Results for प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रोफेसर ललन कुमार सिंह ने राजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा :भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों को संरक्षण करना बहुत जरूरी

October 29, 2023


पीएमएस कॉलेज में भूगोल विषय के व्याख्याता प्रोफेसर ललन कुमार सिंह ने राजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों को संरक्षण करना बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर शोध किया जा रहा है और शोध में कई बातें सामने आई है।उन्होंने कहा संरक्षण के अभाव में आज भगवान बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक स्थल एवं उनके अवशेष आज खत्म होने के कगार पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं पुरातत्व विभाग इस पर विशेष रूप से ध्यान दें।उन्होंने कहा कि सरकार एवं संबंधित विभाग के लापरवाहियों को कारण धरोहर एवं अवशेषों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी काफी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी राजगीर आते हैं।

और भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर जाकर भगवान एवं उसके इतिहास को जानते हैं।उन्होंने कहा कि वैभारगिरि पर्वत, रत्नागिरी पर्वत,गृद्धकुट पर्वत पर भगवान बुद्ध से काफी अवशेष हैं।उन्होंने कहा यहां के जंगलों एवं पहाड़ों पर कई ऐसे अवशेष हैं जहां भगवान बुद्ध अपने शिष्यों के साथ काफी समय तक व्यतीत किए थे।ऐसे भगवान बुद्ध से जुड़ी इतिहास है जो लोगों के बीच अभी तक सामने नहीं आया है।और इसे शोध में उन स्थलों को भी खोजा जा रहा है।उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों एवं अवशेषों को नुकसान नहीं पहुंचाए उन्हें संरक्षण प्रदान करें।इस अवसर पर राकेश बिहारी शर्मा, प्रोफेसर डॉ लक्ष्मीकांत सिंह, आशुतोष कुमार पांडे, गणेश राजवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

प्रोफेसर ललन कुमार सिंह ने राजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा :भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों को संरक्षण करना बहुत जरूरी प्रोफेसर ललन कुमार सिंह ने राजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा :भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों को संरक्षण करना बहुत जरूरी Reviewed by News Bihar Tak on October 29, 2023 Rating: 5

2 देसी कट्टा,जिंदा कारतूस एवं लुटे हुए सामान के साथ पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार,राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी

July 19, 2022

2 देसी कट्टा,जिंदा कारतूस एवं लुटे हुए सामान के साथ पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार,राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी 


राजगीर!! 

डीएसपी प्रदीप कुमार ने राजगीर अनुमंडल कार्यालय में  प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई कांडों का उद्भेदन किया है,डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि अलग अलग स्थानों पर हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए घटना में शामिल 7 अपराधियों को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है,डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस ,9 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, एक कैमरा और 3 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है,डीएसपी ने बताया कि पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए इन लोगों को जेल भेज दिया गया है,


डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को सिलाव थाना अंतर्गत धरहरा मोड़ के आगे भी वीआईपी स्कूल के पास तीन अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा देसी कट्टा का भय दिखाकर ईसुआ गांव निवासी सत्यम चौधरी का होंडा कंपनी का मोटरसाइकिल, स्मार्टफोन, एवं पर्स में रखा पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, एवं ₹2000 नगद का लूट कर लिया था, और इस मामले में राजगीर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, साथी 14 जुलाई को रात्रि दीपनगर थाना अंतर्गत कारगिल चौक के समीप मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराधियों द्वारा सिपहा गांव निवासी राजकुमार का कैमरा वाला बैग झपट्टा मारकर फरार हो गया था,इस मामले को लेकर दीपनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, साथी 14 जुलाई को ही रहुई थाना अंतर्गत रात्रि करीब 10:30 बजे बुद्धा आईटीआई के पास मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर ढिबरापर गांव निवासी रिंकू प्रसाद यादव से एक मोटरसाइकिल मोबाइल फोन, लैपटॉप हेलमेट,‌ एवं बैग में रखे कागजात को लूट लिया गया था।और इस संबंध में राजगीर थाने में केस दर्ज किया गया था।

डीएसपी ने बताया कि पूर्व में लगातार क्षेत्र में घटित घटनाओं एवं 3 कांडों के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नालंदा के द्वारा तुरंत कांड के उद्भेदन हेतु राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।और तीनों मामलों का उद्भेदन किया गया। जिसमें नालंदा थाना अंतर्गत ग्राम मनियांवा के पास बने पानी टंकी के उत्तर-पश्चिम में स्थित हीरा महतो के खेत के अलंग पर लगे बरगद के पास झाड़ियों से मनियावा गांव निवासी भोला नाथ पांडे, सन्नी कुमार,कृष्णकांत पांडे, बसंत पांडे, राजीव कुमार उर्फ कारु, को दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के साथ डकैती का योजना बनाते हुए पकड़ा गया, साथ ही उसके पास से अन्य लूट, डकैती, एवं छीनताई के कांडों का दो मोटरसाइकिल,8 मोबाइल, एक कैमरा बरामद किया गया, डीएसपी ने बताया कि और भी कांडों में इन लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है,वहीं डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि राजगीर थाना अंतर्गत धनछुई गांव के पश्चिम सौरई पुल के पास मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराधियों द्वारा पनसुआ गांव निवासी राजू कुमार बैंक कर्मी को हथियार का भय दिखाकर मोबाइल फोन,सैमसंग का टेबलेट, 26 सौ रुपए नगद एवं एटीएम लूट की घटना को अंजाम दिया था,और इस संबंध में राजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी,

डीएसपी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले को उद्भेदन किया गया है, जिसमें धनछुई गांव निवासी राहुल राजवंशी,एवं ढकनी गांव निवासी लोकेश कुमार दास उर्फ लल्लूराम उर्फ लव-कुश राम को गिरफ्तार किया गया है, इन लोगों के पास से लूटी हुई मोबाइल एवं नगद ₹3000 बरामद किया गया, डीएसपी ने बताया कि अन्न आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है,इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार ,पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार, सिलाव थाना अध्यक्ष पवन कुमार, रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार एवं डीआईयू टीम के साथ-साथ पुलिस बल के जवान उपस्थित थे, 

2 देसी कट्टा,जिंदा कारतूस एवं लुटे हुए सामान के साथ पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार,राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी 2 देसी कट्टा,जिंदा कारतूस एवं लुटे हुए सामान के साथ पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार,राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी Reviewed by News Bihar Tak on July 19, 2022 Rating: 5

पुलिस ने राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

July 05, 2022

पुलिस ने राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार


राजगीर।।

राजगीर अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी प्रदीप कुमार ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई मामलों का उद्भेदन कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल एवं लुटी हुई मोबाइल भी बरामद की गई है,डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 15 जून को विपुलाचल गिरी पर्वत घूमने गए उत्तर प्रदेश के राजीव कुमार एवं अपने मित्र राज कुमार राजवंशी और पहलाद राजवंशी यह सभी लोग पहाड़ घूम कर वापस आने के कर्म में तीन अज्ञात अपराधियों ने मारपीट करते हुए लूटपाट का घटना को अंजाम दिया था,


जिसमें राजकुमार राजवंशी का मोबाइल एवं ₹500 नगद की लूटपाट की थी,और इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज किया गया था, वहीं दूसरा मामला कतरीसराय थाना अंतर्गत ग्राम भेदी अस्थित राहुल कुमार का अपाचे मोटरसाइकिल को चोरी करते हुए एक अपराधी कर्मी हरगांवा गांव निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया, मौके पर 5 अपराध कर्मी भागने में सफल रहे,तथा मौके पर एक अपाचे मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गए,जिसको जप्त किया गया है,इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज की गई, डीएसपी ने बताया कि इसके अलावा राजगीर थाना अंतर्गत पंचानवे नदी के पुल के नीचे 5 -6 अपराधी कर्मी किसी गंभीर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे, पुलिस की गाड़ी को देखकर पांचों व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसमें दो व्यक्ति बहवलपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ सूर्या और पूरी गांव निवासी सागर कुमार गिरफ्तार किया गया, एवं मौके पर से 3 अपराध कर्मी भागने में सफल रहे,गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है,पुलिस ने इन मामलों को थाने में दर्ज किया,


डीएसपी ने बताया कि लगातार क्षेत्र में घटित घटनाओं एवं मामलें की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा तुरंत कांड के उद्भेदन हेतु एक एसआईटी टीम का गठन किया गया, एवं तकनीकी अनुसंधान एवं डीआईयू दीन की तत्परता से उक्त अपराधी कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया गया, जिसमें चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार की गई है,जिसमें झालर गांव निवासी शिवकुमार, लेलिननगर गांव निवासी संदेश राजवंशी, बहवलपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ सूर्या और पूरी गांव निवासी सागर कुमार, और हरगांवा गांव निवासी जितेंद्र कुमार शामिल है, डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल एवं पहाड़ पर लूटी गई मोबाइल को बरामद की गई है,

डीएसपी ने बताया कि इन लोगों को जेल भेज दिया गया है, और इन घटनाओं में फरार अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में लगातार जुटी हुई है,छापेमारी टीम में राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार, गिरियक थाना प्रभारी संजीव कुमार, डीआईयू की टीम एवं राजगीर और गिरियक थाना के पुलिस बल मौजूद थे,


 

पुलिस ने राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार पुलिस ने राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार Reviewed by News Bihar Tak on July 05, 2022 Rating: 5

एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का किया उद्भेदन,घटना में शामिल दो आरोपी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार

May 17, 2022

एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का किया उद्भेदन,घटना में शामिल दो आरोपी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार


राजगीर।। 

नालंदा एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का उद्भेदन किया है,जिसमें 9 मई को बेन थाना अंतर्गत ग्राम सौरे स्थित सीएसपी सेंटर की संचालिका रीना कुमारी अपने घर बाॅसवन विगहा से अपना सीएसपी सेंटर जा रही थी।उसी क्रम में बेन-नांलदा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित तालाब के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने रीना कुमारी को पिस्टल का भय दिखाकर एक काला रंग के बैग में रखा डेल कंपनी का लैपटॉप, एक कैश बुक रजिस्टर, दो चेक बुक,मोटोरोला कम्पनी का मोबाईल एवं सैमसंग का मोबाईल रखा हुआ था।साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड, दो कस्टमर का चेक बुक, 10 पासबुक,ऑफिस का चाबी, फिंगरप्रिंट, और 1 लाख 70 हजार रुपया नगद लूटपाट की घटना घटित हुई थी। और इस मामले को लेकर बेन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।वही नालंदा थाना अंतर्गत 4 अप्रैल को स्वर्ण व्यवसाई रोहित कुमार ग्राम सौरे से अपना आभूषण का दुकान बंद कर अपने घर दीपनगर जाने के क्रम में नालंदा थाना अंतर्गत राधेबिगहा पुल से करीब 50 मीटर पहले मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर दुकान का संग्रह किया हुआ 5 से 6 हजार रुपया नगद, सोने का बजरंगबली का लॉकेट,10 ग्राम सोने का कान वाली की लूटपाट की गई थी।और जिसके आधार पर नालंदा थाने में केस दर्ज किया गया।


एसपी ने बताया कि इस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कांड के उद्भेदन हेतु एसआईटी का गठन किया गया।जिसमें मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान एवं एसआईटी टीम की तत्परता से उक्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया गया जिसमें दोनों कांडो में सम्मिलित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।एवं दोनों कांडो में लूटी गई सामानो को भी बरामद किया गया।एवं कांड अनुसंधान अंतर्गत इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई अन्य सामानों की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में मरसुआ गांव अविनाश कुमार चौधरी,और रामाबिगहा गांव निवासी छोटु केवट उर्फ अक्षय कुमार शामिल है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश कुमार चौधरी के यहां से एक देसी कट्टा, सोने का एक बजरंगबली का लॉकेट, एक काला ब्लू  रंग का 220 पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट का बरामद किया गया है।इसी प्रकार छोटु केवट उर्फ अक्षय कुमार के यहां से एक डेल कंपनी का लैपटॉप,अंगूठा में लगाने वाला फिंगरप्रिंट, काला रंग का माउस, एक लैपटॉप चार्जर एवं एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में शामिल राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, बेन थाना अध्यक्ष जय किशन कुमार, एवं डीआईयू टिम के साथ नालंदा थाना एवं बेन थाना के पुलिस बल शामिल थे। 

एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का किया उद्भेदन,घटना में शामिल दो आरोपी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने राजगीर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दो अलग-अलग हुए लूटपाट की घटनाओं का किया उद्भेदन,घटना में शामिल दो आरोपी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार Reviewed by News Bihar Tak on May 17, 2022 Rating: 5

राजगीर के वीरायतन परिसर में डायग्नोस्टिक सेंटर का निर्माण कार्य किया जाएगा,संस्थापिका आचार्य श्री चंदना जी महराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी,उन्होंने कहा:संस्था विगत 50 वर्षों से लगातार सेवा, शिक्षा एवं साधना के क्षेत्र में मानव कल्याणकारी सेवा में दिन रात जुटी हुई है

November 05, 2021

राजगीर के वीरायतन परिसर में डायग्नोस्टिक  सेंटर का निर्माण कार्य किया जाएगा, संस्थापिका आचार्य श्री चंदना जी महराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी,उन्होंने कहा:संस्था विगत 50 वर्षों से लगातार सेवा, शिक्षा एवं साधना के क्षेत्र में मानव कल्याणकारी सेवा में दिन रात जुटी हुई है

                            आचार्य श्री चंदना जी महराज 

राजगीर ।।

राजगीर के वीरायतन विगत 50 वर्षों से लगातार सेवा, शिक्षा एवं साधना के क्षेत्र में मानव कल्याणकारी सेवा में दिन रात जुटी हुई है,लाचार एवं गरीब लोगों को और बेहतर स्वास्थ चिकित्सा कैसे उपलब्ध हो इसके लिए अब वीरायतन परिसर में डायग्नोस्टिक  सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।यह उक्त बातें वीरायतन की संस्थापिका आचार्य श्री चंदना जी महराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहीं,


उन्होंने कहा कि यह डायग्नोस्टिक सेंटर युवाचार्य साध्वी श्री शुभम जी की स्मृति में अगले महीने से ही भवन का निर्माण कार्य का प्रारंभ हो जाएगा। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को देखने के लिए कल वीरायतन के अध्यक्ष डॉ अभय फिरोदिया पुणे से राजगीर विरायतन आ रहे हैं। आचार्य श्री चंदनाजी ने बताया कि अभी वीरायतन में आंखों के चिकित्सा के साथ-साथ मोतियाबिंद की निशुल्क सर्जरी एवं  डेंटिस्ट का कार्य तो हो ही रहा है ,अब मरीजों को एक ही छत के नीचे एम आर आई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, मैमोग्राफी एवं हर प्रकार के ब्लड टेस्ट अत्याधुनिक मशीन के द्वारा जांच की सुविधा लोगों को मिलेगी इतना ही नहीं प्रत्येक मरीज को उनके जांच रिपोर्ट के आधार पर मुंबई पुणे के अलावा जरूरत पड़ने पर अमेरिका के बड़े डॉक्टरों का सुझाव टेलीपैथी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा ।

आचार्य श्री चंदना जी ने कहा कि इस कड़ी के साथ ही साथ वीरायतन परिसर में इंटरनेशनल स्तर का विद्यालय खोलने पर विचार की जा रही है जिसमें बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन मानव सेवा सहित कई प्रकार की शिक्षा दी जाएगी साथ ही साथ बच्चों के लिए हॉस्टल का भी व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि सब ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही इन सभी चीजें  चालू हो जाएंगे। आज देखा जाए तो वीरायतन संस्थान बाढ़ एवं भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय पीड़ित मानवता की सेवा का कार्य हो चाहे कोरोना जैसी भयंकर महामारी के समय बेरोजगार हुए लोगों के परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था करने के लिए वीरायतन हमेशा आगे रहा है।

आचार्य श्री चंदना ने कहा कि 20 वर्षों में अब तक ही 11 कॉलेज की स्थापना की हूं जो निरंतर शिक्षा का केंद्र बना हुआ है। मैं चाहता हूं कि इस वीरायतन के माध्यम से जो भी मानव कल्याण के लिए जरूर होगी मै उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। आज देखा जाए तो वीरायतन संस्थान को कई देशो ने सम्मान देने का काम किया है। इस अवसर पर साध्वी  सप्रज्ञाजी,  उपाध्याय यशा जी, साध्वी साधनाजी ,साध्वी विभाजी, साध्वी रोहिणी जी, साध्वी दिव्या जी, साध्वी शाश्वत जी, वीरायतन के महामंत्री की आर डागाजी, प्रबंधक अंजनी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अध्यक्ष डॉ अभय फिरोदिया 


राजगीर के वीरायतन परिसर में डायग्नोस्टिक सेंटर का निर्माण कार्य किया जाएगा,संस्थापिका आचार्य श्री चंदना जी महराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी,उन्होंने कहा:संस्था विगत 50 वर्षों से लगातार सेवा, शिक्षा एवं साधना के क्षेत्र में मानव कल्याणकारी सेवा में दिन रात जुटी हुई है राजगीर के वीरायतन परिसर में डायग्नोस्टिक  सेंटर का निर्माण कार्य किया जाएगा,संस्थापिका आचार्य श्री चंदना जी महराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी,उन्होंने कहा:संस्था विगत 50 वर्षों से लगातार सेवा, शिक्षा एवं साधना के क्षेत्र में मानव कल्याणकारी सेवा में दिन रात जुटी हुई है Reviewed by News Bihar Tak on November 05, 2021 Rating: 5

Subscribe Us

Powered by Blogger.