषय Reviewed by News Bihar Tak on July 06, 2022 Rating: 5

प्रशासनिक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ मे लोगों ने राजगीर में किया बैठक,आंदोलन करने का लिया गया निर्णय

July 04, 2022

प्रशासनिक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ मे लोगों ने राजगीर में किया बैठक,आंदोलन करने का लिया गया निर्णय


राजगीर।। 

प्रशासनिक कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ राजगीर के सरस्वती भवन में लोगों ने बैठक आयोजित किया गया,जिसमें यहाँ के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,एवं कई राजनीतिक पार्टियों के नेता एवं शहर के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए,वहीं बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया,इस अवसर पर जनसंघर्ष समिति के संयोजक अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि राजगीर नगर परिषद कार्यालय,अनुमंडल कार्यालय ,प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय ,विद्युत कार्यालय, सहित अन्य कार्यालय एवं विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं पदाधिकारियों का तानाशाही और अफसरशाही काफी बढ़ गया है,जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,


आम जनता प्रतिदिन इन कार्यालयों के चक्कर लगाता रहता है पल इन लोगों का कोई नहीं सुनता है, हर जगह पैसे की डिमांड होती ,पैसे दिए बिना कोई काम नहीं होता है,पदाधिकारी जनता के कार्यों को छोड़कर सरकारी योजनाओं में सिर्फ लुट खसोट में लगे रहते हैं,बैठक में आंदोलन को लेकर चर्चा हुई है,और इन कार्यालयों में बैठने वाले अधिकारियों और पदाधिकारियों के खिलाफ अब हम लोग सड़क पर उतर कर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे,इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जागृति मंच के अध्यक्ष गणेश गौतम ने कहा कि विद्युत विभाग का स्मार्ट मीटर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो पर आर्थिक बोझ बन गया है।लोगो के मासिक बजट का पैसा बिजली में जा रहा है।बिहार सरकार को दिल्ली के तर्ज पर राजगीर में फ्री बिजली मुहैया करानी चाहिए।देश के कई बड़े शहरों में स्मार्ट मीटर नही लगे है लेकिन पर्यटन पर आश्रित शहर में स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाया जा रहा है जबकि लोगो के आर्थिक स्रोत कम है। बिजली बिल भी काफी मात्रा में उठता है जिसके कारण गरीब परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्याम किशोर भारती ने कहा कि शहर में साफ-सफाई, पिएजल, कि काफी समस्याएं हैं,नगर परिषद के द्वारा प्रति महीने 50 लाख रुपया खर्च किया जाता है फिर भी राजगीर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, शहर के लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल रही है जिसके कारण लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,नगर परिषद कार्यालय में मौजूदा कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा सरकारी योजनाओं में लूट खसूट मचा रखा है,धरातल पर काम हुआ नहीं और कागज पर करोड़ों रुपये की निकासी कर ली गई है,ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ अब सड़क पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा,

जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है,अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राजगीर के सरकारी कार्यालय में बैठने वाले अधिकारी और पदाधिकारी गरीबों की बात नहीं सुनते हैं,यह सिर्फ ठेकेदारों व दलालों का बात सुनते हैं,अब इनके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन होगा,राजगीर में सरकारी भूमि, तलाव,नहर,पईन,नहर,और सभी को भरकर दबंगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है और उसपर बड़े-बडे भवन, होटल का निर्माण कार्य किया जा रहा है,और कार्रवाई करने के बजाय प्रशासनिक पदाधिकारी अतिक्रमणकारियों को बचाने में लगे रहते हैं,

उनहोंने कहा कि इन गंभीर विषयों पर चर्चा हुई जिसके उपरांत लोगो ने समस्याओं के निराकरण के लिए जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।संबंधित विभागों को अल्टीमेटम देकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर कामगार यूनियन के अध्यक्ष बालदेव चौधरी,साधु साव,आजाद सिंह पासी समाज अध्यक्ष मनोहर कुमार चौधरी, श्याम किशोर भारती,शैलेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश,जामा सिंह, अजय पटेल, सुरेंद्र साव, अनुज कुमार चौधरी, महेन्द्र यादव, धीरेंद्र उपाध्याय,माले नेता उपेन्द्र कुमार, रमेश कुमार पान, अशोक यादव,डॉ प्रमोद कुमार,साबो देवी, देवनन्दन चौधरी, गजेंद्र पासवान, सोनू यादव,गोलू यादव,विजय सिंह, मनोरमा रानी,मंजीत प्रभाकर, जितेंद्र कुमार,छोटू पासवान,शंकर शर्मा,गणित राम चंद्रवंशी

 ,श्याम बालक पांडे,अक्षय यदुवंशी,परशुराम यादव, मो नजमी, गिरिधारी उपाध्याय,नरेश कुमार अकेला,कृष्णा चंद्रवंशी,नंदलाल प्रसाद, कविंद्र कुमार,मनोज कुमार,मनीष कुमार,रोहित कुमार सहित अन्य लोगो ने अपने अपने विचार रखे।

प्रशासनिक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ मे लोगों ने राजगीर में किया बैठक,आंदोलन करने का लिया गया निर्णय प्रशासनिक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ मे लोगों ने राजगीर में किया बैठक,आंदोलन करने का लिया गया निर्णय Reviewed by News Bihar Tak on July 04, 2022 Rating: 5

राजगीर से जुड़ी समस्याओं के निदान एवं जिला के महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने आरआईसीसी सभागार किया बैठक, मौके पर पदाधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश

February 08, 2022

राजगीर से जुड़ी समस्याओं के निदान एवं जिला के महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने आरआईसीसी सभागार किया बैठक, मौके पर पदाधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश


राजगीर।।

राजगीर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के निदान एवं जिला में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सोमवार को आर आई सी सी सभागार में संबंधित संघ के प्रतिनिधियों, विभागीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक मे तांगा चालक संघ एवं निजी ई-रिक्शा चालक संघ के साथ बैठक एवं राजगीर के निबंधित तांगा चालक संघ एवं गैर निबंधित निजी ई-रिक्शा चालक संघ के प्रतिनिधियों साथ बैठक की गई।पूर्व में प्रशासन के सहयोग से दोनों संघों द्वारा निर्णय लिया गया है कि राजगीर के गैर निबंधित ई-रिक्शा चालक संघ से संबद्ध सभी चालकों को निबंधित संघ के साथ संबद्ध किया जाएगा।इस संबंध में निजी ई-रिक्शा चालक संघ से सम्बद्ध सभी सदस्यों की सूची निबंधित संघ के प्रतिनिधियों को 2 दिनों के अंदर समर्पित करने को कहा गया।


इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के साथ संघ के प्रतिनिधि बैठक कर आगे ई-रिक्शा के संचालन के लिए सर्वमान्य कार्य योजना को अंतिम रूप देंगे।बैठक में संघ के प्रतिनिधियों द्वारा कुछ समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया  बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा तांगा चालकों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया है, परंतु अभी भी कुछ तांगा चालकों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाना शेष है। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि पर्यटन विभाग के माध्यम से ई-रिक्शा उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्काई राइड द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुरूप सर्विसिंग की सुविधा नहीं दी जा रही है।जिसके कारण 360 ई-रिक्शा आज खराब पड़े हुए हैं। कंपनी के द्वारा जो ई-रिक्शा मुहैया कराया गया है उसमें सभी में नकली पाट पूर्जा लगा कर दिया गया है।ई- रिक्शा खराब होने के कारण चालकों को काफी परेशानी हो रही है।संघ द्वारा राजगीर के कुछ चिन्हित स्थलों पर ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट बनाने हेतु भी अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि इन सभी बिंदुओं के संबंध में समेकित प्रस्ताव अग्रेतर कार्रवाई हेतु पर्यटन विभाग को उनके स्तर से भेजा जाएगा।जिलाधिकारी ने राजगीर पर्यटन क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु स्थल चिन्हित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया।सभी पर्यटन स्थलों के मार्गों में स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु भी कार्रवाई करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।वंही राजगीर फुटपाथ विक्रेता संघ के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को नियमानुसार अविलंब टाउन वेंडिंग कमिटी का गठन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।गठित टाउन वेंडिंग कमिटी की तत्काल बैठक करा कर वेंडिंग जोन बनाने से संबंधित प्रस्ताव कमेटी के माध्यम से पारित कराकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।टाउन वेंडिंग कमिटी की नियमित बैठक सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।साथ ही राजगीर में अंडर ग्राउंड वाटर के उपयोग को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने के लिए पाइप लाइन वाटर सप्लाई की योजना का क्रियान्वयन पीएचईडी द्वारा किया जा रहा है।प्रथम चरण में लगभग 5100  घरों में पाइप लाइन कनेक्शन दिया गया है।द्वितीय चरण में गंगाजल उद्वह योजना के तहत प्राप्त जल से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को राजगीर नगर परिषद क्षेत्र के शत प्रतिशत घर, होटल, विद्यालय, कार्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठानों का वृहद सर्वे सुनिश्चित कर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को तेजी से सर्वे कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

राजगीर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम* के समीप के गांव से जल निकासी एवं संपर्क पथ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए लगभग एक एकड़ भू-अर्जन का प्रस्ताव भेजा गया है। निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स में 32 संरचनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी संरचनाओं के निर्माण कार्य पूरा होने की संभावित तिथि के साथ सूची समर्पित करने का निर्देश दिया।डेंटल कॉलेज रहुई का निर्माण बीएमएसआईसीएल द्वारा किया जा रहा है। इस परिसर में 17 संरचनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो लगभग अंतिम चरण में है। बैठक में उपस्थित बीएमएसआईसीएल के अभियंता द्वारा बताया गया कि सितंबर 2022 तक संपूर्ण निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर, विभिन्न संबंधित विभागों के अभियंता, संवेदक प्रतिनिधि,  संबंधित संघों के प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

राजगीर से जुड़ी समस्याओं के निदान एवं जिला के महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने आरआईसीसी सभागार किया बैठक, मौके पर पदाधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश राजगीर से जुड़ी समस्याओं के निदान एवं जिला के महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने आरआईसीसी सभागार किया बैठक, मौके पर पदाधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश Reviewed by News Bihar Tak on February 08, 2022 Rating: 5

राजगीर में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक किया,संघ के अध्यक्ष बादल कुमार ने कहा:नगर परिषद के सभी सफाई कर्मीयो को कार्यपालक के तानाशाही रवैया के कारण काफी परेशानी हो रही है,जिसको संघ बर्दाश्त नहीं करेगा

January 20, 2022

राजगीर में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक किया,संघ के अध्यक्ष बादल कुमार ने कहा:नगर परिषद के सभी सफाई कर्मीयो को कार्यपालक के तानाशाही रवैया के कारण काफी परेशानी हो रही है,जिसको संघ बर्दाश्त नहीं करेगा


राजगीर!!

राजगीर के बड़ी संगत प्रांगण में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक किया,बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ आंदोलन करने को लेकर कई निर्णय लिए गए, बैठक में संघ के अध्यक्ष बादल कुमार ने कहा कि नगर परिषद के सभी सफाई कर्मीयो को कार्यपालक के तानाशाही रवैया के कारण काफी परेशानी हो रही है, जिसको संघ बर्दाश्त नहीं करेगा,कार्यपालक के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन होगी,जिस की तैयारी शुरू कर दी गई है,उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया है,अगर 25 जनवरी तक हम लोगों का मांग पूरा नहीं होता है तो 26 जनवरी से हम लोग चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर देंगें,अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार काफी फैला हुआ है, सिर्फ लूट का खसूट मचा हुआ है,और सफाई कर्मियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है,


नगर परिषद कार्यालय में समान खरीदारी के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है,इस कोरोना काल एवं इस कड़ाके की ठंड में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा सफाई कर्मियों को नाही कंबल,मास्क,सैनिटाइजर ,गलपस, साबुन,जीवन रक्षक उपकरण नहीं दिया जा रहा है, सभी सफाई कर्मी अपना जान जोखिम में डालकर अपना कार्य कर रहे हैं, इन सामानों को नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मी अपने कार्य के दौरान बीमार भी पढ जाते हैं,जब सफाई कर्मियों के द्वारा यह भी सामान की मांग की जाती है,तो सिर्फ कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा सिर्फ डांट फटकार सुनने को मिलता है,कार्यपालक पदाधिकारी के गलत रवैया के कारण आज सफाई कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है,सरकार के आदेश के बावजूद भी सफाई कर्मियों का बीमा भी नहीं कराया जा रहा है,उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मी नगर विकास आवास विभाग के अधिकारियों से मांग करते हैं कि नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार, तानाशाही का जो रवैया चल रहा है उसकी जांच कर उच्च स्तरीय करवाई करें,और सफाई कर्मियों को जो सरकार से सुविधा मिलना चाहिए वह जल्द मुहैया कराया जाए,

उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल जो भी सामान की खरीदारी हो रही है अगर उसकी ईमानदारी से जांच की जाए तो तो काफी बड़ी घोटाला सामने देखने को मिलेगा,उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन से भी मांग करते हैं कि इसकी जांच उनके द्वारा भी की जाए इस अवसर पर अशोक राम, त्रिदेव डोम, इंदल डोम, कारू डोम, कुंदन डोम, जैक्की डोम,पिंटू डोम,राजू डोम मंगल डोम,रूदल डॉम,कारी देवी, कमला देवी,संगीता देवी, सुनीता देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

 

राजगीर में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक किया,संघ के अध्यक्ष बादल कुमार ने कहा:नगर परिषद के सभी सफाई कर्मीयो को कार्यपालक के तानाशाही रवैया के कारण काफी परेशानी हो रही है,जिसको संघ बर्दाश्त नहीं करेगा राजगीर में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक किया,संघ के अध्यक्ष बादल कुमार ने कहा:नगर परिषद के सभी सफाई कर्मीयो को कार्यपालक के तानाशाही रवैया के कारण काफी परेशानी हो रही है,जिसको संघ बर्दाश्त नहीं करेगा Reviewed by News Bihar Tak on January 20, 2022 Rating: 5

पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है,सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा की गई,ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार भी की गई

January 05, 2022

पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है,सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा की गई,ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार भी की गई


नगरनौसा।।

पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है।सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा भी की गई।ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।ग्राम सभा नगरनौसा प्रखंड के खजुरा पंचायत में सामुदायिक भवन दलडलीचक,नगरनौसा में पंचायत भवन नगरनौसा, भुतहाखार में सामुदायिक भवन भुतहाखार, कैला पंचायत में पंचायत सरकार भवन कैला एवं रामपुर पंचायत में मनरेगा भवन रामपुर में आयोजित किया गया।ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बुद्धिजीवियों एवं अन्य आम नागरिकों ने भाग लिया।ग्राम सभा की अध्यक्षता खजुरा पंचायत में मुखिया महेंद्र सिंह,नगरनौसा पंचायत में मुखिया पूनम कुमारी,कैला पंचायत में मुखिया शम्भू कुमार,भुतहाखार पंचायत में मुखिया नीरजा कुमारी,रामपुर पंचायत में मुखिया रविशंकर कुमार ने किया।भुतहाखार पंचायत में मुखिया नीरजा कुमारी के अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में कहा कि जरूरतमंद लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा और वंचित लोगो को योजनाओं से हर हाल में जोड़ा जाएगा।


सात निश्चय योजना के तहत सभी घरों में नल से सुचारू रूप से जलापूर्ति की जाएगी।वहीं दलित-महादलित टोले में पीसीसी सड़क, पुल, पुलिया एवं पक्की सड़को का निर्माण किया जाएगा। चबूतरा निर्माण, मिट्टी भराई, शौचालय निर्माण, मवेशी शेड आदि का निर्माण किया जाएगा। जल निकासी को लेकर नाले का निर्माण, नहर उड़ाही कराई जाएगी।आमसभा में चयनित योजनाओं के आधार पर ही पंचायत में विकास का कार्य को संपन्न होगा।पंचायत के सतत विकास लक्ष्य को संकल्प के रूप में सम्मिलित किया गया।ग्राम सभा मे वार्षिक कार्ययोजना के तहत कुंआ का जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट, जल जमाव से छुटकारा के लिए सोखता निर्माण, कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए डस्टबिन, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, मरम्मत एवं रखरखाव, गली नाली निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं का चयन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची अनुमोदित की गई एवं अवलोकन कर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।मौके पर मुखिया ने सबसे पहले जरूरत मंद लोगों की प्राथमिकता देने तथा हरेक प्रकार के भ्रष्टाचार से मुक्त योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने की वकालत करते दिखे।ग्राम सभा मे पंचायत के सभी उपमुखिया, वार्ड सदस्य व कर्मी उपस्थित थे।

पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है,सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा की गई,ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार भी की गई पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत सरकार का गठन हो गया है,सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत नगरनौसा प्रखंड के पांच पंचायत में ग्राम सभा की गई,ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार भी की गई Reviewed by News Bihar Tak on January 05, 2022 Rating: 5

नगरनौसा प्रखंड कार्यालय के बीडीओ प्रेम राज ने प्रखंड स्तरीय अधिकारी,जनप्रतिनिधि व कर्मियों के साथ बैठक किया।बीडीओ प्रेम राज ने कहा : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए

December 31, 2021

नगरनौसा प्रखंड कार्यालय के बीडीओ प्रेम राज ने प्रखंड स्तरीय अधिकारी,जनप्रतिनिधि व कर्मियों के साथ बैठक किया।बीडीओ प्रेम राज ने कहा : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ प्रेम राज ने प्रखंड स्तरीय अधिकारी,जनप्रतिनिधि व कर्मियों के साथ बैठक किया।बैठक में बीडीओ प्रेम राज ने बताया कि ग्राम विकास के लिए आगामी योजना तय करने के लिए दो ग्राम सभा का आयोजन होना है जो महीने के प्रथम व अंतिम सप्ताह में होगा जिसमें सभी विभागों के समन्वय से किया जाएगा साथ ही बैठक में आवास योजना का लाभ प्राथमिकता के तौर पर सभी लाभुकों को देने को लेकर विचार विमर्श,15 से 18 वर्ष के आयु वाले को होने वाले कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सफलता व बाल संरक्षण इकाई का गठन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।बीडीओ प्रेम राज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।


इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शिथिलता पाए जाने पर संबंधितों की जवाबदेही तय की जाएगी आदि बिंदुओं पर सभी कर्मी व जनप्रतिनिधि के साथ बैठक किया गया।बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सैयद आमिर हुसैन,जीविका प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर राम,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रमेश कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार, जेई मनीष कुमार, पीटीए मनोज कुमार, दिनेश कुमार, आवास पर्यवेक्षक आलोक कुमार,आवास एकाउंटेंट मोहम्मद आसिफ़, भुतहाखार पंचायत के मुखिया नीरजा कुमारी,गोराईपुर पंचायत के मुखिया पुष्पा सिन्हा, कैला पंचायत के मुखिया शम्भू ठाकुर,रामपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार,अरियावां पंचायत के मुखिया रूदल प्रसाद सहित प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी, कर्मी व मुखिया उपस्थित थे।

नगरनौसा प्रखंड कार्यालय के बीडीओ प्रेम राज ने प्रखंड स्तरीय अधिकारी,जनप्रतिनिधि व कर्मियों के साथ बैठक किया।बीडीओ प्रेम राज ने कहा : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए नगरनौसा प्रखंड कार्यालय के बीडीओ प्रेम राज ने प्रखंड स्तरीय अधिकारी,जनप्रतिनिधि व कर्मियों के साथ बैठक किया।बीडीओ प्रेम राज ने कहा : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए Reviewed by News Bihar Tak on December 31, 2021 Rating: 5

अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजगीर,नालंदा,पावापुरी तथा गिरियक,सिलाव,में अवस्थित होटल एवम रेस्टोरेंट संचालकों के साथ डीएम और एसपी ने किया बैठक, संचालकों को दिए गए कई दिशा निर्देश

November 24, 2021

अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजगीर,नालंदा,पावापुरी तथा गिरियक,सिलाव,में अवस्थित होटल एवम रेस्टोरेंट संचालकों के साथ डीएम और एसपी ने किया बैठक, संचालकों को दिए गए कई दिशा निर्देश


राजगीर।।

राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजगीर, सिलाव,नालंदा,पावापुरी तथा गिरियक में अवस्थित होटल एवम रेस्टोरेंट संचालकों की एक बैठक डीएम योगेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई।उक्त बैठक को मद्दनिषेध के अभियान को प्रभावी बनाने के मद्दे नजर आयोजित किया गया था।एसपी हरि प्रसाथ एस ने राजगीर सहित जिले के अन्य पर्यटक स्थल से आए होटल संचालकों को उनके द्वारा मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी 2016 से लागू है तथा इसके प्रभावी कार्यान्वयन की समीक्षा समय-समय पर की जाती है ताकि समस्या और सुझाव के आलोक में इसे और प्रभावी बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि राजगीर एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के साथ-साथ एक ऐतिहासिक विरासत वाली जगह है।यहां आने वाले पर्यटकों को बिहार में पूर्ण शराबबंदी की जानकारी होती है।वैसे तो यह अभियान पूर्णतः सफल है पर इसे और प्रभावी बनाने के तरफ हमलोग तत्पर हैं।यदि होटल या अन्य प्रतिष्ठानों में शराब सेवन या शराब मिलने की घटना प्रकाश में आता है तो इससे पूरे नालंदा के इमेज धूमिल होगा।वैसे प्रतिष्ठानों को सील कर राज्यसात करते हुए नीलामी भी की जाएगी।इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने सभी होटल संचालकों से अनुरोध किया कि वे अपने प्रतिष्ठान के स्वागत काउंटर/स्थल पर ही शराबबंदी की पूर्ण जानकारी दे दें।वहां पर टॉल फ्री नम्बर भी डिस्प्ले करें।प्रतिष्ठान के सभी कर्मियों/पदाधिकारियों को इस हेतु निदेश दें कि इस हेतु वे सतर्क रहें।पार्किंग स्थल,बरामदा,प्रवेश द्वार तथा निकास पर सी सी टी वी अधिस्थापित करें।संदिग्ध लोगों पर नजर रखें तथा उनके सामान पर भी निगरानी रखें।किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधि की सूचना शीघ्र दें।प्रशासन का सहयोग हमेशा आपको मिलेगा।होटल आए सभी अतिथियों को एक शपथपत्र भरवाएं तथा होम/रूम डिलीवरी पर अंकुश रखने हेतु अपने रूम अटेंडेंट को भी निदेशित करें।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन के पूर्व उपस्थित लोगों से सुझाव मांगा।होटल संचालकों के द्वारा उनके द्वारा शराबबंदी हेतु की जा रही कार्यों की सूची सौंपी गई।

डीएम ने कहा कि आप सभी वर्षों से होटल व्यवसाय में हैं तथा होटल आने वाले अतिथियों के वर्गीकरण में माहिर हैं।आपको देखकर अंदाजा लग जाता होगा कि वे क्या चाहते हैं।सभी अतिथियों को स्वागत स्थल पर ही शराबबंदी अभियान की पूरी जानकारी दें।अपने कर्मियों को भी सावधान कर दें।किसी एक व्यक्ति/प्रतिष्ठान में कोई घटना घटती है तो इससे पूरे राजगीर सहित नालंदा के पर्यटन पर प्रभाव पड़ता है।शराब के दुर्गुण से राजगीर तथा नालंदा के धरोहर को बर्बाद होने से बचाना है और इसे सामूहिक प्रयास से ही किया जाना है।उन्होंने बताया कि शराबबंदी के नए अभियान के तहत पुनः दिनांक 26 नवंबर को राज्य सरकार के सभी कर्मी/पदाधिकारी शराब के सेवन न करने की शपथ लेंगे।उपस्थित होटल संचालकों ने जिला पदाधिकारी को विश्वास दिलाया कि राजगीर सहित अन्य सभी पर्यटन स्थलों में अवस्थित होटलों में शराब सेवन संबंधी कोई भी गतिविधि नहीं होने देंगें  

अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजगीर,नालंदा,पावापुरी तथा गिरियक,सिलाव,में अवस्थित होटल एवम रेस्टोरेंट संचालकों के साथ डीएम और एसपी ने किया बैठक, संचालकों को दिए गए कई दिशा निर्देश अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजगीर,नालंदा,पावापुरी तथा गिरियक,सिलाव,में अवस्थित होटल एवम रेस्टोरेंट संचालकों के साथ डीएम और एसपी ने किया बैठक, संचालकों को दिए गए कई दिशा निर्देश Reviewed by News Bihar Tak on November 24, 2021 Rating: 5

राजगीर के पिलखी गाँव में किसानों ,मजदूरों और नौजवानों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई,बैठक मे अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष मोर्चा कमेटी का विस्तार किया गया

October 24, 2021

राजगीर के पिलखी गाँव में किसानों ,मजदूरों और नौजवानों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई,बैठक मे अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष मोर्चा कमेटी का विस्तार किया गया 


राजगीर।।

राजगीर के  पिलखी गांव में किसानों ,मजदूरों और नौजवानों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता किसान नेता नथुनी प्रसाद ने किया। बैठक मे अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष मोर्चा कमेटी का विस्तार किया गया।जिसमें मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र प्रसाद यादव के अलावे डॉक्टर अमित कुमार पासवान, उमराव प्रसाद निर्मल ,राजेंद्र प्रसाद ,कैसर आलम, शिव कुमार पांडे, कृष्णा प्रसाद , रामोतार प्रसाद ,प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार, डॉक्टर रवि कुमार सिंह परमेश्वर राजवंशी, चंद्रमौली प्रसाद , बिंदेश्वर पासवान ,जय कुमार राजवंशी, कमर्मवीर कुशवाहा ,रमेश कुमार पान,अशोक यादव ,मनोज कुमार,को सदस्य चुना गया है।


इस अवसर पर संयोजक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि किसानों मजदूरों नौजवानों के हक और अधिकार के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा किसानों की टोली  गांव ,गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।अगली बैठक महुल्ला राजगीर में रखी गई है,मौके पर बिहार प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में भवन निर्माण से लेकर अन्य कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार को सीबीआई से जांच कराने की मांग की जा रही है।उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय के द्वारा लिए गए 200 गांवो की गोद में अविलंब विकास कार्य करने एवं विश्वविद्यालय के द्वारा अधिग्रहण किए गए जमीन मालिक किसानों की आश्रितों को नौकरी देने साथ ही तानाशाही कुलपति को अविलंब हटाने  और छटनी ग्रस्त किए गए कर्मचारियों को पुनः काम पर वापस लौटाने, आदि विभिन्न मांगों को लेकर जल्द ही किसानों नौजवानों बुद्धिजीवियों के द्वारा जन आंदोलन चलाया जाएगा।इस अवसर पर डॉ रवि कुमार सिंह, रामरतन प्रसाद, मनोज कुमार, कृष्णा प्रसाद ,अशोक यादव,परमेश्वर राजवंशी ,रमेश कुमार पान सहित सहीत अन्य लोग उपस्थीत थे।




 

राजगीर के पिलखी गाँव में किसानों ,मजदूरों और नौजवानों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई,बैठक मे अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष मोर्चा कमेटी का विस्तार किया गया राजगीर के पिलखी गाँव में किसानों ,मजदूरों और नौजवानों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई,बैठक मे अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष मोर्चा कमेटी का विस्तार किया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 24, 2021 Rating: 5

राजगीर में आगामी नवंबर माह में मगध सम्राट जरासंध जयंती की तैयारियों के लिए चन्द्रवँशी समाज की बैठक सम्राट जरासंध मंदिर परिसर में रविवार को हुई, जयंती के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया जाएगा

October 24, 2021

राजगीर में आगामी नवंबर माह में मगध सम्राट जरासंध जयंती की तैयारियों के लिए चन्द्रवँशी समाज की बैठक सम्राट जरासंध मंदिर परिसर में रविवार को हुई,जयंती के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया जाएगा


राजगीर।।

आगामी नवंबर माह में मगध सम्राट जरासंध जयंती की तैयारियों के लिए चन्द्रवँशी समाज की  बैठक सम्राट जरासंध मंदिर परिसर में रविवार को हुई।कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 नवम्बर को राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में  सम्राट जरासंध जयंती सह मगध सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सरकार के मंत्री, सांसद,विधायक एवँ विधान परिषद सदस्य को आमंत्रित किया जाएगा।इस अवसर पर अखिल भारतीय जरासन्ध अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलन सिंह एवँ राष्ट्रीय महासचिव श्याम किशोर भारती ने बताया कि मगध के प्रतापी राजा जरासन्ध की जन्मस्थली राजगीर में उनकी जयंती को समारोह के रूप में मनाया जाएगा।जिसमे पूरे भारत वर्ष के अलग अलग राज्यो से लोग आएंगे।

राजगीर की पौराणिक धरती में मगध साम्राज्य के गौरवशाली अतीत का कण कण विधमान हैं।सम्राट जरासंध से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के अवशेष राजगीर की नगरी को गौरवान्वित करती है।जयंती समारोह के माध्यम से  धरोहरों के विकास का आग्रह किया जाएगा  साथ ही बिहार के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मगध सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।इस बैठक में अखाड़ा परिषद के प्रदेश महासचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा, पूर्व  अवधेश प्रसाद,श्रवण राम, प्रेम कुमार,अरविंद कुमार चन्द्रवँशी,कृष्णा चन्द्रवँशी, नन्दलाल चन्द्रवँशी,टुन्नी लाल चन्द्रवँशी, चौधरी राम,मुन्ना प्रसाद, सुबोध प्रसाद,राकेश कुमार, रमेश कुमार, मिथलेश कुमार,पवन कुमार, डोमन राम चन्द्रवँशी, बेचन प्रसाद, बबलू कुमार,दिनेश कुमार, ललन राम,कमलेश कुमार, अशोक प्रसाद सहित विभिन्न जिलों के अन्य लोग उपस्थित थे। 

राजगीर में आगामी नवंबर माह में मगध सम्राट जरासंध जयंती की तैयारियों के लिए चन्द्रवँशी समाज की बैठक सम्राट जरासंध मंदिर परिसर में रविवार को हुई, जयंती के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया जाएगा राजगीर में आगामी नवंबर माह में मगध सम्राट जरासंध जयंती की तैयारियों के लिए चन्द्रवँशी समाज की बैठक सम्राट जरासंध मंदिर परिसर में रविवार को हुई, जयंती के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया जाएगा Reviewed by News Bihar Tak on October 24, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.