Results for रेलवे

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का तीसरा अधिवेशन राजगीर में आयोजित किया गया,अधिवेशन में केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया गया

December 27, 2022


ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का तीसरा अधिवेशन राजगीर में आयोजित किया गया है, इस अधिवेशन का उद्घाटन यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडे,महामंत्री एन एन पी श्रीवास्तव के द्वारा किया गया,इस अधिवेशन में युनियन के महासचिव एन एन पी श्रीवास्तव ने कहा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का तीसरा अधिवेशन आयोजित किया गया है,इस अधिवेशन में कर्मचारियों की विशेष समस्याओं के ऊपर चर्चा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारत सरकार रेलवे के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करें,जो हमारी मांगे हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो यूनियन के द्वारा रेलवे के चक्का को जाम कार बड़ा आंदोलन किया जाएगा,उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर यूनियन के द्वारा डीआरएम कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन भी किया जाएगा, उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को लागू करें विभाग में जो पद खाली है उसको जल्द से जल्द भरें,

महामंत्री ने कहा कि देश में 5 लाख कर्मचारी संविदा पर बहाल है,सरकार जल्द से जल्द उसको नियमित करने का काम करें, उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोग बेरोजगारी पर विशेष रूप से ध्यान दें, विभाग में इतना पद खाली है लेकिन इसको भरा नहीं जा रहा है, उन्होंने कहा कि आज कर्मचारियों के लिए रेलवे आवास ठीक तरह से नहीं है,और ना ही मेडिकल की सुविधा मिलती है,और ना ही सुरक्षा,उन्होंने कहा कि आज देख लीजिए बड़े बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा रहे हैं,सरकार सिर्फ निजी करण पर ध्यान दे रही है,महामंत्री ने कहा कि सरकार की गलत इरादों का हर संभव यूनियन विरोध करेगा,

इस अवसर पर प्रदीप कुमार ,दिलीप कुमार,अनिल कुमार गुप्ता, श्याम शंकर सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, सुधांशु कुमार निराला, नीरज कुमार सिंह, मुकेश कुमार, चंद्र भूषण प्रसाद, दिलीप कुमार, विकास कुमार सिंह, अमित कुमार, सुनील कुमार, विनय कुमार पांडेय, मो. अहमद, सुरेन्द्र राम, सुजीत कुमार, कुमार गौरव, अमित कुमार, अनिल कुमार, जन्मेजय, गौरव, इन्द्रदेव राय, अभय कुमार सहित अन्य मौजूद थे। वहीं ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के तीन सालों के लिए संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव पर्यवेक्षक सह मनोनित कार्यकारिणी अध्यक्ष एमएसडी मिश्रा की मौजूदगी में हुआ। इसमें प्रदीप कुमार का शाखा का नया अध्यक्ष तो स्टेशन प्रबंधक चन्द्रभूषण सिन्हा को संगठन मंत्री चुना गया।

इसके अलावा संगठन पदाधिकारियों में दीलिप कुमार को कार्यकारिणी अध्यक्ष, आरएन हेम्ब्रम व पंकज कुमार को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार गुप्ता को शाखा सचिव, चन्द्रशेखर प्रसाद को संयुक्त सचिव, सुधांशु कुमार निराला व नीरज कुमार सिन्हा को सहायक सचिव, श्याम शंकर प्रसाद व चन्द्रभूषण सिन्हा को संगठन मंत्री, विकास कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं शाखा पार्षदों में अमित कुमार, सुनील कुमार, विनय कुमार पांडेय, मो. अहमद, सुरेन्द्र राम, सुजीत कुमार, कुमार गौरव, अमित कुमार, अनिल कुमार, जन्मेजय, गौरव, इन्द्रदेव राय, अभय कुमार शामिल हैं।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का तीसरा अधिवेशन राजगीर में आयोजित किया गया,अधिवेशन में केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया गया ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का तीसरा अधिवेशन राजगीर में आयोजित किया गया,अधिवेशन में केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया गया Reviewed by News Bihar Tak on December 27, 2022 Rating: 5

डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, डीआरएम ने कहा : नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है

January 01, 2022

डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, डीआरएम ने कहा : नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है


राजगीर।।

डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ एकदिवसीय दौडे़ पर स्पेशल ट्रेन से राजगीर रेलवे स्टेशन पहुंचे,एकाएक डीआरएम को पहुंचने पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी और कर्मी हरकत में आ गए, डीआरएम प्रभात कुमार ने अपने पदाधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया,मौके पर स्टेशन मास्टर सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से पूछताछ करते हुए उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए, उन्होंने स्पष्ट पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिया कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई होगी,उन्होंने कहा कि जो भी ड्यूटी आप लोगों का है बह ईमानदारी पूर्वक करें,डीआरएम अपने पदाधिकारियों के साथ पिटलाइन ,कैरेज विभाग, सीएमएस रुम,जीआरपी थाना में जाकर निरीक्षण किया मौके पर संबंधित पदाधिकारियों को संबंधित कई दिशा निर्देश दिए,मौके पर डीआरएम प्रभात कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सारी सावधानियां बरती जा रही है, दानापुर मंडल के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को डबल डोज वैक्सीनेशन दिया जा चुका है,


ट्रेनों के परिचालन में लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है, डीआरएम ने बताया कि नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है,और बिहार सरकार से भी बात की जा रही है,ताकी राजगीर आने में पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं हो, उन्होंने कहा कि राजगीर से हावड़ा तक का ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर भी पहल की जाएगी, उन्होंने बताया कि पटना जंक्शन के तर्ज पर राजगीर में भी इतिहासिक और पुरानीक धरोहर और उसके अवशेष के चित्र के माध्यम से यह बड़ा एलइडी बोर्ड लगाया जाएगा ताकि आने वाले यात्री इससे जागरूक हो सके,और इतिहास से रूबरू हो सकें,

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के पास जो पार्क है उसकी सौंदर्यकरण की जाएगी और इसकी इस बीच में भगवान बुद्ध का भी एक प्रतिमा भी लगाया जाएगा, उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो खामियां पाई गई है उसको दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही दिशा निर्देश दिया जा चुका है, इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एके आर्या, परिचालन प्रबंधक इम्तियाज आलम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे,डीआरएम घंटों राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद अपने स्पेशल ट्रेन से दानापुर लौट गए,

बताते हुए चलें की पटना से लेकर पर्यटन स्थल राजगीर तक रेलवे खंड पडने वाले स्टेशन ,होल्ट मे यात्रियों के सुख शुविधा के लिए विभाग पियजल ,सौचालय लाइटिंग सुरक्षा नियमित यात्रियों को टिकट प्राप्त हो सारे चिजो पर जोड देते संवधीत विभागों के पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए है।

डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, डीआरएम ने कहा : नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, डीआरएम ने कहा : नए साल में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है Reviewed by News Bihar Tak on January 01, 2022 Rating: 5

नालंदा और नवादा से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन,वाराणसी से कोलकाता के लिए 760 किमी लंबी बिछेगी विश्वस्तरीय रेल लाइन,लिडार तकनीक से सर्वे का काम शुरू, लोगों में खुशी

October 21, 2021

नालंदा और नवादा से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन,वाराणसी से कोलकाता के लिए 760 किमी लंबी बिछेगी विश्वस्तरीय रेल लाइन,लिडार तकनीक से सर्वे का काम शुरू, लोगों में खुशी

                                     बुलेट ट्रेन 
राजगीर।।

नालंदा और नवादा जिलों से होकर बुलेट ट्रेन गुजरेगी। वाराणसी से कोलकाता के लिए 760 किलोमीटर लंबी विश्वस्तरीय रेललाइन बिछाने के बीच में इन दोनों जिलों के करीब 200 गांव पड़ेंगे।कहीं मेट्रो की तरह, कहीं एलिवेटेड तो कहीं जमीन पर पटरी बिछाने की योजना है।इसके लिए ‘लिडार तकनीक से सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।साथ ही 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली बुलेट ट्रेन पर अधिकतम 750 सवारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। जबकि, फर्स्ट क्लास एसी से अधिक किराया लगेगा।इसकी देखरेख नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड कर रही है। इसकी वेबसाइट पर पूरी विवरणी प्रदर्शित की गयी है।


हालांकि, सर्वे के बाद ही पता चल सकेगा कि इसका पूरा स्वरूप कैसा होगा। वाराणसी-हावड़ा हाई-स्पीड रेल (वीएचएचएसआर बुलेट ट्रेन) परियोजना एक प्रस्तावित हाई स्पीड रेल लाइन है। यह लाइन वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा नियोजित छह हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की मूल सूची में शामिल नहीं है। लेकिन, केन्द्र ने वाराणसी से हावड़ा को जोड़ने पर काम शुरू करवा दिया है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए निविदा गतिविधि दिसंबर 2020 में शुरू की गयी थी। निर्माण कार्य वर्ष 2030 के बाद ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।वाराणसी से चलकर बुलेट ट्रेन बक्सर, आरा, पटना, बिहारशरीफ, नवादा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। प्रस्तावित वाराणसी-कोलकाता हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को प्रमुख एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रीनफील्ड क्षेत्रों के साथ-साथ ले जाने की योजना है। और, कॉरिडोर के साथ विभिन्न शहरों के बीच हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी के लिए मध्यवर्ती शहर सड़क नेटवर्क की मुख्य सड़कों से गुजर सकता है। इसके लिएकई एजेंसियां काम कर रहीं हैं, इसका डेटा संग्रह और सर्वेक्षण कार्य की डीपीआर हाईवे इंजीनियरिंग मैग्नीट्यूड कंसोर्टियम बनाएगी। ट्रैफिक अध्ययन पीके इंजीनियरिंग करेगी। जीएडी (जनरल एलाइनमेंट ड्राइंग) तैयार करने के लिए 25 बिड जमा किये गये हैं। फाइनल एलाइनमेंट डिजाइन व लिडार सर्वे का काम ग्रोवर इंफ्रा कर रही है। सर्वेक्षण, ओवरहेड, ओवर ग्राउंड, भूमिगत उपयोगिताओं की पहचान और सब स्टेशनों के लिए पावर सोर्सिंग विकल्पों की पहचान गावेशना जियोसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड करेगी। जबकि, विस्तृत सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) रिपोर्ट, पुनर्वास कार्य योजना (आरएपी), पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) रिपोर्ट बनाने के लिए टीला कंसल्टेंट्स-मोनार्क सर्वेयर जेवी ने सबसे कम बोली लगायी है।

भारतीय रेलवे, हेलीकॉप्टर के जरिए लेजरयुक्‍त उपकरण के साथ लिडार (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) तकनीक का इस्तेमाल करता है। लिडार एक रिमोट सेंसिंग विधि है जो पृथ्वी पर दूरी को मापने के लिए स्पंदित लेजर के रूप में प्रकाश का उपयोग करती है। यह प्रणाली थ्री-डी जानकारी लेने में सक्षम होती है। लिडार उपकरण में एक स्कैनर, लेजर और एक जीपीएस रिसीवर होता है। भारत में किसी भी रेल परियोजना के लिए पहली बार मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए हवाई लिडार सर्वेक्षण तकनीक अपनाया गया था।।।

नालंदा और नवादा से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन,वाराणसी से कोलकाता के लिए 760 किमी लंबी बिछेगी विश्वस्तरीय रेल लाइन,लिडार तकनीक से सर्वे का काम शुरू, लोगों में खुशी नालंदा और नवादा से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन,वाराणसी से कोलकाता के लिए 760 किमी लंबी बिछेगी विश्वस्तरीय रेल लाइन,लिडार तकनीक से सर्वे का काम शुरू, लोगों में खुशी Reviewed by News Bihar Tak on October 21, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.