Results for प्रशासन

गंगा यमुना कुंड के सूख जाने की गंभीर समस्या को लेकर युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने नालंदा डीएम को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की

February 05, 2026


राजगीर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व से जुड़े प्राचीन ब्रह्मकुंड परिसर स्थित गंगा यमुना कुंड के सूख जाने की गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने नालंदा डीएम को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यमुना कुंड राजगीर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। वर्षों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां स्नान एवं पूजा-अर्चना करते रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में जल स्रोत सूख जाने के कारण कुंड की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।गोलू यादव ने बताया कि कुंड के सूखने से न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत प्रभावित हो रही है, बल्कि राजगीर की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किए गए अवलोकन से प्रतीत होता है कि भूजल स्तर में लगातार गिरावट, अनियंत्रित बोरिंग, अत्यधिक जल दोहन, कुंड में गाद एवं सिल्ट का जमाव तथा आसपास हो रहे अतिक्रमण और कंक्रीट निर्माण के कारण जल स्रोत बाधित हो गए हैं। इससे प्रतिदिन यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत हो रही हैं।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम गठित कर यमुना कुंड के सूखने के कारणों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही कुंड से गाद हटाकर प्राचीन जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया जाए और ब्रह्मकुंड परिसर में वर्षा जल संचयन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि राजगीर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत सुरक्षित रह सके।

गंगा यमुना कुंड के सूख जाने की गंभीर समस्या को लेकर युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने नालंदा डीएम को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की गंगा यमुना कुंड के सूख जाने की गंभीर समस्या को लेकर  युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने नालंदा डीएम  को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की Reviewed by News Bihar Tak on February 05, 2026 Rating: 5

राजगीर की मुखिया सदया कुमारी होंगी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि, दिल्ली रवाना

January 25, 2026


नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर प्रखंड की बरनौसा पंचायत की मुखिया सदया कुमारी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह सम्मान उन्हें पंचायत स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा मुखिया सदया कुमारी को आधिकारिक आमंत्रण पत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुखिया सदया कुमारी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

बताया जाता है कि मुखिया सदया कुमारी ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना, उन्हें प्रशिक्षण दिलाना और सामाजिक जागरूकता अभियान चलाना उनके कार्यों की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। साथ ही शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।इन्हीं सराहनीय प्रयासों को देखते हुए पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित किया है। इस अवसर पर मुखिया सदया कुमारी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे बरनौसा पंचायत और नालंदा जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्यों को मिली पहचान उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी। उनका लक्ष्य पंचायत का समग्र विकास करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराना है।



राजगीर की मुखिया सदया कुमारी होंगी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि, दिल्ली रवाना राजगीर की मुखिया सदया कुमारी होंगी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि, दिल्ली रवाना Reviewed by News Bihar Tak on January 25, 2026 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रात में रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित

June 09, 2025


पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रविवार की रात रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला है।दोनों विदेशी पर्यटक बौद्ध पर्यटक स्थलों के भ्रमण पर निकले थे।और इस दौरान दोनों विदेशी पर्यटक लौटने के दौरान रास्ता भटककर घने जंगली क्षेत्र में चलें गए थे।पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किए गए विदेशी पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट और बेन्जुएला निवासी राफेल रायन के रूप में किया गया है। वर्मी टेंपल में यह दोनों पर्यटक रुके हुए थे और पुलिस के द्वारा ठहरे हुए स्थान वर्मी टेंपल में दोनों पर्यटकों को पहुंचा गया।डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात 8 बजे  में राजगीर थाना प्रभारी को शांति स्तूप पर प्रतिनियुक्त बीएसएपी जवान के द्वारा सूचना दिया गया कि रत्नागिरी पहाड़ के जंगल से हेल्प मी एवं सीटी की आवाज आ रही है।और सूचना प्राप्त करते तुरन्त बाद एक त्वरित टीम गठित करते हुए इनके रेसक्यु के लिए टीम रवाना हुई।

और काफी मशक्कत के बाद दोनों विदेशी पर्यटको को पहाड़ पर के घने जंगल से सुरक्षित बचाकर थाना लाया गया। थाना पर इनके द्वारा बताया गया कि ये बौद्ध पर्यटक है एवं बौद्ध सर्किट स्थलों का भम्रण कर रहे है। इसी कम में राजगीर आये थे। जहाँ रोपवे से शांति स्तूप गये वहाँ से अशोक पथ गये। लौटने के कम में रास्ता भटक कर जंगल में खो गये। डीएसपी ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उनको उनके ठहरने के स्थान वर्मी टेम्पल पहुँचा दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट और बेन्जुएला निवासी राफेल रायन के रूप में किया गया किया गया है। रेस्क्यू टीम में थाना अध्यक्ष रमण कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेश गुप्ता,पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण प्रताप सिंह सहित पुलिस शामिल थे। बताते हुए चले कि रत्नागिरी पर्वत पर काफी संख्या में देशी एवं विदेशी पर्यटक जातें हैं।




पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रात में रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित रत्नागिरी पर्वत के जंगलों में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रात में रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित  Reviewed by News Bihar Tak on June 09, 2025 Rating: 5

नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं निर्धारित शुल्क राशि तय किए बिना ही संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से कुंड क्षेत्र में वसूली जा रही है पार्किंग

April 01, 2025


नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं निर्धारित शुल्क राशि तय किए बिना एवं बंदोबस्त पर स्टाम्प शुल्क एवं निबंधन शुल्क दिए बिना गलत तरीके से कुंड क्षेत्र में संवेदक के द्वारा पार्किंग की वसूली शुरू कर दी गई है। नगर परिषद कार्यालय के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है।कि इन संबंधित कार्य पूरा होने के बाद ही कुंड क्षेत्र में पार्किंग की वसूली संवेदक के द्वारा किया जाएगा।लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। संवेदक के द्वारा जो वाहनों से जो पार्किंग वसूली की जा रही है।और इतना ही नहीं उसमें 18% जीएसटी जोड़कर भी लिया जा रहा है। संवेदक के द्वारा अधिक राशि वसूली की जा रही है।और इसको लेकर वाहन चालकों ने काफी नाराजगी भी जाताई।

इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि इसको जांच करके संबंधित कारवाई संवेदक पर किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं सैरात बंदोबस्ती पर स्टाम्प शुल्क 6% एवं निबंधन शुल्क 2% राशि देना होता है।और उसके बाद नगर परिषद कार्यालय के द्वारा परवाना निर्गत किया जाता है।फिर नगर परिषद कार्यालय के द्वारा निर्धारित दर पर ही संवेदक के द्वारा पार्किंग शुल्क की राशि वसूली की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अभी नगर परिषद कार्यालय के द्वारा परवाना भी निर्गत नहीं किया गया है।और ना ही पार्किंग बसूली का रेट निर्धारित नहीं किया गया है।

और ऐसे में संवेदक के द्वारा पार्किंग की वसूली की जा रही है तो यह गलत है और और संबंधित कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर बस चालक रामदेव प्रसाद ने कहा कि कुंड क्षेत्र में अधिक राशि पार्किंग के रूप वसूला जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय से मांग किया कि नगर परिषद कार्यालय के द्वारा एक निर्धारित राशि तय किया जाए ताकि चालकों को कोई परेशानी नहीं हो। मनमानी तरीके से वसूली नहीं की जाएं। राजगीर पर्यटक स्थल है और यहां काफी संख्या में पर्यटक आते हैं ताकि उन्हें भी कोई परेशानी नहीं हो। इस पर प्रशासन एवं उनके वरीय अधिकारियों को भी ध्यान देने की जरूरत है।और संबंधित कार्रवाई किया जाए।

नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं निर्धारित शुल्क राशि तय किए बिना ही संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से कुंड क्षेत्र में वसूली जा रही है पार्किंग नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं निर्धारित शुल्क राशि तय किए बिना ही संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से कुंड क्षेत्र में वसूली जा रही है पार्किंग Reviewed by News Bihar Tak on April 01, 2025 Rating: 5

आयुक्त कुमार रवि ने राजगीर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया

August 03, 2024


पटना मंडल के आयुक्त कुमार रवि ने राजगीर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई खेल सुविधाओं के निर्माण कार्य के अंतिम चरण में पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया।आयुक्त ने बताया कि हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और स्विमिंग जैसे खेलों के लिए निर्माणाधीन सुविधाएं अपने अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता हो रही है।

कि राजगीर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इससे बिहार के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी।क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति पर भी आयुक्त ने संतोष जताया। उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी ने इस वित्तीय वर्ष के अंत तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि यह समय पर पूरा हो जाएगा और जल्द ही बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को एक आधुनिक स्टेडियम मिल जाएगा।

स्थानीय अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही, परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है।राजगीर स्टेडियम के पूरा होने से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह बिहार में बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।इससे राज्य के खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 


आयुक्त कुमार रवि ने राजगीर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया आयुक्त कुमार रवि ने राजगीर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया Reviewed by News Bihar Tak on August 03, 2024 Rating: 5

जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे राजगीर - शांति स्तूप पर किया पुजा अर्चना

July 09, 2024


जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजगीर पहुंचे।वह जहां जहां वह गये सुरक्षा का कड़े इंतजाम किया गया था।राजगीर पहुंचे राजदूत के साथ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी साथ है।राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी एवं उनके साथ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल लोगों को जापानी मंदीर के प्रबंधक टी ओ नेगी ने स्वागत किया।

उसके बाद राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी एवं उनके साथ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 8 चेयर रोपवे से शांति स्तूप गये।और शांति स्तूप का भ्रमण किया।फिर मंदीर में जागकर पुरे परम्परागत तरीके से भगवान बुद्ध का पुजा अर्चना किया।वहीं हरे भरे पेड़ पौधे एवं पहाड़ों के मनोरम दृश्यों को देखकर काफी खुश हुए।और उसके बाद भगवान बुद्ध के ताप स्थल गृद्धकुट पर्वत पर पहुंचे वहां भी राजदूत पुजा अर्चना किए।

और कुछ देर रुके। बताते हुए चले कि विश्व शांति स्तूप का निमार्ण कार्य जापान के फुजिई गुरुजी के द्वारा कराया गया है।जो भारत और जापान के बीच बिश्ब सान्ति स्तुपा मैत्रीक का प्रतीक है ।यह पुरे बिश्ब को सान्ति एवं भाईचारा का संदेश देता है।

जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे राजगीर - शांति स्तूप पर किया पुजा अर्चना जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे राजगीर - शांति स्तूप पर किया पुजा अर्चना Reviewed by News Bihar Tak on July 09, 2024 Rating: 5

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी

April 21, 2024


राजगीर के जंगल में फिर इसबार भीषण आग लगी की घटना की घटना घटी है।और इस आग लगी की घटना में काफी संख्या में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं।और जंगली जानवरों की भी मौत हुई है।घटना के बाद राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।बैठक में वन विभाग,आयुध निर्माणी नालंदा,अनुमंडल प्रशासन,विधुत विभाग, पीएचडी विभाग,स्वास्थ्य विभाग,अग्निशमन विभाग,मनरेगा विभाग,पंचायती राज विभाग,शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, सूचना जनसंपर्क विभाग,जीविका ,पुलिस पदाधिकारीयों सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि फिर इसबार जंगल में आग लगी की की घटना घटी है।और इस आग लगी की घटना में काफी नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष भी वैभारगिरि पर्वत में आग लगी कि घटना घटी थी।और तिन दिनों तक आग लगा हुआ था। जिसमें काफी नुकसान हुआ था।और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी आगलगी की घटना को लेकर लगातार पुछताछ की जा रही थी।जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार बार यह आग आयुध कारखाना से शुरू हुआ है।और उसके बाद जंगल में आग फैली।मौके पर जिलाधिकारी ने आयुध कारखाना से आए संबंधित पदाधिकारीयों से आग लगने की घटना को लेकर पुरी तरह पुछताछ किया।उन्होंने कहा कि आयुध कारखाना के एरिया में ही शराब बनाने वाला चुल्हा मिला है।इस पर आपलोगो के द्वारा क्या करवाई किया गया है।

जिलाधिकारी ने आयुध कारखाना के पदाधिकारियों से पुछा कि आपके यहां कितना गार्ड है।मौके पर आयुध कारखाना के पदाधिकारियों गार्ड की संख्या भी नहीं बता पाए। मौके पर वन विभाग के डीएफओ राजकुमार एम ने कहा कि जो आयुध कारखाना में वाच टावर है उसमें भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखते हैं।इतना तक कहा गया है अगर वह फॉरेस्ट एरिया का ठीक से देखभाल नहीं किया जा रहा है तो वह विभाग को वापस कर दे।डीएफओ ने कहा कि आग लगी की घटना से काफी पेड़ पौधे और जंगल में रहने वाले जानवरों की मौत हुई है।वहां का गार्ड भी कोई ध्यान नहीं दिया है।मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आयुध कारखाना के पदाधिकारीयों को कहा कि अगर आप लोगों से काम नहीं होता है तो हम लोग रक्षा मंत्रालय को भी पत्र लिखेंगे।ताकि संबंधित समस्याओं का निदान हो सके।पिछले आग लगी की घटना को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से भी लगातार पूछा जा रहा था।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।आप लोग एक्शन प्लान बनाकर दीजिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले भाग 4 किलोमीटर में आग लगी की घटना घटी थी।और जिला प्रशासन और वन विभाग के टीम के द्वारा काफी मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया था।थोड़ी सी लापरवाही होता है तो आग और भी तेज गति से आगे बढ़ जाता है। शराब से संबंधित कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी ने मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी प्रदीप कुमार को दिशा निर्देश दिये है।साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी आयुध कारखाना का जो भी जंगल से जुड़े बाउंड्री वॉल का जो एरिया है उसको भी जांच करने का दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने मौके पर दिया है। वहीं डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि शराब से जुड़ी सूचना आप दीजिए संबंधित कारवाई  किया जाएगा। मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार ने भी कहा कि हम लोगों ने भी शराब पकड़े हैं।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि पिछले वर्ष 4 किलोमीटर तक आग फैला था जो वैभारगिरि पर्वत से वन विभाग के गेस्ट हाउस तक एवं पांडु पार्क, ब्रह्मकुंड, जरा देवी मंदिर, जरासंध अखाड़ा, वीरायतन, मार्क्सवादी नगर, सीआरपीएफ कैंप तक आग फैल गई थी।और आग पर काबू पाया गया था।जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष आग लगी की घटना को देखते हुए वन विभाग के द्वारा 12 धावा दल बनाया गया था और प्रत्येक ढाबा दल में 15 वनकर्मी रहेंगे।और इसको लेकर भी जिलाधिकारी ने  वन विभाग के डीएफओ से उन्होंने पूछताछ किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से 50 मनरेगा मजदूर को भी अलर्ट मूड में रखना है। साथ ही अग्निशमन के 15 गाड़ी और 75 कर्मी को भी रखना है। ताकि आग लगी की घटना की सूचना पाकर यह लोगों को मौके पर भेजा जा सके।मौके पर जिलाधिकारी ने अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रवीन्द्र राम से पुछा कि आपके पास कितनी अग्निशमन वाहन और कर्मी है। तो उन्होंने बताया कि पांच बाद आज दो छोटा बहन मौजूद है एवं 32 कर्मी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी वाहनों में पानी भरकर  रेडी रखेंगे।और सभी वाहनों का ड्राइवर बिल्कुल रेडी अवस्था में रहे।

मौके पर ही अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रवीन्द्र राम ने कहा कि राजगीर एवं गिरियक में कई हाइड्रेंट खराब है।और इसको लेकर काफी समस्या हो रही है।और इसको लेकर एक महिना पुर्व ही भौतिक निरीक्षण करके पीएचडी विभाग को इसकी रिपोर्ट दिया गया है।लेकिन अब तक पीएचडी विभाग के द्वारा ठीक नहीं किया गया है।और मौके पर जिला अधिकारी ने पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी को इसे तुरंत ठीक करने का दिशा निर्देश दिया है।और साथ ही कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राजगीर एवं गिरियक वन क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों पर हाइड्रेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करें ,साथ ही जिला अतिथिशाला राजगीर , वन विभाग अतिथिशाला राजगीर ,रेलवे स्टेशन राजगीर ,अनुमंडल कार्यालय राजगीर में शीध्र नया हाइड्रेंट लगाने का भी निर्देश दिए हैं।वहीं मौके पर वन विभाग के डीएफओ से पूछताछ करते हुए कहा कि वन विभाग के द्वारा तीन निगरानी ढाबा दल भी बनाया गया था।उन्होंने पर उन्होंने इसके बारे में जानकारी प्राप्त किया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि 22 गांव को चिन्हित किया गया है और इन गांवों में पराली लोग नहीं जलाएं इसको लेकर लोगों को विशेष रूप से अभियान चलाकर जागरूक करना है।उन्होंने यह कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में चलने का दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई पराली जलता है।

या आग लगी की घटना कहीं होती है तो लोग तुरंत कंट्रोल रूम में फोन करें इसको लेकर 06112-233168 एवं वन विभाग का कंट्रोल रूम का नम्बर 9060135370 एवं 8340432091है।जिलाधिकारी ने कहा कि जंगल एवं पहाड़ों पर कोई आग जलाने का काम नहीं करे इसपर पुरी तरह ध्यान रखा जाए।जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील तीन प्रखंड के 22 गांवों के जनप्रतिनिधियों एवं वॉलिंटियर्स के माध्यम से निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे, वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरा से भी पहाड़ के ऊपर नजर रखेंगे, होटलों ,घरों में खाना बनाने हेतु अग्नि सुरक्षा का समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट द्वारा लगने वाली आग से बचाव हेतु पॉल,लटके तार को प्राथमिकता के आधार पर पहाड़ी क्षेत्रों में दुरुस्त रखें।वहीं जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गिरियक , राजगीर पहाड़ी  के आसपास वाले जंगलों,खेतों में अगलगी से बचाव हेतु गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे , तथा स्थानीय ग्रामीणों को आग से बचाव हेतु व्यापक रूप से प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि गिरियक एवं राजगीर के संवेदनशील गांवों में जिला पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग ,मनरेगा,नगर पालक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे।वही मौके पर जिलाधिकारी ने आपदा विभाग के पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर पोस्टर भी लगाने का काम करें।





जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राजगीर में किया बैठक, राजगीर के जंगलों और पहाड़ों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर,अलर्ट मोड में रहेंगे अग्निशमन वाहन और कर्मी Reviewed by News Bihar Tak on April 21, 2024 Rating: 5

टमटम चालकों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस-प्रशासन ताकि कोई समस्या नहीं हो-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार

February 19, 2024


पुलिस- प्रशासन और टमटम यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक प्रखंड सभागार में सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मुकेश कुमार ने की। बैठक में  टमटम यूनियन और पुलिस द्वारा एक दूसरे के गिले शिकवे शिकायत सुनने के बाद उसे दूर किया गया। पुराने गिले शिकवे शिकायत दूर होने के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे को सहयोग करने का भरोसा दिया गया। पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम और सुंदर बनाने में टमटम चालक यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन का सहयोग अपेक्षित है। दोनों यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने का भरोसा दिया।

बैठक में सहमति बनी की अपवाद होने पर किसी के द्वारा किसी के विरुद्ध मर्यादित व्यवहार, गाली गलौज और मारपीट करने की जगह कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टमटम यूनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी टमटम और ई-रिक्शा चालकों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज और मारपीट करते हैं। थाना अध्यक्ष ने आस्वस्थ किया कि भविष्य में इस तरह के व्यवहार नहीं होंगे। यदि कहीं कुछ अतिशयोक्ति होती है तो उससे उन्हें अवगत कराया जाय। वह मामले का निदान अवश्य निकालेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में टमटम यूनियन और ई रिक्शा यूनियन का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि दोनों यूनियन के लोग अपने वाहनों को ऐसी जगह पड़ाव करें, जिससे पर्यटकों और मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों तथा यात्रियों को कोई परेशानी न हो। बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार के अलावे राजगीर थानाध्यक्ष चंद्रभानु, कुंड टीओपी के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण प्रताप सिंह, सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा, टमटम चालक यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, ई-रिक्शा यूनियन के मुन्ना चौधरी, मदन चौधरी, विजय यादव, मिथिलेश कुमार राजवंशी, सचिन एवं अन्य शामिल हुये।

टमटम चालकों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस-प्रशासन ताकि कोई समस्या नहीं हो-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार टमटम चालकों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस-प्रशासन ताकि कोई समस्या नहीं हो-अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार Reviewed by News Bihar Tak on February 19, 2024 Rating: 5

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद अब राजगीर में स्थित जय प्रकाश उद्यान पार्क में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य हुआ शुरू

December 31, 2023


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद अब पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित जय प्रकाश उद्यान पार्क परिसर में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।जरासंध स्मारक में मगध सम्राट जरासंध  की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और प्रतिमा का भी निर्माण कार्य तेजी किया जा रहा है।पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद ही कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का भी आयोजन कराया गया थ।

जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।नए वर्ष में जरासंध स्मारक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और इसका निर्माण कार्य वन विभाग के द्वारा किया जा रहा है।जरासंध स्मारक बन जाने के बाद पर्यटकों के लिए एक और नया आयाम राजगीर में जुड़ जाएगा। राजगीर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लगातार पहल की जा रही है।मौजूदा समय में जरासंध अखाड़ा जो है वह पुरातत्व विभाग के अधीन में है।जिसका मेंटेनेंस पुरातत्व विभाग के द्वारा ठीक तरह से नहीं किया जाता है जिसके कारण भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के उपर काफी नाराज़गी जताई थी।और बह स्वयं जरासंध अखाड़ा का भी निरीक्षण किए थे।

और उसके बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि स्वयं राज्य सरकार के द्वारा जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य कराया जाएगा।ताकि यहां आने वाले पर्यटक जरासंध मगध सम्राट जरासंध से जुड़े इतिहासों को जान सकेंगे।मिली जानकारी के अनुसार मगध सम्राट जरासंध के आदमकद प्रतिमा के साथ-साथ कैफेटेरिया और आर्ट गैलरी का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा।जिसमें मगध सम्राट जरासंध की जीवनी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।ताकि यहां आने वाले पर्यटक इनसे जुड़े पूरे इतिहास की जानकारी हासिल कर सके।स्मारक स्थल पर ब्लैक ग्रेनाइट मार्बल की आधारशिला पर मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा स्थापित होगी।इस चार हेक्टर में बनने वाले इस जरासंध स्मारक को आधुनिक ढंग से निर्माण कराया जाएगा। बताते हुए चले कि महाभारत काल के सबसे शक्तिशाली राज्य मगथ का सम्राट था जरासंध। वह बृहद्रथ नाम के राजा का पुत्र था।उसके पास सबसे विशाल सेना थी। वह अत्यंत ही क्रूर और अत्याचारी था। हरिवंशपुराण के अनुसार उसने काशी, कोशल, चेदि, मालवा, विदेह, अंग, वंग, कलिंग, पांडय, सौबिर, मद्र, कश्मीर और गांधार के राजाओं को परास्त कर सभी को अपने अधीन बना लिया था।

कहते हैं कि जरासंध ने अपने पराक्रम से 86 राजाओं को बंदी बना लिया था। बंदी राजाओं को उसने पहाड़ी किले में कैद कर लिया था। यह भी कहा जाता है कि जरासंध 100 राजाओं को बंदी बनाकर किसी विशेष दिन उनकी बलि देना चाहता था जिससे कि वह चक्रवर्ती सम्राट बन सके। ऐसे कई कारण है जिसके चलते जरासंध की पुराणों में बहुत चर्चा होती है। वहीं जरासंध की खासियत यह थी कि वह युद्ध में मरता नहीं था। उसे अक्सर मल्ल युद्ध या द्वंद्व युद्ध लड़ने का शौक था और उसके राज्य में कई अखाड़े थे। वह श्रीकृष्ण का कट्टर शत्रु भी था। श्रीकृष्ण ने जरासंध का वध करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण, भीम और अर्जुन ब्राह्मण के वेष में जरासंध के पास पहुंच गए और उसे कुश्ती के लिए ललकारा। लेकिन जरासंध समझ गया कि ये ब्राह्मण नहीं हैं। तब श्रीकृष्ण ने अपना वास्तविक परिचय दिया। कुछ सोचकर अंत में जरासंध ने भीम से कुश्ती लड़ने का निश्चय किया।अखाड़े में राजा जरासंध और भीम का युद्ध कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से 13 दिन तक लगातार चलता रहा।

इन दिनों में भीम ने जरासंध को जंघा से उखाड़कर कई बार दो टुकड़े कर दिए लेकिन वे टुकड़े हर बार जुड़कर फिर से जीवित हो जाते और जरासंध फिर से युद्ध करने लगा। भीम लगभग थक ही गया था। 14 वें दिन श्रीकृष्ण ने एक तिनके को बीच में से तोड़कर उसके दोनों भाग को विपरीत दिशा में फेंक दिया। भीम, श्रीकृष्ण का यह इशारा समझ गए और उन्होंने वहीं किया। उन्होंने जरासंध को दोफाड़ कर उसके एक फाड़ को दूसरे फाड़ की ओर तथा दूसरे फाड़ को पहले फाड़ की दिशा में फेंक दिया। इस तरह जरासंध का अंत हो गया, क्योंकि विपरित दिशा में फेंके जाने से दोनों टुकड़े जुड़ नहीं पाए।आज इसी जरासंध अखाड़ा को देखने के लिए देश विदेश के पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद अब राजगीर में स्थित जय प्रकाश उद्यान पार्क में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य हुआ शुरू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद अब  राजगीर में स्थित जय प्रकाश उद्यान पार्क में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य हुआ शुरू Reviewed by News Bihar Tak on December 31, 2023 Rating: 5

राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर विशाल भारद्वाज ने आते ही गुलाबी ठंड में अपनी मखमली आवाजों से लोगों की दिलों का छूआ

December 03, 2023


राजगीर महोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें पहली प्रस्तुति प्राची पल्लवी साहू द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।उन्होंने कथक नृत्य में कई विधाओं की प्रस्तुति दी।जिसे देखकर लोगों ने खूब आनंद उठाया।उन्होंने पहली प्रस्तुति शिव तांडव नृत्य कर भक्तिमय माहौल बना दिया।फिर उसके बाद भरी भरी मटकी और विरह के उपर उन्होंने अपनी कथक नृत्य किया।

जिसे देखकर पुरुषों के साथ महिला दर्शक भी काफी रोमांचित हुईं।दुसरी प्रस्तुति बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर विशाल भारद्वाज ने आते ही गुलाबी ठंड में अपनी मखमली आवाजों से लोगों की दिलों का छूआ।विशाल भारद्वाज भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार,पटकथा लेखक व निर्देशक हैं।उन्हे गॉडमदर और इश्किया के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीत के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा नालंदा को देखने के लिए हमारी बहुत तमन्ना थी।और यहां आकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।राजगीर पुरे दुनियां भर में जाना जाता है।यह बहुत सुंदर स्थल है।उन्होंने अपनी पहली प्रस्तुति डुबने लगें हैं,सांस लेने दीजिए न।वहीं दुसरा एक ज़रा देखिए तो आपके पांव तले अटका है कहीं।जैसे गानों को गाकर लोगों तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

लोगों ने उनकी मधुर आवाजों को खुब सुना।उसके बाद उन्होंने शायरी के साथ ग़ज़ल की प्रस्तुति दी।जिसमें आंख से आंख मिलाने देते,आप भी वस।वहीं हमको भी मरने जाने देते।जैसे ग़ज़ल को उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी।उन्होंने उर्दू गजल भी गाया। फिर गजल मास्क के पिछे और जालिम है आंखें,उसके बाद उन्होंने अपनी लिखी हुई गान थोड़े थोड़े से भींगे है हम, मोहब्बत की है।।

आख़री वार गाकर युवाओं को भी खूव झुमाया। ऐसी उलझीं नजर हटती नहीं। फिर दिल तो बच्चा है,जी थोड़ी कच्चा है जी,डर लगता इश्क करने में जी जैसे गानों को गाकर ढलती उम्र वाले को भी अहसास उन्होंने अपने गानों में दिलाई।फिर वह अपनी पहली फिल्म माचिस का गाना पानी -पानी रे,थारे पानी रे-नैनों में भर जा।फिर मैं घना अंधेरा हूं, जैसे गजल गाया।



राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर विशाल भारद्वाज ने आते ही गुलाबी ठंड में अपनी मखमली आवाजों से लोगों की दिलों का छूआ राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर विशाल भारद्वाज ने आते ही गुलाबी ठंड में अपनी मखमली आवाजों से लोगों की दिलों का छूआ Reviewed by News Bihar Tak on December 03, 2023 Rating: 5

30 नवंबर से राजगीर महोत्सव होगा शुरू,सभी तैयारियां तेजी गति से पूरी की जा रही है,ग्राम श्री मेल, व्यंजन मेल, कृषि मेला का भी होगा आयोजन

November 27, 2023



राजगीर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय राजगीर महोत्सव  30 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। संबंधित तैयारीयां में तेजी गति से पूरी की जा रही है। पर्यटन विभाग जिला प्रशासन तैयारी में पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।संस्कृति कार्यक्रम का मुख्य पंडाल भी तेजी गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है।पंडाल का निर्माण कार्य 28 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

वहीं ग्राम श्री मेल, व्यंजन मेल, कृषि मेला, एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रदर्शनी के स्टॉल का निर्माण कार्य से संबंधित विभाग के द्वारा किया जा रहा है। वहीं डीएम शशांक शुभंकर लगातार अपने संबंधित पदाधिकारी के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं।और उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिया जा रहा है।वहीं कलाकारों का भी चयन कर लिया गया है।सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य पंडाल में तीन दिन चलेगा लेकिन ग्राम श्री मेल ,व्यंजन मेल, कृषि मेला, 30 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक रहेगा।वहीं इस महोत्सव का आकर्षण केंद्र कहे जाने वाले पारंपरिक 'तांगा' और 'पालकी' सजावट प्रतियोगिताएं,

पेंटिंग प्रतियोगिताएं और सद्भावना मार्च भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कई सेल का भी गठन किया है, जिसकी निगरानी जिले के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। बताते हुए चले कि राजगीर अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव की शुरुआत 1986 में तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री एचकेएल भगत और तत्कालीन बिहार के सीएम बिंदेश्वरी दुबे ने सोन भंडार क्षेत्र में की थी। उसके बाद मलमास मेला थाना के पास कुछ वर्षों तक आयोजित होता रहा।और इसमें ज्यादातर अधिकारी और सीमित संख्या में आगंतुक शामिल होते थे।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महोत्सव को ऐसे स्थान पर स्थानांतरित करने की इच्छा व्यक्त करने के बाद, जो सभी के लिए सुलभ हो, इसे 2011 में तत्कालीन नालंदा डीएम संजय कुमार अग्रवाल द्वारा विशाल किला मैदान में लाया गया था।हालाँकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने संरक्षित किला मैदान के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया,जिसके बाद 2017 में महोत्सव को आरआईसीसी और हॉकी मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया।राजगीर महोत्सव इतिहास, धर्म, कला और संस्कृति का एक सुंदर प्रतिनिधित्व है और न केवल बिहार में बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी प्रतिष्ठा है।

इस त्योहार को मनाने की परंपरा 1986 से चली आ रही है और नालंदा और राजगीर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विरासत को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। राजगीर में मनाए जाने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव में प्रसिद्ध गायकों और नर्तकियों की भागीदारी देखी गई है, जो दर्शकों के समान उत्साह के साथ प्रदर्शन करते हैं।हेमा मालिनी संयुक्ता पाणिग्रही, रवींद्र जैन, निदा फाजली,तलत अजीज, ग़ज़ल सम्राट गुलाम अली, बिरजू महाराज, जसविंदर नरूला, अलका याज्ञनिक, पंडित शिवकुमार शर्मा,उदित नारायण, कैलाश खेर , सुखविंदर सिंह,शान, गुरदास मान, पंकज उदास जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से इस उत्सव की सुंदरता को बढ़ाया है।परंपरा और विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए, उत्सव में नए आयाम जोड़े जा रहे हैं जिससे नालंदा और राजगीर को वैश्विक पर्यटन स्थल पर स्थापित करने में मदद मिली है।












 

 

30 नवंबर से राजगीर महोत्सव होगा शुरू,सभी तैयारियां तेजी गति से पूरी की जा रही है,ग्राम श्री मेल, व्यंजन मेल, कृषि मेला का भी होगा आयोजन 30 नवंबर से राजगीर महोत्सव होगा शुरू,सभी तैयारियां तेजी गति से पूरी की जा रही है,ग्राम श्री मेल, व्यंजन मेल, कृषि मेला का भी होगा आयोजन Reviewed by News Bihar Tak on November 27, 2023 Rating: 5

राजगीर महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थल का किया निरीक्षण, कलाकारों के द्वारा होगा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

November 25, 2023



पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा द्वारा राजगीर महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर की अवधि में स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में किया जा रहा है।

महोत्सव के अवसर पर 7 दिवसीय ग्रामश्री मेला का आयोजन भी किया जायेगा।इस अवसर पर महिला महोत्सव, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला, विभिन्न खेल प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभागीय प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य समारोह की व्यवस्था पर्यटन विभाग, बिहार द्वारा की जा रही है। अन्य व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। महोत्सव के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में स्थल निरीक्षण किया।

पर्यटन विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का निर्धारण किया गया है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा मुख्य समारोह स्थल पर मंच एवं हैंगर का निर्माण कार्य आज से प्रारंभ किया गया है। इस कार्य को 28 नवंबर तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। ग्रामश्री मेला, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला एवं अन्य विभागीय स्टॉल के टेंट का निर्माण कार्य 28 नवंबर तक पूरा कराने का निदेश दिया गया।


स्थल निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने आरआईसीसी सभागार में आयोजन को लेकर गठित की गई सभी समितियों के वरीय, नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।मंच निर्माण, सिटिंग प्लान,ग्रामश्री मेला, उद्योग विभाग के स्टॉल, अल्पसंख्यक कल्याण निगम के स्टॉल, कृषि मेला, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला आदि से संबंधित कार्यों को समय से पूर्ण कराने का निदेश संबंधित समिति के पदाधिकारियों को दिया।व्यंजन मेला में स्टॉल लगाने हेतु अद्यतन 30 आवेदन प्राप्त हुये हैं। 27 नवंबर तक जिला आपूर्त्ति कार्यालय में आवेदन लिया जायेगा।

पुस्तक मेला में स्टॉल लगाने हेतु लगभग 30 वेंडर ने सहमति दी है।महिला महोत्सव एवं स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 1 एवं 2 दिसंबर को मेला सर्कस मैदान में किया जायेगा। महिला महोत्सव का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से 2 जे की अवधि में किया जायेगा। इसमें गोली-चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर,पेंटिंग, रंगोली,मेंहदी आदि प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा। इसमें अधिक से अधिक सहभागिता हेतु विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं तथा नगर परिषद राजगीर की महिला पार्षदों के भी सहयोग लिया जा रहा है।
स्थानीय होटलों एवं निजी भवनों के लिये अलग-अलग वर्ग समूह में साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक वार्ड से सुसज्जित किये गए दो निजी भवनों को चिन्हित कर वार्ड पार्षद जानकारी देंगे। मूल्यांकन समिति द्वारा इन भवनों का अवलोकन कर विजेताओं का निर्धारण किया जायेगा।महोत्सव के अवसर पर वैतरणी घाट मार्ग पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस अवसर पर बनाये जाने वाले तोरण द्वारों का नामकरण राजगीर के इतिहास से जुड़े विभिन्न महापुरुषों/स्थलों एवं राजगीर के विभिन्न पुराने नामों के आधार पर किया जायेगा।बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस  पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य समितियों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे। 

राजगीर महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थल का किया निरीक्षण, कलाकारों के द्वारा होगा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम राजगीर महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थल का किया निरीक्षण, कलाकारों के द्वारा होगा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम Reviewed by News Bihar Tak on November 25, 2023 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.