राजगीर टांगा चालक सह अनुदानित ऑटो रिक्शा चालक संघ के द्वारा ब्रह्मकुण्ड स्थित अंबेडकर चौक पर छठ व्रतधारियों माताओं के बिच फल वितरण किया गया।अध्यक्ष ने कहा:संघ द्वारा प्रदान की गई सेवा से आमलोग तो खुश दिखे ही,सैलानी भी इस सेवा को पाकर खुश हुए
राजगीर टांगा चालक सह अनुदानित ऑटो रिक्शा चालक संघ के द्वारा ब्रह्मकुण्ड स्थित अंबेडकर चौक पर छठ व्रतधारियों माताओं के बिच फल वितरण किया गया।अध्यक्ष ने कहा:संघ द्वारा प्रदान की गई सेवा से आमलोग तो खुश दिखे ही,सैलानी भी इस सेवा को पाकर खुश हुए
राजगीर ।।
राजगीर टांगा चालक सह अनुदानित ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय के नेतृत्व में छठ व्रत के अवसर पर ब्रह्मकुण्ड स्थित अंबेडकर चौक पर व्रतधारियों माताओं के बिच फल वितरण किया गया।साथ ही छठ व्रतधारी माताओं एवं सहयोगियों के यह पारन दिन चाय एवं शरवत भी व्यवस्था किया गया।
वंही संघ के सभी सदस्य छठ व्रती माताओं की सेवा में जुटे हुए रहे, इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संघ मनोज सिंह ने बताया कि राजगीर नगर परिषद् स्थित व्रतधारियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने हेतु तांगा एवं ऑटो रिक्शा का मुफ्त में सेवा प्रदान किया गया। संघ द्वारा प्रदान की गई सेवा से आमलोग तो खुश दिखे ही थे।सैलानी भी इस सेवा को पाकर खुश दिखे।
उन्होंने बताया कि इस पवित्र पर्व पर पर्यटकों के लिए भी टांगा एवं ऑटो रिक्शा का मुफ्त सेवा प्रदान किया गया।आगे भी संघ के द्वारा राजगीर में रहने वाले निवासियों के साथ- साथ पर्यटकों के सुख सुविधा हेतु टांगा एवं ऑटो रिक्शा की बेहतर सेवा दे सके,इसका भी पूरा पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विगत दिनों से ही संघ के द्वारा कई तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की चर्चा एवं उनके अनवरत सहयोग से राजगीर में पुनः रौनक लौटने लगा है। इस अवसर पर संघ के सचिव मुनी लाल राजवंशी अनिल राजवंशी,मदन चौधरी ,सुनील चौधरी ,विजय यादव ,मनोज राजवंशी ,लखन चौधरी ,मुन्ना चौधरी ,सम्भु चौधरी सहित अन्य लोग सेवा भाव में जुटे हुए रहे।