Results for प्रशिक्षण

इस्लामपुर मनरेगा भवन में ICRG के संदर्भ में तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,मनरेगा से जलवायू अनुकूल एवं टिकाऊ योजना का होगा निर्माण

January 24, 2023


इस्लामपुर मनरेगा भवन में ICRG के संदर्भ में तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण का उदघाटन UNDP के NRM विशेषज्ञ डॉo कृष्ण मुरारी, संतोष कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी इस्लामपुर, Change Alliance पटना से सौरभ मोहंता एवं ICRG नालंदा DC गणेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।प्रशिक्षक डॉo मुरारी ने प्रषिक्षण में जलवायु अनुकूल टिकाऊ योजना हो जिससे ग्राम पंचायत में समुदाय के लिए आजीविका साधन का निर्माण के लिए तकनीकी ज्ञान देकर प्रतिभागियों को समझ स्थापित किया।जिससे कृषि को बढ़ावा के लिए आहार, तालाब, पाइन एवं वृक्षरोपण का काम हो सके।

कार्यक्रम पदाधिकरी संतोष कुमार ने अपने टीम को आदेशित किया कि हमलोगों को ICRG के मार्गदर्शन से कार्यों को आगे बढ़ाकर लोगों के लिए आजीविका का साधन खड़ा करना होगा ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर काम मिल सके। परियोजना कोर्डिनेटर सौरभ मोहांता ने ICRG नालंदा क्षेत्र में चयनित प्रखंड एवं ग्राम पंचायत में किए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त परिचय कराया।प्रशिक्षन में  DC नालंदा गणेश प्रसाद ने सभी अतिथियों को स्वागत किया और जन प्रतिनिधियों को प्रेरित करते हुए, कार्यों एवं विकास के माध्यम से आदर्श पंचायत बनाने के लिए संयुक्त रूप से सभी का मिलकर काम करने के लिए उत्प्रेरित किया। प्रषिक्षण में ग्राम पंचायत राज मुखिया महमुदा, पचलोवा, रानीपुर एवं कई वार्ड सदस्य JE, PTA, PRS एवं CC बुद्ध प्रिय गौतम, जितेन्द्र चौधरी, मोo शमसाद आलम सहित 40 लोग उपस्थित थे।अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को कलस्टर कोर्डिनेटर बुद्ध प्रिये गौतम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस्लामपुर मनरेगा भवन में ICRG के संदर्भ में तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,मनरेगा से जलवायू अनुकूल एवं टिकाऊ योजना का होगा निर्माण इस्लामपुर मनरेगा भवन में ICRG के संदर्भ में तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,मनरेगा से जलवायू अनुकूल एवं टिकाऊ योजना का होगा निर्माण Reviewed by News Bihar Tak on January 24, 2023 Rating: 5

राजगीर में कृषि विभाग द्वारा रबी महाअभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विधान पार्षद रीना यादव ने कहा: पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनें और निदान करें

October 27, 2022


राजगीर प्रखंड कार्यालय में कृषि विभाग के द्वारा रबी महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद रीना यादव ने किया,इस अवसर पर विधान पार्षद रीना यादव,अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कर दिया,इस अवसर पर विधान पार्षद रीना यादव ने कहा की किसानों की आय दुगनी हो इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से काम कर रही है,किसान भाइयों के लिए हर तरह की योजनाएं सरकार ने निकाली है,ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ सके,

उन्होंने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों और कर्मीयो को कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर आपके पास आते हैं,तो उनके साथ अच्छा व्यवहार करें,उनको डांट फटकार नहीं करें उनकी समस्याओं को सुने और उसको निदान करने का आप लोग पूरा प्रयास करें, सरकार की जो योजनाएं हैं,वह किसानों तक पहुंचे,इसको लेकर आप लोग पूरी तत्परता व ईमानदारी से काम करें,उन्होंने कहा कि बिहार में 80% लोग कृषि पर आधारित है,किसानों की शिकायत रहती है कि उन्हें बीज सही नहीं मिल पाता है,संबंधित पदाधिकारियों व अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर काम करें, उन्होंने किसानों से अपील किया कि खेती करने के लिए नए-नए तकनीकों का आप लोग उपयोग करें जो किसी वैज्ञानिक बताते हैं उनकी बातों को आप लोग अमल करें, इससे आप लोगों का मुनाफा अच्छा खासा और बढेगा,

उन्होंने कहा कि आप लोग रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करें आप लोग जैविक खाद का उपयोग करें,साथ ही सरकार के द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि लोग अपने खेत में पोआली को नहीं जलाएं,और दूसरे किसानों को भी जागरूक करें, मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता कुमारी सिन्हा ने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चल रही है उसके बारे में किसानों को जानकारी होना बहुत जरूरी है इसलिए कृषि विभाग के पदाधिकारी और कर्मी किसानों को जागरूक करने का काम करें, ताकि लोग योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें, अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिया कि आप लोग पंचायत और वार्ड एवं गांव स्थल पर जाकर किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विशेष रूप से जागरूक करने का काम करें, उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी गांव मस्तक पर जाकर काम करें, आप लोग किसान चौपाल से सिर्फ खानापूर्ति नहीं करें, किसानों को एक-एक योजनाओं के बारे में ठीक तरह से जानकारी दें,

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने किसानों से पूछा कि आप लोगों के पास किसान सलाहकार जाते हैं कि नहीं तो मौके पर किसानों ने कहा कि किसान सलाहकार किसानों के यहां नहीं आते हैं, अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए,जो भी ड्यूटी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों का है वह इमानदारी पूर्वक काम करें,उनहोंने किसानों से अपील किया कि आप लोग बिचौलियों के झांसे में नहीं आये, मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष एवं किसान जयराम सिंह,रिंकू सिहं,भूषण प्रसाद सहित अन्य किसानों ने मौके पर ही बताया कि प्रखंड कृषि कार्यालय से जो बीज उनको मिला था वह दी ठीक नहीं था,खेतों में ठीक तरह से फसल भी नहीं हुआ है जिसके कारण किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है,और कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं,इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, दिनेश प्रसाद सिंह, प्रखंड कृषि लेखापाल अमित कुमार, प्रखंड तकनीक प्रंबधक मनोज कुमार,कृषि समन्वयक राजीव कुमार, कुंदन कुमार, अंजनी कुमार, किसान सलाहकार सत्येंद्र कुमार, ताज अहमद, अनिल चौधरी मोहम्मद ऐहतशाम मलिक,  मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे,







 

राजगीर में कृषि विभाग द्वारा रबी महाअभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विधान पार्षद रीना यादव ने कहा: पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनें और निदान करें राजगीर में कृषि विभाग द्वारा रबी महाअभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विधान पार्षद रीना यादव ने कहा: पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनें और निदान करें Reviewed by News Bihar Tak on October 27, 2022 Rating: 5

ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया गया,कर्नल राजीव बंसल ने कहा:राजगीर व नालंदा के ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेड अपना ज्ञानवर्धक करें

October 12, 2022


ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप राजगीर के कैम्प कमांडेंट कर्नल राजीव बंसल ने कहा की राजगीर व नालंदा के इर्द-गिर्द ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेट अपना ज्ञानवर्धन करें तथा अपनी एडवेंचरस लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं।यह उक्त बातें उन्होंने नवोदय विधालय में बने बेस कैम्प के उद्घाटन के दौरान कहीं इस दौरान उन्होंने ट्रैक के लिए प्रस्तावित स्थलों के बारे में जानकारी भी दीं।

उनहोंने कहा की 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहारशरीफ की ओर से ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैंप जारी है,इस अवसर पर गया के ग्रुप कमांडर सह ट्रेकिंग कैम्प के मैनेजर ब्रिगेडियर नीतीश बिष्ट ने कैम्प का निरीक्षण किया है,इस ट्रैकिंग कैंप में आधा दर्जन राज्यों के 350  कैडेट हिस्सा ले रहे है।किसी कारण वश प बंगाल, सिक्किम व लद्दाख के कैडेट इस कैम्प में नही आ सके हैं।

जबकि तय कार्यक्रम में उनकी भी भागीदारी होनी थी।फिलहाल इस ट्रैकिंग कैंप में उड़ीसा निदेशालय ,बिहार एन्ड झारखंड, नार्थ ईस्ट तथा आदि राज्यों के कैडेट हिस्सा ले रहे हैं।इस अवसर पर कैंप के कमांडेंट 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहारशरीफ के  सीओ कर्नल राजीव बंसल ने बताया कि यह कैंप 18 अक्टूबर तक चलेगा। कैडेटों के आवासन के लिए मुकम्मल तैयारी की गई है।इस कैंप में कैडेटों को ट्रेकिंग के लिए नालंदा, राजगीर, बोधगया, एवं घोड़ा कटोरा आदि जगहों पर ले जाया जाएगा।

कर्नल बंसल ने बताया कि इस ट्रैकिंग कैंप में कुल 350 कैडेट्स के अलावा 11एनसीसी अधिकारीव 50 की संख्या में जेसीओ,एनसीओ हिस्सा ले रहे हैं।इस अवसर पर डिप्टी  कैम्प मैनेजर ले कर्नल डी अजित कुमार, ट्रेक मैनेजर कर्नल एस एन ठाकुर ,सुब मेजर सिकुर सेबय्या, एएनओ लेफ्टिनेंट राकेश पांडेय, पी मधुकर, जेसीओ ,एनसीओ आदि शामिल थे।

ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया गया,कर्नल राजीव बंसल ने कहा:राजगीर व नालंदा के ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेड अपना ज्ञानवर्धक करें ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया गया,कर्नल राजीव बंसल ने कहा:राजगीर व नालंदा के ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर कैडेड अपना ज्ञानवर्धक करें  Reviewed by News Bihar Tak on October 12, 2022 Rating: 5

बिहार पुलिस एकाडमी के प्रशिक्षु डीएसपी को आंतकवाद व माओवाद समस्या पर प्रभाव कारी अंकुश लगाने हेतु राजगीर में विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया

October 07, 2022


बिहार पुलिस एकाडमी के 64 वें बैच के प्रशिक्षु डीएसपी को आतंक निरोधक कौशल एवं विस्फोटक विषय वस्तु पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया,यह प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन, प्राचार्य डीआईजी निताशा गुड़िया के मार्गदर्शन में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकाडमी हैदराबाद के 13 सदस्य विशेष टीम के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया है,

इस अवसर पर प्राचार्य डीआईजी निताशा गुड़िया ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी को आतंक निरोधक कौशल एवं विस्फोटक विषय वस्तु पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है,

उन्होंने बताया कि 26 सितंबर से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था,और इसका समापन किया गया है,इनहोने बताया की प्रशिक्षण में विशेष रुप से आंतकवाद व माओवाद समस्या पर प्रभाव कारी अंकुश लगाने हेतु प्रशिक्षण दी गई है,

उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों को हर स्तर से ट्रेनिंग दी जाती है ताकि ड्यूटी में जब जाए तो इन लोगों को कोई परेशानी नहीं हो,बताते हुए चले कि राजगीर के जंगलों और पहाड़ों में भी इन प्रशिक्षु डीएसपी को प्रशिक्षण भी दिया गया है,


बिहार पुलिस एकाडमी के प्रशिक्षु डीएसपी को आंतकवाद व माओवाद समस्या पर प्रभाव कारी अंकुश लगाने हेतु राजगीर में विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया बिहार पुलिस एकाडमी के प्रशिक्षु डीएसपी को  आंतकवाद व माओवाद समस्या पर प्रभाव कारी अंकुश लगाने हेतु राजगीर में विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 07, 2022 Rating: 5

राजगीर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,19 जिले के पदाधिकारी हुए थे शामिल

July 16, 2022

राजगीर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,19 जिले के पदाधिकारी हुए थे शामिल


राजगीर।।

आयुष्मान भारत योजना को राज्य भर में सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण पदाधिकारियों का राजगीर में आयोजित किया गया है,जिसमें राज्य के 19 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं,जिसका समापन किया गया,इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के फैकेल्टी एवं कई बड़े अधिकारियों के द्वारा लगभग 20 सत्रों में इन पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है,ताकि आयुष्मान भारत योजना को राज्य के इन 19 जिलों में ठीक तरह से सफल बना सके, इस बार पदाधिकारियों की लापरवाही विभाग बर्दाश्त करने  के मूड में नहीं है,प्रशिक्षण के दौरान अस्पष्ट रुप से पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई होगी,


समापन के मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति पटना डॉक्टर अमिताभ सिहं ने कहा कि योजना का मूल उद्देश्य है कि हमारे गरीब लाभार्थियों को भी उच्च स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो,तथा सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उन्हें बेहतर इलाज प्राप्त हो, उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 1 करोड़ 8 लाख परिवार आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी के रूप में एसईसीसी डाटा के अंतर्गत चिंतित है,जबकि राज्य में कुल 1 करोड़ 79 करोड़ लाख परिवार राशन कार्ड धारी हैं,जिसमें 89 लाख राशन कार्ड धारी परिवार आयुष्मान भारत--प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी हैं, उन्हें योजना का लाभ प्रदान करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है,साथ ही ऐसे लाभार्थी को एक नई योजना जन आरोग्य योजना के माध्यम से भी सुविधा प्रदान की जाएगी, एवं इस योजना पर होने वाला पूरा व्यय- भार यानी कि 100% व्यय का वहन बिहार सरकार के द्वारा किया जाएगा,

मौके पर प्रशिक्षण में शामिल पदाधिकारियों को कहां की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सीधा करवाई होगी, जो भी दिवाली है आप लोगों को दी गई है उसे पूरी ईमानदारी पूर्वक समय सीमा के अंदर करेंगे, इस योजना को सफल बनाने की बहुत सारी जिम्मेवारी आप लोगों के ऊपर है,ऐसे में आप लोग लापरवाही नहीं करेगें, उन्होंने कहा कि कार्ड गलत तरीके से नहीं बने इसका पूरा ध्यान रखेंगे,आप लोगों को अस्पष्ट कहना है कि किताब पढने साथ-साथ गाइडलाइन को पालन कीजिएगा, हॉस्पिटलों को ऑडिट करना है इसका भी आप लोग ध्यान रखेंगे, आप जो काम करेंगे उस पर विशेष रूप से अधिकारियों की नजर होगी,जिन जिलों के हॉस्पिटल काम नहीं हुआ है,उनका पेमेंट पेंडिंग है,उस पर आप लोग विशेष ध्यान देकर काम करवाएंगे,और अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखती है तुरंत कार्रवाई करें,अगर इस दौरान अगर थोड़ी सी गड़बड़ी कीजिएगा तो प्रॉब्लम पर जाइएगा,उनहोंने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जब आप हॉस्पिटल को ऑडिट करने के लिए जाइएगा तो किसी भी प्रकार का कंप्रोमाइज नहीं करना है,आपको जांच करनी होगी,अगर किसी प्रकार की कमियां पाई जाती है तो उसकी अनुशंसा आपलोग नहीं करेंगे,जो हॉस्पिटल सस्पेंड है उसकी रिपोर्ट विभाग को जल्द भेजिए, सैंपल लेकर उसकी रिपोर्ट मत पॉकेट में लेकर मत घूमेगा,उन्होंने नालंदा जिला का उदाहरण देते हुए कहा कि दो पदाधिकारी बहुत जल्द ही सेवा मुक्त होंगे,विभाग लापरवाही बिल्कुल नहीं बर्दाश्त करेगा,उन्होंने कहा कि हम जिले में बैठकर सरकार के हित में काम नहीं करें सिर्फ जिले में बैठ कर काम करें यह नहीं चलेगा,जो जिमेवारिया आपको दी जाती है उसे पूरी इमानदारी से  पूरा करना होगा,

उन्होंने कहा कि जिलों में जल्द ही सहायक लेखापाल की नियुक्तियां की जानी है, मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के माध्यम से यह निर्णय लिया है कि राज्य में सभी राशन कार्ड धारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा,और जल्द ही कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी,और राज्य का 9 करोड़ आबादी इससे कवर होगा,राज्य में 85% लोग इस योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाएंगे, लोगों को अपना इलाज के लिए अब परेशानी नहीं होगी अब उनका पैसा खर्च नहीं होगा 5 लाख रुपये तक उनका इलाज अब इस योजना के तहत होगा,ओम नाथ, डॉ प्रीति, मोहन झा,रितेश मिश्रा, फैकेल्टी डाक्टर असरद, डॉ अरविंद , डॉक्टर किरण, सिकंदर कुशवाहा, रंजन कुमार, रितेश मिश्रा, इंद्रजीत गोस्वामी ,प्रियंका सिंह,सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे

राजगीर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,19 जिले के पदाधिकारी हुए थे शामिल राजगीर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,19 जिले के पदाधिकारी हुए थे शामिल Reviewed by News Bihar Tak on July 16, 2022 Rating: 5

सृजन संस्था के द्वारा राजगीर में पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया,अभिनेता रक्षित कुमार ने कहा:नुक्कड़ नाटक में बहुत सारे संभावनायें है,जो आपलोगो को मंजिल तक पहुंचने में मदद करेगी

June 24, 2022

सृजन संस्था के द्वारा राजगीर में पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया,अभिनेता रक्षित कुमार ने कहा:नुक्कड़ नाटक में बहुत सारे संभावनायें है,जो आपलोगो को मंजिल तक पहुंचने में मदद करेगी 


राजगीर।।

सृजन संस्था के द्वारा आयोजित पर्यटन स्थल राजगीर के बौद्ध धर्माकुर सभा भवन में आयोजित पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक आवासीय प्रशिक्षण का समापन किया गया,इस मौके पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सीने अभिनेता रक्षित कुमार,प्रशिक्षक राकेश रंजन भारतेंदु नाट्य एकादमी लखनऊ,नगर परिषद राजगीर के नगर प्रबंधक राजमणि कुमार गुप्ता,नगर परिषद राजगीर व सिलाव के ब्रांड एम्बेसडर भैया अजीत,कांग्रेस नेता डॉक्टर अमित कुमार पासवान शामिल हुए, इस अवसर पर अभिनेता रक्षित कुमार ने कहा कि राजगीर बहुत पवित्र भूमि है,और यहाँ आगे बढने की काफी सम्भावनाये है मैं भैया अजित एवम सृजन न्यास का आभारी हूँ कि नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण में मुझे बुलाया गया है मुझें मेरी बचपन याद आ गई  इसी तरह मैं भी दरी पर बैठ कर नुक्कड़ नाटक, संघर्ष करते हुवे आगे इस मुकाम तक पहुंचा हु।


प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि आपने आप को कभी भी छोटा नही समझना आज बड़े बड़े स्टार इसी तरह नुक्कड़ नाटक करके संघर्ष के बदौलत आज परचम लहरा रहे है।नुक्कड़ नाटक में बहुत सारे संभावनाये जो आपलोगो को मंजिल तक पहुंचने में मदद करेगी,तथा समाजिक समस्याओं को उजागर करने का सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर नगर प्रबंधक राजमणि कुमार गुप्ता ने कहा कि सृजन न्यास के सभी कार्यकर्ताओं को, सभी कलाकारों को और खासकर भैया अजित जी को जिस तरह दिन रात समाजिक कार्यो में लगे रहते है कविले  तारीफ है लोगों को जागरूक करने में सदैव तत्पर रहते है हम बधाई देते है कि सृजन आगे बढे नगर परिषद के ओर से हर सम्भव मदद मिलेगी।इस अवसर पर नगर परिषद राजगीर व सिलाव के ब्रांड एम्बेसडर एवं सृजन के अध्यक्ष भैया अजीत जी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज के मुख्य धारा से जोड़ कर कला के माध्यम से यहाँ की संस्कृति, धरोहरों, एवम विलुप्त हो रही विधा जैसे कजरी बिरहा, आल्हा रूदल,सांझा पराती,चईता चईती सोहर, निर्गुन आदि को पुनः जीवित करना ।

एवम समाज मे बढ़ रहे अश्लील गीतों का प्रचलन को खत्म कर सभ्य समाज का निर्माण करना एवम लोगो के बीच शुद्ध मनोरंजन करना हमारा लक्ष्य है।बहुत जल्द सौ युवक युवतियों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के सपनो को पुरा करने के लिये दहेज प्रथा,बाल विवाह, बालिका भ्रूण हत्या जैसे विषयों को लेकर साइकिल यात्रा की जाएगी जिसकी तैयारी चल रही है।सृजन के महासचिव पृथिवीराज ने कहा कि इस प्रशिक्षण में कई जिले के प्रतिभागी भाग लेने वाले थे परन्तु आवागमन बाधित होने कारण कुल पन्द्रह प्रतिभागियों में भाग लिया जिनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर उपस्थित उमराव प्रसाद निर्मल, रमेश कुमार पान, अनिता कुमारी गुप्ता ,गोपाल भदानी, पिंटू कुमार ,विजय शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

सृजन संस्था के द्वारा राजगीर में पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया,अभिनेता रक्षित कुमार ने कहा:नुक्कड़ नाटक में बहुत सारे संभावनायें है,जो आपलोगो को मंजिल तक पहुंचने में मदद करेगी सृजन संस्था के द्वारा राजगीर में पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया,अभिनेता रक्षित कुमार ने कहा:नुक्कड़ नाटक में बहुत सारे संभावनायें है,जो आपलोगो को मंजिल तक पहुंचने में मदद करेगी Reviewed by News Bihar Tak on June 24, 2022 Rating: 5

राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन

March 09, 2022

राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन


राजगीर।।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में आयोजन किया गया।इस पर कार्यक्रम में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के राज्य एवं जिला और प्रखंड स्तर के समन्वयक, सलाहकार,जिले के सभी प्रखंडों के वीडियो,यूनिसेफ के टीम, जिले के चयनित 50 मुखिया, एवं संबंधित पदाधिकारी कर्मी शामिल हुए।वंही इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा, राज्य समन्वयक राजीव कुमार,राज्य सहलाकार रत्नेश वर्मा सहीत संबंधित पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर महिला मुखिया को सम्मानित भी किया गया।साथ ही अभियान की योजनाओं का क्रियान्वयन होना है । जिसके लिए कार्यशाला में जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता कर्मियों को गांव को संपूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने हेतु सरकार के उद्देश्य से अवगत कराया गया और विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से संपूर्ण स्वच्छता के लिए चल रहे अभियान व कार्यक्रमों की डक्यूमेंट्री फिल्म दिखलाई गई।मौके पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रथम चरण में सभी को शौचालय की सुलभता उपलब्ध कराते हुए ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया था। अब लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के अंतर्गत सभी गांवों को स्वच्छ एवं समृद्ध गांव बनाना है। सरकार के द्वारा उद्देश्य की प्राप्ति हेतु व्यापक योजना तैयार की गई है। योजना क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत को अहम जिम्मेवारी दी गई है।उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण कही गई बातों को अमल में लाकर सरकार के उद्देश्य को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारने की अपील की।

उप विकास आयुक्त ने कहा की स्वच्छ गांव समृद्ध गांव बनाने को लेकर सरकार का बड़ा प्लान है।यह योजना का क्रियान्वयन वार्ड प्रबंधन समिति के स्तर से कराया जाना है।इस अवसर पर पर राज्य समन्वयक राजीव कुमार ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के प्रथम फेज में में खुले में शौच से मुक्ति हेतु ओडीएफ अभियान चलाया गया था ताकि पंचायत को खुले में शौच से मुक्त किया जा सके।अब अभियान के दूसरे फेज में स्वच्छ गांव समृद्ध गांव बनाने का अभियान चलेगा। अभियान की सफलता के लिए वार्ड से लेकर राज्य तक की जिम्मेवारी तय की गई है।अभियान के तहत गांव को ठोस व तरल कचरा से मुक्त करना है अभियान की सफलता के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों की भूमिका तय की है।इसके लिए सरकार के स्तर से पंचायतों को आर्थिक व तकनीकी सहयोग दिया जाएगा।इस अवसर पर राजस्थान आकार रत्नेश वर्मा ने कहा कि नालंदा जिले में चयनित 50 पंचायतों के मुखिया के जुड़वा कि इस बार काफी बढ़ गई है नालंदा जिले में चयनित 50 पंचायतों के मुखिया को इस अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान होगा।उन्होने कहा कि सरकार के द्वारा एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम प्रखंड जिला और राज्य स्तर तक इस अभीयान से जुड़ी बातों को उसमें डाला जाएगा। इस अभियान के तहत बिहार राज्य में कुल 680 ग्राम पंचायत को चयन किया गया है।

साथ ही 324 करोड रुपया की राशि भी आवंटन कराई गई है। कुल 8 हजार गांव जुड़ कर काम करेंगे।उन्होने कहा की इस अभियान के तहत गांव को ठोस व तरल कचरा से मुक्त करना है।अभियान की सफलता के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों की भूमिका तय की है। इसके लिए सरकार के स्तर से पंचायतों को आर्थिक व तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा।इसको लेकर यह विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। वही प्रशिक्षण के दौरान कुछ पंचायत के मुखिया कुर्सी पर ही नींद ले रहे थे। मौके पर संबंधित पदाधिकारी मंच से ही माइक लेकर कहा कि इस प्रशिक्षण में आप लोग सोइए नही और अगर आज आप सो जाएंगे तो आपका पंचायत भी सो जाएगा।यह प्रशिक्षण आप लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर जिला सलाहकार किरण कुरेठीया, ने प्रशिक्षण में शामिल लोगों को विशेष रूप से अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया।














 

राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान( द्वितीय चरण) के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन Reviewed by News Bihar Tak on March 09, 2022 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.