मोदीकेयर एवं सेंट लुइस एकेडमी की डांडिया नाइट में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,महिलाओं ने डांडिया नृत्य और संगीत का भरपूर लिया आनंद
पटना में स्थित राजीव नगर स्थित बुद्धा रिसॉर्ट में मोदीकेयर एवं सेंट लुइस एकेडमी, पटना के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, मधुर संगीत और डांडिया की आकर्षक धुनों ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम की मुख्य आयोजक श्रीमती राखी सिंह एवं श्रीमती उषा सिंह रहीं।
उनके नेतृत्व और प्रयासों से कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी सहयोग का सुंदर संगम देखने को मिला। श्रीमती राखी सिंह द्वारा प्रतिभागियों एवं दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए अनेक आकर्षक उपहारों और नकद पुरस्कारों का वितरण किया गया। इन पुरस्कारों और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए तथा दर्शकों की भागीदारी को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया।दोनों आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में महिलाओं ने डांडिया नृत्य और संगीत का भरपूर आनंद लिया।
प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।इस आयोजन को यादगार बनाने में मोदीकेयर पटना टीम की बिनीता, प्रमिता, अंशु, अनु, अंजना, पुष्पा, रति एवं श्रावणी का विशेष योगदान रहा। टीम के सदस्यों ने आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।डांडिया नाइट ने मनोरंजन के साथ-साथ महिला सहभागिता, सामाजिक जुड़ाव और सामूहिक प्रयास की भावना को भी प्रोत्साहित किया। आकर्षक पुरस्कारों, संगीत और नृत्य से सजी यह शाम सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गई।
मोदीकेयर एवं सेंट लुइस एकेडमी की डांडिया नाइट में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,महिलाओं ने डांडिया नृत्य और संगीत का भरपूर लिया आनंद
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 18, 2026
Rating:
Reviewed by News Bihar Tak
on
October 18, 2026
Rating:




No comments: