Results for कार्यशाला

राजगीर में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित राजकीय नलकूप योजना एवं अन्य योजनाओं के संदर्भ में विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद तथा लिया फीडबैक

June 30, 2022

राजगीर में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित राजकीय नलकूप योजना एवं अन्य योजनाओं के संदर्भ में विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद तथा लिया फीडबैक


राजगीर।।

त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्था के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ जमीनी स्तर पर क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के संदर्भ में आज आरआईसीसी सभागार में संवाद किया गया।लघु जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित राजकीय नलकूप योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में विभाग के अपर मुख्य सचिव रवि मनुभाई परमार द्वारा स्वयं जानकारी दी गई तथा उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लिया गया।फीडबैक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत गांव में राजकीय नलकूप नहीं चल रहा है,विभाग के पदाधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं,जिले में बड़े स्तर पर पैन, नहर, अहर, तालाब, सहित अन्य जो पानी का स्रोत स्थल है,जो काफी अतिक्रमण है दबंगों के द्वारा खुलेआम मिट्टी भराई कर कब्जा कर लिया गया है,


और लगातार कब्जा भी किया जा रहा है,ऐसे में जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों और पदाधिकारियों के द्वारा ठोस कदम उठाते हुए इन अतिक्रमणकारियों पर करवाई किया जाना चाहिए,जनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया कि अभी मौजूदा समय में संबंधित पदाधिकारी कोई करवाई नहीं करते हैं जिसके कारण लगातार कबजा और अतिक्रमण का खेल चल रहा है,और हम लोग जनप्रतिनिधि जब मना करते हैं तो दबंगों के द्वारा गोली चलाने तक की धमकी दी जाती है,दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने एक सुर में  अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग की,मौके पर अपर मुख्य सचिव रवि मनुभाई परमार मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को दिशा निर्देश दिया कि इस मामले को गंभीरता से लेकर करवाई करें,मौके पर अपर मुख्य सचिव रवि मनुभाई परमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिये गए निर्णय के अनुसार वर्ष 2019 से सभी राजकीय नलकूपों के संचालन की जिम्मेदारी पंचायतों को दी गई है। इसकी मोनिटरिंग के लिए जिलास्तर पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित है।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस संदर्भ में संवाद किया जा रहा है।और इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को विभिन्न विभागों द्वारा जमीनी स्तर पर क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रहीं हैं,उन्होंने कहा कि नालंदा जिला में 417 राजकीय नलकूप है, जिसमें 117 अभी मौजूदा समय में चालू है,और 78 राजकीय नलकूप को और चालू करने के लिए कार्य चल रहा है जिसके लिए विभाग के द्वारा 4 करोड़ 56 लाख रुपया आवंटन भी किया गया है,और शेष बचे 222 राजकीय नलकूप को भी विभाग चालू करेगी,

उन्होंने मौके पर अपने विभाग के कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया कि एक-एक राजकीय नलकूप का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट तैयार करें ताकि उसे जल्द से जल्द चालू किया जा सके,उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र के लिए इसका काफी महत्व है,और इससे काफी फायदा मिलता है, उन्होंने कहा कि यह सभी राजकीय नलकूप 30 -35 साल पहले लगाए गए थे जो बंद है, अब इसका रखरखाव पंचायत स्तर पर होना है जिसको लेकर पंचायत के मुखिया की जवाबदेही काफी बढ़ गई है,

उन्होंने कहा कि अभी 70% जनप्रतिनिधि नया चुना कर आए हैं और उन लोगों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी देना विभाग का उद्देश्य है,ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी पूर्ण रूप से हो सके, जानकारी के अभाव के कारण लोग ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं, उन्होंने कहा कि राजकीय नलकूप को चलाने के लिए अब बिजली बिल भी बहुत कम देना पड़ेगा, पहले इसका बिजली बिल काफी आता था पर सरकार ने वर्ष 2019 तक का जितना भी बिजली बिल था वह बिजली बिल को सरकार ने दे दिया है, प्रदेश में लगभग 10,000 राजकीय नलकूप हैं,उनहोंने कहा कि कृषि के कार्य को देखते हुए अब मात्र 75 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बोर्ड को पैसे देने होंगे, उन्होंने कहा कि अगर गलत तरीके से पैसे की निकासी होती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में चल रहा है, उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा जो भी पुराने सिस्टम था उसको ठीक किया जा रहा है ताकि लोगों को इसका सीधा फायदा मिल सके, उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 1000 पोखर को चिन्हित किया गया है जिसका उड़ाई कराया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों पर तो विभाग करें कार्रवाई जरूर करेगी,कार्यक्रम में डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों का अहम भूमिका होता है,इसलिए हर योजनाओं का जनकारी आप लोगों तक पहुंचे इसी उद्देश्य के तहत यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,

आपदा के दौरान आप लोगों का पूरा सहयोग मिलता है जो आप लोग फीडबैक देते हैं हम लोग उस पर काम करते हैं, आप लोगों ने जिन समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करवाया था उसे निष्पादन किया गया है और निष्पादन किया भी जा रहा है,डीएम ने कहा कि मुझे 6 महीने इस जिला में कार्यरत हुए हुआ है,और लोगों का पूरा सहयोग मुझे मिला है,उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई हो रही है, राजकीय नलकूप को ठीक किया जा रहा है,ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके, उन्होंने कहा कि जिले में पंचायत सरकार भवन पंचायत का मूल केंद्र होता है, जहां जमीन की समस्या है वहां दूर किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य किया जा सके, उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली, कृषि , मनरेगा, लोहिया स्वच्छ अभियान ,प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकार की जो महत्वपूर्ण योजनाएं हैं उस पर काफी तेजी से काम चल रहे हैं, इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा से जुड़े सभी कार्य जिले में काफी तेजी गति से चल रहा है,और जनप्रतिनिधि लोग जो भी फीडबैक देंगे उस पर और भी उसपर काम किया जाएगा,

उप विकास आयुक्त ने कहा कि मनरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण सर्वोच्च वरीयता प्राप्त योजना है, वित्तीय वर्ष 2022 -23 में प्रत्येक ग्राम पंचायतों को न्यूनतम 10 यूनिट अर्थात  2000 पौधा लगाना है,उन्होंने कहा कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायत वार योजना का संकलन किया जाता है जिससे वार्षिक कार्य योजना कहा जाता है,साथ ही प्रत्येक वार्ड में वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में वार्ड सभा के माध्यम से योजना का चयन किया जाता है,एवं सभी वार्डों से प्राप्त योजनाओं पर ग्राम सभा में प्राथमिकता तय करते हुए ग्राम पंचायत की वार्षिक कार्य योजना तैयार की जाती है,उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य खेत पोखरी का निर्माण,मेड़ बंधन निर्माण, वृक्षारोपण, पशु शेड निर्माण, बकरी शेड निर्माण, मुर्गी सेड निर्माण,सुअर सेड निर्माण सहित अन्य कई योजनाओं पर कार्य किए जाते हैं,साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग,परिवहन विभाग,सामाजिक सुरक्षा, कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों द्वारा विभाग से संबंधित सीधे तौर पर जनसरोकार,जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया।इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले,इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्व के बारे में बताया गया तथा इनके लिए सहयोग की अपील की गई।और जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बिहार मोटरयान (संशोधित) नियमावली के तहत वाहन दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में निकटतम आश्रितों को देय मुआवजे तथा दुर्घटना में घायलों को देय मुआवजे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

बताया गया कि मुआवजे की राशि के लिए मृतकों/ घायलों के निकटम  आश्रितों द्वारा परिवहन विभाग के वेबसाइट पर "रोड एक्सीडेंट कंपनसेशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना होगा। इसके साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा। लोगों के बीच जानकारी के अभाव के कारण मुआवजे का आवेदन करने में अनावश्यक विलंब होता है।इसमें सभी जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया गया।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा, ज़िला परिषद अध्यक्षा पिंकी कुमारी, उपाध्यक्ष अनुराधा देवी सहित अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं जिले भर के जनप्रतिनिधि शामिल हुए,  

राजगीर में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित राजकीय नलकूप योजना एवं अन्य योजनाओं के संदर्भ में विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद तथा लिया फीडबैक राजगीर में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित राजकीय नलकूप योजना एवं अन्य योजनाओं के संदर्भ में विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद तथा लिया फीडबैक Reviewed by News Bihar Tak on June 30, 2022 Rating: 5

जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है

May 07, 2022

जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है,


राजगीर।। 

जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,इस कार्यशाला का उद्घाटन डीएसपी प्रदीप कुमार ने किया,इस अवसर पर डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा की पर्यटन क्षेत्र में बच्चों के यौन शोषण पर रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्राथमिकता से काम कर रही है,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है, इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य संयोजक मोहम्मद मुफ्तारुल हक ने कहा कि यौन शोषण का शिकार बच्चे चाहे वह यात्रा और पर्यटन या किसी भी क्षेत्र के हो सभी पर हुऐ शोषण का भावनात्मक शारीरिक और भौतिक रूप से गंभीर प्रभाव पड़ता है,और इसे रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है लोगों को जागरूक किया जा रहा है,


जिसमें सरकार के साथ मिलकर संस्थाएं काम कर रहीं हैं, उन्होंने कहा कि जागरूकता बाल यौन शोषण रोकथाम के लिए आवश्यक कदम है,उनहोंने कहा कि पर्यटक स्थल पर बच्चों को शोषण मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को मिलजुल कर काम करना होगा,थाना प्रभारी दीपक कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्नी देवी, संस्थान के सचिव योगेंद्र कुमार गौतम ,मखदूम कुंड के सचिव मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद एहतेशाम मलिक, रमेश कुमार पान, श्यामदेव राजवंशी ,श्याम किशोर प्रसाद, सोहात्रो विश्वास, श्रवण कुमार यादव , गणेश गौतम , संजय कुमार सिंह, सुशीला देवी ,जुली कुमारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे, 

जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है जन जागरण संस्थान एवं इक्वेशन संयुक्त तत्वधान में राजगीर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,डीएसपी ने कहा कि बाल यौन शोषण एक अपराध है Reviewed by News Bihar Tak on May 07, 2022 Rating: 5

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में नेहरू युवा केंद्र नालंदा के द्वारा आदर्श ग्राम संस्कृति विकास केंद्र तीनिलोदीपुर के सहयोग से स्वच्छ गांव हरित गांव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है - रीना यादव

December 23, 2021

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में  नेहरू युवा केंद्र नालंदा के द्वारा आदर्श ग्राम संस्कृति विकास केंद्र तीनिलोदीपुर के सहयोग से स्वच्छ गांव हरित गांव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है - रीना यादव


नगरनौसा।।

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में  नेहरू युवा केंद्र नालंदा के द्वारा आदर्श ग्राम संस्कृति विकास केंद्र तीनिलोदीपुर के सहयोग से स्वच्छ गांव हरित गांव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व एमएलसी रीना यादव,बीडीओ प्रेम राज,बीएओ तारकेश्वर राम,जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरी ने संजयुक्त रूप से दिप जलाकर किया साथ ही मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र का पौधा देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में आए युवाओं को मिशन हरियाली नूरसराय के तरफ से 80 अमरुद 20 कटहल के पौधे का निशुल्क वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में मंच का संचालन अभय नंदन पांडेय ने किया।मौके पर पूर्व एमएलसी रीना यादव ने कहा कि अपने गांव को स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए।'स्वच्छ गांव हरित गांव विषयक आधारित युवा प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए बीडीओ प्रेम राज ने बताया कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि अपने गांव अपने देश को स्वच्छ और हरित बनाएं।स्वच्छता केवल हमारे घर, सड़क तक के लिए ही जरूरी नहीं होती है।

यह देश ओर राष्ट्र की आवश्यकता होती इससे न केवल हमारा घर आँगन ही स्वच्छ रहेगा पूरा देश ही स्वच्छ रहेगा। इसी कोमद्देनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत अभियान जो कि हमारे देश के प्रत्येक गांव और शहर में प्रारम्भ की गई है ।जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरी ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को स्वच्छ गांव हरित गांव पर आयोजित कार्यशाला के बारे में जनकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करने और स्वच्छता, हरियाली और प्लास्टिक सामग्री के गैर-उपयोग की आवश्यकता के बारे में बताने के लिए प्रेरित करना,गाँवों को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए चुनौतियों और बाधाओं को दूर करना,युवाओं को अपने गांवों को संवारने के लिए शामिल करना,आसपास के स्मारकों और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए युवाओं को प्रेरित करना,गाँवों को गंदगी और प्लास्टिक मुक्त और हरा-भरा बनाना मुख्य उद्देश्य है।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरेश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को जल संरक्षण के बारे में बताया।पीओ सैदय आमिर हुसैन ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से धार्मिक स्थल, स्कूल परिसर, शमशान घाट व गांव के आस पास परती पड़ी सरकारी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील किया।बीएओ तारकेश्वर राम ने  कहा कि शहरीकरण व पेड़-पौधे काटे जाने से पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। इसे संतुलित बनाये रखने के लिए हमें आगे आने की जरूरत है।उन्होंने मौके पर युवाओं से फसलों के अवशेषों को खेतों में ना जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करने का भी अपील किया।कार्यक्रम में बीएओ तारकेश्वर राम,पीओ मनरेगा सैयद आमिर हुसैन,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरेश कुमार,समाजसेवी अरुण कुमार,धर्मेंद्र कुमार एनबाईभी चंदन पांडेय,सुजीत कुमार,सुजय कुमार,पंकज कुमार, दीपक कुमार,नीतीश कुमार,रोहित कुमार,मनिंदर कुमार, अविनाश कुमार,सिदार्थ कुमार,दीपक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में नेहरू युवा केंद्र नालंदा के द्वारा आदर्श ग्राम संस्कृति विकास केंद्र तीनिलोदीपुर के सहयोग से स्वच्छ गांव हरित गांव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है - रीना यादव नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में  नेहरू युवा केंद्र नालंदा के द्वारा आदर्श ग्राम संस्कृति विकास केंद्र तीनिलोदीपुर के सहयोग से स्वच्छ गांव हरित गांव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है - रीना यादव Reviewed by News Bihar Tak on December 23, 2021 Rating: 5

राजगीर के कैथोलिक चर्च आयोजित बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन,बाल श्रम एवं बाल विवाह पर लोगों को जागरूक किया गया

October 23, 2021

राजगीर के कैथोलिक चर्च आयोजित बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन,बाल श्रम एवं बाल विवाह पर लोगों को जागरूक किया गया


राजगीर ।।

बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी पटना के द्वारा संचालित हमारी पाठशाला योजना फेज 2 के तहत संपूरक शिक्षण केंद्र प्रखंड राजगीर के विभिन्न गांव के बच्चों के अभिभावकों के साथ-साथ परियोजना समन्वयक, पर्यवेक्षक एवं अनुदेशकों का कार्यशाला दुसरे दिन भी आयोजन किया गया।


इस अवसर पर जिला स्तरीय प्रशिक्षक रमेश कुमार पान ने अभिभावकों को अपने बच्चों में शिक्षा के प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा की शिक्षा के बिना जीवन अंधकार व पशु समान होता है,शिक्षा से चरित्र  व वयक्तित्व का विकास होता है।सरकार के द्वारा संचालित शिक्षा  की व्यवस्था पर चर्चा किए,उन्होंने विद्यालय शिक्षा समिति, माता समिति और सर्व शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क शिक्षा तथा बच्चों के विकास एवं शिक्षण संबंधी योजनाओं की जानकारी दिए।जिसमें छात्रवृत्ति, पोशाक, मध्यान भोजन, साइकिल प्रोत्साहन  राशि की विस्तृत जानकारी दिए ।

प्रशिक्षक ने बच्चों के साथ साथ अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डालें अभिभावक भी अपने बच्चे का निगरानी करें।उन्होंने कहा कि सरकार लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया  है आज हर विभाग में हर क्षेत्र में लड़किया 50 प्रतिशत की भागीदारी भूमिका निभा रही है।प्रतिभागियों के बीच बाल श्रम एवं बाल विवाह पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही आंगनवाड़ी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की  जानकारी दी गई।मौके पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की भी जानकारी दी गई साथ ही पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम सभा की प्राथमिकता पर जोर दिया।इस अवसर पर अनु कुमारी , सोनी कुमारी, प्रह्लाद पासवान, अनुदेशक नीतू कुमारी, रिया कुमारी, रवि रंजन कुमार ,राजेश कुमार , अनुराधा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थीत थे।

राजगीर के कैथोलिक चर्च आयोजित बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन,बाल श्रम एवं बाल विवाह पर लोगों को जागरूक किया गया राजगीर के कैथोलिक चर्च आयोजित बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन,बाल श्रम एवं बाल विवाह पर लोगों को जागरूक किया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 23, 2021 Rating: 5

राजगीर के कैथोलिक चर्च परिसर मे बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें शिक्षा एवं अन्य विकास योजनाओं सहित पंचायती राज व्यवस्था अधिनियम के बारे में बताया गया

October 22, 2021

राजगीर के कैथोलिक चर्च परिसर मे बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें शिक्षा एवं अन्य विकास योजनाओं सहित पंचायती राज व्यवस्था अधिनियम के बारे में बताया गया


राजगीर ।।

राजगीर प्रखंड स्थित कैथोलिक चर्च परिसर मे बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी पटना के द्वारा किंडर मिशन वर्क जर्मनी के सौजन्य से हमारी पाठशाला फेज दो के अंतर्गत संपूरक शिक्षा केंद्र सिलाव के बच्चों के अभिभावक के अलावे परियोजना समन्वयक, पर्यवेक्षक एवं अनुदेशकों के साथ दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर फादर जेम्स रोजारियो,जिला संसाधन सेवी रमेश कुमार पान,परियोजना समन्वयक अन्नू कुमारी संयुक्त रूप से किया।


इस अवसर पर फादर जेम्स ने कहा कि शिक्षा हरेक समाज के लिए बहुत ही जरूरी है,शिक्षा वह पूंजी है,जिसको चोर चोरी नहीं कर सकता है,इसलिए अपने बच्चे को उच्च  से उच्च शिक्षा तक पढ़ाने का काम करें।इस अवसर पर परियोजना समन्वयक अन्नु कुमारी ने सेवा केंद्र कुर्जी  की ओर से उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए संस्था के द्वारा संचालित कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक बताया तथा उन्होंने कहा कि गांव के अभीवंचित कमजोर वर्ग के बच्चों को 3 घंटे की निशुल्क पढ़ाई व अन्य गतिविधियों के द्वारा शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमारी संस्था निरंतर प्रयासरत है।इस अवसर पर जिला स्तरीय प्रशिक्षक रमेश कुमार पान ने सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के शिक्षा एवं अन्य विकास योजनाओं सहित पंचायती राज व्यवस्था अधिनियम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया तथा लोगों को ग्राम सभा की अहमियत बताया उन्होंने कहा कि जितने भी नए व पुराने जनप्रतिनिधि पुनः जीतकर आपके क्षेत्र में आ रहे हैं उन से अनुरोध करिए कि वह लोग ग्राम सभा को धरातल पर लाए तब ही ग्राम पंचायत का समुचित विकास संभव है।

प्रथम दिन के सत्र का समापन हम होंगे कामयाब गीत के द्वारा किया गया।इस अवसर वार्ड सदस्य कमलेश पासवान, सोनी कुमारी, पर्यवेक्षक प्रह्लाद पासवान ,सोनू कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, कृति कुमारी, आरती कुमारी ,रेणु देवी, मालती देवी, अनिल केवट ,अमित कुमार,सहीत अन्य लोग उपस्थीत थे।




 

राजगीर के कैथोलिक चर्च परिसर मे बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें शिक्षा एवं अन्य विकास योजनाओं सहित पंचायती राज व्यवस्था अधिनियम के बारे में बताया गया राजगीर के कैथोलिक चर्च परिसर मे बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी सेवा केंद्र कुर्जी के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें शिक्षा एवं अन्य विकास योजनाओं सहित पंचायती राज व्यवस्था अधिनियम के बारे में बताया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 22, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.