Results for जागरूकता

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में ‘स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन,वॉलिंटियरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता का संदेश

July 07, 2026


राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में मंगलवार को सेमेस्टर-IV, सत्र 2024-28 के छात्र-छात्राओं के लिए AEC-4 के अंतर्गत वॉलिंटियरशिप कार्यक्रम के तहत एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय दैनिक जीवन में साफ-सफाई का महत्व रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता हमारे लिए कोई नवीन अवधारणा नहीं है।यह हमारी संस्कृति, समाज और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग रहा है।उन्होंने कहा, इक्कीसवीं शताब्दी में बाजारवाद और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभावस्वरूप हम अपनी मूलभूत सामाजिक विचार धारा से कुछ हद तक विलग होते प्रतीत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों को अनुशासन और उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि शिक्षित वर्ग से संबंध रखने के बावजूद यदि छात्र कक्षा में चॉकलेट, कुरकुरे आदि के रैपर फेंकते हैं,तो वे समाज के अन्य वर्गों के लिए आदर्श कैसे प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वच्छता को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।वहीं गायक भैया अजीत भैया ने छात्रों को हाथ धोने की वैज्ञानिक विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता पर आधारित एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन परीक्षा नियंत्रक एवं कला एवं संस्कृति विभाग की समन्वयक डॉ शारदा कुमारी ने किया।उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे समाज और देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।इस अवसर पर डॉ. गौतम कुमार, डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, डॉ सोमैन पायरा, डॉ. मोहम्मद करार अहमद,डॉ. धीरेंद्र उपाध्याय, डॉ. रूपम शर्मा,प्रियंका कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में ‘स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन,वॉलिंटियरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता का संदेश राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में ‘स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन,वॉलिंटियरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता का संदेश Reviewed by News Bihar Tak on July 07, 2026 Rating: 5

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का होगा आयोजन-एबीटीओ सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार

September 15, 2024


विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म, एबीटीओ एवं अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीटीओ के सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार ने बताया कि राजगीर में पहली बार तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का आयोजन इंडिया टूरिज्म, एबीटीओ एवं एवं अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के कई राज्यों के साथ कई देशों के पर्यटन से जुड़े लोग शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में एक उच्च स्तरीय मंच के रूप में कार्य करेगा, जिस पर अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों (टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसियां, होटल ऑपरेटर, निवेशक, पर्यटन अधिकारी और अन्य हितधारक) को राष्ट्रीय यात्रा उद्योग के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद रीना यादव एवं इंडिया टूरिज्म के अधिकारी शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। देश विदेश से आने वाली प्रतिनिधियों के रहने एवं भोजन, भ्रमण सिर्फ सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि मगध संगोष्ठी में पर्यटन के पहलुओं, विशेष रूप से भगवान कृष्ण और महाभारत सर्किट तथा नीतियों, सरकारी पहलों और योजनाओं पर आमंत्रितों और प्रतिभागियों के बीच चर्चा के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे

।इस आयोजन का उद्देश्य बिहार, भारत और इसके आसपास के क्षेत्रों को उचित प्रचार और प्रसार देना है, ताकि पर्यटन हितधारकों,सेवा प्रदाताओं को इस क्षेत्र के विविध आकर्षणों और प्रस्तुतियों से परिचित कराया जा सके, ताकि वे प्राचीन शहर राजगीर या मगध की प्राचीन राजधानी, जहां इतिहास आध्यात्मिकता से मिलता है, की खोज कर सकें,राजगीर की सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक महत्व में डूब सकें और इस जीवंत गंतव्य में परंपरा और आध्यात्मिकता की झलक पा सकें।उन्होंने कहा खेंपो उगेन नामग्याल, संयुक्त सचिव, केंद्रीय मठ निकाय, भूटान की शाही सरकार  के प्रतिनिधि भी संगोष्ठी में विशेष विदेशी अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रबंधक के.एन. झा , राजेश कुमार,अरुण कुमार ओझा , डाक्टर प्रवीण कुमार, प्रदुम्न कुमार, सुधीर उपाध्याय हित अन्य लोग उपस्थित थे।

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का होगा आयोजन-एबीटीओ सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थल राजगीर में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक तीन दिवसीय मगध संगोष्ठी का होगा आयोजन-एबीटीओ सेक्रेटरी डाक्टर कौलेश कुमार Reviewed by News Bihar Tak on September 15, 2024 Rating: 5

रक्षाबंधन के अवसर पर वेणुवन में वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया-पेड़ में राखी व रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया

August 20, 2024


रक्षाबंधन के अवसर पर राजगीर स्थित वेणुवन में वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन उप परिसर पदाधिकारी रजनीकांत कुमार ने बताया कि राखी का त्योहार ऐतिहासिक काल से भाई-बहन के मजबूत रिश्ते और भाई द्वारा बहन की आजीवन सुरक्षा का संकल्प लिया जाता है। लेकिन वर्तमान में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ों को बचाना आवश्यक हो गया है।

इसलिए आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए हमारे वनकर्मी और शहर के समाजसेवियों द्वारा पेड़ में राखी व रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि  राजगीर वासियों से अपील है कि वन संपदा हमारी धरोहर है,इसका सदुपयोग किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी को समस्याओं का सामना न करना पड़े। हम सब रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों को संरक्षित करने का संकल्प लेते हैं और आम लोग भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लें।

इस अवसर पर  सुधीर उपाध्याय, विजय रजक, कौशलेंद्र कुमार,पायल कुमारी, पंकज राज अर्जुन चौधरी,रंजीत कुमार,राहुल कुमार, सनोज कुमार, पुष्प रंजन, मुन्ना, चितरंजन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

रक्षाबंधन के अवसर पर वेणुवन में वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया-पेड़ में राखी व रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया रक्षाबंधन के अवसर पर वेणुवन में वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया-पेड़ में राखी व रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 20, 2024 Rating: 5

हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया

August 04, 2024


हरियाली अमावस्या के अवसर पर रविवार को राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया।एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए तुलसी के पौधे का महत्व के बारे में जानकारी भी लोगों को दिया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आज लोगों के बीच हरियाली अमावस्या के सुअवसर पर तुलसी का पौधा वितरण किया जा रहा है।

एवं इसके महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक करते हुए जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि वह तुलसी भारत में प्रायः सर्वत्र पाए जाने वाली औषधि है। यह सभी हिंदुओं की पूज्य भी है, इसी कारण घर-घर में इसका पौधा लगाया जाता है और पूजा भी की जाती है। वैसे इसे हरिप्रिया, माधवी और वृंदा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी 60 जातियां होती है। प्रायः चार प्रकार की तुलसी मुख्य है जैसे राम तुलसी, श्याम तुलसी, वन तुलसी और मार बबर्ड मुख्य हैं।उन्होंने कहा कि भगवान शालिग्राम साक्षात् नारायण स्वरूप हैं और तुलसी के बिना उनकी कोई पूजा संपन्न नहीं होती।है। नैवेद्य आदि के अर्पण के समय मंत्र उच्चारण और घंटानाद के साथ तुलसी दल समर्पण भी उपासना का मुख्य अंग माना जाता है।

मृत्यु के समय तुलसी दल युक्त जल मरणासन्न व्यक्ति के मुख में डाला जाता है जिससे मरणासुन्न व्यक्ति को सद्गति प्राप्त होती है। दाह संस्कार के समय तुलसी के काष्ठ5 का उपयोग किया जाता है इससे करोड़ों पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि तुलसी के काष्ठ की माला सिद्ध माला कहलाती है। इसी प्रकार तुलसी मंजरी का भी विशेष महत्व तुलसी का पूजन वैसे तो वर्ष भर किया जाता है पर विशेष तौर पर कार्तिक में तुलसी विवाह की परंपरा है तुलसी के समीप किया गया अनुष्ठान बहुत ही फलदायक होता है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल पासवान, उमराव प्रसाद निर्मल, रमेश कुमार पान,मनोहर कुमार चौधरी, पप्पू कुमार,राजीव पांडे, कविता प्रवीण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगीर जेपी चौक के पास लोगों के बीच सैकड़ों तुलसी का पौधा वितरण किया गया Reviewed by News Bihar Tak on August 04, 2024 Rating: 5

गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा विधालय एवं थाने में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया-कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए

August 04, 2024


हमारा देश भारत संस्कृति और परम्पराओं का देश है। इसके पीछे छुपी है प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण। धार्मिक क्रियाओं और मान्यताओं के केंद्र में प्रकृति सेवा के विविध कर्म समाहित किए गए हैं।रविवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर ए के ए उच्च विद्यालय अंडवस में गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा स्कूल  और छबिलापुर थाना परिसर में 11 पीपल पौधे का रोपण किया गया।

इस मौके विद्यालय की प्राचार्य डॉ रेखा सिन्हा ने कहा कि विगत दशकों में हमारी पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की दंश झेल रहीं है,जिसका सीधा प्रभाव मानव सहित समस्त चराचर पर पड़ रहा है। इसलिए जब भी मौका मिले स्वच्छ पर्यावरण के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं।इस अवसर पर पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि पेड़- पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं। सनातन संस्कृति के अनुसार इसमें देवतों का वास माना गया है। इसलिए अपने आराध्य के नाम पर भी एक पौधा जरूर लगाइए।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि आज विकास के नाम पर पहली बलि पेड़ों को दी रही है,जिसका प्रभाव हमसब विभिन्न आपदाओं के रूप में देखने को मिल रहा है। इसलिए यही पेड़ पौधे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल रखने में सहायक होगा। इस अवसर पर समाजसेवी सुधीर उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आने वाला भविष्य उनके हाथों में है,इसलिए पढ़ाई के साथ कुछ समय प्रकृति की सेवा में अवश्य दें।इस अवसर पर रमेश कुमार पान,पूर्व वार्ड पार्षद बिरजू राजवंशी,आनंद तिवारी,शिक्षिका कविता प्रवीन के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा विधालय एवं थाने में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया-कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा विधालय एवं थाने में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया-कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए Reviewed by News Bihar Tak on August 04, 2024 Rating: 5

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजगीर में दीवार लेखन का किया शुरुआत,नगर मंत्री मनोरमा रानी ने युवाओं से संगठन में जुड़ने का किया आवाहन

July 26, 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजगीर में दीवार लेखन का किया शुरुआत,नगर मंत्री मनोरमा रानी ने युवाओं से संगठन में जुड़ने का किया आवाहन 

                                  कार्यकर्ता
राजगीर!! 

सदस्यता अभियान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,राजगीर इकाई ने राजगीर में किया दीवार लेखन।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता को लेकर आज राजगीर के विभिन्न स्थानों पर ज्वाइन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,ज्ञान शील एकता,परिषद की विशेषता जैसे स्लोगन को लिखकर छात्रों को विद्यार्थी परिषद से जुड़ने का आवाहन किया है।


राजगीर इकाई की नगर मंत्री मनोरमा रानी ने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद को अपने कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है इसका मूल है कार्यकर्ता आज छात्रहित, समाजहित, राष्ट्रहित कार्यो के कारण विद्यार्थी परिषद अपने गौरवशाली 74 वर्ष में प्रवेश कर चुका है जहाँ पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है वही अभाविप के कार्यकर्ता इस अमृत महोत्सव को अपने सदस्यता अभियान से यादगार बनाने में लगे है इसी क्रम में आज राजगीर इकाई के द्वारा कार्यकर्ताओ ने राजगीर के विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन कर छात्र-छात्राओं को इससे जुड़ने का आवाहन करती है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजगीर में दीवार लेखन का किया शुरुआत,नगर मंत्री मनोरमा रानी ने युवाओं से संगठन में जुड़ने का किया आवाहन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजगीर में दीवार लेखन का किया शुरुआत,नगर मंत्री मनोरमा रानी ने युवाओं से संगठन में जुड़ने का किया आवाहन Reviewed by News Bihar Tak on July 26, 2022 Rating: 5

आयुध निर्माणी नालंदा में भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के निदेशानुसार स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठता से आत्मनिर्भता की थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया

October 26, 2021

आयुध निर्माणी नालंदा में भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के निदेशानुसार स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठता से आत्मनिर्भता की थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया


राजगीर।।

आयुध निर्माणी नालंदा में भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के निदेशानुसार  स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठता से आत्मनिर्भता की थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर महाप्रबंधक मनोज श्रीधर वाघ ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर प्रशासनिक भवन में  उपस्थित कार्मिकों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई तथा कार्मिकों ने अपने अपने अनुभाग में शपथ ली।


इस अवसर पर उन्होंने अपनी बातों को विस्तार से रखा और लोगों को जागरूक भी किया।इस अवसर पर प्रशासनिक भवन में अपर महाप्रबंधक सुनील सप्रे यू.के.शर्मा,संमप्र सुधांशु प्रसाद,ले.कर्नल दिलीप शेखर,उप महाप्रबंधक बीएस भंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।इस अवसर पर सहायक निदेशक लुईस एम खाखा ने संचालन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 26 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

आयुध निर्माणी नालंदा में भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के निदेशानुसार स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठता से आत्मनिर्भता की थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया आयुध निर्माणी नालंदा में भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के निदेशानुसार स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठता से आत्मनिर्भता की थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 26, 2021 Rating: 5

राजगीर के आरडीएच हाई स्कूल में नेहरू युवा केंद्र नालंदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

October 25, 2021

राजगीर के आरडीएच हाई स्कूल में नेहरू युवा केंद्र नालंदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया


राजगीर ।।

नेहरू युवा केंद्र नालंदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन राजगीर के आरडीएच हाई स्कूल में मनाया गया।जिसमें स्कूल परिसर के साफ-सफाई रखने को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया।


विद्यालय  के प्रभारी  प्रधानाध्यापक शांति ने  बच्चों को बतलाया कि स्कूल में इधर उधर गंदगी ना फैलाएं और ना किसी को गंदगी फैलाने दें गंदगी को हमेशा कचरे के डब्बे में डालें।साथ ही वायुमंडलीय पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए एक एक पेड़ अपने घरों के पास अवश्य लगाएं। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड समन्वयक रूबी कुमारी ने कहा की स्वच्छता हमारे जन जन की आवश्यकता है

हम लोग स्वच्छ रहेंगे तभी हमारा देश स्वच्छ रहेगा आने बाली 50 परसेंट बीमारियां स्वच्छता के कारण है दम तोड़ देगी जिससे हमारा देश के नागरिक स्वस्थ रहेंगे हमारा देश खुशहाल रहेगा और उपस्थित रोहित कुमार ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक ना यूज करेंगे ना किसी के यूज करने देंगे इन सभी ने मिलकर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों स्कूल के बच्चों के साथ स्कूल परिसर की खुद भी साफ सफाई साफ सफाई एवं नेतृत्व किए नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक सीमा कुमारी एवं गौतम कुमार ने स्कूल के बच्चों के साथ इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर जिला सलाहकार किरण कुरेथिया, रोहित कुमार विद्यालय के शिक्षक शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

राजगीर के आरडीएच हाई स्कूल में नेहरू युवा केंद्र नालंदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया राजगीर के आरडीएच हाई स्कूल में नेहरू युवा केंद्र नालंदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 25, 2021 Rating: 5

वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया,साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया

October 09, 2021
वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया,साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया

राजगीर ।।

वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं शामिल हुए और कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को डीएफओ डॉ नेशामणि के द्वारा ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया।साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया।अवसर पर वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह ने बताया कि वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया किया है।उन्होने बताया की प्रति वर्ष यह वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वन्य जीवों की महत्ता लोगों को समझाना है।उन्होने कहा कि जीवन चक्र के लिए वनों का जितना महत्व है, उतना ही महत्व वन्य  प्राणियों का है।उन्होंने कहा कि वन और वन्यजीवन, यह प्रकृती, ही हमारे असतित्व की नींव है। इनका नष्ट एवम विलुप्त होना हमारे लिए खतरे का संकेत है। संरक्षण के प्रयासो द्वारा पेड़, पौधो, पक्षियों की प्रजातीयां सुरक्षित रहती है एवम फलति फूलती है, जो हमारे पर्यावरण के लिए बहुत लाभदायक है। जंगली जानवरों की प्रजातीयां भी सुरक्षित रहे तो यह भी अति उपयोगी है।उन्होने कहा की हवा, जिसमें घुला होता है पेड़ो द्वारा निर्मित ऑक्सिजन, जिससे हमारी साँसे चलती है। मिट्टि, वो उपजाऊ मिट्टि जिसमें हम तरह तरह के अनाज, दाले, फल, सब्ज़ीयाँ आदी उगाते है, इन सभी से हमारे शरीर को पोषण मिलता है,वन और वन्य जीवन सुरक्षित रहे तो ये सभी संसाधन हमें पर्याप्त मात्रा में मिलते रहेंगे और हम अपना जीवन व्यापन कर पाऐंगे।इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक आतिश कुमार, वनपाल विजय रजक श्याम शरण सिंह,वनरक्षी शुभम कुमार, रजनीकांत कुमार, मंगलेश कुमार, बृजेश कुमार, अर्जुन चौधरी अनीशा रानी, सोनी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
  
वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया,साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया वन विभाग के द्वारा राजगीर में आयोजित सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह का समापन किया गया,साथ ही छात्र छात्राओं को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 09, 2021 Rating: 5

राजगीर में वन प्राणी सप्ताह के मौके पर वन विभाग के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान, साफ सफाई के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

October 08, 2021
राजगीर में वन प्राणी सप्ताह के मौके पर वन विभाग के द्वारा  चलाया गया स्वच्छता अभियान, साफ सफाई के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

राजगीर।।

वन विभाग के द्वारा राजगीर में वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।इस दौरान इस क्रम में रोपवे के पास वन विभाग के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मियों ने इसे साफ सफाई किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अवसर पर वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह ने बताया कि वन विभाग के द्वारा वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।क्रम में अभियान चलाया गया है।और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें, ताकि राजगीर स्वच्छ वातावरण में दिख सके,
राजगीर में वन प्राणी सप्ताह के मौके पर वन विभाग के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान, साफ सफाई के प्रति लोगों को किया गया जागरूक राजगीर में वन प्राणी सप्ताह के मौके पर वन विभाग के द्वारा  चलाया गया स्वच्छता अभियान, साफ सफाई के प्रति लोगों को किया गया जागरूक Reviewed by News Bihar Tak on October 08, 2021 Rating: 5

वन विभाग के द्वारा राजगीर में वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।इस दौरान अंबेडकर चौक से वन विभाग के कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई

October 05, 2021
वन विभाग के द्वारा राजगीर में वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।इस दौरान अंबेडकर चौक से वन विभाग के कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई

राजगीर।।

वन विभाग के द्वारा राजगीर में वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।इस दौरान अंबेडकर चौक से वन विभाग के कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।इस अवसर पर लोगों को वन्य जीव एवं जंगलों की महत्ता बताया गया।और इसके संरक्षण के लिए जागरुक किया गया।अवसर पर वन विभाग के रेंजर अमृतधारी सिंह ने बताया कि वन विभाग के द्वारा 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक वन प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में यह प्रभात फेरी निकाली गई है।उन्होने बताया की प्रति वर्ष यह वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य वन्य जीवों की महत्ता लोगों को समझाना है।उन्होने कहा कि जीवन चक्र के लिए वनों का जितना महत्व है, उतना ही महत्व वन्य  प्राणियों का है।इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक आतिश कुमार, वनपाल विजय रजक श्याम शरण सिंह,वनरक्षी शुभम कुमार, रजनीकांत कुमार, मंगलेश कुमार, बृजेश कुमार, अर्जुन चौधरी अनीशा रानी, सोनी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
वन विभाग के द्वारा राजगीर में वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।इस दौरान अंबेडकर चौक से वन विभाग के कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई वन विभाग के द्वारा राजगीर में वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।इस दौरान अंबेडकर चौक से वन विभाग के कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई Reviewed by News Bihar Tak on October 05, 2021 Rating: 5

इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा हाईजीन पर एक अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,महिलाओं को किया गया जागरूक

October 05, 2021
इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा हाईजीन पर एक अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,महिलाओं को किया गया जागरूक 
राजगीर ।।
इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा हाईजीन पर एक अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें महिलाओं और लड़कियों के बीच सेनेटरी नैपकिन बाँटा गया और क्लब के द्वारा उन्हें  यह भी बताया गया कि माहवारी के दिनों में कपड़ा का उपयोग नहीं करना चाहिए इससे अनेक प्रकार के रोग होने की आशंका होती है।और चूँकि अक्टूबर का माह कैन्सर जागरूकता का होता है तो क्लब के द्वारा लोगों को जागरुक भी किया गया साथ ही क्लब की अध्यक्षा अंशु सांडिलय ने उन्हें अपनी सफ़ाई पर ध्यान रखने को भी समझाया। उन्होंने कहा कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान।किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो डाक्टरो से उचित सलाह लें।उन्होंने बताया कि इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जाता है।इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा, एक्सक्यूटिव मेंबर श्रीमती शोभा सिंह, अनीता जी ,साविता , प्रियंका , मंजू मुखिया सहीत अन्य सदस्याएँ मौजूद थीं ।
इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा हाईजीन पर एक अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,महिलाओं को किया गया जागरूक इनर व्हील क्लब ऑफ़ राजगीर के द्वारा हाईजीन पर एक अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,महिलाओं को किया गया जागरूक Reviewed by News Bihar Tak on October 05, 2021 Rating: 5

नगर परिषद राजगीर के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस दौरान शुक्रवार को राजगीर में स्वच्छता दौड़ का भी आयोजन किया गया,जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

October 01, 2021
नगर परिषद राजगीर के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस दौरान शुक्रवार को राजगीर में स्वच्छता दौड़ का भी आयोजन किया गया,जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

राजगीर ।।

नगर परिषद राजगीर ने आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर स्वच्छता पखवाड़ा दिवस मनाया।स्वच्छता पखवाड़ा दिवस को सफल बनाने के लिए सभी संस्थानों सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लोग काफी संख्या में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।इस स्वच्छता दिवस के मौके पर स्वच्छता दौड़ कराई गई जो विरायतन मोड़ से इंडो होके होटल होते हुए रेलवे पुल तक गई। कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल, नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता दौड़ का उद्घाटन किया।इस अवसर पर नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर राजगीर नगर परिषद ने स्वच्छता पखवाड़ा मना कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया उन्होंने कहा कि जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देनी होगी तभी हम अच्छे जीवन की कामना कर सकते हैं आज देखा जाए तो लोग कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं इसका कारण है कि आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई का ना होना उन्होंने कहा कि जो भी लोग जहां भी रहे जिस संस्थान में रहे वहां पर की साफ सफाई प्रत्येक दिन करनी चाहिए।इससे आने वाले युवा वर्ग के लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके।दौड में शामिल सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
नगर परिषद राजगीर के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस दौरान शुक्रवार को राजगीर में स्वच्छता दौड़ का भी आयोजन किया गया,जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया नगर परिषद राजगीर के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस दौरान शुक्रवार को राजगीर में स्वच्छता दौड़ का भी आयोजन किया गया,जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया Reviewed by News Bihar Tak on October 01, 2021 Rating: 5

राजगीर नगर परिषद द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया

September 28, 2021
राजगीर नगर परिषद द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया

राजगीर।।

राजगीर नगर परिषद के द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,साथ ही इस अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल, नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता ने बताया कि राजगीर नगर परिषद के द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया है।और इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।लोगों को कूड़ेदान में कूड़ा रखने, सूखा व गीला कूड़ा अलग रखने सहित कई जानकारियां दीं। घर और आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की बात कही।उन्होंने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के द्वारा पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।उन्होने लोगों से भी अपील किया कि साफ सफाई पर ध्यान दें जितना साफ-सफाई होगा उतना ही स्वच्छ वातावरण शहर में दिखेगा।इस अवसर पर मुक्ती शंकर सिंह,शंकर यादव, गणपत कुमार,उपेंद्र सिंह ,सचिन कुमार, ममता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
राजगीर नगर परिषद द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया राजगीर नगर परिषद द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया Reviewed by News Bihar Tak on September 28, 2021 Rating: 5

रोटरी क्लब राजगीर और कैनकिड्स संस्थान पटना के संयुक्त तत्वाधान में होक्के होटल राजगीर से कैंसर जागरूकता रथ को रवाना किया

September 20, 2021
रोटरी क्लब राजगीर और कैनकिड्स संस्थान पटना के संयुक्त तत्वाधान में होक्के होटल राजगीर से कैंसर जागरूकता रथ को रवाना किया

राजगीर ।।

सोमवार को रोटरी क्लब राजगीर और कैनकिड्स संस्थान ,पटना के संयुक्त तत्वाधान में होक्के होटल राजगीर से कैंसर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस रथ का उद्देश्य है लोगों को बच्चों के कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समाज में यह संवाद पहुंचाना कि आज के समय में कैंसर  लाईलाज नहीं है।अगर शुरुआती दौर में ही उचित इलाज मुहैया कराया जाए तो कई कैंसर मरीज का जीवन बचाया जा सकता है।संस्था कैनकिड्स के श्रीमती शोभा सिंह जी के कुशल नेतृत्व में कई बच्चे, जिसमें कुछ पूरी तरह ठीक हो गए हैं, राजगीर एवं गया के भ्रमण पर निकले हैं, ताकि ऐसे बच्चे जो किसी तरह के कैंसर से पीड़ित हो, उन्हें सामने लाकर एवं उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करके उचित समय पर उचित इलाज करवाया जा सके।रथ को रवाना करने के पूर्व श्रीमती शोभा सिंह ने रैली के महत्व पर चर्चा की एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से अपील की कि कैंसर पीड़ितों को उचित इलाज हेतु मार्गदर्शन करें, वरीय रोटेरियन के एन. झा ने बच्चों ,खासकर बच्चियों, के कैंसर के प्रति लोगों को विशेष जागरूक होने एवं ससमय ईलाज शुरू करने पर जोर दिया। रोटरी अध्यक्ष राजेश रंजन ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम को अपने एजेंडा में शामिल करने एवं ऐसे बच्चों को समाज के मुख्यधारा में लाने पर चर्चा की।पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ जितेंद्र दीपक ने कैंसर के कारणों पर चर्चा करते हुए सभी को उचित चिकित्सा मुहैया कराने हेतु सिर्फ सरकार ही नहीं, समाज के लोगों को भी जागरूक होने पर जोर दिया।दंत चिकित्सक रोटेरियन डॉक्टर अमित गुप्ता ने कैंसर के संभावित कारणों एवं मुंह के कैंसर के बचाव पर कई टिप्स दिए।रोटेरियन राजेश नंदन ने कैंसर को सामाजिक कुरीति ना मानकर सिर्फ एक चिकित्सीय आवश्यकता मानते हुए उचित इलाज की बात पर जोर दिया। रोटेरियन डॉक्टर विमलेंद्र सिन्हा ने कैंसर के नवीनतम अनुसंधान से लोगों को अवगत कराया। रोटरी क्लब राजगीर द्वारा कैंसर पीड़ित बच्चों के मार्गदर्शन हेतु एक हेल्पलाइन नंबर 94310 46 246 भी जारी किया गया जिस पर उचित  परामर्श लिया जा सकता है।इस अवसर पर रोटेरियन विजय सिंह, राजेश नंदन,इंदर मोहन सिंह निराला, डॉ अनामिका झा, मधुबाला वर्मा ,चंचल राय ,विभा कुमारी ,कुंदन कुमार ,अंकित तिवारी ,मोहम्मद इमरान एवं अन्य लोग उपस्थीत थे।
रोटरी क्लब राजगीर और कैनकिड्स संस्थान पटना के संयुक्त तत्वाधान में होक्के होटल राजगीर से कैंसर जागरूकता रथ को रवाना किया रोटरी क्लब राजगीर और कैनकिड्स संस्थान पटना के संयुक्त तत्वाधान में होक्के होटल राजगीर से कैंसर जागरूकता रथ को रवाना किया Reviewed by News Bihar Tak on September 20, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.