Results for News

नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं निर्धारित शुल्क राशि तय किए बिना ही संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से कुंड क्षेत्र में वसूली जा रही है पार्किंग

April 01, 2025


नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं निर्धारित शुल्क राशि तय किए बिना एवं बंदोबस्त पर स्टाम्प शुल्क एवं निबंधन शुल्क दिए बिना गलत तरीके से कुंड क्षेत्र में संवेदक के द्वारा पार्किंग की वसूली शुरू कर दी गई है। नगर परिषद कार्यालय के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है।कि इन संबंधित कार्य पूरा होने के बाद ही कुंड क्षेत्र में पार्किंग की वसूली संवेदक के द्वारा किया जाएगा।लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। संवेदक के द्वारा जो वाहनों से जो पार्किंग वसूली की जा रही है।और इतना ही नहीं उसमें 18% जीएसटी जोड़कर भी लिया जा रहा है। संवेदक के द्वारा अधिक राशि वसूली की जा रही है।और इसको लेकर वाहन चालकों ने काफी नाराजगी भी जाताई।

इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि इसको जांच करके संबंधित कारवाई संवेदक पर किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं सैरात बंदोबस्ती पर स्टाम्प शुल्क 6% एवं निबंधन शुल्क 2% राशि देना होता है।और उसके बाद नगर परिषद कार्यालय के द्वारा परवाना निर्गत किया जाता है।फिर नगर परिषद कार्यालय के द्वारा निर्धारित दर पर ही संवेदक के द्वारा पार्किंग शुल्क की राशि वसूली की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अभी नगर परिषद कार्यालय के द्वारा परवाना भी निर्गत नहीं किया गया है।और ना ही पार्किंग बसूली का रेट निर्धारित नहीं किया गया है।

और ऐसे में संवेदक के द्वारा पार्किंग की वसूली की जा रही है तो यह गलत है और और संबंधित कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर बस चालक रामदेव प्रसाद ने कहा कि कुंड क्षेत्र में अधिक राशि पार्किंग के रूप वसूला जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय से मांग किया कि नगर परिषद कार्यालय के द्वारा एक निर्धारित राशि तय किया जाए ताकि चालकों को कोई परेशानी नहीं हो। मनमानी तरीके से वसूली नहीं की जाएं। राजगीर पर्यटक स्थल है और यहां काफी संख्या में पर्यटक आते हैं ताकि उन्हें भी कोई परेशानी नहीं हो। इस पर प्रशासन एवं उनके वरीय अधिकारियों को भी ध्यान देने की जरूरत है।और संबंधित कार्रवाई किया जाए।

नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं निर्धारित शुल्क राशि तय किए बिना ही संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से कुंड क्षेत्र में वसूली जा रही है पार्किंग नगर परिषद कार्यालय राजगीर के द्वारा बिना परवाना निर्गत किए हुए एवं निर्धारित शुल्क राशि तय किए बिना ही संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से कुंड क्षेत्र में वसूली जा रही है पार्किंग Reviewed by News Bihar Tak on April 01, 2025 Rating: 5

राजगीर में आत्म प्रकाश योग केन्द्र द्वारा प्रदूषण मुक्त हॉफ ग्रीन राजगीर मैराथन का आयोजन 23 मार्च को होगी,संरक्षक योग गुरु शशिभूषण कुमार ने कहा: अधिक से अधिक यूवा भाग ले

March 18, 2025


राजगीर में आत्म प्रकाश योग केन्द्र द्वारा प्रदूषण मुक्त हॉफ ग्रीन राजगीर मैराथन का आयोजन 23 मार्च को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गेट नम्बर 3 से प्रारम्भ हो कर कटारी , सत्यानगर, डोंगी, होते हुए के के मेडिकल कॉलेज से वापस पुनः गेट नंबर 3 राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समाप्त होगी  इस हॉफ मैराथन में 21,10, 5और 3 किलोमीटर के कटेगड़ी में होगा

जिसमें साढ़े तीन लाख तक का इनाम दिया जाएगा।इस मैराथन के सहयोगी वेणुवन ग्रुप के संरक्षक एवं समाजसेवी पप्पू यादव एवं बेशोटेल होटल एवं रिसोर्ट के सहयोग से इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर आत्म प्रकाश योग केन्द्र के संरक्षक योग गुरु शशिभूषण कुमार ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस प्रदूषण मुक्त ग्रीन हॉफ राजगीर मैराथन में 21किलोमीटर हाफ मैराथन के साथ 10,5, और 3 किलोमीटर का मैराथन होगा।जिसका बिंब एक्सपो दिनांक 22 को होटल बोधी जी ट्रीट में अपराह्न से संध्या 8 बजे तक दी जाएगी।

जिसमें मिस्टर वर्ल्ड एवं अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह, यूथ आइकॉन बिहारी टारजन राजा यादव, संगीता गोदारा हमारे मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं । उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक युवा वर्ग भाग ले।यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कराया जा रहा है।


राजगीर में आत्म प्रकाश योग केन्द्र द्वारा प्रदूषण मुक्त हॉफ ग्रीन राजगीर मैराथन का आयोजन 23 मार्च को होगी,संरक्षक योग गुरु शशिभूषण कुमार ने कहा: अधिक से अधिक यूवा भाग ले राजगीर में आत्म प्रकाश योग केन्द्र द्वारा प्रदूषण मुक्त हॉफ ग्रीन राजगीर मैराथन का आयोजन 23 मार्च को होगी,संरक्षक योग गुरु शशिभूषण कुमार ने कहा: अधिक से अधिक यूवा भाग ले Reviewed by News Bihar Tak on March 18, 2025 Rating: 5

राजगीर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा-होली सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का पर्व है

March 11, 2025


कांग्रेस के द्वारा राजगीर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पासवान के द्वारा किया गया।होली मिलन समारोह का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी सागर पाटिल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व होली का बधाई दिया।इस अवसर पर जिला प्रभारी सागर पाटिल ने आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है।यह आपसी द्वेष को खत्म करने तथा बुराइयों को खात्मे का संदेश देता है। होली सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का पर्व है। सभी प्रेम व भाईचारे के साथ होली पर्व को मनाए।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है होली मिलन समारोह में शामिल हुए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ बिहार और नालंदा में है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा कि इस होली मिलन समारोह में शामिल होकर लोगों ने आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया है।होली पर्व हम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है।हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार राजगीर विधानसभा चुनाव हम लोग पूरे मजबूती के साथ उतरेंगे। और जीत दर्ज करेंगे। इस बार राजगीर विधानसभा के जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है।

अवसर पर बिहार कांग्रेस के पूर्व सचिव डाक्टर मोहम्मद तमन्ना,हेमंत कुमार, कांग्रेस नेता दिनेश कुमार सिन्हा ,रमेश पासवान भोला पासवान, अनिल पासवान, सत्येंद्र पासवान, बाल्मीकि कुमार बलराम कुमार अरविंद कुमार संजय पासवान, अजय पासवान, राजकुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। होली मिलन समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने होली  गीतों की प्रस्तुति दी। 

राजगीर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा-होली सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का पर्व है राजगीर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा-होली सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का पर्व है Reviewed by News Bihar Tak on March 11, 2025 Rating: 5

बॉर्डर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड का रहा दबदबा-कार्यक्रम में झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश एवं बेस्ट बंगाल से पांच-पांच सदस्ययी प्रतिभागी पहुंची थे।

January 09, 2025


असम के कोकराझार में नेहरू युवा केंद्र(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बॉर्डर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड का दबदबा रहा।कार्यक्रम 4 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड, बिहार,उत्तर प्रदेश एवं बेस्ट बंगाल से पांच-पांच सदस्यीय प्रतिभागी पहुंची थे।इस कार्यक्रम में दुमका से सुमंत मंडल, संदीप कुमार मंडल, राहुल कुमार सिंह, भारती कुमारी, रितु कुमारी आये प्रतिभागियों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।इस मौके पर झारखंड से आये प्रतिभागियों ने झारखंड के परिचय को गीत के माध्यम से प्रस्तुत कर दिखाया।इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र कोकराझार के डीबाईओ हिमांशु कुमार ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति से जोड़ना है।यह कार्यक्रम एक अनूठा मंच है जिसके माध्यम से न केवल सीमावर्ती क्षेत्र के युवा एकसाथ आते हैं बल्कि सांस्कृतिक दूरियां भी घटती हैं, जिससे एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक बल मिलता है।कार्यक्रम विभिन्न राज्यों से भाग लेने आए युवाओं के लिए एक अनूठा अवसर है।

जिसके माध्यम से वे चर्चाओं में भाग लेते हुए अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं तथा एक दूसरे से सीख सकते हैं।सीमावर्ती राज्य होने के कारण सामरिक दृष्टि से भी एक विशेष स्थान है।कार्यक्रम के तहत युवाओं के लिए विकसित भारत और अन्य सामाजिक विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया,जिनमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों से संवाद किया।कार्यक्रम में कोकराझार का बोडो कल्चर के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।मौके पर कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सरलपाड़ा,ट्री गार्डन आदि स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया।कार्यक्रम में खास तौर पर बोडोलैंड ट्ररीटोरिल काउंसलिंग (बीटीसी)जो असम के चार जिलों (बक्सा,चिरान, ऊदालगुरि एवं कोकराझार)को जोड़कर बनाया गया है।उसके संस्कृति,भाषा,व्यवहार,परंपराएं एवं खान-पान के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।इस कार्यक्रम में बिहार से अभय नंदन पांडेय,धर्मेंद्र कुमार, सिंटू कुमार, अमन वर्मा,अरुणोदय मिश्रा बेस्ट बंगाल से वीरेंद्र नाथ कर्मकार, पापाई गोइंन,शयनदिप दास गुप्ता,पायल गोराई, शवनम मुस्तारी खातुन, उत्तर प्रदेश से आयुष सैनी,मानसी नामदेव,अंशु सैनी,वंश चौधरी, गौतम कुमार ने अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

बॉर्डर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड का रहा दबदबा-कार्यक्रम में झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश एवं बेस्ट बंगाल से पांच-पांच सदस्ययी प्रतिभागी पहुंची थे। बॉर्डर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड का रहा दबदबा-कार्यक्रम में झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश एवं बेस्ट बंगाल से पांच-पांच सदस्ययी प्रतिभागी पहुंची थे। Reviewed by News Bihar Tak on January 09, 2025 Rating: 5

एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम

December 15, 2024


नालंदा एसपी भरत सोनी से मिलकर पुर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों पर करवाई के लिए गुहार लगाया था लेकिन अभी तक चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है।पीड़ित परिवार करवाई की आश लगाए बैठा हुआ।

और घटना में शामिल बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।

चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली गई है।

और इस चोरी की घटना से पीड़ित परिवार को 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।घटना को लेकर राजगीर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। लेकिन पुलिस करवाई में लापरवाही कर रही है।

एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम एसपी से गुहार लगाने के बावजूद भी चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है- बदमाशों द्वारा पुर्व वार्ड सदस्य के घर में चोरी की घटना को दिया है अंजाम Reviewed by News Bihar Tak on December 15, 2024 Rating: 5

पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई

December 10, 2024


पुर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल अपनी पत्नी के साथ नालंदा एसपी भरत सोनी से मिलकर उनको लिखित आवेदन दिया है।और उन्होंने मांग किया है कि उनके घर में हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपियों पर कड़े करवाई हों।वही मौके पर एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने बताया कि हमारे घर में चोरी की घटना हुई है और राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद भी आरोपियों पर स्थानीय पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।घटना में जो शामिल आरोपी हैं।अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं और हम लोगों को कई तरह की धमकियां भी देने का काम कर रहे हैं जिसके कारण हम लोग पूरा परिवार में काफी भय व्याप्त है। उन्होंने बताया कि करवाई नहीं होने पर हमलोग थक हारकर एसपी कार्यालय में पहुंचकर आवेदन दिया है।

ताकि आरोपियों पर कड़े करवाई हो। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली गई है।और इस चोरी की घटना से पीड़ित परिवार को 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।





पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग-घटना में शामिल आरोपियों पर अभी तक नहीं हुई है कार्रवाई Reviewed by News Bihar Tak on December 10, 2024 Rating: 5

राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग

December 08, 2024


पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के घर में हुए चोरी की घटना के बाद राजगीर पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।वहीं पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है।वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के मुदफ्फरपुर गांव में परिवार के साथ शादी में पटना गए पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌।

चोरों ने बंद घर में छत के माध्यम से घर में प्रवेश किया और  कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे में रखे पेटी, अटैची, का ताला तोड़कर जेवरात नगद रुपए एवं घर में रखे अन्य समानो की चोरी कर ली है। इतना ही नहीं घर का लगभग सारा सामान चोर अपने साथ लेकर चलता बना है।वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इस अवसर पर पूर्व वार्ड सदस्य रामप्रवेश पाल ने बताया कि इस चोरी की घटना को लेकर राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।उन्होंने बताया कि परिवार के साथ शादी में पटना गए थे।और जब हमलोग घर पहुंचे तो देखा कि घर में चोरी की घटना घटी हुई है। कमरों का दरवाजा भी टूटा हुआ था और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

उन्होंने बताया कि कमरो में रखे ,अटैची , बक्सा सभी का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि 1 लाख 65 हजार रुपए नगद 3 लाख रुपए का सोना चांदी का जेवरात, घर में रखे बर्तन वाषण सहित घर का अन्य सामान चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना से उन्हें 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि चोरी की घटना से उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान पहुंचा है।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि  पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।और संबंधित करवाई की जा रही है।

राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग राजगीर के मुदफ्फरपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है- आरोपियों पर पुलिस से करवाई की मांग Reviewed by News Bihar Tak on December 08, 2024 Rating: 5

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के ऋतुमति अभियान के तहत राजगीर में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया।

November 28, 2024


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजकीय डिग्री महाविद्यालय इकाई के छात्रा कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के ऋतुमति अभियान के तहत गुरुवार को राजगीर के कई ग्रामीण क्षेत्रों एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय में सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

साथ ही स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी साझा की गई। एवं मौके पर महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया।इस अवसर पर नगर सह मंत्री जानवी कुमारी, नगर छात्रा प्रमुख दीक्षा प्रभात,नगर छात्रा सह प्रमुख कशिश कुमारी छात्रा प्रमुख निशू शर्मा, छात्रा सह प्रमुख सोनम ब्रह्मपुरिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के ऋतुमति अभियान के तहत राजगीर में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर सेवा के ऋतुमति अभियान के तहत राजगीर में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। Reviewed by News Bihar Tak on November 28, 2024 Rating: 5

पर्यटन स्थल राजगीर में विश्व शांति स्तूप का बौद्ध परंपरा अंतर्गत 55 वॉ वार्षिकोत्सव मनाया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल

October 25, 2024


पर्यटन स्थल राजगीर में  विश्व शांति स्तूप का बौद्ध परंपरा अंतर्गत 55 वॉ वार्षिकोत्सव मनाया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55 वें वर्षगांठ  समारोह का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर मैं सभी को शुभकामनायें देता हूँ। साथ ही यहाँ देश-विदेश खासकर जापान से पधारे सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि राजगीर में विश्व शाँति स्तूप का निर्माण वर्ष 1969 में जापान के फियूजी गुरुजी ने कराया था तथा इसका उद्घाटन 25 अक्टूबर, 1969 को तत्कालीन राष्ट्रपति वी०वी० गिरी जी द्वारा किया गया था।

तब से हर वर्ष 25 अक्टूबर को यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वर्ष 2019 में विश्व शांति स्तूप के 50 साल पूरे हुये थे तब हमने तत्कालीन राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को दिल्ली जाकर आमंत्रित किया और वे इस कार्यक्रम में आये थे, जो बहुत बड़ा कार्यक्रम हुआ था।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का राजगीर से काफी पुराना संबंध है। वे वेणुवन में रहा करते थे और फिर यहाँ से गया चले गये थे, जहाँ उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुयी और तब से उस स्थान को बोधगया के नाम से जाना जाता है। भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद 'उत्तर प्रदेश के सारनाथ' चले गये जहाँ उन्होंने पहला उपदेश दिया। उसके बाद वे पुनः राजगीर आये और यहीं पास के गृद्धकूट पर्वत पर उपदेश देने लगे। इसके बाद वे वैशाली एवं अन्य जगहों पर गये।

अंत में वे बहुत बीमार हो गये थे और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुँचे जहाँ उनका महापरिनिर्वाण हो गया। उन्होंने कहा कि हमने राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया है। वेणुवन, जहाँ भगवान बुद्ध रहते थे, पहले वहां की स्थिति ठीक नहीं थी। इसके क्षेत्र को बढ़ाया गया है और इसका सौंदर्गीकरण कराया गया है। गृद्धकूट पर्वत पर आने-जाने के लिए रास्ता को ठीक कराया गया है। घोड़ाकटोरा में पानी के बीच में भगवान बुद्ध की 50 फीट ऊँची प्रतिमा लगायी गयी है।

इसके अलावा पटना में बुद्ध स्मृति पार्क एवं बुद्ध स्तूप का निर्माण कराया गया है। वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि राजगीर से हमारा पुराना रिश्ता है। हम बचपन से ही यहां आते रहे हैं। सरकार में आने के बाद वर्ष 2008 में हम राजगीर में 7 दिन रहे थे और सभी जगह गये थे। यहीं पर विश्व शांति स्तूप के बगल में कैबिनेट की बैठक करायी थी। राजगीर में विकास के सभी काम करा दिये गये हैं, अब लोगों को बहुत सुविधायें हो गयी है और अब राजगीर आनेवाले लोगों की संख्या बहुत बढ़ गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर के पहाड़, जिन्हें पंच पहाड़ी कहते हैं, करोड़ों वर्ष पुराने हैं। पहले यहाँ पेड़-पौधे बहुत कम थे। हमने यहाँ पर वृक्षारोपण कराया है, अब पहाड़ों पर हरियाली काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यहाँ जू-सफारी, नेचर सफारी एवं ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया गया है। राजगीर से 5 धर्मों का संबंध रहा है, जिनमें हिन्दू, मुस्लिम, बुद्ध, जैन एवं सिख शामिल हैं। हमने सभी धर्मों के स्थलों का विकास कराया है। यहाँ कुण्ड हैं जिसमें से गर्म पानी निकलता है। मुस्लिम धर्म के महान सूफी संत मखदूम साहब कुण्ड का भी विकास कराया गया है।

यहाँ हर तीसरे वर्ष हिन्दू धर्म के मलमास मेला का आयोजन कियाजाता है। पिछले साल वर्ष 2023 में मलमास मेले में सभी सुविधाएँ मुहैया करायी थी तो 3 करोड़ से अधिक लोग यहाँ आये थे। बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों वेणुवन का विस्तारीकरण एवं सौंदर्याकरण कराया गया है तथा गृद्धकूट पर्वत जाने का रास्ता ठीक कराया गया है। जैन धर्म के भगवान महावीर से जुड़े स्थलों पर जाने के लिए रास्ते बनाये गये हैं।

सिख धर्म के गुरु नानक देव जी यहाँ आये थे। यहाँ 'शीतल कुण्ड गुरुद्वारा' बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में पधारे सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूँ। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी को भी धन्यवाद देता हूँ।मुख्यमंत्री ने विश्व शांति स्तूप की परिक्रमा की और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम को वाइस चेयरमैन, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी तथा चेयरमैन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सी०जी०सी० कंपनी लिमिटेड ऑफ जापान अत्शुहिरो होरीयुची ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया गया।

मुख्यमंत्री को परम पावन दलाई लामा के द्वारा भेजे गए उपहार को भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजगीर विश्व शांति स्तूप से जुड़े चीफ मांक एंड वाइस चेयरमैन, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी श्री अत्शुहिरो होरीयुची तथा सी०ई०ओ०, सेंटोकू कंपनी लिमिटेड श्री केनसुके होरीयुची को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने विश्व शांति स्तूप, राजगीर के 55वें वर्षगांठ के अवसर पर रोप-वे के निकट नवनिर्मित एकीकृत भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ राजगीर अभियान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जल संसाधन सह प्रभारी मंत्री, नालंदा जिला विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद  कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद श्रीमती रीना देवी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण,

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त  मयंक बरबड़े, नालंदा जिला के जिलाधिकारी शशांक शुभकर, नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी की सचिव श्रीमती महाश्वेता महारथी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, बौद्ध भिक्षुगण एवं देश-विदेश से आए प्रतिनिधिगण, अतिथिगण एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


 

पर्यटन स्थल राजगीर में विश्व शांति स्तूप का बौद्ध परंपरा अंतर्गत 55 वॉ वार्षिकोत्सव मनाया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल पर्यटन स्थल राजगीर में  विश्व शांति स्तूप का बौद्ध परंपरा अंतर्गत 55 वॉ वार्षिकोत्सव मनाया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल Reviewed by News Bihar Tak on October 25, 2024 Rating: 5

होटल में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवती संग सात गिरफ्तार, राजगीर के होटल माउंटेन व्यू में पुलिस ने की रेड, 2 युवती बंगाल निवासी

October 15, 2024


राजगीर थाना पुलिस ने राजगीर बस स्टैंड के शिक्षक कॉलनी के पास स्थित होटल माउंटेन व्यू में छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया। कमरे से चार युवती व तीन युवकों को आपतिजनक हालत में पकड़ा गया। पकड़े गए युवकों में होटल प्रबंधक भी शामिल है। पुलिस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों की मानें तो राजगीर के कई अन्य होटलों में धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल संचालक मोटी रकम लेकर ग्राहकों को सेक्स परोस रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में होटल प्रबंधक छबिलापुर के ठेरा गांव निवासी मनीष कुमार, शिक्षक कॉलनी निवासी रौशन कुमार और बड़ी मिल्की निवासी विशाल कुमार शामिल है।थाना लाई गई चार युवतियों में दो बंगाल राज्य, एक नवादा और एक नालंदा जिला की है।थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि होटल में दह व्यापार की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। चारों युवती व तीन युवक कमरे से आपतिजनक हालत में पकड़े गए। गिरफ्तार युवकों व होटल संचालक पर अनैतिक कार्य का केस दर्ज किया गया।

होटल में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवती संग सात गिरफ्तार, राजगीर के होटल माउंटेन व्यू में पुलिस ने की रेड, 2 युवती बंगाल निवासी होटल में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवती संग सात गिरफ्तार, राजगीर के होटल माउंटेन व्यू में पुलिस ने की रेड, 2 युवती बंगाल निवासी Reviewed by News Bihar Tak on October 15, 2024 Rating: 5

दीपनगर बाईपास स्थित नालंदा हेरिटेज वाटिका (रिजॉर्ट) का किया गया उद्घाटन-अधिवक्ता डॉक्टर अमित कुमार पासवान ने कहा: इस तरह के रिसोर्ट से देसी एवं विदेशी पर्यटकों को भी ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी

October 14, 2024


नालंदा जिले के दीपनगर बाईपास स्थित नालंदा हेरिटेज वाटिका (रिजॉर्ट) का  बिहार विरासत विकास समिति के   निदेशक  डॉक्टर सुजीत  नयन ,  मानित विश्वविद्यालय नव  नालंदा महाविहार के प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चंद्रभूषण मिश्रा ,प्रोफेसर विश्वजीत कुमार,प्रोफेसर, दीपांकर लामा, प्रोफेसर श्रीकांत सिंह, पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार पांडे अधिवक्ता नागेंद्र सिंह सत्येंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर  संयुक्त रूप से भव्य उद्घाटन किया।

अतिथियों का  अभिषेक रंजन, कर्मवीर कुमार ने अंगवस्त्र  व माला पहनकर स्वागत किया।मंच  का संचालन अधिवक्ता डॉक्टर अमित कुमार पासवान ने की । मौके पर डॉ सुजीत नयन ने कहा कि नालंदा जिले के एकमात्र इस तरह के अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नालंदा हेरिटेज वाटिका का आज शुभारंभ हुआ है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा आज शहर से गांव  स्तर तक इसकी काफी आवश्यकता हो गई है।

प्रोफेसर चंद्रभूषण मिश्रा ने कहा कि नालंदा एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है इस तरह के रिसोर्ट से देसी- विदेशी पर्यटकों को भी ठहरने में  काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर लोक गायक भैया अजीत व कोलकाता के कलाकारों के द्वारा भव्य जागरण की प्रस्तुति  दी गई l मौके पर परफेक्ट मैरिज हॉल के प्रबंधक रामस्वरूप प्रसाद ,राजगीर स्टेशन के पूर्व प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा , विजय शर्मा , संजय सिंह, अवधेश प्रसाद, सुबोध सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश भंते, रमेश कुमार पान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे l

दीपनगर बाईपास स्थित नालंदा हेरिटेज वाटिका (रिजॉर्ट) का किया गया उद्घाटन-अधिवक्ता डॉक्टर अमित कुमार पासवान ने कहा: इस तरह के रिसोर्ट से देसी एवं विदेशी पर्यटकों को भी ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी दीपनगर बाईपास स्थित नालंदा हेरिटेज वाटिका (रिजॉर्ट) का किया गया उद्घाटन-अधिवक्ता डॉक्टर अमित कुमार पासवान ने कहा: इस तरह के रिसोर्ट से देसी एवं विदेशी पर्यटकों को भी ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी Reviewed by News Bihar Tak on October 14, 2024 Rating: 5

राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में विश्व पर्यटन दिवस समारोह का आयोजन किया गया, मंत्री, सांसद एवं विधान पार्षद हुए शामिल- पर्यटन के विकास पर हुई चर्चा

October 01, 2024


विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में  तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म एवं एबीटीओ सहित अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित किया गया है।और दुसरे दिन इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में विश्व पर्यटन दिवस समारोह का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, विधायक कौशल किशोर,एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार,भूटान शाही सरकार के संयुक्त सचिव केंद्रीय मठ निकाय उगेन काहेमपो यू. नामग्याल , ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन से पुर्व कला संस्कृति एवं युवा विभाग के कलाकारों ने बिहार गौरव गान की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों का चर्चा पुरे दुनियां में होती है।आज बिहार में पर्यटन स्थलों का बिकास हमारी सरकार बहुत तेजी से किया है।और गोवा से ज्यादा पर्यटक हमारे बिहार में पहुंच रहे। बिहार में सड़क एवं विधि व्यवस्था को पुरी तरह से ठीक किया गया है।आज बिहार के सभी पर्यटक स्थलों पर पुरी निर्भीक रुप से आते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बौद्ध ,जैन ,शुफी, सनातन, गांधी शर्किट बनाया है।हर धर्म के लोगों कों आगे बढ़ाया है। हमारी सरकार ने विरासत को संजोगने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि और बिकास का काम होगा।

अब पांच सितारा होटल भी पर्यटन विभाग के द्वारा बनाया जाएगा।ताकि यहां आने लोगों और भी सुविधाएं मिल सकें। बिकास के साथ साथ हमारी सरकार रोजगार भी प्रदान कर रही है।उन्होंने कहा राजगीर में रहने वाले लोगों से निवेदन किया कि यहां आने वाले पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। ताकि वह एक यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं। पर्यटक यहां पहुंचे तों उनका एक गर्दन नहीं मचोरने का काम नहीं करें।की एक बार ही यहां पहुंचे। पर्यटकों के साथ सुंदर व्यवहार करे ताकि वह वार वार लोग राजगीर पहुंचे। उन्होंने कहा कि की राज्य में 4 मेला और 34 महोत्सव होता है। हमारी सरकार क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में मां जानकी का भी मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। सरकार के द्वारा पुरी तरह पर्यटक स्थलों को सुंदर एवं सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।इस अवसर पर भूटान शाही सरकार के संयुक्त सचिव केंद्रीय मठ निकाय उगेन काहेमपो यू. नामग्याल ने कहा कि पर्यटन हमारी दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहलुओं में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है।

आर्थिक रूप से, यह राजस्व लाकर, रोजगार पैदा करके और स्थानीय व्यवसायों को समर्थन देकर एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में कार्य करता है। यह वित्तीय बढ़ावा समुदायों को बढ़ने और समृद्ध होने में मदद करता है।उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से, पर्यटन एक पुल के रूप में कार्य करता है, जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोगों को जोड़ता है। यात्रा के माध्यम से, व्यक्ति विविध संस्कृतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, हमारी वैश्विक विविधता के लिए समझ, सहिष्णुता और प्रशंसा को बढ़ावा देते हैं। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान सतही स्तर की बातचीत से परे है, जो लोगों और समुदायों के बीच सार्थक संबंध बनाता है।उन्होंने कहा कि पर्यटन पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। पर्यटकों को आकर्षित करने वाले कई गंतव्य प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व से भरपूर हैं। इन खजानों को संरक्षित करने के महत्व को पहचानते हुए, पर्यटन उद्योग तेजी से टिकाऊ प्रथाओं को अपना रहा है। यह प्रतिबद्धता पर्यावरण और देखी जाने वाली जगहों की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।साथ ही पर्यटन आर्थिक विकास, सांस्कृतिक समझ और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

इसका बहुआयामी प्रभाव वैश्विक समुदायों के परस्पर जुड़ाव और हमारे ग्रह की सुंदरता और विविधता को बनाए रखने में हमारी साझा जिम्मेदारी को उजागर करता है।सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि राजगीर में पुरे दुनिया भर से पर्यटक आते हैं।और यहां के धरोहर को देखते हैं। बिहार हमारा सांस्कृतिक और धरोहर पुरी दुनिया में जाना जाता है। हमारे सीएम नीतीश कुमार पुरे बिहार के धरोहरों को खोजकर बिकसीत कर रहे हैं।आज बिहार में नये नये आयाम जोड़े जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 18 साल पहले क्या था। कुछ भी विकास नहीं था। लेकिन आज हर क्षेत्र में बिकास हो रही है।विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि राजगीर को उन्नत बनाने के लिए हमारे सीएम नीतीश कुमार ने बहुत काम किया है।और राजगीर पर्यटन को काफी आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि चीन के बाद हमारी सरकार ने राजगीर में ग्लास ब्रिज का निर्माण कार्य कराया।जिसको देखने लिए देश विदेश के पर्यटक काफी संख्या में यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन में हमारा सांस्कृतिक और विरासत होती है।इस अवसर पर विधायक कौशल किशोर ने कहा कि राजगीर पुरे बिहार में एक ऐसा स्थल है।जिसका पहचान पुरे विश्व में है। यहां धर्मों का समागम स्थल है। सीएम नीतीश कुमार जी का यहां विशेष रूप से ध्यान रहता है।

यहां काफी बिकास काम हुआ है।इस बार जो मलमास मेला लगा था जिसमें 3 करोड 12 लाख लोग राजगीर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन काफी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं।इस अवसर पर एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से, व्यक्ति उन नई जगहों की यात्रा कर सकते हैं। जहाँ वे पहले नहीं गए होंगे या नहीं घूमे होंगे। लेकिन पर्यटन इससे कहीं आगे जाता है।यह हमें विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करने, नई चीजें सीखने और अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने में मदद करता है।इस अवसर पर प्रबंधक के.एन. झा ,राजेश कुमार,अरुण कुमार ओझा , राज सेखर,उमराव प्रसाद निर्मल, सुधीर पांडे,मृत्युंजय कुमार,मनु प्रसाद,मंतोष मिश्रा,प्रोफेसर रवि आनंद उपाध्याय, डाक्टर प्रवीण कुमार,प्रेम कुमार, आशुतोष कुमार पांडे, भागवत प्रसाद, बिकास उपाध्याय , श्रवण कुमार यादव,प्रेमानंद प्रभाकर, सुधीर उपाध्याय,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।








 



राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में विश्व पर्यटन दिवस समारोह का आयोजन किया गया, मंत्री, सांसद एवं विधान पार्षद हुए शामिल- पर्यटन के विकास पर हुई चर्चा राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में विश्व पर्यटन दिवस समारोह का आयोजन किया गया, मंत्री, सांसद एवं विधान पार्षद हुए शामिल- पर्यटन के विकास पर हुई चर्चा Reviewed by News Bihar Tak on October 01, 2024 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.