Results for दुर्घटना

राजगीर- गिरियक मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

May 22, 2025


राजगीर- गिरियक मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई।मामला राजगीर थाना क्षेत्र के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के गेट नंबर 2 के समीप की है। मृतकों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव निवासी स्व.उपेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार पटेल एवं अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव निवासी कौशलेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र अंजनी रंजन के रुप में की गई है।

घटना के सम्बंध में मृतक के परिजन ने बताया कि अंजनी रंजन और निरंजन कुमार पटेल दोनों घनिष्ठट दोस्त थे। जमीन खरीद बिक्री का काम करते थे। काम के सिलसिले में राजगीर गए थे।  जहाँ से लौटने के वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी परिवार को प्राप्त हुई है। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि गाड़ी के चकमा देने की वजह से यह हादसा हुआ है।सड़क हादसे की सूचना पर मॉडल अस्पताल पहुँचे परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल परिसर ग़मगीन हो गया।

वहीं इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे  पोल में टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राजगीर- गिरियक मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत राजगीर- गिरियक मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत Reviewed by News Bihar Tak on May 22, 2025 Rating: 5

राजगीर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर बाइक चला रहे युवक की हुई दर्दनाक मौत, पिता और चाचा भी बुरी तरह हुए जख्मी

November 03, 2023


राजगीर थाना क्षेत्र के गुरु नानक शीतल कुंड के पास मुख्य सड़क मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गए।और बाइक पर सवार पिता और चाचा भी बुरी तरह जख्मी हो गए।वहीं घटना को अंजाम देकर ट्रक  तेज रफ्तार में फरार हो गया।वहीं घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

और दोनों की चिंता जनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल से पावापुरी अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया।वहीं मृतक बाइक सवार की पहचान नवादा जिला के मिर्जापुर निवासी कपिल चौधरी के 24 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में किया गया है।वही दोनों घायलों में मृतक पिंटू चौधरी के पिता 55 वर्षीय कपिल देव और उसके चाचा 45 वर्षीय महेंद्र चौधरी शामिल हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवादा जिला के मिर्ज़ापुर गांव से पिंटू कुमार ,एवं अपने पिता कपिल चौधरी और चाचा महेंद्र चौधरी के साथ एक ही बाइक पर तीनों लोग सवार होकर राजगीर आ रहें थे।और पिंटू कुमार बाइक चला रहा था। और राजगीर आने के दौरान ही गुरु नानक शीतल कुंड के पास मुख्य सड़क मार्ग पर राजगीर से नवादा के तरफ विपरीत दिशा में जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार तीनों लोगों को कुचलते हुए तेज गिरफ्तार से भाग निकला। जिसमें मौके पर ही बाइक चला रहे पिंटू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई एवं पिता और चाचा बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

इस अवसर पर राजगीर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।और पुलिस के द्वारा पूरी घटना की जांच पटल की जा रही है।उन्होंने ने बताया कि 24 वर्षीय पिंटू कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।


 

राजगीर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर बाइक चला रहे युवक की हुई दर्दनाक मौत, पिता और चाचा भी बुरी तरह हुए जख्मी राजगीर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर बाइक चला रहे युवक की हुई दर्दनाक मौत, पिता और चाचा भी बुरी तरह हुए जख्मी Reviewed by News Bihar Tak on November 03, 2023 Rating: 5

लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे

January 05, 2022

लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे


नगरनौसा।।

नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामघाट-भोभी लिंक पथ के लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे।टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई मारुति सड़क किनारे पाइन में उतर गई।जख़्मी पिता-पुत्री की पहचान मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामाधीन पासवान के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार एवं चंदन कुमार की 4 वर्षीय पुत्री नैना कुमारी के रूप में हुई।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौस में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया।नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है,

लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे लच्छू बिगहा हॉल्ट के समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक समेत दोनों लोग उछलकर 20 फीट दूर खेत में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे Reviewed by News Bihar Tak on January 05, 2022 Rating: 5

राजगीर मे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सहोदर भाइयों की हुई मौत, शौच के लिए गए थे.उसी दौरान पैर फिसलने से वह गड्ढे के गहरे पानी में चला गया

December 14, 2021

राजगीर मे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सहोदर भाइयों की हुई मौत, शौच के लिए गए थे.उसी दौरान पैर फिसलने से वह गड्ढे के गहरे पानी में चला गया


राजगीर।। 

पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सहोदर भाइयों की मौत हो गई है,यह घटना रेलवे स्टेशन के समीप राजगीर-नोनही रोड में हुई है,मृतक की पहचान राजगीर अनुमंडल कार्यालय के पास में बसा गांव साइड पर निवासी रघुनंदन राजवंशी के पुत्र रितिक कुमार 5 वर्ष और रिकम कुमार 3 वर्ष के रूप में की गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दीपक कुमार अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं,मृतक के परिजनों का वयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है,इस घटना के बाद मृतक की माता सरिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है.


घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों भाई करीब 10 बजे दिन में शौच के लिए गांव से पश्चिम राजगीर- नोनही रोड में शौच के लिए गए थे.उसी दौरान पैर फिसलने से वह गड्ढे के गहरे पानी में चला गया. बताया जाता है कि एक भाई को बचाने में दूसरा भाई भी गहरे पानी में चला गया.जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी आते जाते राहगीरों के द्वारा शोर मचाने के बाद गांव के लोगों को मिली. सूचना पाते ही गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.गड्ढे से दोनों भाइयों को निकाला गया. दोनों बच्चों को गढ्ढे से निकाल कर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया,

राजगीर मे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सहोदर भाइयों की हुई मौत, शौच के लिए गए थे.उसी दौरान पैर फिसलने से वह गड्ढे के गहरे पानी में चला गया राजगीर मे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सहोदर भाइयों की हुई मौत, शौच के लिए गए थे.उसी दौरान पैर फिसलने से वह गड्ढे के गहरे पानी में चला गया Reviewed by News Bihar Tak on December 14, 2021 Rating: 5

शौच करने के दौरान पैर फिसला पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

December 03, 2021

शौच करने के दौरान पैर फिसला पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा


नगरनौसा

नगरनौसा थाना क्षेत्र के भुतहाखार गांव के पास शुक्रवार की अहले सुबह पानी भरे गढ्ढे में डूबने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान गांव निवासी रामजी प्रसाद के पत्नी श्यामसुन्दरी देवी के रूप में किया गया।पानी भरे गढ्ढे में बुजुर्ग महिला के शव मिलने के बाद खलबली मच गयी और पीड़ित परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। बताया जाता है कि उक्त महिला शुक्रवार की अहले सुबह अपने परिजनों से शौच करने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सुबह गांव के कुछ लोगों ने गांव  से पश्चिम गौढ़ा खंधा में पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव उपलाता हुआ देखा और शोरगुल मचाया।


इसके बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये। इस बात की जानकारी परिजनों को भी मिली। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी भरें गड्ढे से बाहर निकाला गया। संभावना है कि शौच करने के दौरान पैर फिसलने से उक्त महिला डूब गयी। घटना की सूचना मिलने पर नगरनौसा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ़ भेजा।इधर घटना की जनकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से मिल अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया साथ ही सरकार के तरह से मिलने वाले सभी सहायता जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

शौच करने के दौरान पैर फिसला पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शौच करने के दौरान पैर फिसला पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा Reviewed by News Bihar Tak on December 03, 2021 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही हो गई बेपटरी,घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीआरएम ने बताया कि गार्ड द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था जिसके कारण यह घटना हुई हैं, ट्रेन के गार्ड को किया गया सस्पेंड और स्टेशन मास्टर पर भी की गई कार्रवाई

November 28, 2021

पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही हो गई बेपटरी,घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीआरएम ने बताया कि गार्ड द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था जिसके कारण यह घटना हुई हैं, ट्रेन के गार्ड को किया गया सस्पेंड और स्टेशन मास्टर पर भी की गई कार्रवाई


राजगीर ।।

पर्यटन स्थल राजगीर के रेलवे स्टेशन में सुबह- सुबह 6:30 में खुलने वाली राजगीर फतुहा पैसेंजर ट्रेन उस समय में बेपटरी हो गई।जिस समय राजगीर रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए खुल रही थी।जैसे ही ट्रेन राजगीर स्टेशन से महज कुछ फीट आगे बढ़ी ट्रेन के दो चक्के बेपटरी हो गई।ट्रेन में बैठे यात्री आनन-फानन में बाहर निकले।घटना के रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।


हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान तो नहीं हुआ।पर अगर ट्रेन कुछ दूर और आगे बढ़ता और ट्रेन की स्पीड बढती तो बड़ी घटना घट सकती थी। कोई आनन-फानन में ट्रेन को रोककर बंद किया गया।और मौके पर संबंधित पदाधिकारी कर्मचारी दोडें आगे घटनास्थल पर पहुंचे।घटना के बाद ट्रेन का परिचालन भी ठप हो गया।वही राजगीर फतुहा पैसेंजर ट्रेन के लिए जिन यात्रियों ने टिकट कटाया था और जिनको कटरा करना था उन लोगों को विभाग के द्वारा श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना किया गया। वहीं स्टेशन ट्रेन बेपटरी होने के बाद पदाधिकारियों व कर्मचारियों को डर से मौके पर हाथ पांव फूल रहे थे।इस घटना की सूचना पाकर दिया गया।डीआरएम प्रभात कुमार अपने संबंधित विभाग के कई अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ आनन-फानन में विभाग का स्पेशल ट्रेन सेल्फ प्रोपेल्ड पर्यवेक्षक यान से राजगीर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

साथ में इंजीरेलव, मैकेनिकल, सहित अन्य कर्मी लगभग 50 की संख्या में ठीक करने में जुट गए,सेल्फ प्रोपेल्ड पर्यवेक्षक यान मे मौजूद कई तकनीक मशीनों के द्वारा लगभग 4 घंटे मशक्कत करने के बाद बेपटरी हुए ट्रेन को पटरी पर लाया गया। खुद डीआरएम प्रभात कुमार घटनास्थल पर मौजूद रहकर बेपटरी हुए इस ट्रेन को ठीक कराएं।बेपटरी हुए ट्रेन को पटरी पर लाने के बाद इसको मेंटेनेंस का आज के लिए दानापुर भेजा गया। वही मौके पर डीआरएम प्रभात कुमार ने ट्रेन के गार्ड और स्टेशन मास्टर और संबंधित विभाग के कर्मियों व पदाधिकारियों को जमकर डांट फटकार लगाया। कहा कि आप लोगों की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के द्वारा लापरवाही नहीं की गई होती तो आज यह घटना नहीं घटता।ट्रेनों का परिचालन ठीक तरह से हो जिसका जवाब दे ही आप लोगों का बनता है।लोगों का काफी लापरवाही सामने आया है । ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात गार्ड विनोद कुमार लाल को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया है।और स्टेशन में ड्यूटी में तैनात स्टेशन मास्टर राजीव रंजन पर पर भी कार्रवाई की गई है।मौके पर उपस्थित डीआरएम प्रभात कुमार ने बताया कि गार्ड के द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था।जिसके कारण यह घटना हुई है।और इस लापरवाही को देखते हुए गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है।और  स्टेशन में ड्यूटी में तैनात स्टेशन मास्टर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की लापरवाही कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि थोड़ी सी लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटती है।उन्होने बताया कि ट्रेन का ठीक तरह से परिचालन हो इसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मौके पर कई दिशा निर्देश भी दिया गया है।

डीआरएम ने बताया कि उसको ठीक कर दिया गया है।और इस ट्रेन मे दुसरा गार्ड की नियुक्ति कर ट्रेन को मेंटेनेंस के कार्य को लेकर दानापुर भेजा जा रहा है।उन्होंने बताया कि स्टेशन में जो भी यात्री सवार थे उन्हें श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना किया गया है।ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि आज इस ट्रेन का परिचालन यात्रीयो के लिए नहीं होगा।सोमवार से परिचालन शुरू होगा।उन्होंने बताया कि पटरी का भी मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लिया गया है।ट्रेन का चक्का उतरने होने के कारण कुछ जगह पर गडबडी हुआ था।इसको ठीक कर दिया गया है।बताते हुए चले कि जब तक ट्रेन ठीक नहीं हुआ जब तक डीआरएम घटनास्थल पर मौजूद रहे। और संबंधित पदाधिकारियों और अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे।वही राजगीर फतुहा पैसेंजर ट्रेन में विभाग के द्वारा गार्ड हिमांशु को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर एडीआरएम महेश कुमार राय, वरिय संरक्षा पदाधिकारी एक के आर्या, वरिय मंडल अभियंता पंकज कुमार, वरिय मंडल मेकेनिकल मुकेश कुमार, सहित अन्य संबंधित अधीकारी पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।मौके पर यात्रियों ने बताया कि चक्के के नीचे रखे लकड़ी के गुटके को ट्रेन खुलने से पहले नही हटाया नहीं गया था।जिसके कारण यह ट्रेन बेपटरी हो गई।एक पल के लिए यात्रियों में काफी भय हो गया।की मौके पर बड़ी घटना हो सकती है। पर किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई।

 

पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही हो गई बेपटरी,घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीआरएम ने बताया कि गार्ड द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था जिसके कारण यह घटना हुई हैं, ट्रेन के गार्ड को किया गया सस्पेंड और स्टेशन मास्टर पर भी की गई कार्रवाई पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही हो गई बेपटरी,घटना की सूचना पाकर पहुंचे डीआरएम ने बताया कि गार्ड द्वारा गुटका नहीं हटाया गया था जिसके कारण यह घटना हुई हैं, ट्रेन के गार्ड को किया गया सस्पेंड और स्टेशन मास्टर पर भी की गई कार्रवाई Reviewed by News Bihar Tak on November 28, 2021 Rating: 5

राजगीर के कटारी गांव के पास नहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई,काम करने के लिए जा रहा था मजदूर,छबीलापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

November 14, 2021

राजगीर के कटारी गांव के पास नहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई,काम करने के लिए जा रहा था मजदूर,छबीलापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा


राजगीर।।

राजगीर प्रखंड क्षेत्र के कटारी गांव के पास नहर में डूबने से एक मजदुर की मौत हो गई है।मृतक मजदूर की पहचान मकरौटा गांव निवासी 35 वर्षीय जगन्नाथ साव के रूप में किया गया।इस अवसर पर छबीलापुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।और पुरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।


वहीं मृतक की पत्नी सरीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगन्नाथ साव काम करने के लिए कटारी मोड़ से पैदल नेगपुर गांव की ओर काम करने के लिए जा रहा था,इसी दरमियान शौच करने के दौरान पानी भरा नहर में गिर गया और उसमें डूबकर उसकी मौत हो गई,

राजगीर के कटारी गांव के पास नहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई,काम करने के लिए जा रहा था मजदूर,छबीलापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा राजगीर के कटारी गांव के पास नहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई,काम करने के लिए जा रहा था मजदूर,छबीलापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा Reviewed by News Bihar Tak on November 14, 2021 Rating: 5

नगरनौसा के नोनाई नदी में तैरता मिला किशोर का शव,गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे से था लापता, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा,पुलिस मामले की जांच में जुटी

November 11, 2021

नगरनौसा के नोनाई नदी में तैरता मिला किशोर का शव,गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे से था लापता, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा,पुलिस मामले की जांच में जुटी


नगरनौसा।।

नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरु डीह गांव निवासी उमेश साव के 6 वर्षीय नाती धर्मेंद्र कुमार जो गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे से लापता था जिसका शव शुक्रवार के सुबह गांव के छठ घाट के निकट नोनाई नदी में तैरता अवस्था में मिला।


नदी में शव होने की जानकारी पर ग्रामीणों ने किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नगरनौसा  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।मृतक किशोर धर्मेंद्र कुमार नूरसराय थाना क्षेत्र के नूरसराय बाजार निवासी कुणाल साव का पुत्र था।वह अपने माँ के साथ छठ पूजा को लेकर नानी घर भदरु डीह गांव आया था।गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे घर से खेलने निकला था देर शाम नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा काफ़ी खोजबीन भी किया गया लेकिन किशोर नहीं मिल सका ।

शुक्रवार के सुबह गांव के छठ घाट के निकट किशोर का शव नोनाई नदी में तैरता अवस्था में मिला।इधर घटना की जनकारी मिलते ही नगरनौसा सीओ अरुण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।मौके पर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीरजा कुमारी के प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच  अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पंद्रह सौ रुपये नगद उपलब्ध कराए।थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।

नगरनौसा के नोनाई नदी में तैरता मिला किशोर का शव,गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे से था लापता, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा,पुलिस मामले की जांच में जुटी नगरनौसा के नोनाई नदी में तैरता मिला किशोर का शव,गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे से था लापता, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा,पुलिस मामले की जांच में जुटी Reviewed by News Bihar Tak on November 11, 2021 Rating: 5

तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आने से राजगीर- गिरियक रोड में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा

October 24, 2021

तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आने से राजगीर- गिरियक रोड में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा


राजगीर ।।

राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर- गिरियक रोड में तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।इस अवसर पर राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि राजगीर- गिरियक रोड में ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक ब्यक्ती मौत हो गई है।मृतक व्यक्ति की पहचान नई पोखर निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में किया गया है।


थाना प्रभारी ने बताया कि यह गीरीयक से मोटरसाइकिल से अपने घर नईपोखर आ रहे थे कि रास्ते में यह घटना घटी है।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल। 


तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आने से राजगीर- गिरियक रोड में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आने से राजगीर- गिरियक रोड में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा Reviewed by News Bihar Tak on October 24, 2021 Rating: 5

राजगीर के मौलानाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा

October 17, 2021

राजगीर के मौलानाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा


राजगीर।।

राजगीर प्रखंड क्षेत्र के मौलानाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है।छबीलापुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मौलानाडीह के पास एक बाइक सवार व्यक्ति मवेशी(भैंस) मे टकरा गया।और बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।जिसके कारण मौके पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।


साथ ही मवेशी(भैंस)को ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी भी मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार व्यक्ति की पहचान आजाद नगर निवासी 30 वर्षीय श्रीकांत मांझी के रूप में की गई है।थाना प्रभारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

राजगीर के मौलानाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा राजगीर के मौलानाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा Reviewed by News Bihar Tak on October 17, 2021 Rating: 5

राजगीर के चमरडीहा गांव में शौच के लिए गई महिला की पाइन में डूबने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल

October 03, 2021
राजगीर के चमरडीहा गांव में शौच के लिए गई महिला की पाइन में डूबने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल


राजगीर ।।

राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में शौच के लिए गई महिला की पाइन में डूबने से मौत हो गई।वहीं
मृतक महिला की पहचान अशोक प्रसाद के 29 वर्षीय पत्नी प्रबिला देवी के रूप में किया गया है।इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि प्रबिला देवी की मौत पाइन में डूबने के कारण हुई है।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि शौच करने के लिए प्रबिला देवी घर से बाहर निकली थी और पैर फिसलने के कारण वह पाइन में गिर गई और उसकी मौत हुई है।
राजगीर के चमरडीहा गांव में शौच के लिए गई महिला की पाइन में डूबने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल राजगीर के चमरडीहा गांव में शौच के लिए गई महिला की पाइन में डूबने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल Reviewed by News Bihar Tak on October 03, 2021 Rating: 5

राजगीर के लोदीपुर गांव के पास सोमवार को चलती स्कॉर्पियो में लगी आग,बाल-बाल बचा ड्राइवर

September 27, 2021
राजगीर के लोदीपुर गांव के पास सोमवार को चलती स्कॉर्पियो में लगी आग,बाल-बाल बचा ड्राइवर

राजगीर ।।

राजगीर प्रखंड क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास मुख्य सडक मार्ग पर सोमवार को चलती स्कॉर्पियो में एक -एक आग लग गया।वंही ड्राइवर आनन -फानन मे स्कॉर्पियो का दरवाजा खोल कर बाहर निकल कर किसी तरह वह अपना जान बचाया।वंही घटना की सूचना पाकर छबीलापुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और दमकल बाहन को मंगाया।और काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।पर इस घटना मे स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कॉर्पियो राजगीर के तुलसी गली निवासी संजय साव का है।उन्होंने बताया कि ड्राइवरी मंटु कुमार स्कॉर्पियो चलाकर राजगीर आ रहा था।की अचानक स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट लगने से एका एक आग लग गया है।जिसमें स्कॉर्पियो पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गया है।थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
राजगीर के लोदीपुर गांव के पास सोमवार को चलती स्कॉर्पियो में लगी आग,बाल-बाल बचा ड्राइवर राजगीर के लोदीपुर गांव के पास सोमवार को चलती स्कॉर्पियो में लगी आग,बाल-बाल बचा ड्राइवर Reviewed by News Bihar Tak on September 27, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.